शनिवार, 9 दिसंबर 2023

स्वास्थ्य उपकेंद्र तुंगी को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्क्रमित कराने के लिए अनुरोध किया

 जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 10 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों  को दिया गया निर्देश


 

नालंदा । दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 10 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।बिहारशरीफ के तुंगी के एक आवेदक द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र तुंगी को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्क्रमित कराने के लिए अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

     मघड़ा के एक आवेदक द्वारा नगर निगम के वार्ड संख्या 47 में नाला निर्माण से संबंधित आवश्यकता के बारे में बताया गया। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। थरथरी के एक आवेदक द्वारा जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति के लिए मेधा क्रमांक के निर्धारण में प्रावधान का उल्लंघन किये जाने की शिकायत की गई।जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

      कुछ अन्य मामलों को लोक शिकायत अधिनियम के तहत सुनवाई के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति

नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...