शनिवार, 13 जनवरी 2024

सौरभ कुमार व कुमार सौरभ राज ने रक्तदान कर युवा दिवस को खास बनाया

 स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर दो युवकों ने किया जरूरतमंद के लिए रक्तदान

राष्ट्रीय युवा दिवस पर रक्तदान कर किया स्वामी विवेकानंद को याद

जमुई  ।  रक्तदान व अन्य क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रही प्रबोध जन सेवा संस्थान की जमुई इकाई द्वारा युवा दिवस के अवसर पर जमुई के एक निजी अस्पताल में इलाजरत रक्त आभाव को जूझ रही पीड़िता के लिए संस्थान सहयोगी जमुई शहर के वीआईपी कॉलोनी निवासी


सौरभ कुमार व कुमार सौरभ राज ने रक्तदान कर युवा दिवस को खास बनाया है। यह रक्तदान संस्थान सहयोगी सचिन कुमार तथा विनोद कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वहीं संस्थान सचिव व सामाजिक कार्यकर्त्ता सुमन सौरभ ने बताया की स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हम सभी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।


आलोक कुमार



युवा कांग्रेस द्वारा प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता

 युवा कांग्रेस द्वारा प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता का आयोजन

पटना । बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा पार्टी मुख्यालयए सदाकत आश्रम में शनिवार को प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता नामक एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत प्रवक्ताओं का चयन प्रतियोगिता के द्वारा किया गया।     कार्यक्रम का आयोजन यंग इंडिया के तत्वावधान में किया गया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया श्यंग इंडिया के बोलष् का यह चौथा सीजन है। इसके तहत हर वर्ष जिलाए प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में प्रवक्ताओं का चयन किया जाता है। यह कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किया गया एक नायाब पहल है जिसके तहत युवा वर्ग के मेघा को नेतृत्व कौशल की कला में विकसित करने का मौका दिया जाता है। यह पूरी तरह प्रतिभा पर आधारित चयन है जिसमें उन युवाओं को प्लेटफार्म मुहैया कराया जाता है जिनका कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है या राजनीतिक अभिभावक नहीं है। 

इस अवसर पर आयोजित प्रेसवात्र्ता में छत्तीसगढ़ से आये यंग इंडिया बोल के प्रभारी अर्जुन श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तक विभिन्न स्तर पर सैकड़ों युवाओं की प्रतिभा को सवारने का काम किया जा चुका है। 

बिहार युवा कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विशाल कुमार यादव ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं विश्वद्यिलयों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा ताकि बेहतर प्रतिभा को उनके स्थान पर अवसर प्राप्त हो इसके लिए प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत फाईनल स्टैज पर है। 

संवाददाता सम्मेलन में युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष खुर्रमए सचिव विकास सिंहए प्रवक्ता शशांक रंजनए संस्कार यादवएअमितेश कुमार पाण्डेयए अजमेर करीमएस्वाति सिंह आदि उपस्थित थे। 

आलोक कुमार

शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

रांची महाधर्मप्रांत में 11 और 12 जनवरी को हर्ष का माहौल

रांची महाधर्मप्रांत में 11 और 12 जनवरी को हर्ष का माहौल

डाल्टनगंज धर्मप्रांत में बिशप के रूप में बिशप थियोडोर मस्करेनस  का पदग्रहण 

गुमला धर्मप्रांत के नवनियुक्त बिशप डॉक्टर फादर लीनुस पिंगल एक्का का   धर्माध्यक्षीय अभिषेक 

रांची . रांची महाधर्मप्रांत में 11 और 12 जनवरी को हर्ष का माहौल रहा.डाल्टनगंज धर्मप्रांत में बहुत दिनों के बाद स्थायी बिशप के रूप में बिशप थियोडोर मस्करेनस मिले.वहीं गुमला धर्मप्रांत के नवनियुक्त बिशप डॉक्टर फादर लीनुस पिंगल एक्का का   धर्माध्यक्षीय अभिषेक एवं पदग्रहण समारोह संपन्न हुआ.

      गुरुवार 11 जनवरी को डाल्टनगंज धर्मप्रांत में चौथे धर्माध्यक्ष का पद ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. उक्त कार्यक्रम में, बिशप थियोडोर मस्करेनस को धर्माध्यक्ष के रूप में घोषित कर कार्यभार सौंपा गया. इस कार्यक्रम में संत पिता फ्रांसिस के भारत और नेपाल के राजदूत राजदूत आर्चबिशप लियोपोल्डो जिरेल्ली की उपस्थिति में रांची के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो की अध्यक्षता में गठित हुआ. मिस्सा बलिदान के भव्य समारोह में भारत के 22 बिशप गण, सैकड़ों की संख्या में पुरोहित गण एवं 10000 आस पास लोक धर्मी उपस्थित हुए. संत जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल, महुआडांड़ पल्ली के प्रांगण में विधिवत तरीके से आयोजित इस कार्यक्रम में बक्सर धर्मप्रांत के बिशप डॉक्टर जेम्स शेखर के साथ, बक्सर पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर अनिल, शाहपुर पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर भास्कर बोज्जा एवं सोहांव पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर विक्टर डेनिस भी मौजूद थे. साथ साथ, पटना के आर्चबिशप सेबास्टियन कल्लूपुरा एवं मुजफ्फरपुर के बिशप केजिटन फ्रांसिस ओस्ता भी उपस्थित थे.

   वहीं शुक्रवार को संत पात्रिक पारिश मैदान सिसई रोड गुमला में आयोजित बिशप अभिषेक समारोह में रोम से संत पापा के राजदूत आर्चबिशप लियोपोल्डो जिरेल्ली भी शामिल हुए. इसके साथ ही देश भर से विभिन्न राज्यों के 20 धर्मप्रांतों के 20 बिशप एवं विभिन्न धर्मसमाजों के पुरोहित व धर्म बहनें एवं ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए. समारोह में धर्माध्यक्षीय अभिषेक के मुख्य अभिषेककर्ता रांची महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो, सह अभिषेककर्ता सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप विंसेंट बरवा व हजारीबाग धर्मप्रांत के बिशप आनंद जोजो ने धार्मिक विधियों के बीच डॉक्टर फादर लीनुस पिंगल एक्का का धर्माध्यक्षीय अभिषेक कराया. धर्माध्यक्षीय अभिषेक के बाद सभी ख्रीस्त विश्वासियों के बीच परम प्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान परम प्रसाद ग्रहण करने के लिए विश्वासियों की लंबी कतार लगी थी. मौके पर राजदूत आर्चबिशप लियोपोल्डो जिरेल्ली ने नवनियुक्त बिशप को बधाई दी एवं गुमला धर्मप्रांत में कलीसिया की सेवा के लिए शुभकामनाएं दी.

   भारत और नेपाल के राजदूत ने कहा कि गुमला धर्मप्रांत बड़ा कलीसिया है. इस धर्मप्रांत के 39 पल्लियों में चर्च हैं. इनमें सैकड़ों धर्मसंघी पुरोहित व धर्मबहनें एवं प्रचारक हैं, जो विभिन्न रूपों में कलीसिया की सेवा कर रहे हैं. अब इनकी जिम्मेवारी गुमला के नवनियुक्त बिशप डॉक्टर फादर लीनुस पिंगल एक्का को दी गई है. उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से ही कलीसिया आगे बढ़ेगा. उन्होंने गुमला धर्मप्रांत में सेवा दे रही मिशनरीज के कार्यों की सराहना की. साथ ही और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि यहां मिशनरीज की संस्थाएं शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम कर रहीं हैं. गुमला धर्मप्रांत में लगभग 290 स्कूल मिशनरीज की ओर से संचालित हो रहीं हैं. इन्हें बेहतर शिक्षा दें, ताकि यीशु ख्रीस्त के सुसमाचार को जन-जन तक पहुंचा सकें.

       आर्चबिशप रांची महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने नवनियुक्त बिशप को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यीशु ख्रीस्त धरती पर अपने कार्यों के लिए मनुष्यों में से ही किसी का चुनाव करते हैं. उसी प्रकार गुमला धर्मप्रांत के लिए बिशप लीनुस पिंगल एक्का गड़ेरिया के रूप में चुने गये हैं. वे अब गुमला धर्मप्रांत को अपनी सेवा देंगे. उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना करें, ताकि नवनियुक्त बिशप को उनके कार्यों के लिए ईश्वर से बेहतर मार्गदर्शन मिले और कलीसिया आगे बढ़ सके.

एशिया के पहले आदिवासी आर्चबिशप कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का गुमला के इस गांव में हुआ था.जन्मसमारोह में शामिल आर्चबिशप एवं बिशप समारोह में कोलकाता के आर्चबिशप थॉमस डिसूजा, कटक भुवनेश्वर के आर्चबिशप जोन बरवा, पटना धर्मप्रांत के आर्चबिशप सेबास्टियन कल्लूपुरा, बगोदरा के बिशप विंसेंट आइंद, पोर्टब्लेयर अंडमान के बिशप विसवासम सिलवाराज, जम्मू-श्रीनगर के बिशप इवॉन पेरैरा, डुमदा के बिशप जुलियुस मरांडी, बक्सर के बिशप जेम्स शेखर, रायगंज के बिशप फुलजेंस अलोइस तिग्गा, राउरकेला के बिशप किशोर कुमार कुजूर, अंबिकापुर के बिशप अंतोनिश बाड़ा, रायगढ़ के बिशप पॉल टोप्पो, जशपुर के बिशप इमानुवेल केरकेट्टा, जमशदेपुर के बिशप तेलेस्फोर बिलुंग खुंटी के बिशप बिनय कंडुलना, डालटेनगंज के बिशप थियोदोर मस्करेनस, मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के बिशप काजेटन फ्रांसिस ओस्ता मौजूद थे.


आलोक कुमार

जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 10 लोगों की समस्याओं को सुना

 दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 10 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों  को दिया गया निर्देश

नालंदा।दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 10 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान  के लिए  संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

   हिलसा के दौलतपुर की एक आवेदक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया गया।जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया।

     सरमेरा प्रखंड के इसुआ के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि सार्वजनिक जमीन पर रह रहे लोगों को अतिक्रमण वाद के तहत खाली कराने का नोटिस दिया गया है। इसमें से कुछ लोग भूमिहीन हैं। जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिहारशरीफ को मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया।

    बिहारशरीफ प्रखंड के तेतरावाँ के एक आवेदक द्वारा शिकायत की गई कि कुछ लोगों द्वारा उनकी जमीन का अवैध रसीद बनाकर कब्जा का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिहारशरीफ के मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

    अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

आलोक कुमार

सभी पदाधिकारियों की आज जिलाधिकारी द्वारा ब्रीफ़िंग की गई

 
नालंदा। यह निर्णय लिया गया है कि जिला के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में होगा शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। जिलाधिकारी सहित सभी जिला,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी छात्र/छात्राओं एवं अभिभावकों को शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी देंगे। शिक्षा संवाद में भाग लेने वाले सभी पदाधिकारियों की आज जिलाधिकारी द्वारा ब्रीफ़िंग की गई।

     शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं के संदर्भ में समुचित जानकारी नहीं होने के कारण कुछ छात्र/छात्राओं एवं अभिभावकों को योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसके आलोक में शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी  योजनाओं से छात्र/छात्राओं/अभिभावकों को समुचित जानकारी देने के उद्देश्य से जिला के सभी 282 माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा संवाद का आयोजन किया जा रहा है। 15 जनवरी से 19 जनवरी की अवधि में इन सभी  विद्यालयों में शिक्षा संवाद का आयोजन किया जायेगा।

         शिक्षा संवाद में सभी जिला,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी निर्धारित रोस्टर के अनुरूप सम्बद्ध विद्यालयों में जाकर छात्र/छात्राओं/अभिभावकों के साथ बैठक कर शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। स्वयं जिलाधिकारी भी 15 जनवरी को उच्च विद्यालय कल्याण बीघा एवं राजकीय उच्च विद्यालय राणा बीघा में शिक्षा संवाद में शिरकत करेंगे।

    नगर आयुक्त,उप विकास आयुक्त एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी संबद्ध विद्यालयों में शिक्षा संवाद में शामिल होकर शिक्षा विभाग से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

    शिक्षा संवाद के आयोजन हेतु विद्यालय वार एवं तिथि वार रोस्टर बनाया गया है। प्रत्येक विद्यालय के लिये एक वरीय पदाधिकारी को संबद्ध किया गया है।

     शिक्षा संवाद में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र/ छात्राओं के साथ साथ सभी अभिभावकों के साथ बैठक की जायेगी। इसमें मुख्य रूप से शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। इसके साथ ही रोजगार सृजन से संबंधित उद्योग विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग से संबंधित योजनाओं की भी जानकारी दी जायेगी। इसके तहत कक्षा 1 से 12 तक दिये जाने वाले लाभ एवं उसके उपरांत उच्च शिक्षा हेतु छात्रों/छात्राओं की सुविधा के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। पोशाक योजना, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति योजना, मेधावृत्ति योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कन्या उत्थान योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी। कुशल युवा कार्यक्रम के तहत संचालित कौशल विकास केंद्र के प्रतिनिधि भी सम्बद्ध विद्यालयों में जाकर केंद्र से संबंधित जानकारी देंगे।

                आज जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (डी आर सी सी) में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें कार्यक्रम के उद्देश्य एवं प्रक्रिया के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षा संवाद में बताई जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इससे संबंधित योजनाओं की विवरणी भी सभी पदाधिकारियों को हस्तगत कराया गया।

         इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अन्य प्रतिनियुक्त जिला/अनुमंडल/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

आलोक कुमार

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

एरर होने पर कैसे मशीनों को ठीक किया जायेगा, इसे अच्छे से जानें

 ईवीएम-वीवीपैट, सीयू के कार्यप्रणाली के बारे में अच्छे से हैंड ऑन ट्रेनिंग लें सेक्टर पदाधिकारी :

जिला निर्वाचन पदाधिकारी 

एरर होने पर कैसे मशीनों को ठीक किया जायेगा, इसे अच्छे से जानें

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन सेक्टर पदाधिकारियों  को दिया गया प्रशिक्षण

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय है। चुनाव के समय जिला निर्वाचन पदाधिकारी बन जाते हैं। यह सभी 38 जिलों के जिलाधिकारियों पर लागू होता है। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर आज दूसरे दिन समाहरणालय सभाकक्ष में सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिले के 292 सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 जनवरी से प्रारंभ हुआ है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिन 10, 11 एवं 12 जनवरी को दो बैचों में संचालित किया जायेगा।

            इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने कहा कि मतदान के पूर्व एवं मतदान के दिन सेक्टर पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा अन्य प्रशिक्षकों द्वारा बतायी गयी बातों को ध्यान से सुनें और सीखें।

         उन्होंने कहा कि ईवीएम, वीवीपैट, सीयू के कार्यप्रणाली के बारे में अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें। संशय की स्थिति में बार-बार में प्रशिक्षक से हैंड ऑन ट्रेनिंग लें। एरर होने पर कैसे मशीनों को ठीक किया जायेगा, इसे अच्छे से जानें। ईवीएम-वीवी-पैट, सीयू के कार्यप्रणाली के बारे में किसी भी तरह का संशय नहीं रहे, इसका विशेष ध्यान रखें।

           उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर सेक्टर पदाधिकारियों को बेहतर तरीके से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करना है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी-दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों को संपादित करना है। निर्वाचन कार्य में छोटी सी भी चूक नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखना है।

           जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने-अपने बूथों का भौतिक सत्यापन कर लेंगे। संबंधित बीएलओ एवं अन्य अधिकारियों से समन्वय स्थापित करेंगे। कम्युनिकेशन प्लान, बूथ पर शौचालय, रौशनी, पेयजल, आवागमन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्र करेंगे।

            प्रशिक्षण के दौरान सेक्टर पदाधिकारियों को चुनाव पूर्व, मतदान की पूर्व संध्या एवं मतदान के दिन किन-किन बातों का ध्यान रखना है, विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। इसके साथ ही चुनाव प्रबंधन, कानून-व्यवस्था एवं शिकायत प्रबंधन, आदर्श आचार संहिता, चुनाव व्यय की निगरानी, मतदान प्रक्रिया, ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली, समन्वय, स्वीप सहित चुनाव के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं से सेक्टर पदाधिकारियों को अवगत कराया गया।

              इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, श्री लाल बहादुर राय, एसडीएम, बेतिया सदर, श्री विनोद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री ललन प्रसाद, जिला नजारत उप समाहर्ता, श्री अनिल कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्री सुजीत बरनवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


आलोक कुमार

बिहार कांग्रेस मुख्यालय में चुनाव के संचालन के लिए वार रूम के गठन की घोषणा


लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया वार रूम का गठन

कांग्रेस ने लगभग कमर कस ली

पटना। लोकसभा चुनाव का 2024 में होना निश्चित है। इसके आलोक में कांग्रेस ने  वार रूम का गठन किया है। यह सब कवायद लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए है। कांग्रेस ने लगभग कमर कस ली है।

    इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को बिहार कांग्रेस मुख्यालय में चुनाव के संचालन के लिए वार रूम के गठन की घोषणा की। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा को वार रूम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनके नाम की घोषणा डा0 सिंह ने की। वार रूम सीधे तौर पर दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय से जुड़ा होगा। वार रूम का गठन आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित कांग्रेस पार्टी के अक्रामक  प्रचार -प्रसार को धार देने की नीयत से किया गया है।

      प्रदेश अध्यक्ष ने सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्त्ता में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के साथ राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की उपस्थिति में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के साथ बैठक में यह तय हुआ था कि वार रूम का गठन किया जाय। इसमें प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश के अलावा विधायक दल के नेता डा0 शकील अहमद खान भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद थे।  

        प्रेसवार्त्ता का आयोजन राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा से संबंधित बुकलेट जारी करने के लिए किया गया था। प्रेसवार्त्ता को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भी सम्बोधित किया एवं मोदी के दस साल के शासन का काला चिट्ठा खोला।

             मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा0 सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर कोई पेंच नहीं है और वे बातचीत की प्रगति से संतुष्ट हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी साफ किया कि किशनगंज कांग्रेस की सिटिंग सीट है और उसपर कोई विवाद नहीं है। सीट शेयरिंग में हो रही देरी पर मीडिया के सवाल का जबाब देते हुए कहा कि हमें कोई हड़बड़ी नहीं है और भाजपा में भी अभी सीट शेयरिंग नहीं हुआ है।

                प्रेसवार्त्ता में शामिल नेताओं में हैं कांग्रेस विधायक दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, पूर्व अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री वीणा शाही, विजय शंकर दूबे, प्रेमचन्द्र मिश्रा, विधायक विजेन्द्र चौधरी, विनय वर्मा, लाल बाबू लाल, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन एवं राज किशोर सिंह इत्यादि।


आलोक कुमार

बुधवार, 10 जनवरी 2024

यात्रा को सफल बनाने के लिए विभाग जल्द प्रदेश की बैठक करेगी

 


पटना .राहुल गांधी जी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘बिहार के सात जिलों से होकर गुजरेगी. पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ गौतम कुमार ने यह जानकारी दी है कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए विभाग जल्द प्रदेश की बैठक करेगी.इसके लिए पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के बिहार प्रभारी राजकिशोर बारीक जी जल्द बिहार आ रहे हैं, जिसमे यात्रा को सफल बनाने की दिशा में विभाग के तरफ से रूप रेखा तय की जाएगी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर यात्रा शुरू करने वाले हैं. राहुल गांधी अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ 14 जनवरी से शुरू करने जा रहे हैं. इस बार राहुल गांधी की यात्रा बिहार भी आएगी. मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की यह यात्रा बिहार के सात जिलों से होकर गुजरेगी. किशनगंज, पूर्णिया, अररिया,भागलपुर,औरंगाबाद,रोहतास और बक्सर.इस दौरान में बिहार में 425 किमी की यात्रा होगी. बिहार में करीब चार दिनों तक राहुल गांधी रुकेंगे. इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और इसकी तैयारी में जुट गए हैं.


 राहुल गांधी एक बार फिर यात्रा पर निकलने वाले हैं. 14 जनवरी से शुरू होनी वाली इस यात्रा का नाम  ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘   होगा.  यात्रा की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी. यात्रा के दौरान राहुल गांधी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे. इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी बिहार भी आएंगे.


 मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी बिहार में दो बार आएंगे. पहली बार अररिया, पूर्णिया से होते हुए बंगाल निकल जाएंगे. दूसरी बार वो सासाराम होते हुए बिहार में प्रवेश करेंगे. बता दें कि राहुल गांधी भारत जोड़ों न्याय यात्रा के तहत 67 दिनों में 6713 किमी का सफर तय करेंगे. राहुल गांधी की यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी. इसके साथ ही मुंबई में यह यात्रा समाप्त होगी.


बता दें कि कांग्रेस ने इस यात्रा का नाम बदलकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर दिया है. पहले इसका नाम भारत न्याय यात्रा था. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसकी घोषणा की. जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस  ' इंडिया ' गठबंधन के नेताओं को इस यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रही है और इसके लिए निमंत्रण भेजे जा रहे हैं. रमेश ने दावा किया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजनीति के लिए उतनी ही परिवर्तनकारी साबित होगी, जितनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा हुई थी. वहीं, कांग्रेस की  श्भारत जोड़ो न्याय यात्राश् लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

आलोक कुमार

गुमला धर्मप्रांत के तीसरे बिशप का अभिषेक 12 जनवरी को


गुमला धर्मप्रांत के तीसरे बिशप का अभिषेक 12 जनवरी 2024 को

गुमला धर्मप्रांत में बिशप अभिषेक 12 जनवरी को 09:00 से संत पात्रिक पैरिश मैदान में

गुमला.रांची महाधर्मप्रांत को विभक्त कर गुमला धर्मप्रांत बनाया. तब संत पिता जॉन पॉल द्वितीय ने 28 मई, 1993 को विभक्त गुमला धर्मप्रांत का प्रथम बिशप माइकल मिंज एसजे नियुक्त कर दिया.यहां कैथोलिक आबादी में अनुसूचित जनजातियाँ में शामिल मुख्यतः खरिया, मुंडा, ओराँव और बड़ाइक हैं.बिशप माइकल मिंज 15 नवंबर 2004 तक रहे.         

        गुमला धर्मप्रांत का प्रथम बिशप माइकल मिंज एसजे का जन्म 8 अक्टूबर,1932 में हुआ था.उनका पुरोहित अभिषेक 25 मार्च,1965 में हुआ था.28 मई,1993 में बिशप मनोनीत हुए.उनका 22 अगस्त,1993 को बिशप अभिषेक हुआ.15 नवंबर 2004 में प्रभु के प्यारे हो गये.उस 72 साल 1 माह के थे.एक पुरोहित के रूप में 39 साल 6 माह और एक बिशप के रूप में 11 साल 2 माह सेवा दी.भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले का एक छोटा सा गाँव घोलेंग में बिशप का जन्म हुआ था.

           गुमला धर्मप्रांत का द्वितीय बिशप पॉल अलोइस लकड़ा बने.रोम के पोप बेनेदिक्त 16वें ने 28 जनवरी,2006 को गुमला शहर के नदीटोली निवासी पॉल अलोइस लकड़ा को गुमला धर्मप्रांत का बिशप चुना था.बिशप पॉल का जन्म 11.7.1955 को गुमला में हुआ था. उनका 06 मई 1988 में पुरोहित अभिषेक प्रीस्ट ऑफ रांची के रूप में हुआ.28 मई 1993 में प्रीस्ट ऑफ गुमला बने.28.1.2006 को बिशप मनोनीत किये गये.05 अप्रैल 2006 में बिशप अभिषेक हुआ.झारखंड में गुमला धर्मप्रांत के बिशप पॉल अलोइस लकड़ा  (65) का मंगलवार 15 जून, 2021 को सुबह 1.30 बजे आर्किड मेडिकल सेंटर, रांची में निधन हो गया. तब से बिशप गुमला धर्मप्रांत के एक चरवाहा बनकर 33 साल पुरोहित व 15 साल बिशप के रूप में सेवा दी.  

             गुमला धर्मप्रांत में 39 पल्ली है. इसके अंतर्गत 350 छोटे छोटे चर्च हैं. गुमला धर्मप्रांत के पल्ली के नाम है गुमला, सोसो, टुकूटोली, रामपुर, दलमदी, तुरबुंगा, अघरमा, कोनबीर नवाटोली, केमताटोली, ममरला, केउंदटाड़, छत्तापहाड़, रोशनपुर, लौवाकेरा,सुंदरपुर, देवगांव, करौंदाबेड़ा, मांझाटोली, जोकारी, मुरुमकेला, टोंगो,बारडीह, चौनपुर, मालम नवाटोली, नवाडीह, कटकाही, केड़ेंग, परसा, भिखमपुर, रजावल, कपोडीह, डुमरपाट, डोकापाट, बनारी, विमरला, चिरैयां, जरमना व नवडीहा है.

               गुमला धर्मप्रांत के बिशप पॉल अलोइस लकड़ा का 15 जून, 2021 निधन होने के बाद 15 जून, 2021 से 30 नवंबर 2023 तक प्रशासक के बल पर गुमला धर्मप्रांत चलता रहा. कलीसिया की सेवकाई व संचालन को ध्यान में रखते हुए रांची आर्चडायसिस के उच्चाधिकारियों ने गुमला धर्मप्रांत का नए प्रशासक के रूप में फादर लीनुस पिंगल एक्का को नियुक्त किया है. फादर लीनुस वर्तमान में चांसलर ऑफ द डायसिस के प्रो फादर का जन्म गुमला जिला के बुकमा गांव चैनपुर प्रखंड में 23 सितंबर, 1961 को हुआ था. जबकि पुरोहिताभिषेक 22 जनवरी 1994 को हुआ था.2021 में प्रशासक बने. 30 नवंबर 2023 को गुमला धर्मप्रांत के बिशप मनोनीत हुए.62 साल 1 माह में शानदार अवसर मिला.गुमला शहर के नदीटोली निवासी पॉल अलोइस लकड़ा की तरह गुमला धर्मप्रांत के चौनपुरा पल्ली के निवासी फादर लीनुस पिंगल एक्का है.

   गुमला धर्मप्रांत को 30 साल 7 माह 15 दिनों के बाद धर्मप्रांत के तीसरे बिशप के रूप में फादर लीनुस पिंगल एक्का मिलने वाले है.12 जनवरी 2024, शुक्रवार, 9.00 बजे प्रातः संत पात्रिक पैरिश मैदान, गुमला में बिशप अभिषेक होगा.मुख्य अभिषेककर्ता अति माननीय आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो, एस. जे. राँची महाधर्मप्रांत   है.उनके साथ सह अभिषेककर्ता मान्यवर बिशप विंसेंट बरवा सिमडेगा धर्मप्रांत मान्यवर बिशप आनन्द जोजो हजारीबाग धर्मप्रात होंगे.अति माननीय आर्चबिशप लेयोपोल्दो जिरेल्ली, भारत एवं नेपाल के प्रेरितिक राजदूत के उपस्थिति रहेंगे.तत्पश्चात् स्वागत समारोह तथा प्रीतिभोज का आयोजन है.

    इसमें भाग लेने के लिए बक्सर धर्मप्रांत के शाहपुर पल्ली के पल्ली पुरोहित भास्कर बोच्चा और   बक्सर पैरिश के फादर अनिल जा रहे हैं.उनके साथ सोहाव पैरिश (वाराणसी) के विक्टर डेनिस जा रहे हैं.


आलोक कुमार


मंगलवार, 9 जनवरी 2024

डॉक्टर अनुपमा के कर्तव्यनिष्ठा से अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रेरणा लेनी चाहिए

 बगहा व हरनाटांड़ पीएचसी में मरीजों को देख बगहा एसडीएम बनीं डॉक्टर

आला लगा मरीजों का किया इलाज

चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दिए कई निर्देश

बगहा । डॉ0 अनुपमा सिंह, आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। कड़ी मेहनत और डेटरमिनेशन की बदौलत डॉ0 अनुपमा सिंह ने एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित करते हुए एमबीबीएस, एमएस के साथ ही अपने पहले ही प्रयास में 2020 में आइएएस ऑफिसर बनी।

   पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यभार संभालने के उपरांत डॉ0 सिंह अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का बखूबी निवर्हन कर रही हैं। जनता की हितों के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उनके कल्याण एवं उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। सरकार द्वारा देय विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुगमतापूर्वक कैसे पहुंचे, इस हेतु बेहतर तरीके से कार्य कर रही हैं।

              चाहे विधि-व्यवस्था संधारण, बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य, विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो, वे हमेशा तत्पर रहती हैं। इसके साथ ही प्रशासनिक पदाधिकारी के कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करते हुए अस्पतालों में मरीजों को इलाज भी स्वयं करती हैं। इतना ही नहीं ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रोत्साहित एवं निर्देशित भी करती हैं।

                 कई बार ऐसा भी हुआ है कि डॉ0 अनुपमा सिंह अस्पतालों में एक एसडीएम की हैसियत से नहीं बल्कि एक डॉक्टर के रूप में कार्य करने पहुंच जाती हैं। मरीजों के बीच जाती हैं। स्वयं उनकी बीमारी के बारे में जानकारी लेती हैं और इलाज शुरू कर देती हैं। उनके कार्यों को देखते हुए डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मरीजों के इलाज एवं देखभाल में तत्परता से जुट जाते हैं।

                  आज मंगलवार को एसडीएम पीएचसी बगहा एवं हरनाटांड़ पीएचसी का निरीक्षण करने पहुंची। वहां पहुंचते ही वे एक अधिकारी के रूप में नहीं बल्कि डॉक्टर के रूप में नजर आयीं। पहले वहां मौजूद कई महिला मरीजों का स्वयं जांच और इलाज भी की। उसके बाद उन्हें संबंधित बीमारियों के लिए दवाईयां भी लिखीं। मरीजों के इलाज के बाद पीएचसी प्रभारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि जब मरीज आएं तो पहले उनके बैठने की उचित व्यवस्था हो। इलाज की बेहतर व्यवस्था हो। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही, कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।  

                  जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने एसडीएम, डॉ0 अनुपमा सिंह द्वारा प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ एक डॉक्टर के रूप में कार्य करने पर सराहना की है। जिलाधिकारी ने उन्हें ऐसे ही बेहतर तरीके से कार्य करने की शुभकामना भी दी है। उन्होंने कहा कि


डॉक्टर अनुपमा के कर्तव्यनिष्ठा से अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। यह उन्हें देखना चाहिए कि दायित्वों के साथ-साथ मानवीय पहलु भी प्रत्येक अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए भी जरूरी है।


आलोक कुमार

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे

 जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार को मातृ शोक


ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे

पटना.जदयू के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री बिहार सरकार नीरज कुमार के माता स्व0 सुधा सिन्हाजी के निधन हो गया है.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व0 सुधा सिन्हा धर्म परायण महिला थी. दुख की इस घड़ी में नीरज जी के साथ हैं.उन्होंने शोक-संतप्त परिवारजनों को संबल देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.

 निधन पर शोक-संवेदना प्रकट करनं वालों में सर्वश्री लाल बाबू लाल, डा0 विनोद शर्मा, राजेश राठौड़, असित नाथ तिवारी, नलिनी रंजन झा, मिर्णाल अनामय ने भी स्व0 सुधा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किये हैं.


आलोक कुमार

सोमवार, 8 जनवरी 2024

विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक


 मतदाता सूची के जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है

नालंदा। नालंदा जिला में भी इस अभियान के तहत नये मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाने की कार्रवाई जारी है। 22 जनवरी 2024 को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

इस अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया।

उन्होंने सभी दलों को इस अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। नये नाम जोड़ने, मृत एवं शिफ्टेड का नाम हटाने आदि के बारे में बताया गया।

      आगामी आम चुनाव में प्रयुक्त होने वाले ई वी एम के बारे में भी जानकारी दी गई। जिले में अद्यतन उपलब्ध एम-3 मॉडल के ई वी एम एवं प्रशिक्षण में प्रयुक्त होने वाले ई वी एम के बारे में सभी दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई।

            इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण, उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्त्ता उपस्थित थे।


आलोक कुमार

मुआवजा भुगतान के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष कैंप


 जिला में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं के तहत किये जा रहे भू-अर्जन कार्य को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

मुआवजा भुगतान के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष कैंप लगाकर भू-धारकों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश

नालंदा। जिला में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज समीक्षा बैठक की।विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं- हिलसा बाईपास (पूर्वी), इस्लामपुर बाईपास, नूरसराय बाईपास, नूरसराय-सिलाव पथ, तेलमर नरसंडा सालेपुर पथ, राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (बख्तियारपुर- रजौली खंड) के फोरलेन निर्माण, भारतमाला परियोजना के तहत एनएच-119 डी (आमस-रामनगर) पथ,पावापुरी-विलारी (घोसरावां से छाछू बिगहा)पथ,दरियापुर वीयर आदि परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन कार्य की एक-एक कर समीक्षा की गई।

    हिलसा पूर्वी बाईपास के लिए 6 मौजे के 579 अवार्डी से लगभग 47 एकड़ भूमि अर्जित की गई है।इनमें से 521 अवॉर्डी द्वारा मुआवजे की राशि प्राप्त की गई है। शेष लोगों से भी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर मुआवजे का त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।इसलामपुर बाईपास के लिए 5 मौजे के 556 अवार्डी से लगभग 55 एकड़ भूमि अर्जित की गई है।इनमें से 381 अवॉर्डी द्वारा मुआवजे की राशि प्राप्त  की गई है।शेष अवार्डी को भुगतान में तेजी लाने के लिए विशेष शिविर लगाकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने को कहा गया।

     नूरसराय बाईपास के लिए 3 मौजे के 169 अवार्डी से लगभग 23 एकड़ भूमि अर्जित की गई है, अबतक 161 अवार्डी द्वारा भुगतान प्राप्त किया गया है। नूरसराय-सिलाव पथ के लिए 16 मौजे के 1269 अवॉर्डी से लगभग 124 एकड़ भूमि अर्जित की गई है।इनमें से अबतक 919 अवार्डी द्वारा मुआवजे की राशि प्राप्त की गई है।शेष को भी त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के लिये  विशेष शिविर लगाने का निदेश भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता बिहारशरीफ को दिया गया। इस पथ के दूसरे खण्ड के बेगमपुर से सिलाव तक की निविदा निकाली गई है।

      तेलमर-नरसंडा- सालेपुर- पथ के लिए 11 मौजे के 946 अवार्डी से लगभग 113 एकड़ भूमि अर्जित की जा रही है। इनमें से 667 अवार्डी द्वारा भुगतान प्राप्त किया गया है। यहाँ भी विशेष शिविर लगाकर शेष अवार्डी को भी तेजी से भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। पावापुरी-विलारी (घोसरावां से छाछु विगहा) पथ के लिये भू अर्जन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

        अन्य सभी परियोजनाओं के लिए भी भू-अर्जन से संबंधित लंबित मुआवजे के भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इसके लिए नियमित रूप से विशेष शिविर लगाकर भू धारकों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने तथा जरूरतमंद को एलपीसी निर्गत करने को कहा गया।

बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,भूमि सुधार उप समाहर्त्ता,संबंधित कार्यकारी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।


आलोक कुमार

गांधी को गांव गांव में ले जाएंगे

 एकता परिषद के संस्थापक श्री राजगोपाल जी ने गांव के गांधी अभियान की घोषणा की

गांव के गांधी अभियान का शुभारंभ सर्वाेदय प्रेस के प्रमुख एवं समाजसेवी श्री राकेश दीवान द्वारा युवाओं को अभियान का नाम सौंप कर घोषणा की

गांधी को गांव गांव में ले जाएंगे, जब मन में गांधी घर घर में गांधी

कटनी.सर्वाेदय प्रेस सर्विस (सप्रेस) फीचर एजेंसी के रूप में अपनी स्थापना के 61 वें वर्ष में प्रवेश किया है.सप्रेस का 60 वर्षों का सफर अखबारों, पत्र-पत्रिकाओं, गांधीवादी संस्थाओं, जनसंगठनों, स्वैच्छिक संगठनों, स्नेहीजनों आदि के भावपूर्ण स्नेह एवं सहयोग से ही संभव हो सका है. सप्रेस का हमेशा प्रयास रहा है कि मीडिया में सामाजिक सरोकारों से संबंधित विषयों पर लिखी सामग्री नियमित रूप से पहुंचे तथा समाज से जुड़े मुद्दों को आम जनता के बीच मुखरता से उभारा जाए और वे विमर्श का हिस्सा बन सके. ‘सप्रेस’ ने अब तब अपने पूरे कलेवर में एक तटस्थ संस्थान बनने का प्रयास किया है, जो कि रचनात्मक समाज, विकास संबंधी विचारों एवं समाचारों को जनमानस के सम्मुख लाने के लिए समर्पित है.‘सप्रेस’के संपादक राकेश दीवान ने गांव के गांधी अभियान का शुभारंभ किया.

    आज, एकता परिषद के संस्थापक श्री राजगोपाल जी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. उन्होंने गांव-गांव में गांधी अभियान की घोषणा की, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है. इस अभियान के माध्यम से विभिन्न समुदायों को एक साथ आने की प्रेरणा दी जाएगी ताकि हम सभी मिलकर एक सशक्त और समृद्ध भारत की ओर बढ़ सकें. 

            इस घोषणा के साथ ही एकता परिषद की राष्ट्रीय समिति ने भी इस अभियान का समर्थन किया है.यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो हमारे देश की एकता और अखंडता को बढ़ावा देने में मदद करेगा.

   अतः हम सभी लोगों से यह आग्रह करते हैं कि हम एक साथ मिलकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में योगदान करें. यह हम सभी की जिम्मेदारी है और हम सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए.

   महात्मा गांधी  के ग्राम स्वराज की अवधारणा अत्यंत व्यापक है. उनका मानना था कि भारत की  स्वतंत्रता की शुरुआत नीचे से होनी चाहिए. तभी प्रत्येक गांव एक गणतंत्र बनेगा, अतः इसके अनुसार प्रत्येक गांव को आत्मनिर्भर और सक्षम होना चाहिए. गांधी जी ने ग्राम के गणतंत्र के रूप की कल्पना की है जो कि आत्मनिर्भरता का पर्याय होगा, उन्होंने गांव को स्वतंत्र राजनीतिक और आर्थिक इकाइयों के रूप में देखने की चाह की थी.

         गांधी जी के विचार गांवों की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के बारे में थे. उनका मानना था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांधी जी ने ग्राम के गणतंत्र रूप की कल्पना की है जो कि आत्मनिर्भरता का पर्याय होगा. उन्होंने गांव को स्वतंत्र राजनीतिक और आर्थिक इकाइयों के रूप में देखने की चाह की थी.

       गांधी जी की दृष्टि में गांव और किसान का महत्व बहुत अधिक था. उन्होंने गांव के विकास के लिए अपने विचार रखे और उन्होंने गांव को स्वतंत्र राजनीतिक और आर्थिक इकाइयों के रूप में देखने की चाह की थी. गांधी जी के अनुसार गांव को आत्मनिर्भर और सक्षम होना चाहिए ताकि हर गांववासी की सुख सुविधा के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों.

       गांव के गांधी अभियान का शुभारंभ सर्वाेदय प्रेस के प्रमुख एवं समाजसेवी श्री राकेश दीवान द्वारा एकता परिषद एवं समाजसेवा के लिए समर्पित युवाओं को अभियान का नाम सौंप कर घोषणा की यह अभियान गांव गांव जायेगा और गांधी के मूल्यों पर आधारित गांव एवं समाज की रचना के लिए जमीन तैयार करेगा.

इस अवसर पर एकता परिषद के साथी श्री प्रदीप प्रियदर्शी बिहार, नयन तारा एवं दीम्बेश्वर नाथ असम,ऋषि शर्मा मणिपुर, विजय कुमार एवं डॉली ओडिसा, रामस्वरूप एवम चुन्नुलाल झारखंड, मुरली संत,प्रशांत एवम निर्मला कुजूर छत्तीसगढ़,बीजू तमिलनाडु,सियाराम   एवं   मेवा उत्तरप्रदेश,डोंगर भाई एवम सरस्वती मध्य प्रदेश उपस्थिति थे.

इस अभियान को एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रन सिंह परमार ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम सोनवानी,श्रद्धा एवं प्रदीप प्रियदर्शी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्भय सिंह ,राष्ट्रीय महासचिव रमेश शर्मा एवं अनीश भाई,राष्ट्रीय सचिव  सचिव संतोष सिंह ने अपने साथियों के साथ गांव के गांधी का दायित्व लिया.

आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post