आलोक कुमार
आलोक कुमार हूं। ग्रामीण प्रबंधन एवं कल्याण प्रशासन में डिप्लोमाधारी हूं। कई दशकों से पत्रकारिता में जुड़ा हूं। मैं समाज के किनारे रह गये लोगों के बारे में लिखता और पढ़ता हूं। इसमें आप लोग मेरी मदद कर सकते हैं। https://adsense.google.com/adsense/u/0/pub-4394035046473735/myads/sites/preview?url=chingariprimenews.blogspot.com chingariprimenews.com
सोमवार, 11 जुलाई 2022
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा जिले भर में 11 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक मनाया जा रहा है
मोतिहारीः आज विश्व जनसंख्या दिवस है. इस अवसर पर पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा समाहरणालय परिसर, मोतिहारी से विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिलेभर में परिवार नियोजन कार्यक्रम का प्रचार प्रसार के लिए सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.सारथी रथ द्वारा सभी प्रखंडों में परिवार कल्याण कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर इच्छुक व्यक्तियों को स्थाई एवं अस्थाई विधि का जानकारी दिया जाएगा.जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा जिले भर में 11 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक मनाया जा रहा है.इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीआईओ, डीपीएम एवं यूनिसेफ, केयर के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे.वहीं पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में जिला टास्क फोर्स (एईएस/जेई ) से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिलाधिकारी महोदय ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि एईएस खतरे से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधा के साथ डॉक्टर्स एलर्ट मोड में रहें. रक्सौल क्षेत्रों में सूकरो के संक्रमण पर निगरानी के लिए, नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी को उन्होंने निर्देशित किया.उन्होंने कहा कि संक्रमित सुकरो का डंपिंग सही तरीके से करें साथ ही उन क्षेत्रों को सैनिटाइजेशन भी करना सुनिश्चित करें.उन्होंने कहा कि जिले भर में कोरोना टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन कार्य में प्रगति लाएं.इस अवसर पर सिविल सर्जन, डी पीएम, डीआईओ, यूनिसेफ, केयर,डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीएम जीविका आदि उपस्थित थे.इस जिले के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई के तत्वावधान में प्रयोजन एवं देखरेख योजना अन्तर्गत 08 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. जिला बाल संरक्षण इकाई अन्तर्गत संचालित प्रायोजन एवं देखरेख योजना अंतर्गत इन लाभुकों को स्वीकृति की तिथि से आगामी 03 वर्ष तक अथवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक (जो पहले हो) 2000 रुपये प्रतिमाह आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भेजे जायेंगे.स्वीकृत्यादेश प्राप्त करने वाले बच्चों में हिमांशु कुमार, शोषिता कुमारी, अभिनंदन कुमार, अभिमन्यु कुमार, दीपक कुमार, आदित्य कुमार, प्रिंस कुमार एवं पल्लवी कुमारी शामिल है.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on
“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें
“ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...
How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post
-
भारत में डिजिटल पेमेंट तेजी से क्यों बढ़ रहा है? जानिए बड़ी वजह भारत में पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल भुगतान का उपयोग तेजी से बढ़ा है. आज ...
-
पटना.इस साल 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे है.इन दिनों ईसाई समाज 40 दिनों का उपवास रखते हैं.ईसाई धर्म में आस्था रखने वालों के लिए भी गुड फ्राइडे क...
-
पटना.बिहार में 70 हजार प्राथमिक और मध्य विद्यालय हैं.इनमें 1773 विद्यालयों के पास अपना भवन नहीं है.पटना जिले में ही 190 विद्यालय भवनहीन है...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/