गुरुवार, 17 अगस्त 2023

जनता दरबार में 26 लोगों की समस्याओं को सुना

 * जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 26 आवेदकों की समस्याओं को सुना

 * कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश


नालंदा। नालंदा जिले के रहवासी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर है। मुख्यमंत्री पटना में जनता दरबार लगाते हैं.जिलाधिकारी इस जिले में ही जनता दरबार लगाते हैं। आज जिलाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार में 26 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

      रहुई के दो दिव्यांग लोगों द्वारा बैटरी चालित ट्राईसाईकिल दिलाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक दिव्यांग सशक्तिकरण को नियमानुसार उनके लाभ दिलाने का निर्देश दिया।

        जमीन से संबंधित विवाद में मारपीट एवं धमकी दिए जाने से संबंधित दो अलग अलग शिकायत के संदर्भ में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

    कल्याणबीघा शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस करने वाले निशानेबाजी के खिलाड़ी द्वारा आर्म्स लाइसेन्स दिलाने का अनुरोध किया गया ताकि उपयुक्त श्रेणी का क्रय कर प्रशिक्षण जारी रख सकें।जिलाधिकारी ने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।

        कुछ मामलों की सुनवाई लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।

     अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति

नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...