शनिवार, 20 जुलाई 2024

अपराधियों के हौसलों के आगे मुख्यमंत्री पस्त: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

मुख्यमंत्री ने बिहार को अपराधियों के हवाले कर दिया है: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

’अपराधियों के हौसलों के आगे मुख्यमंत्री पस्त: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह


’बढ़ते अपराध पर कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के साथ निकाला प्रतिरोध मार्च

पटना.। बिहार में गिरते हुए कानून व्यवस्था और अपराधियों के बढ़े हुए मनसूबे के खिलाफ इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों के साथ बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसजन ने इनकम टैक्स गोलंबर से डाकबंगला चैराहा तक सरकार के विरोध में गगनभेदी नारों के साथ प्रतिरोध मार्च निकाल कर राज्य की एनडीए सरकार को चेतावनी दिया।  

इस प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य में अपराधियों का मंसूबा सांतवें आसमान पर पहुंच चुका है। बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार ने बिहार को अपराधियों के हाथों गिरवी रख दिया है। दिनदहाड़े किसी भी जिले में अपराध, हत्या, लूट डकैती और बलात्कार की घटनाएं हो जा रही है और पुलिस महकमा हाथ पर हाथ धरे बैठी रह रही है। बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के हवाले मुख्यमंत्री ने प्रदेश को सौंप दिया है जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है।बिहार में जिस तरीके का लॉ एंड ऑर्डर बना है उसके खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला गया है। जिसमें महागठबंधन के सभी साथी मजबूती से सड़क पर आएं हैं। पूरे प्रदेश की जनता जान चुकी है कि नीतीश कुमार असहाय हो चुके हैं। प्रॉक्सी के तहत इस राज्य में सरकार चलाया जा रहा है जिसमें नीतीश कुमार के हाथ से सत्ता को दूर रख अधिकारियों और चार पांच नेताओं द्वारा सरकार संचालित किया जा रहा है।

इस मार्च में शामिल बिहार विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि प्रदेश में आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार के मुखिया अपराध पर समीक्षा बैठक कर रहे हैं लेकिन इसका अंजाम यह निकल कर आ रहा है कि अपराध और अपराधी उनके नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं। प्रदेश की जनता त्रस्त है और अधिकारी और सत्तारूढ़ दल के नेता सत्ता के हनक में अपनी जिम्मेदारियां भूल चुके हैं।

बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि इंडिया गठबंधन के द्वारा आहूत बिहार के सभी जिलों में प्रतिरोध मार्च निकाला गया है और कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने जिला मुख्यालयों में भी प्रतिरोध मार्च निकाला।

इस प्रतिरोध मार्च में कांग्रेस विधायक दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक,  विधायक अफाक आलम, विधान पार्षद,डा0 समीर कुमार सिंह  विधायक विजेन्द्र चौधरी , नीतू सिंह, आनन्द शंकर, कोषाध्यक्ष निर्मलेन्दु वर्मा, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनन्द  माधव  शशि रंजन, विनय वर्मा, मनोज कुमार सिंह,अनिल कुमार, शरवतजहां फातिमा, गरीब दास, ज्ञान रंजन,  डा0संजय यादव, आलोक हर्ष, प्रभात कुमार सिंह, राजकिशोर सिंह, धनंजय शर्मा, केसर कुमार सिंह गुंजन पटेल,, सिद्धार्थ क्षत्रिय, अनुराग चंदन, ललन यादव, रीता सिंह, अखिलेश्वर सिंह आशुतोष शर्मा  अरविन्द लाल रजक,दुर्गा प्रसाद गुप्ता, शशिकांत तिवारी, कमलदेव नारायण शुक्ला,उदय शंकर पटेल, संतोष कुमार श्रीवास्तव, वसी अख्तर,  प्रदुम्न यादव, असफर अहमद, विमलेश तिवारी, मो0 कामरान, कुंदन गुप्ता, कैसर अली खान, गुरूजीत सिंह, विशाल झा,सुदय शर्मा, आदित्य पासवान, ध्रुव कुमार सिंह, फिरोज हसन, मिहिर झा, आशुतोष त्रिपाठी,हीरा सिंह वग्गा, मिथलेश शर्मा मधुकर, निधि पाण्डेय, रवि गोल्डन, अब्दुल बाकी, गुरूदयाल सिंह,यशवन्त कुमार चमन, मनीष सिन्हा, ममता निषाद,रूपम यादव, राजेन्द्र चौधरी , मृणाल अनामय, अमित सिकन्दर ,राजनन्दन कुमार,सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

आलोक कुमार

 

सोमवार, 15 जुलाई 2024

लोकसभा की तरह विधानसभा में भी तीन गुना सीट जीतने का संकल्प लें जिलाध्यक्ष: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह


 लोकसभा की तरह विधानसभा में भी तीन गुना सीट जीतने का कांग्रेस ने लिया संकल्प

लोकसभा की तरह विधानसभा में भी तीन गुना सीट जीतने का  संकल्प लें जिलाध्यक्ष: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

कांग्रेस जिलाध्यक्षों की मैराथन बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने दिया तीन गुना सीट जीतने का लक्ष्य

लोस चुनावों के बाद बिहार कांग्रेस ने की मैराथन समीक्षा बैठक, रखा तीन गुना सीट जीतने का लक्ष्य

पटना। लोकसभा चुनाव के बाद बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के साथ आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मैराथन समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिला से आए अध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव के बाबत प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने पांच घंटे से ज्यादा गहन चर्चा की जिसमें प्रत्येक जिलाध्यक्षों से चर्चा की गई।

    बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमने मजबूती से प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दिखाई और सभी जिलाध्यक्षों ने अपने सहयोगी संगठनों के साथ भी अच्छी साझेदारी करके सभी सीटों पर मजबूती से लड़ाई लड़ी। कहां कहां कमियां रह गई थी उसको लेकर आज समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें सभी जिला के अध्यक्षों से क्या क्या कमियां रह गई उसका फीडबैक लिया गया। ताकि आगामी चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत किया जा सकें और उन खामियों को दूर करके अभी से चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां तय की जाएं। इस तरीके की बैठक से बहुत सारी जानकारियां मिली जिसको लेकर हम लोग अभी से तैयारी में जुट जाएंगे। लोकसभा चुनाव में एक से तीन सांसद होने पर उन्होंने जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भी तीन गुना सीटों पर जीत की दर्ज करने का लक्ष्य रखा। साथ ही बैठक में सभी जिलाध्यक्षों को तीन महीने के अंदर बूथ लेवल एजेंट बनाने का निर्देश दिया ताकि विधानसभा चुनाव से पहले संगठन मजबूती से बूथ स्तर तक काम कर सकें। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रखंड अध्यक्षों की भी अविलंब नियुक्ति करके सभी जिला कमिटियों को पूर्ण करें। साथ ही जो कार्य में शिथिलता बरत रहें हैं उन्हें बदलने की भी आवश्यकता उन्होंने बताई।

    इस बैठक में विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व सांसद अजय निषाद, कोषाध्यक्ष निर्मलेन्दु वर्मा, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, डा0 अजय कुमार सिंह, शरवतजहां फातिमा,प्रभात कुमार सिंह, डा0 संजय यादव, शशि भूषण राय, अभय सिंह सार्जन, सतीश कुमार मंटन, अबू तमीम, धनंजय शर्मा, शशि रंजन, परवेज जमाल, राज किशोर चौधरी, अजय सिंह, विधुशेखर पाण्डेय, भारत भूषण दूबे, अरविन्द कुमार मुकुल, मुकेश झा, गोपाल शर्मा, कंचना कुमारी, राजेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश गर्ग, नूरी बेगम, विमल कुमार यादव, मनोज कुमार मिश्र, सीताराम चौधरी, गुड्डू पासवान सहित सभी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षगण मौजूद रहे।

आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post