सोमवार, 23 मई 2022

25 मई को संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी करेंगे जनसंवाद

 नालंदा.दिनांक 25 मई को संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी करेंगे जनसंवाद.पूर्व में यह जनसंवाद दिनांक 24 मई को ही होना था.इसमें  जिला के कोई भी व्यक्ति पूर्व में आई बाढ़ के अनुभवों के आधार पर दे सकते हैं अपना बहुमूल्य सुझाव.

संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर 25मई(बुधवार) को हरदेव भवन सभागार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर जनसंवाद करेंगे.यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11ः30 बजे से होगा.बताते चलें कि यह जन संवाद दिनांक 24 मई को ही होना निर्धारित था.कतिपय कारण से इसे एक दिन आगे किया गया है.जनसंवाद में सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे.


इसके माध्यम से जिला में पूर्व में आई बाढ़ के अनुभवों के आधार पर जिला के आमलोगों से  उनका बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किया जाएगा. इस कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति शामिल होकर  बाढ़ आपदा अनुग्रह अनुदान, फसल क्षति अनुदान, पशु मृत्यु अनुदान, बाढ़ राहत केंद्र आदि से संबंधित विगत वर्षों के बाढ़ आपदा से संबंधित किसी भी प्रकार का लंबित भुगतान के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं एवं बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर अपने पूर्व के अनुभवों के आधार पर अपना अन्य बहुमूल्य सुझाव भी दे सकते हैं.जिलाधिकारी की पहल से यह प्रयास है कि संभावित बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर एक समावेशी पूर्व योजना तैयार हो ताकि आपदा की स्थिति में इसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके.

आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति

नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...