शनिवार, 30 दिसंबर 2023

साधारण श्रेणी के धान के लिए 2183 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया



जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक

नालंदा । खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान अधिप्राप्ति कार्य 15 नवंबर से हो रहा है। अभी तक 4898 किसानों से  37937.5 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है। धान देने वाले किसानों को अबतक 72.15 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

       नालंदा जिला के लिए  1,88,189 एमटी धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य राज्य स्तर से निर्धारित है।राज्य सरकार द्वारा 'ए' श्रेणी धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य  2203 रुपये प्रति क्विंटल तथा साधारण श्रेणी के धान के लिए 2183 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

       अधिप्राप्ति की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन  माध्यम से संचालित हो रही है। धान देने वाले किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन दर्ज  किया जा रहा है। किसानों के निबंधित मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के सत्यापन के उपरांत ही प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

   अधिप्राप्ति से संबंधित शिकायतों के अनुश्रवण हेतु जिला स्तर पर कोषांग का गठन किया गया है।अधिप्राप्ति से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत किसान बंधु कृषि विभाग के जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06112-231143 पर दर्ज करा सकते हैं।

     धान अधिप्राप्ति को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिला अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। बताया गया कि जिला में अभी तक 238 पैक्स एवं व्यापार मंडलों को धान अधिप्राप्ति किये जाने की स्वीकृति दी गई है।

    नालंदा जिला के लिए राज्य खाद्य निगम के 10 सीएमआर गोदाम की भंडारण क्षमता 34446 मीट्रिक टन है।अधिप्राप्ति के तहत ऑनलाइन पंजीकृत उसना राइस मिलों को ही पैक्स/व्यापार मण्डल के साथ सम्बद्ध किया जा रहा है।इसके लिये 18 उसना राइस मिलों का भौतिक सत्यापन किया गया है, जिसमें से 15 उसना राइस मिल को उपयुक्त पाया गया है।07 अरवा चावल पैक्स मिल भी निबंधित हुआ है जिसमें से अद्यतन 3 मिल चालू अवस्था में है। अभी तक 201 पैक्स/व्यापार मंडल को 15 राइस मिलों के साथ संबद्ध किया गया है।

       अधिप्राप्ति में राइस मिलों को फीफो के आधार पर कार्य कर रहा है।अर्थात जिस पैक्स का धान पहले मिल में आयेगा है उसी पैक्स का चावल (सी एम आर)मिल द्वारा पहले एसएफसी को दिया जायेगा। सभी राइस मिलों पर दो पालियों में किसान सलाहकार प्रति नियुक्त किये गये हैं साथ ही एक वरीय उप समाहर्त्ता भी तैनात किये गये हैं। इनके द्वारा फीफो का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

  एसएफसी के सभी गोदामों में क्वालिटी मॉनिटरिंग के लिए गुणवत्ता नियंत्रक प्रति नियुक्त किये गये हैं।सभी गोदाम में राज्य खाद्य निगम के मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सीसीटीवी कैमरे, वजन मापक यंत्र आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

      जिलाधिकारी ने अधिप्राप्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिस पैक्स द्वारा स्वीकृति के बाद भी अभी तक अधिप्राप्ति शुरू नहीं की गई है, उन्हें दो नोटिस देकर उनके अधिप्राप्ति के लक्ष्य को दूसरे पैक्स को हस्तांतरित करने की कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने 48 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान सुनिश्चित करने के प्रावधान का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

     इस अवसर पर नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक नालंदा के अध्यक्ष -सह- अस्थावां विधायक डॉ जितेंद्र कुमार, उपविकास आयुक्त श्री वैभव श्रीवास्तव, नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वरीय  उप समाहर्त्ता अधिप्राप्ति,जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।


आलोक कुमार

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023

जिलाधिकारी ने जीर्णोद्धार के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिया

 

नालंदा।जिलाधिकारी ने आज रामचंद्रपुर बस स्टैंड का स्थल निरीक्षण किया। इस बस स्टैंड का जीर्णोद्धार बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किया जा रहा है।पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा इस बस स्टैंड का स्थल निरीक्षण कर इसके संपूर्ण जीर्णोद्धार के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिया गया था।

    उक्त निर्देश के आलोक में इस बस स्टैंड के आधुनिक तर्ज पर जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण के लिए कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण आज  स्मार्ट सिटी के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, स्मार्ट सिटी परियोजना के पदाधिकारीगण, अंचलाधिकारी बिहारशरीफ आदि उपस्थित थे।

  आलोक कुमार

जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

              जिलाधिकारी के जनता दरबार में 60 से अधिक मामले आये। जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें कौशल्या देवी, अजय कुमार साह, पतंजलि त्रिपाठी, श्रवण कुमार, रामजी प्रसाद, अरविंद कुमार पटेल, निभा गिरि, रीता देवी, सुमित्रा देवी, उमाशंकर यादव, अशोक प्रसाद, धीरज कुमार सिंह आदि के नाम शामिल है।

            जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने के लिए निर्देशित किया गया।

               इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्री कुमार रविन्द्र, वरीय उप समाहर्ता, श्री सुजीत कुमार बरनवाल, श्रीमती बेबी कुमारी, श्री मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आलोक कुमार

मृत बंदी की आश्रित पत्नी को मुआवजा

 जिलाधिकारी ने मृत बंदी के आश्रित पत्नी को प्रदान किया पांच लाख रुपये मुआवजा राशि का चेक

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में केन्द्रीय कारा, मोतिहारी के मृत बंदी के आश्रित पत्नी को 05 लाख रुपये मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने मृत बंदी की आश्रित पत्नी को मुआवजा राशि का सदुपयोग करने की सलाह दी।

         ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश के आलोक में केद्रीय कारा, मोतिहारी के मृत बंदी दफादार मियां, पिता-हैदर मियां, साकिन-पुरैनिया, थाना-मानपुर, प्रखंड-मैनाटांड़, पश्चिम चम्पारण की आश्रित पत्नी जोहरा खातुन को पांच लाख रूपये मुआवजा राशि जिलाधिकारी द्वारा चेक के माध्यम से प्रदान किया गया।

        इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्री कुमार रविन्द्र, नजारत उप समाहर्ता, श्री अनिल कुमार, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्री अनंत कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्री सुजीत कुमार बरनवाल, श्रीमती बेबी कुमारी, श्री मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

        जावेद अली अख्तर ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि जिलाधिकारी कार्यालय के अंदर आगंतुक शिकायतकर्ताओं को बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए।उनका कहना है कि हम लोकतान्त्रिक व्यवस्था में जी रहे हैं और लोकतंत्र में जनता मालिक होता है ।


आलोक कुमार

गुरुवार, 28 दिसंबर 2023

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

 

एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालिका प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ तथा गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र सेमरी-डुमरी को कराएं शीघ्र फंक्शनल : जिलाधिकारी

एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालक प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

बेतिया। एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालिका प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ तथा गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र सेमरी-डुमरी को शीघ्र फंक्शनल कराने के उदेश्य से आज जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक पश्चिम चंपारण जिले के  जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। इस बैठक में एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालक प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रहें, इस के लिए भी विचार-विमर्श हुआ।

       जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालक प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन बेहतर तरीके से किया जाय। छात्रावास में रहने वाले बच्चों की देखरेख, चिकित्सा, खान-पान सहित सामान क्रय आदि सभी कार्य विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए कराना सुनिश्चित किया जाय।

      उन्होंने निर्देश दिया कि नियमित रूप से प्रशिक्षुओं का मेडिकल टेस्ट कराना जरूरी है।  मल्टी जीम फंक्शनल कराने के लिए अग्रतर कार्रवाई शीघ्र की जाय। खेल, पोशाक, छात्रावास सामग्री का क्रय नियमानुसार करने की व्यवस्था की जाय।

       समीक्षा के क्रम में जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालिका प्रशिक्षण केन्द्र राजकीय युगुल साह जनजातीय बालिका उच्च विद्यालय प्लस टू, हरनाटांड़, बगहा-02 में संचालित किया जाना है। इसी तरह उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेमरी डुमरी में गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र (एथलेटिक्स बालिका) भी संचालित किया जाना है।

जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से संचालित किये जाने वाले उक्त प्रशिक्षण केन्द्रों से संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया।

          जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालिका प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ तथा गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र सेमरी-डुमरी को शीघ्र फंक्शनल कराने के लक्ष्य को लेकर तीव्र गति से अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

         इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, श्री विजय कुमार पंडित, जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री रजनीकांत प्रवीण, सिविल सर्जन, डॉ0 श्रीकांत दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी केन्द्राधीक्षक आदि उपस्थित रहे।

आलोक कुमार






प्रदेश के एक लाख से ज्यादा मतदान केन्द्रों, 534 प्रखंडों और 40 जिलों समेत राजधानी पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस का झंडा फहराया गया

दासता से मुक्ति की अभिव्यक्ति है कांग्रेस : डॉ. अखिलेश 


पटना। आज पूरे प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। बूथ स्तर से लेकर प्रखंड और जिला स्तर के साथ पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के एक लाख से ज्यादा मतदान केन्द्रों, 534 प्रखंडों और 40 जिलों समेत राजधानी पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस का झंडा फहराया गया। झंडारोहन कार्यक्रम में सैंकड़ों नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार ने कांग्रेस का ध्वज फहराया। मालूम हो कि प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ‘‘हैं तैयार हम’’ महारैली में नागपुर गए हुए हैं।

               नागपुर से भेजे अपने संदेश में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है। कांग्रेस पार्टी की स्थापना 1885 में अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति पाने के लिए की गयी थी। यह मुक्ति संग्राम कालान्तर में कई अन्य समस्याओं से जुझते हुए देश को तरक्की की राय पर ला खड़ा किया। सही मायने में कांग्रेस दासता से मुक्ति की अभिव्यक्ति का नाम है। चाहे वह दासता राजनीति हो, आर्थिक हो, सामाजिक या सांस्कृतिक हो। डा0 सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस एक बार फिर भाजपा की दासता से देश को आजाद करने की मुहिम में जुटी है। इसीलिए दक्षिणपंथी विचारधारा के मुख्यालय नागपुर में राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का झंडा रोहण कार्यक्रम रखा गया है। इस संकल्प के साथ कि हम फिर से तानाशाही, निरंकुश और विभाजनकारी सरकार से आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए हर स्तर पर तैयार हैं। 

                इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि नरेन्द्र कुमार ने कांग्रेस सेवादल को नया झंडा सौंपा। गौरतलब है कि वृहस्पतिवार को कांग्रेस की स्थापना दिवस के साथ सेवादल का 100 साल भी पूरा हुआ। इस अवसर पर सेवादल द्वारा पार्टी मुख्यालय से गाँधी मैदान स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व सेवा दल प्रमुख संजय यादव ने किया। 

        इस अवसर पर उपस्थित रहने वाले लोगों में शामिल है - विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्र, संजीव प्रसाद टौनी, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, कपिल देव प्रसाद यादव, हरखु झा, लाल बाबू लाल, प्रमोद कुमार सिंह, अमिता भूषण, भावना झा, विनोद कुमार यादव, राज कुमार राजन, राजेश कुमार सिंहा, अम्बुज किशोर झा, अमरेन्द्र सिंह, नागेन्द्र कुमार विकल, डा0 विनोद शर्मा, डा0 संजय यादव, सुमन कुमार मल्लिक, शशि रंजन, कुमार आशीष, ललन यादव, शशि कांत तिवारी, कमलदेव नारायण शुक्ला, उदय शंकर पटेल, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अरविन्द लाल रजक,  अजय चैधरी, राजेश मिश्रा, प्रदुमन यादव, मिन्नत रहमानी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, वसी अख्तर, संजय मिश्रा, सुनिल कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, सुधा मिश्रा, राजीव मेहता, उदय चैधरी, फिरोज हसन, दुर्गा प्रसाद, आशुतोष शर्मा, पंकज यादव, आदित्य पासवान, वैद्यनाथ शर्मा, अखिलेश्वर सिंह, सुदय शर्मा, मनोज मेहता, अर्पणा सिंह, निधि पांडेय, आभा सिंह, अश्विनी कुमार, उमेन्द्र सिंह, ललित कुमार, गोरख नाथ, शहनवाज, अरविन्द ठाकुर, अनिता कुमारी, धनन्जय मधु।

आलोक कुमार


पंचायत उप निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान कार्य का जायजा लिया

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न बूथों का लिया गया जायजा

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार द्वारा पंचायत उप निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान कार्य का जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी, एसडीएम, बेतिया सदर, श्री विनोद कुमार द्वारा बैरिया प्रखंड अंतर्गत बगही बघम्बरपुर पंचायत के बूथ संख्या 94, 95, 101, 104, 105 सहित अन्य बूथों पर मतदान कार्य का जायजा लिया गया।

     इसी तरह पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री किरण कुमार गोरख जाधव, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, एसडीएम, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह द्वारा बगहा प्रखंड अंतर्गत नया गांव रामपुर पंचायत, बैराटी बरिअरवा पंचायत अवस्थित विभिन्न बूथों पर मतदान कार्य का जायजा लिया गया। साथ ही निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

     स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संचालित हो रहे निर्वाचन प्रक्रिया पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया तथा मतदान अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

      इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू मतदान आदि के संदर्भ में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर, मतदान कर्मियों से जानकारी प्राप्त की गयी।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार सहित प्रेक्षक महोदय, पंचायत उप निर्वाचन, एसडीएम, बेतिया, डीसीएलआर सहित प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


आलोक कुमार

बुधवार, 27 दिसंबर 2023


 एमएमएस सिस्टर आपोलोनिया का निधन

वह हाजीपुर में सेवारत थी

हाजीपुर. मेडिकल मिशन सिस्टर्स सोसाइटी की सिस्टर आपोलोनिया है.यहां पर पिछले आठ वर्षों से रहकर गरीब, दीन-दुखियों और दलित समाज के बीच कार्यशील थी.समाज के हाशिए पर रहने वालों को सम्मान, अधिकार और सर्वांगीण उत्थान के लिए निछावर रहीं.खुद का जीवन की परवाह नहीं करती थी,केवल निःस्वार्थ सेवा कर रही थी.क्रिसमस पर्व मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर गयी थी.वह स्कुटी पर बैठी थी.तब 11 दिसंबर को सिस्टर को चक्कर आने से नीचे गिड़ गयी.सिस्टर के सिर पर गहरे घाव का शिकार हो गई. सर्जरी और इलाज के बाद भी वह कोमा से बाहर नही निकली. वह 25 दिसंबर को सुबह आठ बजे अंतिम सांस ली.इससे कई वर्ष पहले सिस्टर आपोलोनिया की तरह ही 25 दिसंबर क्रिसमस के आसपास सिस्टर लुसिया ई.का भी निधन हो गया था.

फिलवक्त मेडिकल मिशन सिस्टर सोसाइटी (एमएमएसएस) की सिस्टर आपोलोनिया देवराजपथ हाजीपुर में स्वाभिमान लोकसेवा संस्थान से जुड़ी थी.सिस्टर ने एक समाजसेवी के रूप में अपना संपूर्ण योगदान दिया.सूत्रो के अनुसार छुट्टी मनाने अपने घर गयी सिस्टर 11 दिसंबर को चक्कर आने से स्कुटी से गिड़कर सिर पर गहरे घाव का शिकार हुई .15 दिन सर्जरी और इलाज के बाद भी वह कोमा से बाहर नही निकली.25 दिसंबर को सुबह आठ बजे उन्होने अंतिम सांस ली.सबको अपनाने वाली, बच्चो से बेहद लगाव रखने वाली कर्मठ एवं समर्पित सिस्टर ने सबके दिलों में जगह बना ली थी. 

 सिस्टर को चाहने वाले प्यार से उन्हें ‘अप्पो दीदी‘ कहकर पुकारते थे.उनका पार्थिव शरीर 27 दिसंबर को पटना लाकर लोगों को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया.कुर्जी हॉस्पिटल के डेंगल हॉल में पार्थिव शरीर के साथ 2ः30 बजे से मिस्सा किया गया.

पवित्र मिस्सा के बाद अंतिम क्रिया करीब साढ़े तीन-चार बजे कुर्जी चर्च के कब्रिस्तान में दफन किया गया.सिस्टर अप्पो के अकस्मात जाने से हाजीपुर के हथसारगंज, चांदी, बलवाकुवारी, चकबीजगाणी, जडूवा आदि पंचायत के लोग दुःख के सागर मे डूब गये.

बता दें मेडिकल मिशन सिस्टर सोसाइटी (एमएमएसएस) की एक डाक्टर सिस्टर का निधन केरल में हो गया था.इस बीच सेसिल साह ने कहा है कि एमएमएसएस के लिए अपूरणीय क्षति हुई है.उनके निधन से दुख हुआ.भगवान जन्नत बख्श दे.


आलोक कुमार

अलोकतांत्रिक फैसलों से शिक्षक समुदाय खासकर महिला व दिव्यांग शिक्षक भारी परेशानी

 चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाने का निर्णय स्वागतयोग्य

महिला व दिव्यांग शिक्षकों को ऐच्छिक स्थानातंरण का अधिकार मिले

पटना.भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने बिहार के तकरीबन 4 लाख नियोजित शिक्षकों को बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली के तहत राज्यकर्मी बनाने के बिहार सरकार के फैसले का स्वागत किया है. कहा कि भाकपा-माले शुरूआती दिनों से ही नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाने की मांग के साथ खड़ी रही है और हमारी पार्टी के विधायक संदीप सौरभ के नेतृत्व में हुए शिक्षक आंदोलन का ही नतीजा है कि आज उनकी यह चिरलंबित मांग पूरी हो रही है.

उन्होंने कहा कि इस मसले पर भाकपा-माले ने वामदलों, राजद, जदयू व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों से कई बार मुलाकात की, मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल मिला और तब जाकर विगत 5 अगस्त को नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाए जाने पर सहमति बनी थी. अब यह साकार हो रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक बहाली के मसले पर सरकार बेहतर काम कर रही है. बीपीएससी ने पहले चरण के बाद दूसरे चरण में महज 15 दिनों के भीतर रिजल्ट का प्रकाशन कर दिया है और इस प्रकार अब राज्य में लगभग 2 लाख बीपीएससी से उत्तीर्ण स्थायी शिक्षक होने वाले हैं.

लेकिन हाल के दिनों में शिक्षा विभाग द्वारा लिए गए कुछेक अलोकतांत्रिक फैसलों से शिक्षक समुदाय खासकर महिला व दिव्यांग शिक्षक भारी परेशानी का भी सामना कर रहे हैं. शिक्षक समुदाय को अपना विरोध दर्ज करने का अधिकार है और इसकी रक्षा होनी चाहिए. स्कूल का समय शाम पांच बजे तक हो जाने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 



हमारी मांग है कि कम से कम महिला व दिव्यांग शिक्षकों को ऐच्छिक स्थानातंरण का अधिकार मिले.


मंगलवार, 26 दिसंबर 2023

बक्सर धर्मप्रांत के फादर और सिस्टरों के लिए क्रिसमस मिलन समारोह


बक्‍सर.आज बॉक्सिंग  है.क्रिसमस 25 दिसंबर के बाद 26 दिसंबर को बॉक्सिंग  डे मनाया जाता है.बॉक्सिंग डे उन लोगों को समर्पित किया जाता जो जो क्रिसमस के दिन छुट्टी न लेकर ड्यूटी में लगे रहते हैं.उसी तर्ज पर बक्सर धर्मप्रांत के फादर और सिस्टरों के लिए क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित किया गया.इस क्रिसमस मिलन समारोह में करीब 86 फादर और सिस्टरों ने भाग लिया.

           इसका आयोजन बक्सर धर्मप्रांत के बिशप डॉ.जेम्स शेखर ने किया था.इसके लिए बाजाप्ता आयोजन समिति बनायी गयी.इस समिति में धर्मप्रांत के विकार जनरल सह पीरो पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर चार्ल्स और शाहपुर पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर भास्कर बोज्जा थे.दोनों पुरोहितों के योगदान से क्रिसमस मिलन समारोह शानदार ढंग से संपन्न हुआ.

  पूर्व सूचना के आधार पर बक्‍सर धर्मप्रांत में कार्यरत सभी फादर और सिस्टर बिशप हाउस,बक्सर में 26 दिसंबर को आ गये.एक दिवसीय क्रिसमस मिलन समारोह सुबह 9 बजे से शुरू हुआ.फादर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में क्रिसमस कैरोल गान से विधिवत शुरुआत की गयी.मौके पर बक्सर धर्मप्रांत के विकार जनरल सह पीरो पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर चार्ल्स के द्वारा छोटी सी प्रार्थना की गयी और सभी फादर और सिस्टरों का जोरदार ढंग से हैप्पी क्रिसमस कहकर स्वागत किया.उसके बाद धर्मप्रांत के विभिन्न पल्लियों में जोरदार ढंग से कार्य करने वालों ने क्रिसमस उत्सव के बारे में जानकारी साझा की. सभी ने साझा करने में गहरी रुचि दिखायी. यह सभी लोगों के लिए अद्भुत अनुभव था.

                     छोटे ब्रेक के बाद हमारे पास फादर रिचर्ड एसजे द्वारा आयोजित खेल थे। खेल एक दूसरे को समझने का था. इसके तुरंत बाद, बिशप जेम्स शेखर ने सभी  फादर और  सिस्टरों   को प्यार के प्रतीक के रूप में सुंदर संदेश दिया और छोटे-छोटे उपहार दिए.दोपहर 1.15 बजे सभी के लिए शानदार दोपहर का भोजन परोसा गया. इसके तुरंत बाद सभी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए.

                    बिशप जेम्स शेखर और आयोजन समिति की ओर से उन सभी लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करता किया गया.जो समय निकालकर 26 दिसंबर 2023 को बिशप हाउस, बक्सर में क्रिसमस मिलन का हिस्सा बने. बिशप जेम्स शेखर और फादर को विशेष धन्यवाद. विकार जनरल फादर चार्ल्स और शाहपुर पल्ली के पल्ली पुरोहित भास्कर बोज्जा उम्मीद जाहिर किया कि निकट भविष्य में दोबारा मुलाकात होगी.

आलोक कुमार 

सोमवार, 25 दिसंबर 2023

क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

पूरब दिशा में रहने वालों में आर्चबिशप थे तो पश्चिम दिशा में रहने वालों  के साथ पैरिश प्रीस्ट रहे

पटना. आज ख्रीस्त जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में एक साथ पूरब और पश्चिम दिशा में रहने वाले ईसाई समुदाय के लोग मिले.पूरब दिशा में रहने वालों में आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा थे, तो पश्चिम दिशा में रहने वालों  के साथ कुर्जी पैरिश के पैरिश प्रीस्ट फादर सेल्विन जेवियर थे. दोनों दिशाओं के लोगों के द्वारा सीएम को पुष्प गुच्छ ,अंगवस्त्र,केक आदि भेंट की गयी.

इंटरनेशनल  ह्यूमन राइट्स काउंसिल  के महासचिव  एस.के.लॉरेन्स 

ख्रीस्त जयंती के अवसर पर  इंटरनेशनल  ह्यूमन राइट्स काउंसिल  के महासचिव एस.के.लॉरेन्स के साथ पश्चिम दिशा में रहने वालों  के साथ कुर्जी पैरिश के पैरिश प्रीस्ट फादर सेल्विन जेवियर,पैरिश काउंसिल के सचिव कुंदन शाह,डेरिक लॉरेन्स तथा प्रशांत बेंजामिन ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर ख्रीस्त जयंती की शुभकामनाएं दी. इंटरनेशनल  ह्यूमन राइट्स काउंसिल  के महासचिव एस.के. लॉरेन्स के अलावा आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा ने भी मुख्यमंत्री ने भी वर्षों से बंद पड़े सब्जीबाग स्थित कब्रिस्तान में डी.एम.डॉ. चंद्रशेखर सिंह के द्वारा पुन: मृत ईसाई के शवों को दफनाए जाने की इजाजत दिलाने में सहयोग करने के लिये धन्यवाद दिया.इस संदर्भ में एस.के.लॉरेन्स के द्वारा सब्जीबाग कब्रिस्तान में शवों के दफन करने से संबंधित डी.एम.पटना डॉ.चंद्रशेखर सिंह के साथ कई बार बैठक करने तथा उनके आदेश से एस.के. लॉरेन्स के साथ डी एस पी (लॉ एन्ड ऑर्डर),एस डी ओ,एस डी एम, पीरबहोर थाना तथा अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के द्वारा सब्जीबाग कब्रिस्तान का दौरा तथा सर्वे कर डी.एम.पटना को पक्ष में रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा डी.एम.पटना के द्वारा मृत ईसाई शवों को दफन करने की इजाजत देने से संबंधित एस.के. लॉरेन्स को पत्र देने की जानकारी एस के लॉरेन्स के द्वारा दी गयी.साथ ही कब्रिस्तान के अंदर में वर्षों से माइनॉरिटी एसोसिएशन (ईसाई नहीं) के रूप में खोले गए दफ्तर को हटाने का भी मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया गया. लालच देकर धर्म परिवर्तन करने का झूठा इल्जाम लगाने वालों पर कार्यवाही करने का भी अनुरोध किया गया.कुर्जी चर्च की तरफ से फादर सेल्विन जेवियर ने क्रिसमस का बधाई पत्र,एस. के.लॉरेन्स ने केक तथा कुंदन शाह ने गुल्दस्ता मुख्यमंत्री को भेंट की.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहली बार आर्चबिशप मिले

आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा का जन्म 14 जुलाई 1953 को केरल राज्य के कोट्टियूर में हुआ था.उन्हें 14 मई, 1984 को पटना महाधर्मप्रांत के लिए पुरोहित नियुक्त किया गया था, और 3 अप्रैल, 2009 को बक्सर धर्मप्रांत के बिशप नियुक्त होने से पहले, उन्होंने महाधर्मप्रांत के सहायक कोषाध्यक्ष के साथ-साथ इसके सामाजिक सेवा केंद्र, सेवा केंद्र के निदेशक के रूप में  21 जून 2009 तक कार्य किया.29 जून, 2018 को पोप फ्रांसिस ने उन्हें पटना के कोएडजुटर आर्चबिशप के रूप में नियुक्त किया.कोएडजुटर आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा 09 दिसंबर, 2020 को पटना के आर्चबिशप बने.

     बता दें कि बक्सर धर्मप्रांत के बिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा 2009 में बने थे.वे 2018 में पटना के कोएडजुटर आर्चबिशप बने.सेबेस्टियन कल्लूपुरा 09 दिसंबर, 2020 को पटना के आर्चबिशप बने.उच्च पद पर आसीन होने के 14 साल के बाद पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना के आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन मिले.

पूरब दिशा में रहने वालों में आर्चबिशप विशेष व्यक्ति रहे






पटना डायोसिस के आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा, श्रीमती पूजा अन्ना शर्मा, श्री अभिषेक पैट्रिक,ईसाई कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री एम्ब्रोस पैट्रिक, श्री रिचर्ड रंजन, श्री राजू चेसने, श्री गौतम कुमार सुधांशु, श्री जायडेन गौतम, श्री बाबू डेविड, श्री जय प्रकाश समेत ईसाई समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर क्रिसमस की बधाई दी और ईसा मसीह से राज्य के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.आये हुये ईसाई समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू किये जाने की प्रशंसा की और कहा कि इससे सामाजिक वातावरण में काफी बदलाव आया है और लोगों को इससे काफी फायदा हो रहा है, खासकर महिलाओं को. ईसाई समुदाय के आये हुये लोगों ने कैरोल भी गाया तथा मुख्यमंत्री को क्रिसमस एवं आगामी नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने आगंतुकों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट किया.मौके पर पटना डायोसिस के आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा ने देश-प्रदेश के लोगों के लिए प्रार्थना की.


आलोक कुमार 

शनिवार, 23 दिसंबर 2023

अधिकारी बनें व्यवहार कुशल। आमजनों से शालीनता से पेश आएं

बेहतर तरीके से कार्य करते हुए योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारे तथा आमजनों को लाभान्वित करें : श्रवण कुमार

योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित सुधार हुआ है। इसे और तीव्र गति से क्रियान्वित करते हुए ससमय निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना होगा

अधिकारी बनें व्यवहार कुशल। आमजनों से शालीनता से पेश आएं और उनकी बातों को गंभीरता से सुने, करें नियमानुकूल कार्रवाई



बेतिया।माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न.दलित, महादलित अथवा ऐसे टोले जहां सामुदायिक शौचालय की आवश्यकता है, वहां अविलंब सामुदायिक शौचालय निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई करने का निर्देश।    कचरा कलेक्शन, निस्तारण के साथ-साथ यूजर चार्जेज कलेक्शन पर भी ध्यान देने का निर्देश।लौरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज सिसवनिया में अपशिष्ट प्रबंधन इकाई एवं प्लास्टिक प्रसंस्करण इकाई का माननीय मंत्री द्वारा किया गया उद्घाटन।श्री श्रवण कुमार माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री सहायता योजना, मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना, इंदिरा आवास योजना, मनरेगा, जल-जीवन-हरियाली, जीविका, वृक्षारोपण अभियान, आधारभूत संरचना एवं प्रशासनिक ढ़ांचा सहित अन्य क्रियान्वित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा माननीय मंत्री द्वारा की गयी।

जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा माननीय मंत्री का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। जिलाधिकारी ने माननीय मंत्री को जिले में क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार द्वारा पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में संचालित उक्त योजनाओं की कार्य प्रगति से माननीय मंत्री को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग अत्यंत ही महत्वपूर्ण विभाग है। जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित सुधार हुआ है। इसे और तीव्र गति से क्रियान्वित करते हुए ससमय निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना होगा। 

उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से कहा कि नव वर्ष में मिलजुल कर बेहतर तरीके से कार्य करते हुए योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारे तथा आमजनों को लाभान्वित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले के अधिकारी काफी मेहनत कर रहे हैं। अधिकारी अपने हुनर एवं प्रतिभा का इस्तेमाल करें। सफलता अवश्य मिलेगी। 

माननीय मंत्री ने कहा कि अधिकारी व्यवहार कुशल बनें। आमजनों से शालीनता से पेश आएं और उनकी बातों को गंभीरता से सुने। उनकी बातों पर नियमानुकूल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि आम जनों को बेवजह परेशान नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाय।

उन्होंने निर्देश दिया कि आवास योजना के तहत अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय। मनरेगा के तहत अधूरे पार्क का निर्माण ससमय पूर्ण कराएं। दलित, महादलित अथवा ऐसे टोले जहां सामुदायिक शौचालय की आवश्यकता है, वहां अविलंब सामुदायिक शौचालय निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाय। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे टोलों को चिन्हित किया जाय। अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु अविलंब स्थल को चिन्हित करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिया कि डब्ल्यूपीयू का निर्माण मानक के अनुरूप कराना सुनिश्चित किया जाय। गांवों में घर-घर से कचरा कलेक्शन नियमित रूप से किया जाए और उसका निस्तारण सही तरीके से कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि कचरा कलेक्शन, निस्तारण के साथ-साथ यूजर चार्जेज कलेक्शन पर भी ध्यान देना होगा। अधिकारी यह प्रयास करें कि शत-प्रतिशत लाभुक यूजर चार्जेज नियमित रूप से जमा करें। 

उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि जिले में 80 प्रतिशत लाभुक यूजर चार्जेज दे रहे हैं। इस पर माननीय मंत्री द्वारा संतोष प्रकट किया गया और निर्देश दिया गया कि शत-प्रतिशत यूजर चार्जेज कलेक्शन पर फोकस किया जाय।

माननीय मंत्री ने निर्देश दिया कि कुओं का जीर्णोद्धार सही तरीके से कराना सुनिश्चित किया जाय। कुओं के अंदर गाद को अच्छे तरीके से बाहर निकाला जाय ताकि कुएं का पानी उपयोग में लाया जा सके। इसके साथ ही सोख्ता के निर्माण में भी मानक का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। 

जीविका की समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री ने निर्देश दिया कि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को ससमय प्राप्त करने की दिशा में तेजी के साथ कार्य करें। लाभुकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करें। उन्होंने निर्देश दिया कि आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों को रोजगार दिलाने की दिशा में कारगर कार्रवाई की जाय। योजनान्तर्गत बैंकों के माध्यम से ऋण दिखाते हुए उन्हें स्वरोजगार करने में सहायता की जाय। 

उन्होंने कहा कि सतत जीविकोपार्जन योजना का उद्देश्य जीवन स्तर पर बदलाव लाना है। इस योजना का क्रियान्वयन तत्परतापूर्वक किया जाना सुनिश्चित किया जाय। योग्य व्यक्तियों को इस योजना से लाभान्वित किया जाय। 

जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा माननीय मंत्री को आश्वस्त किया गया कि जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उसका अनुपालन ससमय कराया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा लगातार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की जाती है तथा अधिकारियों को तत्परतापूर्वक कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए   निर्देशित किया जाता है।

इस अवसर पर माननीय मंत्री उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, जीविका दीदियां आदि को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। 

तदुपरांत लौरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज सिसवनिया में अपशिष्ट प्रबंधन इकाई एवं प्लास्टिक प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन माननीय मंत्री द्वारा किया गया। ज्ञातव्य हो कि 15वें वित्त आयोग एवं मनरेगा की राशि से अपशिष्ट प्रबंधन इकाई एवं प्लास्टिक प्रसंस्करण इकाई का निर्माण किया गया है। 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल राय, निदेशक, डीआरडीए, श्री अरूण प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती बेबी कुमारी, श्री सुजीत बरनवाल, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, श्री अनंत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आलोक कुमार

मंत्री श्रवण कुमार द्वारा प्रदान किया गया लैपटॉप


जिले के 189 अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों हुए लैपटॉप से लैस

माननीय मंत्री, श्री श्रवण कुमार द्वारा प्रदान किया गया लैपटॉप

राजस्व कार्यों के क्रियान्वयन में आएगी तेजी

बेतिया।राज्य सरकार द्वारा राजस्व कार्यों में तेजी लाने के उदेश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों को लैपटॉप से लैस करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है।

     इसी कड़ी में आज माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, श्री श्रवण कुमार द्वारा जिले के कुल-189 अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी को बैग सहित लैपटॉप प्रदान किया गया।

      इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को लैपटॉप से लैस करना राज्य सरकार का बेहद ही महत्वपूर्ण कदम है। इससे राजस्व कार्यों में गति आयेगी। सभी राजस्व अधिकारी निष्ठापूर्वक ससमय अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करें।

      इस अवसर पर जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल राय, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, श्री अनंत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


आलोक कुमार

शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023

क्रिसमस के अवसर पर बेतिया में विभिन्न तरह का कार्यक्रम

 क्रिसमस के अवसर पर बेतिया में विभिन्न तरह का कार्यक्रम


बेतिया.बेतिया पल्ली में गुरूवार को क्रिसमस मिलन  समारोह आयोजित किया गया.इसमें पल्ली के बुजुर्ग बढ़चढ़ हिस्सा लिए.मौके पर  समारोह में शामिल होने वाले बुजुर्ग केक और स्वादिष्ट भोजन किए.

      इससे पहले रीता जेरोम, इग्नासियस बैप्टिस्ट, सेराफिन जॉन और बिशप पीटर सेबेस्टियन गोबियस ने मिलकर  केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.इसके पश्चात क्रिसमस मिलन समारोह के आयोजन समिति के रंजीत केरोबिन, रिचर्ड फ्रांसिस, प्रकाश अगस्टीन, मेरियन बेनेडिक्ट, राकेश इग्नासियस, जेनी अगस्टीन, वायलेट जैकब के द्वारा समारोह में क्रिसमस कैरोल गाये गये.

   मालूम हो कि बेतिया पल्ली परिषद को सलाहकार समिति के रूप में संचालित कर दिया गया है. चर्च के मुख्य पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो और सलाहकार समिति मिलकर पल्ली में बेहतर काम कर रहे हैं.

   एक मुलाकात में मुख्य पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो ने कहा कि बुजुर्ग नागरिकों के लिए क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित किया गया.शुक्रवार बच्चों का क्रिसमस मिलन होगा.आज बच्चों का क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न हुआ.

 

क्रिसमस कैरोल यात्रा


खीस्त जयंती महापर्व की तैयारी में शनिवार 23 दिसम्बर को संध्या साढ़े पांच बजे से बेतिया महागिरजाघर के प्रांगण से क्रिसमस कैरोल यात्रा का भव्य आयोजन किया गया है.क्रिसमस कैरोल यात्रा बेतिया पल्ली के नवयुवकों के द्वारा किया गया है. यह यात्रा महागिरजाघर के प्रांगण से शुरू होकर क्रिश्चिन क्वाटर्स के विभिन्न सड़कों और मुहल्लों से होकर गिरजाघर के प्रांगण में ही समाप्त होगी.अतः आप सभी पल्ली वासियों से सादर अनुरोध है की बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रथम बार आयोजित इस कैरोल यात्रा को सफल बनाएं.


आलोक कुमार

मोदी से देश को मुक्त कराना हमारा मिशन: डा0 अखिलेश



मोदी से देश को मुक्त कराना हमारा मिशन: डा0 अखिलेश

पटना । केंद्र की मोदी सरकार द्वारा विपक्ष के 145 सांसदों के अप्रत्याशित निलम्बन के खिलाफ इंडिया गठबंधन द्वारा विशाल विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च राजधानी पटना के अलावा प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस, जनता दल(यू), राष्ट्रीय जनता दल एवं वामपंथ के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया। इस राज्य व्यापी विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा विपक्ष को कुचलने की नापाक कोशिश के खिलाफ एकीकृत विपक्ष द्वारा सरकार पर हल्ला बोलना था। राजधानी पटना में निकाला गया यह विरोध जुलुश इनकम टैक्स गोलम्बर से चलकर समाहरणालय के पास रैली में तब्दील हो गयी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से सैंकड़ों की तादाद में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भाग लिया एवं मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

             इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 सिंह मोदी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र तो तभी खतरे में आ गया था जब नरेन्द्र मोदी जैसे तानाशाही प्रवृत्ति वाले व्यक्ति के हाथ में 2014 में देश की सत्ता चली गयी। लेकिन अब प्रजातंत्र की हत्या हो रही है। सरकार विपक्ष को देखना नहीं चाहती। जिस तरह 145 सांसदों को संसद से निष्कासित किया गया उससे साफ हो गया है कि मोदी सरकार प्रजातांत्रिक मूल्यों एवं संस्थाओं का निर्मूल नष्ट करने पर आमादा हैं। सांसदों का केवल इतना कसूर था कि वो संसद सुरक्षा में हुई चूक पर प्रधानमंत्री का बयान मांग रहे थे। संसदीय शासन प्रणाली में ऐसा होता रहा है। लेकिन मोदी को बर्दास्त नहीं कि जनता की आवाज का आदर करें। यही कारण है कि विपक्ष इंडिया गठबंधन के तहत एकजुट हुई है और पूरी ताकत से इस तानाशाही और दमनकारी शक्ति को परास्त करने के लिए कृतसंकल्प है। हमारा मिशन है 2024 में मोदी से देश को आजाद करना।

                      विरोध मार्च में जो कांग्रेस नेता शामिल हुए उनमें प्रमुख हैं- पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री डा0 अशोक कुमार, वीणा शाही, विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह, विधायक, विजेन्द्र चैधरी, प्रतिमा कुमारी दास,  डा0 अजय कुमार सिंह, संतोष मिश्रा,  बृजेश प्रसाद मुनन, बंटी चौधरी, ब्रजेश पाण्डेय, लाल बाबू लाल, आनन्द माधव, मनोज कुमार सिंह, कपिलदेव प्रसाद यादव, विनोद शर्मा, राज कुमार राजन, आलोक हर्ष, शिव प्रकाश गरीब दास, गुंजन पटेल, शरवत जहां फातिमा, राजेश कुमार सिन्हा, डा0 संजय यादव, ई0 संजीव सिंह, राजनन्दन कुमार, ज्ञान रंजन, शशिकांत तिवारी, संजीव कुमार कर्मवीर, सुधा मिश्रा, शशि रंजन, अरविन्द लाल रजक, मिन्नत रहमानी, मोनी पासवान, उदय शंकर पटेल, अजय कुमार चौधरी,प्रद्युम्न यादव, रीता सिंह, गुरदयाल सिंह,विशाल रंजन।


आलोक कुमार

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना मजहरूल हक की 157वीं जयंती

 मौलाना मजहरूल हक के चित्र पर माल्यार्पण


पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रथम अध्यक्ष एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना मजहरूल हक की 157वीं जयंती शुक्रवार को  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गयी। पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने सर्वप्रथम मौलाना मजहरूल हक के चित्र पर माल्यार्पण किया।

       इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि हक साहेब महात्मा गाँधी के मित्र थे और महात्मा गांधी जब चम्पारण यात्रा पर पटना आये थे तब वे मजहरूल हक साहेब के आवास पर ही ठहरे थे। डा0 सिंह ने कहा कि मौलाना साहब कौमी एकता के प्रबल समर्थक थे तथा डा0 राजेन्द्र प्रसाद एवं अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ 1921 में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय का नाम सदाकत आश्रम रखा था। डा0 सिंह ने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र मौलाना मजहरूल हक के स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को नमन करता है।

       इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री डा0 अशोक कुमार, वीणा शाही, विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह, डा0 अजय कुमार सिंह, ब्रजेश प्रसाद मुनन, बंटी चैधरी, ब्रजेश पाण्डेय, लाल बाबू लाल, आनन्द माधव, मनोज कुमार सिंह, कपिलदेव प्रसाद यादव, विनोद शर्मा, राज कुमार राजन, आलोक हर्ष, शिव प्रकाश गरीब दास, गुंजन पटेल, शरवत जहां फातिमा, डा0 संजय यादव, ई0 संजीव सिंह, राजनन्दन कुमार, ज्ञान रंजन, शशिकांत तिवारी, संजीव कुमार कर्मवीर, सुधा मिश्रा, शशि रंजन, मिन्नत रहमानी, प्रदुम्न यादव, रीता सिंह, रेखा देवी, गुरदयाल सिंह,विशाल रंजन आदि मौजूद थे।

आलोक कुमार

मंगलवार, 19 दिसंबर 2023

बैंकर्स, वाहन क्रय फाइनेंसर्स एवं बस ओनर एसोसिएशन के साथ बैठक

 

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के क्रियान्वयन को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में  बैठक

बैंकर्स, वाहन क्रय फाइनेंसर्स एवं बस ओनर एसोसिएशन के साथ बैठक

नालंदा। सभी प्रखंड को जिला मुख्यालय से सुलभ संपर्कता एवं रोजगार के अवसर को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

    इस योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में अधिकतम 7 लाभुकों को सवारी वाहन के रुप बस के क्रय पर 5 लाख रुपये तक का अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जायेगा। प्रति प्रखंड अनुसूचित जाति के 2, अति पिछड़ा वर्ग के 2, पिछड़ा वर्ग के एक, अल्पसंख्यक समुदाय के एक एवं सामान्य वर्ग के एक लाभुक को बस के क्रय पर अनुदान दिया जायेगा। जिस प्रखंड में एक हजार से अधिक अनुसूचित जनजाति की आबादी होगी वहाँ उक्त श्रेणी से एक लाभार्थी को अतिरिक्त रूप से लाभान्वित किया जा सकेगा।

    इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये पात्र लोगों द्वारा 27 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। 28 दिसंबर को जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा प्रखंडवार एवं कोटिवार आवेदकों की वरीयता सूची तैयार की जायेगी। 29 दिसंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा लाभुकों का चयन किया जायेगा। प्रकाशित स्वीकृत लाभुकों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची के संदर्भ में 2 जनवरी तक दावा आपत्ति प्राप्त किया जायेगा। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर 6 जनवरी तक अंतिम चयन सूची का प्रकाशन किया जायेगा। चयनित लाभुक द्वारा बस के क्रय के उपरांत अनुदान के भुगतान के लिए आवेदन किया जायेगा।आवेदन प्राप्ति के 7 दिनों के अंतर्गत जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सीएफएमएस के माध्यम से लाभुकों के खाते में अनुदान की राशि का भुगतान किया जायेगा।

   योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज उप विकास आयुक्त ने जिला के बैंकर्स, वाहन क्रय के फाइनेंसर्स एवं बस ओनर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया।

    बस ओनर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को इस योजना के बारे में लोगों को प्रेरित करते हुये पात्र एवं इच्छुक लोगों से आवेदन सृजित करने को कहा गया। सभी बैंकर्स एवं फाइनेंसर्स को इस योजना के तहत स्वीकृति प्राप्त आवेदकों को बस के क्रय के लिए फाइनेंस करने में उदारता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने को कहा गया। इस योजना के क्रियान्वयन के माध्यम से न केवल आम लोगों को जिला मुख्यालय आने जाने में सुविधा होगी बल्कि रोजगार का सृजन भी होगा। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

आलोक कुमार

जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

अल्पसंख्यक ईसाई नेताओं का जदयू से मोहभंग


दीघा विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले अल्पसंख्यक ईसाई नेताओं ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया.इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का आग्रह किया गया है.जदयू से इस्तीफा देने वालों में शैलेश अंतुनी,रौनी बर्नड और रीना पीटर हैं.तीनों नेताओं का कहना है कि जदयू तुष्टिकरण की राजनीतिक कर रही है.इससे इस्तीफा देने वाले तीनों नेता खफा हो गये थे.इन नेताओं के इस्तीफा देने से जदयू को जोरदार झटका लगा है.

जानकार सूत्रों का कहना है कि निकट भविष्य में कद्दावर ईसाई नेता से मिलकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे.उक्त कद्दावर नेता को अधिकार देंगे कि आप सही दिशा में देश को ले जाने वाले राजनीतिक दल को समर्थन करने को कहेंगे तो हम तीनों नेता उसका अनुशरण करेंगे.


आलोक कुमार


 

स्थापना दिवस पर कांग्रेस करेगी लोकसभा चुनाव का शंखनाद : डॉ. अखिलेश

 स्थापना दिवस पर कांग्रेस करेगी लोकसभा चुनाव का शंखनाद : डॉ. अखिलेश


पटना.कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। इसके लिए बिहार कांग्रेस प्रदेश भर में पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 28 दिसम्बर को समारोह का आयोजन करेगी।

     ज्ञात हो कि देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उस दिन 138 साल पूरा कर 139वें में प्रवेश कर जायेगी। इस अवसर पर प्रदेश भर के सभी मतदान केंद्रों, प्रखंडों, जिलों एवं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 9 बजे तक कांग्रेस का झंडा फहराने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता अपने कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों को सम्बोधित भी करेंगे।

         बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसके लिए सभी मोर्चा संगठनों, सभी विभागों, सभी प्रकोष्ठों एवं सभी जिलों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं। इसमें प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों एवं प्रखंड मुख्यालयों में भी कांग्रेस का झंडा फहराया जाना है। प्रत्येक बूथ पर ऐसा करने के लिए खास तौर पर कहा गया है। प्रदेश अध्यक्ष डा0 सिंह ने कहा है कि सभी जिला, प्रखंड और मतदान केन्द्रों पर सुबह 9 बजे तक पार्टी का झंडा फहराने का आयोजन करें एवं कार्यकर्ताओं और आम लोगों को सम्बोधित करें।

       उन्होेंने बताया कि इस अवसर को यादगार बनाने के लिए पार्टी आलाकमान राष्ट्रीय स्तर पर नागपुर में ‘‘हम तैयार हैं’’ के युद्धघोष के साथ एक महारैली का आयोजन कर रही है। हमारा उद्देश्य कांग्रेस की विचारधारा को बढ़ावा देने एवं स्वतंत्रता संग्राम के साथ राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने प्रदेश भर के पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर स्तर पर खासकर मतदान केन्द्रों पर पार्टी का झंडा फहराने की तैयारी के लिए प्रारंभिक बैठक प्रारंभ कर दें। उन्होंने सबों को 20 दिसम्बर तक तैयारी बैठकों में भाग लेने का निर्देश दिया है और इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों का लेखा-जोखा प्रदेश मुख्यालय को भेजने के लिए कहा है।

आलोक कुमार


सोमवार, 18 दिसंबर 2023

राम जानकी विवाह उत्सव समारोह

 समेली  ।  प्रखंड अंतर्गत सार्वजनिक राम जानकी मंदिर भरेली सह मलहरिया मंदिर परिसर में राम जानकी विवाह उत्सव समारोह पूर्वक मनाई गई।इस अवसर पर उपस्थित मंदिर निर्माण समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री दर्वएश्वर प्रसाद मंडल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी विवाह उत्सव धूमधाम से मनाई जा रहीं हैं। 

      बताते चलें कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि 17 दिसम्बर 2023 को विवाह पंचमी मनाये जाने की की परंपरा रही है। रामायण के अनुसार भगवान शिव ने मिथिला के राजा जनक को दिव्य धनुष उपहार स्वरूप प्रदान किया था।राजा जनक ने शर्त था कि जो भगवान शिव के धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ा सके । उसी से मैं अपनी बेटी सीता का स्वयंवर रचाऊंगा।इस शर्त को भगवान राम ने राजा जनक के धनुष को तोड़ दिया। तत्पश्चात् सीता का विवाह भगवान राम से हुआ। तभी से यह  प्रत्येक वर्ष पूरे भारत वर्ष में विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया जाने लगा। 

            मंदिर परिसर भरेली में पंडित भुवनेश्वर प्रसाद राय, सचिन सह युवा मुखिया राज कुमार भारती, उपाध्यक्ष संजय कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार हिटलर, यूथ पावर अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल, मनोज कुमार मंडल, संजय कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता,पंकज कुमार ठाकुर,उमेश कुमार मंडल,, चंचल कुमार मंडल, रंजीत ठाकुर आदि कार्य समिति सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर पूरे भक्तिमय माहौल, महिला व कन्याओं द्वारा गीत संगीत एवं विवाह गीत के माध्यम से विवाह उत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया।

आलोक कुमार

  

कई जगहों पर शानदार कार्य किये थे मरहूम फादर जौर्ज

पटना. बेतिया में फादर जौर्ज हिलारियन ठाकुर का जन्म 23 जुलाई,1955 को हुआ.मुजफ्फरपुर में 16 दिसंबर,2023 को निधन और पटना में 18 दिसंबर,2023 को अंतिम संस्कार किया गया.यह एक लैटिन कैथोलिक पुरोहित का जीवन है.फादर ‘येसु समाज‘ से संबंध रखते थे.

  आज सोमवार को दीघा में स्थित एक्सटीटीआई के गिरजाघर में फादर जौर्ज हिलारियन ठाकुर का शव को रखकर अंतिम बार मिस्सा किया जा रहा है.पटना महाधर्मप्रांत के वर्तमान आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा,सेवानिवृत आर्चबिशप विलियम डिसूजा,डोनाल्ड जे मिरांडा,फादर एलेक्स जेवियर,फादर विक्टर ओस्ता के साथ दर्जनों पुरोहितों ने मिलकर मिस्सा अर्पित किया. इस अवसर पर फादर विक्टर ओस्ता ने दिवंगत जौर्ज हिलारियन ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर जोरदार ढंग से प्रकाश डाला.

  एक महान हस्ति के रूप में ‘येसु समाज‘ में थे फादर जौर्ज हिलारियन ठाकुर 

68 साल 4 माह 23 दिन धरती पर रहने के बाद प्रभु के प्यारे हो गए. मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत में है आशा दीप.यहां पर फादर जौर्ज हिलारियन ठाकुर रहते थे.आज उनको जोरदार हार्ट अटैक आया.जिसके कारण उनका निधन हो गया. वे 68 साल 4 माह 23 दिन के थे.फादर जौर्ज हिलेरियन ठाकुर,येसु समाजी का निधन सुबह 5.00 बजे हो गया.उनका शारीर को जेवियर भवन दीघा पटना लाया जा रहा है.फादर  का दफन का मिस्सा 18 दिसंबर सोमवार को एक्स. टी.टी.आई. गिरिजा में सुबह 9. 30 बजे होगा.उनका जन्म 23 जुलाई,1955 में बेतिया में हुआ था.जब 19 साल 5 माह 9 दिन के थे,तब 2 जनवरी,1975 में श्येसु समाजश् में प्रवेश किये.जब 39 साल 8 माह 29 दिन के थे, तब 28 मई,1988 को पुरोहित बने.अंतिम मन्नत 22 अप्रैल,1995 में लिए.बेतिया मूल निवासी फादर जौर्ज हिलेरियन ठाकुर के पिता का नाम हिलारियन फ्रांसिस और माता मोनिका हिलारियन है.माता-पिता प्रभु के प्यारे हो गए है. उनकी एक बहन सिस्टर केविन है.वह होली क्रॉस की सिस्टर है.वह बोकारो में सेवारत है.एक बहन लीली हिलारियन है.अनुप एण्ड्रु के मामा है फादर जौर्ज हिलारियन ठाकुर.जो फातिमा सुसमाचार केंद्र के पीछे रहते हैं.


कई जगहों पर शानदार कार्य किये थे मरहूम फादर जौर्ज    

सुपौल जिले में लतौना मिशन है.यहां पर मिशनरी स्कूल संचालित है.इस स्कूल के प्राचार्य फादर जौर्ज थे.फादर जौर्ज के अंतिम संस्कार में भाग लेने लतौना पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर डेविड एलियास और पल्ली के लोग आये थे.संत माइकल हाई स्कूल में भी सेवा कार्य किए थे.यहां के सुपेरियर फादर नौबर्ट मेनेजिस,प्राचार्य फादर ख्रिस्तु सावरिराजके साथ अन्य लोग आये.लतौना पल्ली के रहने वाले और अभी दिल्ली में जौर्ज डेविड रहते हैं.कहते है कि आपार दुःख के साथ सूचित करना है कि फादर जौर्ज हिलारियन ठाकुर हमारे बीच में नहीं रहे.बहुत दुख हो रहा है.ईसाई नेता राजन क्लेमेंट साह कहते है कि फादर जौर्ज ही विवाह का रस्म अदायगी किये थे.उनके साथ फादर लौरेंस पास्काल भी थे.

     मुजफ्फरपुर के  फादर डोमिनिक फ्रांसिस जेवियर एसजे कहते हैं कि फादर जौर्ज हिलारियन ठाकुर, उम्र 68 वर्ष, 16 दिसंबर सुबह 5ः00 बजे आशादीप, मुजफ्फरपुर में अपने शाश्वत इनाम के लिए चले गए. उनका पार्थिव शरीर पटना के जेवियर भवन में लाया गया. 

उन्होंने कहा कि पिछली रात (15 दिसंबर) फादर जौर्ज ने खाना खाया और बिस्तर पर चले गए. आज सुबह सामूहिक प्रार्थना के बाद मैं उसे नाश्ते के लिए बुलाने गया लेकिन कोई हलचल नहीं हुई और दरवाजा अंदर से बंद था.मैंने दरवाज़ा तोड़ा और देखा कि वह बिस्तर पर पड़ा हुआ है.उसके हाथ और पैर बहुत अकड़ गए थे और कोई हरकत नहीं हो रही थी. मैंने पवित्र क्रॉस बहनों को बुलाया. उन्होंने जाँच की तो उसे मृत पाया. हमने डॉक्टर को बुलाया और उन्होंने उसे कार्डियक अरेस्ट के कारण मृत घोषित कर दिया.उसकी आत्मा को शांति मिलें.

   आज एक्सटीटीआई में निर्मित ‘येसु समाज‘ के विशेष कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया.बेतिया के उनके रिश्तेदार आए थे.बोकारो से फादर के बहन सिस्टर केविन भी आई थी.माहौल काफी गंभीर बन गया था.बेतिया,मुजफ्फरपुर,पटना,बक्सर आदि धर्मप्रांतों के पुरोहित,सिस्टर और अन्य लोग आकर श्रद्धांजलि दी.


आलोक कुमार



  


रविवार, 17 दिसंबर 2023

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य

 मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक


सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पात्र लोगों से आवेदन सृजित करने का दिया गया निर्देश

नालंदा। सभी प्रखंड को जिला मुख्यालय से सुलभ संपर्कता एवं रोजगार के अवसर को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।इस योजना के तहत जिला मुख्यालय प्रखंड को छोड़कर प्रत्येक प्रखंड में अधिकतम 7 लाभुकों को सवारी वाहन के रुप बस के क्रय पर 5 लाख रुपये तक का अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जायेगा। प्रति प्रखंड अनुसूचित जाति के 2, अति पिछड़ा वर्ग के 2, पिछड़ा वर्ग के एक, अल्पसंख्यक समुदाय के एक एवं सामान्य वर्ग के एक लाभुक को बस के क्रय पर अनुदान दिया जायेगा। जिस प्रखंड में एक हजार से अधिक अनुसूचित जनजाति की आबादी होगी वहाँ उक्त श्रेणी से एक लाभार्थी को अतिरिक्त रूप से लाभान्वित किया जा सकेगा।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये पात्र लोगों द्वारा 27 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। 28 दिसंबर को जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा प्रखंडवार एवं कोटिवार आवेदकों की वरीयता सूची तैयार की जायेगी। 29 दिसंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा लाभुकों का चयन किया जायेगा। प्रकाशित स्वीकृत लाभुकों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची के संदर्भ में 2 जनवरी तक दावा आपत्ति प्राप्त किया जायेगा। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर 6 जनवरी तक अंतिम चयन सूची का प्रकाशन किया जायेगा। चयनित लाभुक द्वारा बस के क्रय के उपरांत अनुदान के भुगतान के लिए आवेदन दिया जायेगा।आवेदन प्राप्ति के 7 दिनों के अंतर्गत जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सीएफएमएस के माध्यम से लाभुकों के खाते में अनुदान की राशि का भुगतान किया जायेगा।

         बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी उपस्थित थे एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी जुड़े थे।


आलोक कुमार


रिक्त प्रखंड अध्यक्षों की अविलंब नियुक्ति

2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में राजनीतिक मामले की समिति की बैठक आयोजित की गयी

पटना। 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में राजनीतिक मामले की समिति की बैठक आयोजित की गयी। प्रदेश भर के सभी जिला अध्यक्षों के साथ हुई इस बैठक में पार्टी को इलेक्शन मोड में लाने पर जोर दिया गया एवं विभिन्न सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी का विस्तृत विश्लेषण किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह बिहार प्रभारी अजय कपूर ने रिक्त प्रखंड अध्यक्षों की अविलंब नियुक्ति कर 2024 लोकसभा चुनाव के साथ-साथ 2025 की तैयारी का अपना फार्मूला साझा किया। जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने जिले की समस्याओं से नेतृत्व को अवगत कराया और पुनः शीघ्र बैठक बुलाने की पेशकश की जिसे नेतृत्व ने स्वीकार कर लिया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह निजी कारणों से इसमें शामिल नहीं हो पाए।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने की। उनके अलावा पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार एवं विधायक अजय कुमार सिंह ने बैठक में शिरकत की। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी इसमें शामिल हुए।


आलोक कुमार 

मोदी जी ने कहा था कि हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे मतलब दस साल में बीस करोड़



 युवा मोदी के खेल को समझो तभी बदलेगी भारत की तस्वीर- डा0 अखिलेश



पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज युवाओं की सबसे बड़ी समस्या है बेरोजगारी। मोदी जी ने कहा था कि हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे मतलब दस साल में बीस करोड़। आप उसका हिसाब मांगिए। युवा वर्ग को जागृत करने का जिम्मा आपके हाथ में है। धार्मिक उन्माद और नफरत फैलाने की साजिश चल रही है। ताकि इन बुनियादी सवालों से जनता का ध्यान भटकाया जा सके। युवा वर्ग अगर इस खेल को समझ गए तो भारत की तस्वीर बदल सकती है। इसलिए प्रोएक्टिव बनिए।

      वे रविवार को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति के बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। डा0 सिंह ने प्रदेश भर से आये पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों का आह्वान करते हुए कहा कि देश विकट स्थिति से गुजर रहा है और कांग्रेस के सामने 1977 से ज्यादा बड़ी लड़ाई है जो बगैर यूथ कांग्रेस के समर्थन से कारगर ढंग से नहीं लड़ी जा सकती। उन्होंने यूथ कांग्रेस के नेता एवं  कार्यकर्ता  को विश्वास दिलाया कि आने वाले चुनाव में युवा कांग्रेस की पूरी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

      इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रभारी सचिव अजय कपूर ने युवा कांग्रेस के अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस वास्तव में पार्टी की सेना के रूप में काम करती रही है और मौजूदा हालात में इसे फिर से अपने पुराने तेवर में वापस आना होगा।

        कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में सम्पन्न हुई जिसमें युवा कांग्रेस के बिहार प्रभारी बरिन्दर सिंह ढिल्लो खास तौर पर सम्मिलित हुए। इसमें प्रदेश भर के सैंकड़ो युवा नेता व कार्यकर्त्ता शामिल हुए। आज के कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं में शामिल हैं - ब्रजेश पाण्डेय, आशुतोष त्रिपाठी, अमरदीप कुमार, करूण नंदन पासवान, खुर्रम, खुशबू कुमारी, पूनम यादव, विकास कुमार झा, रूद्रमा आर्या, विकास सिंह,कौशल कुमार सिंह, विशाल कुमार यादव, एवं सोनू ठाकुर। 

आलोक कुमार


The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post