पटना: भाजपा के संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 30-31 जुलाई को अटल परिसर,कैलाशपति मिश्र सभागार, पटना में भाग लेने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं भाजपा बिहार के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुकेश कुमार नंदन के के साथ भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रतीक एडविन शर्मा दिल्ली से पटना आए.
बिहार के पावन धरती पर होने वाले राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति के संबंध में भाजपा बिहार के माननीय प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ.संजय जायसवाल जी, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय नोएल मैथ्यू जी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (केरल) आदरणीय सुमित जौर्ज जी के साथ चर्चा की.इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रतीक एडविन शर्मा मौजूद थे.
केरल से आए आदरणीय एडवोकेट नोएल मैथ्यू जी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा) और आदरणीय सुमित जौर्ज जी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, केरल) का पटना स्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रतीक एडविन शर्मा के आवास पर स्वागत और अभिनंदन किया गया.
केरल के मेरे बड़े भाई एडवोकेट नोएल मैथ्यू जी एवं सुमित जौर्ज के साथ प्रतीक एडविन शर्मा महावीर कैंसर अस्पताल, पटना में जाकर बेतिया धर्मप्रांत के चनपटिया पल्ली के पल्ली पुरोहित आदरणीय फादर बर्टी पौल से मिले एवं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गयी.कुछ दिनों से फादर बीमार होकर भर्ती हैं.
बिहार के पवित्र धरती पर आगामी 30 एवं 31 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति की तैयारियों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर बिहार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मानित प्रदेश पदाधिकारियों तुफैल खान कादरी,गुरविंदर सिंह,राजन क्लेमेंट साह,एमके आतिफ,असगर अली,मो.दिलशाद अली और नौशाद अहमद के साथ बिहार भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक कार्यालय में बैठक मे भाग लिया.
30 और 31 जुलाई को पटना में संयुक्त राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से आने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मानित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का पटना हवाई अड्डे पर पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया.
श्री एडवोकेट नोएल मैथ्यू जी,सुमित जौर्ज जी और एडवोकेट ऋषभ किरण त्रिपाठी जी के साथ फातिमा माता करिश्माई केंद्र, दीघा (पटना) में आदरणीय पुरोहित सत्या एवं पॉल से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/