बुधवार, 5 जून 2024

बिहार से जीतने वाले उम्मीदवार

बिहार से जीतने वाले उम्मीदवार


पटना. बिहार के 40 लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को रिजल्ट जारी कर दिया गया. 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई. इसके बाद ईवीएम की गिनती हुई. बिहार में एनडीए या महागठबंधन की कौन होगा विजेता इसकी झलक दोपहर 12 बजे के बाद दिखने लगी थी. अब चुनाव परिणाम सामने आ गया. एनडीए को 30 सीट पर जीत मिली. जिसमें भाजपा और जदयू को 12-12 सीटों पर जीत मिली है. लोजपा रामविलास को 5 और जीतन राम मांझी की HAMS को एक सीट पर जीत मिली. इंडिया गठबंधन में राजद को 4, कांग्रेस को 3, CPI (ML) को 2 सीट पर जीत मिली है. वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने जीत हासिल की है.

भारतीय जनता पार्टी

पटना साहिब से बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद जीते.

मुजफ्फरपुर से बीजेपी के राज भूषण चौधरी जीते.

पूर्वी चंपारण से बीजेपी के राधा मोहन सिंह जीते.

पश्चिम चंपारण से बीजेपी के डॉ. संजय जायसवाल जीते.

सारण से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी जीते.

दरभंगा से बीजेपी के गोपाल जी ठाकुर जीते.

मधुबनी से बीजेपी के अशोक कुमार जीते.

अररिया से बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह जीते.

नवादा से बीजेपी के विवेक ठाकुर जीते.

बेगूसराय से बीजेपी के गिरिराज सिंह जीते.

महाराजगंज से बीजेपी के जर्नादन सिग्रीवाल जीते.

उजियारपुर से बीजेपी के नित्यानंद जीते.    

कुल 12 उम्मीदवार जीते.


जनता दल (यूनाइटेड)

नालंदा से जदयू के कौशलेंद्र कुमार जीते.

सीतामढ़ी से जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर जीते.

.शिवहर से जदयू की लवली आनंद जीती.

वाल्मीकि नगर से जदयू के सुनील कुमार जीते.

सीवान से जदयू की विजय लक्ष्मी देवी जीती.

गोपालगंज से जदयू के आलोक सुमन जीते.

सुपौल से जदयू के दिलेश्वर कामत जीते.

मधेपुरा से जदयू के दिनेश चंद्र यादव जीते.

भागलपुर से जदयू के अजय कुमार मंडल जीते.

बांका से जदयू के गिरधारी यादव जीते.

मुंगेर से जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जीते.

झंझारपुर से जदयू के रामप्रीत मंडल जीते. 

कुल 12 उम्मीदवार जीते.


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)

वैशाली से एलजेपीआर की वीणा देवी जीती.

हाजीपुर से एलजेपीआर के चिराग पासवान जीते.

जमुई से एलजेपीआर के अरुण भारती जीते.

खगड़िया से एलजेपीआर के राजेश वर्मा जीते.

समस्तीपुर से एलजेपीआर की शांभवी जीते. 

कुल 5 उम्मीदवार जीत


राष्ट्रीय जनता दल

पाटलिपुत्र से राजद की मीसा भारती जीती.

बक्सर से राजद के सुधाकर सिंह जीते.

औरंगाबाद से राजद के अभय कुमार सिंहा जीते.

जहानाबाद से राजद के सुरेंद्र प्रसाद यादव जीते. 

कुल 4 उम्मीदवार जीत


अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी

कटिहार से कांग्रेस के तारिक अनवर जीते.

किशनगंज से कांग्रेस के मोहम्मद जावेद जीते.

सासाराम से कांग्रेस के मनोज कुमार जीते. 3

कुल 3 उम्मीदवार जीत


सीपीआई माले

आरा से माले के सुदामा प्रसाद जीते.

काराकाट से कुल 5 उम्मीदवार जीत राजा राम सिंह जीते.

कुल 2 उम्मीदवार जीत


हम पार्टी

गया से हम (से.) के जीतन राम मांझी जीते. 

कुल 1 उम्मीदवार जीत


पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव जीते.


कुल 1 उम्मीदवार जीत


आलोक कुमार


 

लोकसभा चुनाव में कुछ गड़बड़ गड़बड़ी करने वाले नपेंगे

 चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर होगी कारवाईः डा0 अखिलेश

 

                पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कुछ गड़बड़ियाँ हुई। पार्टी के नेताओं द्वारा अनुशासनहीनता के मामले सामने आ रहे हैं। पार्टी के जो लोग चाहे किसी भी स्तर के हों, इस तरह की गतिविधि में लिप्त पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। मैं इसकी जांच करवा रहा हूँ। प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव परिणाम की समीक्षा बैठक करने के बाद सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए यह बातें कहीं।

               उन्होंने लोकसभा चुनाव में बिहार के परिणाम को पार्टी के लिए पहले से बेहतर बताया। मालूम हो कि पिछले चुनाव में इंडिया गठबंधन को मात्र एक सीट मिला था, जबकि इस बार 9 सीट पर जीत हासिल हुई है। जिसमें राजद से 4, कांग्रेस से 3 तथा माले से 2 सीट शामिल है।

               डा0 सिंह ने चुनाव परिणाम को मोदी के अहंकार को ध्वस्त करने वाला बताया। मीडिया द्वारा सरकार गठन पर पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। सरकर गठन के मसले पर दिल्ली में हो रहे इंडिया गठबंधन की बैठक में फैसला लिया जायेगा। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार और चन्द्रबाबू नायडू भाजपा को छोड़कर हमारे साथ काम कर चुके हैं।

                  डा0 सिंह ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के अलावा इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के सभी कार्यकत्र्ताओं एवं नेताओं का हृदय से आभार प्रकट किया एवं शुभकामनाएँ दी।

                     प्रेस वार्ता में उपस्थित नेताओं में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा, इंटक के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, प्रो0 अम्बुज किशोर झा, डा0 संजय यादव, ज्ञान रंजन, राज किशोर सिंह, धर्मवीर शुक्ला प्रमुख थे।


आलोक कुमार

सोमवार, 3 जून 2024

भाजपा 150 के आँकड़े में सिमट जाएगी



4 जून मोदी के लिए साबित होगा ’वाटरलू‘ :  डा0 अखिलेश



पटना. 4 जून मंगलवार मोदी के लिए अमंगलकारी सिद्ध होगा। यह मोदी के लिए वाटरलू साबित होगा। जिस तरह वाटरलू के युद्ध में हार के बाद नेपालियन आत्मसमर्पण कर गुमनामी के अंधेरे में खो गया था, ठीक वही हाल मोदी का होगा। उस दिन मोदी सरकार का होगा देश की सत्ता से सफाया। भाजपा 150 के आँकड़े में सिमट जाएगी। ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कही। वे सोमवार को प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। डा0 सिंह ने कहा कि ये उनका दावा नहीं बल्कि हकीकत है जो पूरे देश भर और खासकर बिहार के कोने-कोने से मिल रहे फीडबैक के आधार पर कह रहे हैं।

     आज के प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आत्मविश्वास से लबरेज दिखे। बिहार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि महागठबंधन कम से कम 25 सीटों पर जीत हासिल करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने संबंधित सवाल पर चुटकी लेते हुए डा0 अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी को शायद लीची खाने गए हों। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन 295 का आँकड़ा पार करेगी। डा0 अखिलेश ने खुलासा किया कि मतगणना के दौरान गड़बड़ी की कोशिश को नाकाम करने के लिए हर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में वकील की नियुक्ति की गई है ताकि सत्ताधारी पक्ष द्वारा गड़बड़ी करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सके। प्रेसवार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मल वर्मा, गप्पू राय, राजेश राठौड़, राजकुमार राजन, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, अम्बुज किशोर झा, अभय सिंह सार्जन, राजनन्दन कुमार, राजकिशोर सिंह आदि उपस्थित थे।


आलोक कुमार

 

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post