शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022

कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश


 


नालंदा.जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज हरदेव भवन सभागार में जल-जीवन-हरियाली अभियान के जिला में क्रियान्वयन के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की.इस अभियान के विभिन्न अवयवों के तहत कराए गए कार्यों के अद्यतन स्थिति की एक एक कर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से जानकारी ली गई तथा आगे की कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

    इस अभियान के तहत जिला में 1623 जल संरचनाओं(तालाब/पोखर) को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है.इसके साथ ही 804 कुओं से भी अतिक्रमण हटाया गया है.

लघु सिंचाई विभाग द्वारा अब तक 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले 14 तथा 5 एकड़ से कम क्षेत्रफल वाले 31 तालाबों का जीर्णाेद्धार कार्य किया गया है. 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले 4 तालाबों का जीर्णाेद्धार कार्य जारी है, जिसे शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से भी 223 तालाबों का जीर्णाेद्धार किया गया है, 49 अन्य में कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूरा करने को कहा गया.मनरेगा के सभी प्रोग्राम पदाधिकारियों को जीर्णाेद्धार के लिए बचे हुए चिन्हित तालाबों का कार्य भी अविलंब प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया. बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत भी 12 तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया है.

    आहर के जीर्णोद्धार के लिए जिला में 132 योजनाओं में कार्य प्रारंभ किया गया.जिसमें से 128 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है.शेष 4 योजनाओं का कार्य भी प्राथमिकता से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.

   पइन के जीर्णोद्धार के लिए ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 2028 तथा लघु सिंचाई विभाग द्वारा 817 योजनाओं का कार्य प्रारंभ किया गया. इनमें से 107 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है तथा शेष योजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है.अपूर्ण योजनाओं का कार्य उच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.

     कुआँ के जीर्णोद्धार से संबंधित योजनाओं में शहरी क्षेत्रों में 280 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 2068 का कार्य पूरा कर लिया गया है। लगभग 1600 कुओं के समीप सोख्ता का निर्माण भी कराया गया है.

     छोटी नदियों,नालों एवं पहाड़ी क्षेत्रों के जल संचयन क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के माध्यम से चेक डैम का भी निर्माण कराया गया है. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 41, कृषि विभाग द्वारा 49, वन विभाग द्वारा 11 तथा पंचायती राज विभाग द्वारा एक चेक डैम का निर्माण कराया गया है.

     नए जल स्रोतों की संरचनाओं के निर्माण के क्रम में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 241 तथा कृषि विभाग के माध्यम से 226 तालाब/पोखर का निर्माण कराया गया है.जिलाधिकारी ने इस अभियान के विभिन्न अवयवों के क्रियान्वयन से संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को योजनाओं की प्रविष्टि ससमय निर्धारित पोर्टल पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

     बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार

धूमधाम से मनाया गया सोनिया गांधी का 76 वां जन्मदिन


 * धूमधाम से मनाया गया सोनिया गांधी का 76 वां जन्मदिन


* सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री और मिठाइयों का हुआ वितरण

पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेताओं ने आज सदाकत आश्रम में केक काटकर यूपीए की चेयरपर्सन व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया.
     इस मौके पर एआईसीसी महासचिव व केरल के प्रभारी तारिक अनवर, बिहार कांग्रेस के  विधान परिषद में नेता व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा सहित प्रमुख नेतागण ने केक काटने के उपरांत बच्चों में मिठाइयों और पाठ्य सामग्री का वितरण किया.
      इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि भारतीय राजनीति में शुचिता और त्याग की प्रतीक सोनिया गांधी ने देश में राजनीतिक जीवन को एक आदर्श प्रदान किया है.भारतीय राजनीति में शायद ही त्याग की ऐसी प्रतिमूर्ति मिलें.सोनिया गांधी से सभी कांग्रेसजन को प्रेरणा मिलती है.तारिक अनवर ने श्रीमती सोनिया गांधी जी के लम्बे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है.
            इस मौके पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि त्याग और स्नेह की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी ने आजीवन भारतीयता को अपनाया और सनातन संस्कृति के वसुधैव कुटुम्बकम् के अवधारणा को अपनाया.सोनिया गांधी का विचार और जीवन शैली दोनों राजनीतिक आदर्श है.
            सदाकत आश्रम में जन्मदिन में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, कौकब कादरी, कृपा नाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्र, विधायक बिरेन्द्र चौधरी, राजेश राठौड़, बंटी चौधरी, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आसिफ गफूर, नूतन पाण्डेय, मुन्ना शाही, लाल बाबू लाल, ब्रजेश पाण्डेय, ज्ञान रंजन, कमलदेव नारायण शुक्ला, अजय चौधरी, संजीव कर्मवीर, अरबिंद लाल रजक, सौरभ कुमार सिन्हा, कुंतल कृष्ण, राज किशोर सिंह, अजय सिंह टुन्नू, वसी अख्तर, धनञ्जय शर्मा, आशुतोष शर्मा, शशि रंजन, धर्मेन्द्र धारी, सुनील कुमार सिंह, संतोष श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, प्रदुमन कुमार, मृणाल अनामय, मृगेंद्र कुमार सिंह, शास्वत शेखर केदार पाण्डेय, इरशाद हुसैन, जावेद इकबाल, सिद्धार्थ क्षत्रिय,  सत्येन्द्र कुमार सिंह, मोहन शर्मा, बिमलेश तिवारी, रिपु दहन शर्मा, धर्मवीर मंडल, के. डी. हिमांशु, विश्वनाथ बैठा, निधि पाण्डेय, अमित कुमार, आलोक हर्ष, सिद्धार्थ मोहन सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहें.

आलोक कुमार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय की 109वीं जयंती


*  बिहार में शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधारों के जनक थे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय: तारिक अनवर


पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय की 109वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि करके मनाई गई.

   अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय को कांग्रेस के आम कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक के सफर को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बताया.उन्होंने कहा कि प्रखंड कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष और फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद तक जाने वाले स्व. पांडेय कांग्रेस के निष्ठावान नेता रहें.

       पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने स्व. केदार पांडेय को कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा करने वाला सच्चा सिपाही बताया.उन्होंने शैक्षणिक सुधारों को लेकर कहा कि परीक्षा में नकल रोकने से लेकर शिक्षकों को उचित मानदेय देने का काम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय ने किया.

           इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय की पुत्रवधू और पूर्व सांसद स्व. मनोज पांडेय की पत्नी कांग्रेस नेता नूतन पांडेय और उनके पौत्र वाल्मीकिनगर लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी शाश्वत केदार पांडेय भी विशेष रूप से मौजूद रहें.

             पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, कौकब कादरी, कृपा नाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्र, विधायक बिरेन्द्र चौधरी, राजेश राठौड़, बंटी चौधरी, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आसिफ गफूर, नूतन पाण्डेय, मुन्ना शाही, लाल बाबू लाल, ब्रजेश पाण्डेय, ज्ञान रंजन, कमलदेव नारायण शुक्ला, अजय चौधरी, संजीव कर्मवीर, अरबिंद लाल रजक, सौरभ कुमार सिन्हा, कुंतल कृष्ण, राज किशोर सिंह, अजय सिंह टुन्नू, वसी अख्तर, धनञ्जय शर्मा, आशुतोष शर्मा, शशि रंजन, धर्मेन्द्र धारी, सुनील कुमार सिंह, संतोष श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, प्रदुमन कुमार, मृणाल अनामय, मृगेंद्र कुमार सिंह, शास्वत शेखर केदार पाण्डेय, इरशाद हुसैन, जावेद इकबाल, सिद्धार्थ क्षत्रिय,  सत्येन्द्र कुमार सिंह, मोहन शर्मा, बिमलेश तिवारी, रिपु दहन शर्मा, धर्मवीर मंडल, के. डी. हिमांशु, विश्वनाथ बैठा, निधि पाण्डेय, अमित कुमार, आलोक हर्ष, सिद्धार्थ मोहन सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहें.

गणना कार्य प्रगणकों द्वारा पर्यवेक्षकों के पर्यवेक्षण में किया जाएगा

  

नालंदा.बिहार जाति आधारित गणना 2022 को लेकर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की.इस गणना कार्य के तहत 7 जनवरी से 22 जनवरी की अवधि में सभी गणना चार्ज में मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा.यह कार्य प्रगणकों द्वारा पर्यवेक्षकों के पर्यवेक्षण में किया जाएगा.फील्डस्तर पर कार्य प्रारंभ होने से पूर्व सभी संलग्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

     16 दिसंबर को जिला स्तरीय पदाधिकारियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा. 19 दिसंबर से 23 दिसंबर की अवधि में सभी चार्ज अधिकारी, फील्ड मास्टर ट्रेनर एवं तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत फील्ड मास्टर ट्रेनर द्वारा 24 दिसंबर से प्रखंडों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा.

      जाति गणना कार्य  करने के लिए   जिला स्तर पर कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री वितरण/वापसी कोषांग, गणना किट प्रबंधन कोषांग, आईटी कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग, वित्त प्रबंधन कोषांग, अनुश्रवण कोषांग तथा प्रिंटिंग/प्रचार प्रसार कोषांग का गठन किया गया है.

      जिलाधिकारी ने गणना कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबंधित प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया.

       सभी चार्ज पदाधिकारियों को गणना कार्य करने के लिए अलग-अलग कोषांगों का गठन कर सूचित करने को कहा गया. नवगठित नगर निकायों में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी आवश्यक मानव बल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कोषांग गठन की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.

     बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं इस कार्य करने के लिए जिला स्तर पर गठित सभी नौ कोषांग के नोडल पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी चार्ज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी आदि जुड़े थे.

आलोक कुमार


बुधवार, 7 दिसंबर 2022

पूरे पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और ग्राम दीघा चौहट्टा में खुशी की लहर

 

पटना. पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर-01में है दीघा चौहट्टा. यहां पर कुमार आकाश का घर है.कुमार आकाश की मां ने घर पर सेकुआ लिट्टी बनायी थी.उसी को लेकर वह साउथ एशियन कराटे चैम्पियनशिप-2022 में भाग लेने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो गया था.वहां पर उसने कीर्तिमान स्थापित कर दिया. कुमार आकाश ने 55 किलो वर्ग में पाकिस्तान के कासिफ मोहम्मद को एक तरफा मुकाबले मे 8-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया. 

        पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के एएन कॉलेज, पटना के तृतीय वर्ष के छात्र कुमार आकाश ने कोलंबो में आयोजित साउथ एशियन कराटे चैम्पियनशिप-2022 में 55 किलो वर्ग में पाकिस्तान के कासिफ मोहम्मद को एक तरफा मुकाबले मे 8-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया. इस उपलब्धि पर पूरे पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और ग्राम दीघा चौहट्टा में खुशी की लहर है.

     इस क्षेत्र के समाज सेवी पप्पू कुमार को जानकारी मिली कि पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर-01के दीघा चौहट्टा के रहवासी कुमार आकाश साउथ एशियन कराटे चैम्पियनशिप-2022 जीतकर आ रहे है.अपने साथियों के साथ स्टेशन जाकर स्वागत कर कुर्जी में लेकर आए.यहां पर सम्मानित किया.समाज सेवी पप्पू कुमार ने एशियन कराटे चैम्पियन कुमार आकाश को 51 हजार रूपए का चेक दिया.

     समाज सेवी पप्पू कुमार ने कहा कि बिहार में खेलों की स्थिति भले ही बदहाल है, लेकिन इसके बाद भी कुछ प्रतिभाएं अपनी मेहनत से कामयाब हो रहे हैं.बिहार के इन्हीं खिलाड़ियों में एक और नाम शामिल हो गया है. वह है पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय के छात्र कुमार आकाश का.जिसने  श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में संपन्न साउथ एशियन कराटे चैम्पियनशिप 2022 को जीत लिया है.आकाश ने चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के काशिफ मोहम्मद को हराकर स्वर्ण पदक जीता है.आकाश की इस उपलब्धि पर पूरे विश्वविद्यालय और गांव में खुशी की लहर है.           

       साउथ एशियन कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन साउथ एशियन कराटे फेडरेशन और श्रीलंका कराटे डू फेडरेशन की तरफ से किया गया था. जिसमें साउथ एशिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भाग लिया था.


आलोक कुमार











जिलाधिकारी ने अविलंब नियुक्ति से संबंधित आगे की प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश

 

नालंदा.जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की.

     अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत परिवार के कमाने वाले सदस्य की हत्या के मामले में न्यायालय द्वारा आरोप गठित करने के उपरांत मृत व्यक्ति के निकटतम आश्रित सदस्य को जिला स्तर पर विभिन्न विभागों में परिचारी के रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्त किए जाने का प्रावधान किया गया है. नालंदा जिला में इस श्रेणी का एक मामला लंबित है. जिलाधिकारी ने अविलंब नियुक्ति से संबंधित आगे की प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया.

     इसी अधिनियम के तहत पीड़ित व्यक्ति तथा साक्षियों को न्यायालय आने जाने के लिए नियमानुसार यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता एवं अन्य देय भत्ता के भुगतान किए जाने का प्रावधान है. जिलाधिकारी ने ऐसे सभी मामलों में पात्र व्यक्तियों को देय भत्ता का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अब तक भुगतान की कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण नोडल पदाधिकारी को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि अविलंब भुगतान करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी.

    इस अधिनियम के तहत पीड़ित/ आश्रित को मुआवजा भुगतान से संबंधित 90 मामले विभिन्न कारणों से लंबित हैं. जिलाधिकारी ने लंबित होने के कारणों को दूर करते हुए अविलंब मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

     अधिनियम के तहत 46 पीड़ित/ आश्रितों को पेंशन का भुगतान किया जा रहा है.इन पेंशनधारियों को अक्टूबर माह तक के पेंशन का भुगतान किया जा चुका है.

      विभाग द्वारा वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार अनुसूचित जाति के 30 हजार से अधिक जनसंख्या वाले प्रखंडों में छात्रावास का निर्माण तथा 50 हजार से अधिक जनसंख्या वाले प्रखंडों में अंबेडकर आवासीय विद्यालय भवन का निर्माण का निर्णय लिया गया है. बिहार शरीफ प्रखंड में अंबेडकर आवासीय विद्यालय भवन के निर्माण के लिए अंचलाधिकारी बिहारशरीफ द्वारा भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेजा गया है. छात्रावास के निर्माण के लिए इस्लामपुर, राजगीर एवं सिलाव प्रखंड में जमीन चिन्हित किया गया है. इस्लामपुर में छात्रावास निर्माण के लिए स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है.

जिलाधिकारी ने सभी छात्रावास की खिड़कियों में जाली लगवाने का निर्देश दिया.सामुदायिक भवन निर्माण की पुरानी योजनाओं में से 5 योजनाएं लंबित है.अधूरी योजनाओं के पूर्ण निर्माण के लिए शेष किए जाने वाले कार्य के लिए स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता को प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया.सामुदायिक भवन-सह- वर्कशेड निर्माण के वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक ली गई 46 योजनाओं में से 30 योजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है.आठ अन्य योजनाओं का कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है. अन्य योजनाएं निविदा की प्रक्रिया में हैं. जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन योजनाओं का कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता एलएईओ को दिया.

जमीन संबंधी स्थानीय समस्या के कारण लंबित योजनाओं के लिए संबंधित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अंचलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे.

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के तहत 118 लाभुकों का चयन हुआ है.जिनमें से 83 की प्रक्रिया पूर्ण की गई है. इसके लिए कुल 260 आवेदन प्राप्त हुए हैं.जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पुनः इस माह में शिविर लगाकर अन्य आवेदनों के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास योजना के संदर्भ में बताया गया कि बी० बी० सोगरा अल्पसंख्यक बालक छात्रावास खंदकपर के लिए आवश्यक सामग्री के क्रय करने के लिए विभाग से आवंटन प्राप्त हुआ है. वर्तमान में इस छात्रावास में 76 छात्र आवासित हैं. अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना के तहत प्रति छात्र ₹1000 अनुदान राशि प्रतिमाह दिया जाता है.

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत वर्ष 2022 में इंटर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण जिला की 544 अल्पसंख्यक छात्राओं के बीच प्रोत्साहन राशि का वितरण बैंक खाता के माध्यम से किया जा रहा है.अब तक 526 छात्राओं के खाते में 78 लाख 90 हजार रुपए राशि का हस्तानांतरण किया जा चुका है. 18 छात्राओं का रिकॉर्ड संबंधित विद्यालय/महाविद्यालय से प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके कारण भुगतान लंबित है. जिलाधिकारी ने संबंधित विद्यालय/ महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक/ प्राचार्य से स्पष्टीकरण पूछते हुए शीघ्र वांछित दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश दिया.

बिहार राज्य मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना के तहत मदरसा हनफिया गौसिया वेन तथा मदरसा कौमिया, शेखाना से प्रस्ताव प्राप्त हुआ है. आगे की कार्रवाई त्वरित गति से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

   मुस्लिम महिला तलाकशुदा/ परित्यक्ता सहायता योजना के तहत 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 7  को चयनित कर प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है, दो आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं तथा तीन आवेदन लंबित है, जिसका निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.


आलोक कुमार

ग्रामीण कार्य विभाग से संबंधित मामलों के संदर्भ में 614 आवेदन दिया

  

नालंदा.ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने नालंदा जिला में मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान विभाग से संबंधित सड़क, पुल आदि के निर्माण से संबंधित लोगों द्वारा दिए गए आवेदन के क्रियान्वयन की विभागीय पदाधिकारियों के साथ आज हरदेव भवन में समीक्षा की.

    मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान नालंदा जिला के ग्रामीण कार्य विभाग से संबंधित मामलों के संदर्भ में 614 आवेदन दिया गया था। अधिकांश कार्रवाई योग्य मामलों में विभागीय स्तर से कार्रवाई की गई है.

    वर्तमान में विभाग से संबंधित 50 मामले विभिन्न कारणों से लंबित पाए गए हैं। कार्य प्रमंडल बिहार शरीफ में 15, कार्य प्रमंडल हरनौत में 8, कार्य प्रमंडल हिलसा में 21 तथा कार्य प्रमंडल राजगीर में 6 मामले फिलहाल लंबित हैं.

    कुछ मामलों में एक ही विषय से संबंधित अलग-अलग लोगों द्वारा आवेदन दिए जाने के कारण भी मामले लंबित दिख रहे हैं. इस संदर्भ में विषय वस्तु से संबंधित कार्रवाई की दशा में इसी विषय वस्तु से संबंधित अन्य आवेदनों को निष्पादित करने को कहा गया.

       विभागीय संकल्प के अनुसार  दोहरी संपर्कता  देने का प्रावधान नहीं है, ऐसे मामलों को भी निष्पादित करने को कहा गया.अधिकांश मामलों में विभागीय स्तर से कार्रवाई की गई है. कुछ मामले विभागीय स्तर से विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी.

    उन्होंने सभी कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं को विभागीय प्रावधान के अनुसार शेष मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. 2 मामलों में जमीन से संबंधित स्थानीय समस्या के कारण कार्य बाधित होने की बात बताई गई.जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को गुरुवार को मामले के विषय वस्तु के साथ आने को कहा. ऐसे मामलों का निराकरण उच्च प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा.बैठक में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता,  सभी कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता ,कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार

मंगलवार, 6 दिसंबर 2022

केस की सुनवाई की अगली तारीख 20 जनवरी 2023 तय




पटना.बिहार में नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. चुनाव को लेकर अब किसी प्रकार की बाधा नहीं है. माननीय सुप्रीम कोर्ट के रूख को देखते हुए पूरी संभावना नजर आ रही थी कि बिहार में फिर से नगर निकाय चुनाव टलने जा रहा है.लेकिन 5 दिसंबर को याचिका दायर करने वाले सुनील कुमार की ओर से उनके वकील फिर से कोर्ट में पेश हुए.इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश निकाला है.सुप्रीम कोर्ट ने 5 दिसंबर को अपने नये आदेश में कहा है कि याचिका दायर करने वाले सुनील कुमार की अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा की दलीलें सुनने के बाद इस केस की सुनवाई की अगली तारीख 20 जनवरी 2023 तय की जाती है.                                        

   एक अंदेशा सुप्रीम कोर्ट को लेकर था, लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने भी सुनवाई की अगली तारीख बता कर यह तय कर दिया कि वो चुनाव रोकने के पक्ष में नहीं है. सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई के बाद नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी शंकाएं खत्म हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट के आज जारी आदेश के बाद बिहार में नगर निकाय चुनाव का रास्ता लगभग साफ होता नजर आ रहा है. नगर निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट से रोक लगने का खतरा मंडरा रहा था. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों इस मामले में बड़ा फैसला दिया था कि अति पिछड़ा वर्ग आयोग को डेडिकेटेड कमीशन नहीं माना जा सकता है. ऐसे में ये लग रहा था कि सुप्रीम कोर्ट 18 और 28 दिसंबर को होने वाले निकाय चुनाव पर रोक लगा सकता है. लेकिन अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 20 जनवरी 2023 की तारीख तय की है.                           

      सरकार ने 18 को पहले चरण और 28 दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान करवाने का फैसला किया.सुप्रीम कोर्ट की नयी तारीख से साफ हो गया है कि इस मामले की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट तब करेगा जब बिहार में नगर निकाय चुनाव संपन्न हो चुका होगा. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 18 दिसंबर को पहले चरण में मतदान होना है. इसकी 20 दिसंबर को मतगणना की जाएगी. दूसरे चरण के लिए वोटिंग 28 दिसंबर को होगी, जिसकी 30 को काउंटिंग की जाएगी.       

जानकारी के सुप्रीम कोर्ट की नयी तारीख से साफ हो गया है कि इस मामले की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट तब करेगा जब बिहार में नगर निकाय चुनाव संपन्न हो चुका होगा. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 18 दिसंबर को पहले चरण में मतदान होना है. इसकी 20 दिसंबर को मतगणना की जाएगी. दूसरे चरण के लिए वोटिंग 28 दिसंबर को होगी, जिसकी 30 को काउंटिंग की जाएगी. दें कि बिहार में दो चरणों में 224 शहरी निकाय चुनाव होने हैं. इनमें 17 नगर निगम, 70 नगर परिषद और 137 नगर पंचायत की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद की सीट पर चुनाव होने हैं. निकाय चुनाव में राज्य के कुल एक करोड़ 14 लाख 52 हजार 759 मतदाता हिस्सा लेंगे.


आलोक कुमार

भाजपा का पाखंड मुंह में अंबेडकर दिल में मनुवाद

  

पटना.भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आज 66वीं पुण्यतिथि है. आज पूरे भारत देश में उनकी पुण्यतिथि पर लोग फूल और नमन अर्पित किया गया. हर साल भारत में 6 दिसंबर को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई जाती है, जिसे महापरिनिर्वाण दिवस भी कहते हैं. डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने अपनी पूरी जिंदगी गरीब, दलित, पिछड़े वर्ग के उत्थान और जातिवाद को खत्म करने के लिए अर्पित की थी इसलिए उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है.

       इस अवसर पर अवसर पर आज यहां पटना के  डाकबंगला चौराहा पर  ‘नरेन्द्र मोदी का अंबेडकर-प्रेम  झूठ, फरेब, बहाना  है, मकसद संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को दफनाना है‘- इस बैनर तले स्थिर प्रदर्शन का आयोजित किया गया.इसका आयोजन लोकतांत्रिक जन पहल की ओर से किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

        मौके पर प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में नारों लिखित तख्तियां लिये हुए थे.उसमें न्यायालय की आड़ में आरक्षण खत्म करने की साजिश बंद करो, भाजपा का पाखंड मुंह में अंबेडकर दिल में मनुवाद, भाजपा के तीन यार झूठ, फरेब, थैलिदार, 2024,नरेंद्र मोदी आएगा जुमलों का जाल बिछायेगा लोभ में फंसना नहीं,आर.एस.एस.एक खतरनाक संघ, नरेंद्र मोदी का संकट हरण मंत्र 365 दिन यहां पर एक थाली बजाएं, जो धर्म जन्‍म से एक को श्रेष्ठ और दूसरे को नीच बनाए रखे वह धर्म नहीं है आदि साम्प्रदायिक फासीवाद के खिलाफ अंबेडकर के कथनों से संबंधित लिखा हुआ था.

     उल्लेखनीय है कि भाजपा और आर.एस. एस. ने बाबरी मस्जिद कांड को 6 दिसंबर 1992 को अंजाम दिया था. 6 दिसंबर की तारीख तय करने के पीछे उनकी सोची- समझी साजिश थी कि अंबेडकर के इतिहास को दबाना और कलंकित करना.अंबेडकर भाजपा (तब जनसंघ) और आर. एस. एस. के विचारों और राजनीति के सख्त विरोधी थे.

   प्रदर्शनकारी अंबेडकर के कथनों की जो तख्तियां लिए हुए थे उसमें साफ लिखा था आर. एस. एस. एक ख़तरनाक संघ है - अंबेडकर (14 मई 1951 संसद), आर. एस. एस. एक प्रतिक्रियावादी संगठन है - अंबेडकर (एस सी फेडरेशन, 1952 का चुनाव घोषणा पत्र), अल्पसंख्यकों का अधिकार पूर्ण अधिकार है - अंबेडकर (1 मई 1947, संविधान सभा) और हिंदू राज को हर कीमत पर रोका जाना चाहिए। यह लोकतंत्र के लिए अनुपयुक्त है - अंबेडकर (सम्पूर्ण वांग्मय खंड 15) और जो धर्म जन्‍म से एक को श्रेष्ठ और दूसरे को नीच बनाए रखे वह धर्म नहीं है - अंबेडकर. इसके अलावा न्यायालय की आड़ में आरक्षण ख़त्म करने की साज़िश बंद करो,  2024 नरेन्द्र मोदी से सावधान, भाजपा का पाखंड मुंह में अंबेडकर दिल में मनुवाद,  2024 नरेन्द्र मोदी आएगा जुमलों का जाल बिछायेगा लोभ में फंसना नहीं, भाजपा के तीन यार झूठ फरेब थैलिदार आदि.

   प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोगों में कंचन बाला, सुधा वर्गीज, माला दास एडवोकेट, सुनीता कुमारी सिन्हा, अफजल हुसैन,  अशोक कुमार एडवोकेट, उदयन राय, मणिलाल एडवोकेट, शौकत अली , ऋषि आनंद, जोस  के,  अनूप कुमार सिन्हा, अहमद इमाम, लाल बाबू राम,  जूनो, जाहिद करीम , अशरफी सदा, जोस कलापुरा, मनहर कृष्ण अतुल और सत्य नारायण मदन, संयोजक थे.

आलोक कुमार

अध्यक्ष बनाए जाने पर ख़ुशी

 

पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कामिटी के वरिष्ठ नेताओं ने आज सदाकत आश्रम में बैठक कर कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे और श्री राहुल गाँधी को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए बधाई दिया है.

        वक्ताओं ने कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस आला कमान का यह एक ऐतिहासिक फैसला है जिससे बिहार कि तक़दीर एवं तश्वीर दोनों बदल जायेगी कांग्रेस पार्टी का 28 दिसम्बर 22 से शुरू होनेवाले भारत जोड़ो यात्रा तथा 26 जनवरी 23 से ‘हाथ से हाथ जोड़ेंगे’ अभियान सफलता का एक नया आयाम जोड़ेगा.

       


बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राज कुमार राजन, प्रभात कुमार सिंह, ब्रजेश प्रसाद मुनन, असित नाथ तिवारी, अभय कुमार सिंह सार्जन, संजय कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह टुन्नू, प्रो. उमा कान्त सिंह, पप्पू त्रिवेदी, इरशाद हुसैन, सुधीर शर्मा ,सुरेश शर्मा नीरज, सुन्दर सहनी,सिसिल साह आदि हैं.


आलोक कुमार

मर्द नहीं बचे हैं क्या ?

 मर्द नहीं बचे हैं क्या, महिलाओं को चुनाव में टिकट दिए जाने को लेकर अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद के ऐसे विवादित बयान पर बखेड़ा हो गया है. उन्होंने मुस्लिमों के लिए इस्लाम में इसे नाजायज बताया है.......

पटना.ऐपवा ने अहमदाबाद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्धकी के उस बयान का विरोध किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि चुनाव में महिलाओं को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए, यह धर्म के विरुद्ध है.

      ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी और उपाध्यक्ष डा.फरहत बानो ने कहा कि ऐपवा की स्पष्ट मान्यता है कि सामाजिक जीवन हो या राजनीतिक क्षेत्र, हर धर्म-समुदाय की महिलाओं की हिस्सेदारी हर क्षेत्र में बढ़नी चाहिए,बराबर होनी चाहिए. आज मुस्लिम महिलाओं ने संघर्ष कर कई जगहों पर नमाज पढ़ने का अधिकार भी हासिल कर लिया है और कई देशों में वे उच्च राजनीतिक पदों पर काबिज हैं.

       भारत  में तो शिक्षा, राजनीति, प्रशासन, समाज सेवा हर क्षेत्र में आजादी के पहले से ही मुस्लिम महिलाएं सक्रिय रही हैं, उन्होंने समाज का नेतृत्व किया है और उनका सम्मान  रहा है.

19वीं शताब्दी में अगर फातिमा शेख और  हजरत महल जैसी महिलाएं रहीं तो 20 वीं शताब्दी में गांधी जी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई में कई मुस्लिम महिलाएं शामिल थीं. आजाद भारत में असम और जम्मू कश्मीर में महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और सांसद, विधायक, पंचायत प्रतिनिधि के रूप में कई राज्यों में मुस्लिम महिलाएं रही हैं और आज भी हैं. इसे किसी ने आज तक धर्म विरुद्ध नहीं माना है.

      शाही इमाम शायद यह भी भूल रहे हैं कि सीएए विरोधी आंदोलन भी इन महिलाओं के बल पर ही चला और कई युवा महिलाएं जेल गईं. समय के साथ मुस्लिम महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. आज हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी  धर्म की महिलाएं मिलकर अपने अधिकारों के लिए और महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष कर रही हैं. इमाम साहब चाहकर भी इतिहास के चक्के को पीछे नहीं ले जा सकते. इसलिए शाही इमाम को अपना यह वक्तव्य वापस लेना चाहिए.


आलोक कुमार

डॉक्टरों ने लालू तथा उन्हें किडनी डोनेट करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्या को पूरी तरह स्वस्थ बताया

 आलोक कुमार


सिंगापुर.आम से खास लोगों की निगाहे सिंगापुर में टिकी थी.सोमवार 5 दिसंबर को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का ट्रांसप्लांट किया गया.उनका ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और अंतिम समाचार मिलने तक डॉक्टरों ने लालू तथा उन्हें किडनी डोनेट करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्या को पूरी तरह स्वस्थ बताया है. फिलहाल दोनों को अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ. इसी अस्पताल में बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा, अमर सिंह और अभिनेता रजनीकांत की किडनी बदली गई थीं.

       

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की किडनी का ट्रांसप्लांट हो गया है. सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में बेटी रोहिणी आचार्य ने उनको अपनी एक किडनी डोनेट की. अब लालू यादव का एक वीडियो आया है, जिसमें उन्होंने हाथ हिलाकर आल इज वेल के संकेत दिये हैं.

      बता दें कि 1 जून 1973 को लालू प्रसाद यादव ने राबड़ी देवी से अपने माता-पिता द्वारा व्यवस्थित एक पारंपरिक शादी के रूप में हुई थी. लालू यादव नौ बच्चों, दो बेटे और सात बेटियों का पिता हैं. बड़े बेटे बिहार राज्य सरकार में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री


तेजप्रताप यादव  , छोटे बेटे, पूर्व क्रिकेटर, बिहार के उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद मीसा भारती सबसे बड़ी बेटी ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश कुमार से शादी कर ली, रोहिणी आचार्य, दूसरी बेटी, राव समरेश सिंह, एसआरसी दिल्ली से एक अमेरिका स्थित वाणिज्य स्नातक, औरंगाबाद जिले के दाउदनगर निवासी राव रणविजय सिंह के बेटे से मई 2002 में शादी कर लीचंदा सिंह, तीसरी बेटी, विक्रम सिंह से शादी कर ली, और 2006 में इंडियन एयरलाइंस के साथ पायलटरागिनी यादव, चौथी बेटी, राहुल यादव से शादी, जितेंद्र यादव के बेटे, गाजियाबाद से सांसद विधायक, जो अब कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं,हेमा यादव, पांचवीं बेटी, विनीत यादव से शादी की, एक राजनीतिक परिवार के अनुष्का राव, छठे बेटी, चिरंजीव राव, कांग्रेस के राव अजय सिंह यादव, हरियाणा सरकार में कुछ समय ऊर्जा मंत्री के बेटे से शादी की, राजलक्ष्मी सिंह, सबसे छोटी बेटी, मैनपुरी और मुलायम सिंह यादव के भव्य भतीजे से तेज प्रताप सिंह यादव, सांसद से शादी की हैं.

राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने कहा कि आईसीयू में पापा से कुछ देर के लिए मिलने की अनुमति मिली. परिवार में सभी पापा और रोहिणी की कुशलता के लिए चिंतित थे, इसलिए ऑपरेशन के बाद पापा से मिलना बहुत ही भावुक करनेवाला पल था.पापा ने रोहिणी के कुशलता के बारे में पूछा. फिर धीरे धीरे बोलते हुए पुरानी बातें याद करने लगे.

    वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि मेरे पिता श्री लालू प्रसाद जी के स्वास्थ्य कामना को लेकर आज पटना स्थित अपने आवास पर महामृत्युंजय एवं रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया.

    उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया.डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है. आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद.

     

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का सोमवार को सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट  किया जा रहा है. बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी दान किया है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने लालू यादव के स्वास्थ्य की कामना की है. कहा कि लालू जी के साथ करोड़ो लोग हैं. वे सकुशल लौटेंगे.राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के मनाने के बाद बता दें कि बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह प्रदेश कार्यालय पहुंचे.एक नहीं पूरे  करीब दो महीने के बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचे. राजद के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव प्रदेश अध्यक्ष सिंह को अपनी गाड़ी से लेकर दोपहर के बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचे. सिंह ने प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद लोगों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया.इस दौरान हालांकि प्रदेश अध्यक्ष किसी भी पत्रकारों से बात नहीं की. उल्लेखनीय है कि सिंह सिंगापुर जाने के पूर्व राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मिलने दिल्ली पहुंचे थे. कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए राजी कर लिया.गौरतलब है कि सिंह पिछले दो महीने से पार्टी से नाराज बताए गए. इस दौरान उन्होंने प्रदेश कार्यालय आना भी छोड़ दिया था.पार्टी ने हालांकि उनके स्वास्थ्य खराब होने की बात बताई थी. यही नहीं, पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे. इस दौरान मीडिया में तरह-तरह के कयास भी लगाए जाते रहे.इस बीच, लालू प्रसाद से मिलने के बाद सिंह की सभी नाराजगी दूर हो गई.

     

रोहिणी आचार्या आप पर पुत्री होने के नाते ही गर्व करने की बात नहीं है ,आपने पितृसत्तात्मक सोच को संवेदनशील चुनौती दी है.जहां आज भी बेटे होने पर किन्नर नृत्य तथा अन्य उत्सव का वातावरण जाने अनजाने में होता है .बेटी होने पर किन्नर या पवरिया आपके दरवाजे पर नहीं आते है.अभी अभी कुछ दिन पहले मेरी बहन को बेटा हुआ उसके पूर्व दो बेटियां हो चुकी थी .किन्नरों का आना शुरू हुआ मैंने यह सवाल पूछा यह जो दो बेटियां हुई थी उस दौरान तो आप लोग नहीं आए क्यों?उनके पास कोई खास तर्कसंगत जवाब नहीं था शिवाय पुत्र के महिमामंडन के.

        21वीं शताब्दी में भी परिजन अपने प्रियजन को बचाने के लिए अंगदान देने वाले मिल जाएंगे.हमारे निजी विचार से रोहिणी आपका अंग दान देना देश दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत दो कारणों से है.एक तो  समृद्ध विरासत से आने के बावजूद आपका पिता के प्रति अद्वितीय प्रेम.

 वहीं दूसरी तरफ आप हर उस पुरुषवादी मानसिकता को चुनौती दी है जो बेटा और बेटी में भेदभाव करते है,उनके लिए आपका यह योगदान प्रेरणा का स्रोत बनेगा.आने वाले समय में आपके इस अतुलनीय योगदान को ऋषि दधीचि की तरह याद किया.पुनः दोनों के कुशल स्वास्थ्य कामनाओं के साथ मनोहर मानव.

नव-निर्वाचित राष्ट्रीय परिषद 10 दिसंबर को पटना में ललन सिंह के चुने जाने की पुष्टि करने के लिए बैठक

  

नई दिल्ली.जदयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में तीन साल के नए कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुन लिया गया. जदयू के महासचिव आफाक अहमद खान ने कहा कि लोकसभा सदस्य और पार्टी के प्रमुख नेता सिंह मुकाबले में एकमात्र व्यक्ति थे और सोमवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद निर्विरोध चुने गए.

  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र माने जाने वाले राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जुलाई, 2021 में पार्टी के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था, जब तत्कालीन अध्यक्ष आर सी पी सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद इस्तीफा दे दिया था. उस समय जदयू) का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन था. बाद में नीतीश कुमार के साथ आर सी पी सिंह के रिश्ते खराब हो गए क्योंकि उन्हें भाजपा नेतृत्व के करीब माना जाता था.

       बाद में कुमार के साथ आर सी पी सिंह के रिश्ते खराब हो गए क्योंकि उन्हें भाजपा नेतृत्व के करीब माना जाता था. जद (यू) ने बाद में भाजपा से नाता तोड़ लिया और राष्ट्रीय जनता दल-कांग्रेस-वाम गठबंधन से हाथ मिला लिया. जद (यू) नेताओं ने कहा कि पार्टी की नव-निर्वाचित राष्ट्रीय परिषद 10 दिसंबर को पटना में ललन सिंह के चुने जाने की पुष्टि करने के लिए बैठक करेगी, और फिर पार्टी राज्य की राजधानी में अगले दिन अपना पूर्ण सत्र आयोजित करेगी.

      कौन बनेगा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष? नीतीश के पास ललन के अलावा कोई विकल्प नहीं! ऐसा समझा जा रहा था कि क्या सीएम नीतीश के लिए ‘मजबूरी और जरूरी‘ बन गए हैं ललन सिंह? यह सवाल इसलिए क्योंकि जेडीयू का नया बॉस कौन होगा, इसका फैसला लेने में मुश्किल हो रहा था.हालांकि राज्य परिषद की बैठक में नीतीश कुमार ने संकेत दे दिए थे कि फिलहाल टीम में कोई बदलाव नहीं होगा.

जनता दल (यूनाइटेड) के संगठन को नई धार और ऊर्जा प्रदान करने वाले हम सबके आदरणीय श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर एब्रोस पैट्कि,अभिषेक पैट्रिक,पूजा आन शर्मा आदि ने ढेरों बधाई दी है.


आलोक कुमार

सोमवार, 5 दिसंबर 2022

भारतीय राजनेता अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष

 

पटना.आज 05 दिसंबर है.अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने भारतीय राजनेता अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नए अध्यक्ष बनाए हैं.इस तरह कांग्रेस आलाकमान ने श्री सिंह को अध्यक्ष बनाकर अग्रिम बर्थ डे गिफ्ट दिया है.उनका 05 जनवरी को बर्थडे है.उनका जन्म 5 जनवरी 1962 (आयु 60) को जहानाबाद, बिहार में हुआ है.

     अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार विधान सभा के पूर्व सदस्य एवं बिहार राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री है. श्री सिंह 2004 में भारत के चौदहवीं लोकसभा के सदस्य थे एवं भारत के कृषि, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण के मंत्री भी थे.अखिलेश प्रसाद सिंह एक भारतीय राजनेता हैं जो भारतीय संसद में राज्यसभा के सदस्य हैं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य भी हैं. 15 मार्च 2018 को, वह बिहार राज्य से राज्य सभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे.जीवन संगी वीना सिंह है.दोनों के बच्चे 1 पुत्र और 1 पुत्री हैं. निवास स्थान अरवल, बिहार है. 

        कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य  डा.अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं.कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं.डा. मदन मोहन झा के स्थान पर डा. अखिलेश को यह जिम्मा दिया गया है.

            डा. मदन मोहन झा को तकरीबन चार वर्ष पहले 18 सितंबर 2018 को बिहार कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी. डा. झा को उस समय अध्यक्ष बनाया गया जब बिहार कांग्रेस की कमान कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कौकब कादरी के पास थी.        डा. झा के कार्यकाल में 2019 का लोकसभा चुनाव, 2020 का विधानसभा चुनाव और आधा दर्जन से अधिक उप चुनाव हुए, लेकिन कांग्रेस बिहार में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी. 2020 के चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लड़कर कांग्रेस महज 19 सीटों पर ही विजय प्राप्त कर सकी थी.

इसके बाद डा. झा ने पार्टी आलाकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था.पार्टी ने उनका इस्तीफा लेकर उन्हें पद पर रहने का निर्देश दिया था. अब उन्हें कार्य मुक्त करते हुए पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है.


आलोक कुमार


जिलाधिकारी द्वारा खेल अवसंरचनाओं के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता के लिए समीक्षा

 बेतिया. खेलो इंडिया योजना के तहत जिले में सिन्थेटिक एथलेटिक्स ट्रैक होेगा, सिन्थेटिक हॉकी मैदान, सिन्थेटिक फुटबॉल मैदान, तरणताल तथा मल्टीपरपस हॉल का निर्माण होगा.खेल तथा खिलाड़ियों के विकास को बल मिलेगा.राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में परचम जिले के खिलाड़ी लहरा सकेंगे.

            जिलाधिकारी द्वारा खेल अवसंरचनाओं के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता के लिए समीक्षा की गई.अंचलाधिकारियों को अविलंब भूमि चिन्हित करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश.युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की खेलो इंडिया के तहत जिले में खेल अवसंरचना का निर्माण तथा उन्नयन किया जाता है. इसके तहत सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, सिंथेटिक हॉकी मैदान, सिन्थेटिक फुटबॉल मैदान, तरणताल तथा मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराया जाना है.

इसी परिप्रेक्ष्य में पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी.जिलाधिकारी ने कहा कि खेलो इंडिया भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसके तहत विभिन्न खेल अवसंरचना का निर्माण तथा उन्नयन कार्य का क्रियान्वयन तीव्र गति से किया जाना आवश्यक है ताकि जिले के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सके तथा वे राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहरा सके.

            समीक्षा के क्रम में जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण के लिए 250 मी0×175 मी0 भूमि, सिंथेटिक हॉकी मैदान के लिए 150 मी0×100 मी0 भूमि, सिंथेटिक फुटबॉल मैदान के लिए 160 मी0×140 मी0, तरणताल के लिए 80 मी0×50 मी0 तथा मल्टीपरपज हॉल के लिए 80 मी0×60 मी0 भूमि की आवश्यकता है.

       जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिले में खेल तथा खिलाड़ियों के विकास के मद्देनजर उपरोक्त मानक के अनुरूप भूमि को चिन्हित किया जाय तथा प्रतिवेदन अविलंब कार्यकारी विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय.

            जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अंचलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए खेल अवसंरचनाओं के लिए उपर्युक्त भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय.साथ ही भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित होते ही अग्रतर कार्रवाई की जाए ताकि सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, सिंथेटिक हॉकी मैदान, सिन्थेटिक फुटबॉल मैदान, तरणताल तथा मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराया जा सके.इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.


आलोक कुमार


आज ट्रेड मार्क ऑफिस, कोलकाता में मरचा धान/चूड़ा से संबंधित प्रजेंटेशन दिया

 


बेतिया. मरचा धान/चूड़ा को जीआई टैग के लिए कोलकाता के ट्रेड मार्क ऑफिस में बेतिया टीम द्वारा फाइनल प्रजेंटेशन दिया गया.जीआई, रजिस्ट्री, चेन्नई के विशेषज्ञों द्वारा सूक्ष्मता से सभी बिन्दुओं का मूल्यांकन किया गया .जीआई टैग मिलने के और करीब जिला पहुँचा.

       पश्चिमी चम्पारण जिले के मरचा धान/चूड़ा को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए जीआई टैग के लिए जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है.जीआई टैग मिलना एक जटिल प्रक्रिया है.बावजूद इसके जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, श्री कुंदन कुमार के दिशा-निर्देश के आलोक में अधिकारियों की एक पूरी टीम मरचा चूड़ा को जीआई टैग दिलाने के लिए करीब डेढ़ साल से कार्य कर रही है. यह प्रयास अब अंतिम चरण में है, शीघ्र ही जिले के मरचा चूड़ा को जीआई टैग मिलने की प्रबल संभावना है.

जिला प्रशासन की टीम द्वारा जीआई, रजिस्ट्री, चेन्नई के विशेषज्ञो के समक्ष आज ट्रेड मार्क ऑफिस, कोलकाता में मरचा धान/चूड़ा से संबंधित प्रजेंटेशन दिया गया. इस दौरान जीआई रजिस्ट्री, चेन्नई के विशेषज्ञों द्वारा अत्यंत सूक्ष्मता से सभी बिन्दुओं का मूल्यांकन किया गया। प्रजेंटेशन एवं मूल्यांकन के फलस्वरूप पश्चिम चम्पारण जिले के विश्व विख्यात मरचा धान/चूड़ा को जीआई टैग मिलने की प्रबल संभावना है. इसके लिए जीआई रजिस्ट्री, चेन्नई के विशेषज्ञों द्वारा जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया है.

         प्रेजेंटेशन संबंधी बैठक में वरीय उप समाहर्ता डॉ0 राज कुमार सिन्हा, निदेशक अनुसंधान, डॉक्टर पी0 एस0 ब्रह्मानंद, वरीय प्लांट ब्रीडर, डॉ एन0 के0 सिंह, सहायक निदेशक उद्यान श्री विवेक भारती एवं कृषक लक्ष्मी कुशवाहा, आनंद सिंह ने भाग लिया.

          इस कार्य में डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विद्यालय, पूसा के निदेशक अनुसंधान डॉ0 पी0एस0 ब्रह्मानंद, वैज्ञानिक डॉ एन के सिंह एवं  वरीय उप समाहर्ता डॉ राज कुमार सिन्हा,  सहायक निदेशक, उद्यान, श्री विवेक भारती सहित कृषक प्रतिनिधियों द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गयी.

        जिलाधिकारी द्वारा इस पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी और लगभग डेढ़ साल से लगातार अथक परिश्रम कर रही पूरी टीम की सराहना की गयी है. उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की पूरी टीम, कृषक गण, एसडीसी, श्री राज कुमार सिन्हा, डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विद्यालय, पूसा के डॉ0 ब्रह्मानंद सहित उनकी पूरी टीम ने अत्यंत ही सराहनीय कार्य किया है, जो अब फलीभूत होने वाला है। उन्होंने कहा कि मरचा धान का डीएनए फिंगर प्रिंटिंग, बायोकेमिकल एनालिसिस आदि कार्यों के सफल निष्पादन में उनके सराहनीय भूमिका रही है.

            उन्होंने कहा कि मरचा धान/चूड़ा का निबंधन (जीआई टैग) हो जाने के बाद मरचा धान के चूड़ा की मांग देश-विदेशों में पूरी की जा सकेगी. इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी तथा रोजगार भी वृद्धि होगी.पश्चिमी चम्पारण जिले के विकास में मरचा चूड़ा को जीआई टैग मिलना अत्यंत ही कारगर साबित होगा.

          उन्होंने कहा कि मरचा चूड़ा को जीआई टैग मिलना पश्चिम चम्पारण जिले के लिए एक बेहतरीन उपलब्धि होगी. पूरी दुनिया यह जान सकेगी कि मरचा चूड़ा/धान का उत्पादन सिर्फ और सिर्फ पश्चिम चम्पारण जिले में ही होता है.


आलोक कुमार


इस बैठक के माध्यम से समन्वय स्थापित कराया जाएगा

 नालंदा.इस जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण मामलों के निष्पादन एवं अंतर विभागीय समन्वय को लेकर गैर तकनीकी जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक की गई.

विभिन्न विभागों से प्राप्त महत्वपूर्ण निर्देशों के अनुपालन, विभिन्न स्रोतों से प्राप्त परिवाद पत्रों के निष्पादन तथा अंतर विभागीय समन्वय को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने सभी गैर तकनीकी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को कहा कि अब से यह बैठक प्रत्येक सोमवार को आहूत की जाएगी. संबंधित विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी अपने विभाग से प्राप्त महत्वपूर्ण निर्देशों के बारे में इस बैठक में जानकारी देते हुए इसके अनुपालन के लिए कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे. आवश्यकतानुसार अन्य संबंधित विभागों के साथ इस बैठक के माध्यम से समन्वय स्थापित कराया जाएगा.

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री के भ्रमण एवं डैशबोर्ड के माध्यम से प्राप्त परिवाद, जिलाधिकारी के जनता दरबार में प्राप्त परिवाद का प्राथमिकता से निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही न्यायालय वाद से संबंधित मामलों में समय अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया.

 महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि की उपलब्धता से संबंधित मामलों की भी इस बैठक में नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी.इसके साथ ही सूचना का अधिकार, मानवाधिकार, लोकायुक्त एवं अन्य वैधानिक संस्थाओं में संचालित मामले के ससमय निष्पादन को भी नियमित समीक्षा इस बैठक में की जाएगी.

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि उच्च प्राथमिकता वाले मामलों के निष्पादन में किसी भी तरह का अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों का ससमय निष्पादन संबंधित विभाग के पदाधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही होगी.

बैठक में नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, सभी वरीय उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

आलोक कुमार


नीलाम पत्र वाद दायर करने का आदेश दिया

  


नालंदा.बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत  द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 13 मामलों की की सुनवाई.कई मामलों में शिकायतों का निवारण हुआ.

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा आज 13 मामले की सुनवाई की गई.इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया.

गोनावा पंचायत के छतियाना में पंचायती राज विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता से संबंधित परिवाद में जिला पंचायत राज पदाधिकारी से जांच प्रतिवेदन प्राप्त किया गया। सुनवाई के उपरांत पंचायत के तत्कालीन मुखिया एवं पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण प्राप्त कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने  का आदेश दिया गया.तत्कालीन पंचायत सचिव, वर्तमान में सेवानिवृत्ति, के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई संचालित करने को कहा गया. तत्कालीन पंचायत तकनीकी सहायक को संविदा मुक्त करने के लिए  जिला पंचायत राज पदाधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी से भी स्पष्टीकरण पूछते हुए विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा का आदेश दिया गया.पंचायत के वार्ड संख्या 13 में मापी पुस्तक से अधिक राशि की निकासी को लेकर तत्कालीन वार्ड क्रियान्वयन समिति के विरुद्ध नीलाम पत्र वाद दायर करने का आदेश दिया गया.

हरनौत की परिवादी रेणु सिंह द्वारा बगैर म्यूटेशन वाद के ही पूर्व में उनके पति के भाई का नाम भी जमाबंदी पंजी में दर्ज किए जाने से संबंधित परिवाद में अंचलाधिकारी हरनौत को मूल जमाबंदी पंजी के साथ अगली तिथि को तलब किया गया. उन्होंने एक दूसरे भूखंड का म्युटेशन संदिग्ध एफिडेविट के आधार पर गलत ढंग से उनके पति के भाई द्वारा कराए जाने से संबंधित मामले में अपर समाहर्त्ता को जांच करने का आदेश दिया गया.कुछ अन्य मामलों से संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया.


आलोक कुमार


डा0 राजेन्द्र प्रसाद 14 वर्षों से अधिक समय तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद को सुशोभित किये

 पटना.देशरत्न डा0 राजेन्द्र प्रसाद की 138 वीं जयंती आज सदाकत आश्रम में मनाई गयी .सर्वप्रथम सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित डा0 राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर  कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया.

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि डा0 राजेन्द्र प्रसाद विलक्षण प्रतिभा के धनी थे तथा वे अजातशत्रु थे. देश के प्रथम राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने वाले राजेंद्र बाबू सामान्य जीवन जीने में विश्वास रखते थे.सादा जीवन उच्च विचार के वे सच्चे प्रतीक थे.उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिये यह बड़े गर्व की बात है कि डा0 राजेन्द्र प्रसाद 14 वर्षों से अधिक समय तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद को सुशोभित किये.

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी अनुशासन समिति के अध्यक्ष कृपानाथ पाठक, सदस्यता अभियान प्रभारी बृजेश प्रसाद मुनन पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, डॉ. हरखू झा, डॉ. अजय कुमार सिंह, ब्रजेश पाण्डेय, अरविन्द लाल रजक, केशर कुमार सिंह, उमा कान्त सिंह, कपिलदेव प्रसाद यादव,उदय शंकर पटेल, मृणाल अनामय, प्रदुमन कुमार यादव, रिपुदमन शर्मा, सुनील कुमार सिंह, निधि पांडे, मोह. शाहनवाज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भी राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.


आलोक कुमार 

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post