शनिवार, 12 नवंबर 2022

भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 134 वीं जयंती

 

पटना.भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 134 वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई.

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन में मौलाना अबुल कलाम आजाद ने पंडित नेहरू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया. मौलाना अबुल कलाम आजाद स्वतंत्रता के बाद 12 वर्षों तक देश के शिक्षा मंत्री रहे. मौलाना अबुल कलाम आजाद ने देश में नई शिक्षा नीति की आधारशिला रखी. वे देश में साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रबल समर्थक थे.आज कृतज्ञ राष्ट्र मौलाना अबुल कलाम आजाद के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को बार-बार नमन करती है. इसके पूर्व पार्टी के नेताओं के द्वारा मौलाना अबुल कलाम आजाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया.


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, कुमार आशीष, असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, लाल बाबु लाल  अरविन्द लाल रजक, डॉ कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, सुधा मिश्रा, सुनील कुमार सिंह,  निधि पाण्डेय, प्रदुमन कुमार, मृणाल अनामय, मृगेंद्र कुमार सिंह,मंजीत आनंद साहू, उदय शंकर पटेल,  मिहिर कुमार झा, विमलेश तिवारी, निरंजन कुमार,  राजीव कुमार बबलू, बद्री कुमार झा ने भी मौलाना अबुल कलाम आजद के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित किये.


आलोक कुमार

गुरुवार, 10 नवंबर 2022

कल्याणकारी योजनाओं का लिया जायजा

 


मोतिहारी. पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मोतिहारी सदर अनुमंडल के सुगौली प्रखंड के फुलवरिया पंचायत में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का लिया जायजा.

      निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन फुलवरीया में स्थानीय माननीय मुखिया, सभी वार्ड पार्षद एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ नल जल योजना, आईसीडीएस, कृषि ,उर्वरक, विद्यालय, पोषाहार वितरण ,जन वितरण प्रणाली दुकान, उप स्वास्थ्य केंद्र, आरटीपीएस ,आवास योजना, जल जीवन हरियाली, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, गार्जियंस ऑफ चंपारण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने दिया आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

     


सरकार के योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर कार्य हर हाल में पूर्ण  करने का उन्होंने निर्देश दिया.जिलाधिकारी महोदय द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत नवनिर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, फूलवरीया में  उद्घाटन किया गया.

        ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ गांव, समृद्ध बिहार को बढ़ावा दिया जा रहा है.एक कदम स्वच्छता की ओर...

* पहले घर में कचरा को करें अलग-अलग फिर नीला और हरा कूड़ेदान दान में डाले अलग-अलग

* घर में रखे हरा और नीला कूड़ेदान, कचरे का करे समुचित निपटान

* अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई , फुलवरिया में मेन्सुरल वेस्ट, मेडिकल वेस्ट , इलेक्ट्रीकल वेस्ट, सूखा पेपर, गीला पेपर, सीसा, मेटल, प्लास्टिक प्रबंधन  के लिए   समुचित व्यवस्था की गई है



जिलाधिकारी महोदय ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान  Guardians of champaran अभियान के तहत पुराने वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए पुराने विशाल बरगद वृक्ष की सुरक्षा के लिए मनरेगा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लिया भाग.स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य ग्रामीणों एवं छात्राओं द्वारा इस पुराने बरगद वृक्ष की सुरक्षा के लिए  शपथ भी दिलाई गई.

     विभिन्न गतिविधियां चलाकर  पुराने वृक्षों की जड़ों में मिट्टी भराई करते हुए तने के आस पास की साफ सफाई की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने पुराने वृक्षों के चारों तरफ मानव श्रृंखला बनाते हुए वृक्ष रक्षा शपथ लिया गया.

     इस अवसर पर माननीय मुखिया, वार्ड पार्षद, निदेशक डीआरडीए, डीपीओ मनरेगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित गणमान्य ग्रामीण एवं छात्राएं उपस्थित थे.


आलोक कुमार

विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया

 

मोतिहारी. मख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार एवं ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी पूर्वी चंपारण के द्वारा दिये गये दिये गए निर्देश के आलोक में संपूर्ण ज़िले में विभिन्न स्तरों पर अलग अलग स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर निबंधन प्रक्रिया के संबंध में जागरूकता कार्य किया गया.ज़िला स्तर पर  Yoga for Healthy Roll  , तलवार बाज़ी, ताईक्वानडो एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

उक्त अवसर पर सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया.इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिले के सभी लोगों से अपील की गई की निर्वाचक सूची के निबंधन प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। यदि किन्हीं निर्वाचक का नाम निर्वाचक सूची में छूटा हुआ है तो अनिवार्य रूप से वे अपना नाम दर्ज करवा लें.


इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री पवन कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर श्री श्रेष्ठ अनुपम, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजय कुमार मिश्रा, डीसीएलआर श्री संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद वर्मा, आदित्य राज एवं विवेक यादव उपस्थित थे.


आलोक कुमार

अपने बेटे का जन्मदिन बड़ी खुशी से धुमधाम के साथ मनाते हैं

 अनुकरणीय पहल के रूप में अपनी सुपुत्री के जन्मदिन पर पिता ने किया रक्तदान

जमुई.इस जिले में प्रबोध जन सेवा संस्थान कार्यशील है.इस संस्थान से जुड़े सदस्यों के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर जन्मदिन मनाते हैं.उसका अनुशरण आम से खास लोग करने लगे हैं.इस सिलसिले को आगे गुरुवार को बढ़ाते देखा गया. एक पिता ने अपनी सुपुत्री के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया.

   

अभी तक समाज में देखा जाता है कि परिवार के लोग अपने बेटे का जन्मदिन बड़ी खुशी से धुमधाम के साथ मनाते हैं.इस बार एक पिता विश्व रंजन सिंह ने मिसाल कायम किया है. उन्होंने ब्लड बैंक, जमुई में जाकर गुरुवार को अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया.

     रक्तदान-जागरूकता के क्षेत्र में अग्रणी प्रबोध जन सेवा संस्थान से जुड़े जमुई इकाई के सहयोगी नुमर,बरहट निवासी विश्व रंजन सिंह ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री सलोनी सिंह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर सदर अस्पताल, जमुई में रक्त का अभाव से जूझ रही कल्याणपुर, जमुई निवासी दिनेश मंडल की धर्मपत्नी मीना देवी (60 वर्ष ) को रक्तदान किया. उसका रक्त समूह बी पॉजिटिव है.हीमोग्लोबिन की मात्रा 5 ग्राम प्रतिशत था. विश्व रंजन सिंह ने अपनी पुत्री को जन्मदिन का अनुपम उपहार दिया.

    मौके पर रक्तदाता विश्वरंजन सिंह ने कहा कम से कम वर्ष के किसी भी महत्वपूर्ण दिन पर यदि आप रक्तदान करते है तो यह निश्चित है रक्त का अभाव के कारण किसी की जान नहीं जाएगी. संस्थान का सहयोगी सचिन कुमार ने बताया कि किसी खास उपलक्ष्य पर रक्तदान करने की मुहिम के अंतर्गत लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए हम लोग लगातार प्रयासरत रहते हैं.

 सामाजिक कार्यकर्ता व संस्थान सचिव सुमन सौरभ ने रक्तदाता को बधाई देते हुए कहा जहां समाज में कन्या भ्रूण हत्याएं हो रही है वहीं एक पिता जन्मोत्सव पर रक्तदान कर पुत्री को एक अनोखा तोहफा दे रहे है,जो अनुकरणीय है.वहीं इस अनुकरणीय पहल के लिए जिला समन्वयक ऋषभ भारती उर्फ रॉकी, जिला सचिव विनोद कुमार, राजेश यादव, शिवजीत सिंह, अनिकेत कुमार, सौरभ मिश्रा, सूरज सिंह, पिंटू कुमार, आलोक कुमार, शुभम कुमार आदि ने रक्तदाता को बधाई दी है.


आलोक कुमार

बुधवार, 9 नवंबर 2022

दस माह के जगह 12 माह का वेतन दिया जाए

  

मोतिहारी. बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ गोप गुट/ऐक्टू की पूर्वी चंपारण की जिला स्तरीय बैठक मोतिहारी में आयोजित की गई. जिसमें 12 पीएचसी की नेता आई थी.जिसमें महासंघ के राज्य सम्मेलन जो 18 से 20 नवम्बर को मोतिहारी में आयोजित है उसकी तैयारी पर बात हुई.साथ ही दिल्ली में 21 नवम्बर को हो रही  स्कीम वर्कर्स की रैली में भाग लेने की योजना बनी.सदस्यता व संघ को मजबूती के लिए योजना बनी हैं.

आन्दर में रसोइया संघ का हुआ बैठक


आन्दर बीआरसी के प्रांगण में रसोइया संघ का बैठक किया गया. बैठक की अध्यक्षता रसोइया संघ के जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने की.अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर बैठक में बातचीत किया गया. वही बैठक के बाद रसोइयों ने अपने मांग पत्र को हमें  सौंपा.

 मांग पत्र में रसोइयों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए,दस माह के जगह 12 माह का वेतन दिया जाए, न्यूनतम वेतन दिया जाए,रसोइया कार्य को निजीकरण पर रोक लगाया जाए, बकाया वेतन अविलम्ब भुगतान किया जाए.


वही बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखण्ड सचिव का.युगल किशोर ठाकुर ने कहा रसोइयों के सवाल पर एक मात्र भाकपा-माले ही पार्टी है जो आपके लिए आवाज उठाती है. हम लोगों ही आप लोग के मदद के लिए हर समय खड़ा रहते है जररूत है आप एकजुट होकर होकर अपनी लड़ाई लड़े हम आपके साथ खड़ा रहेंगे.

वही मांग पत्र लेते हुए हमने कहा रसोइयों के मांग हम हमेशा सड़क से सदन तक आवाज उठाया है हमने आपके कुछ मांगों को दिलाने का काम किया है आपके मांगों को हम अगले सदन में मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे.

हम सरकार से आपके मांगों को दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे और दिलाएंगे.

मौके पर पूर्व जिला पार्षद योगेन्द्र यादव,बीडीसी मुन्ना साह, विनोद यादव,रामनाथ खरवार,जयराम यादव,रतन साह, उर्मिला देवी,सुगि देवी ,सुगान्ति देवी आदि मौजूद थे.


आलोक कुमार


सरकार कभी गरम तो कभी नरम कानून बनाकर कुर्सी बचाने में कामयाब

 पटना.बिहार में सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर ने 1977 39 में बिहार में शराबबंदी कानून लागू कर तहलका मचा दिया था. बिहार में गरीब शराब के नशे से जिस कदर बर्बाद हो रहे थे उसे देखते हुए कर्पूरी ठाकुर ने ऐतिहासिक फैसला लिया और बिहार में शराब की बिक्री बंद कर दी गई, पर यह कर्पूरी ठाकुर को भी नहीं पता था कि दो सालों में ही उनकी सरकार गिर जाएगी और शराबबंदी कानून खत्म कर दिया जाएगा.वहीं 39 साल के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम के तहत अप्रैल 2016 में राज्य में शराबबंदी लागू कर दी है.बिहार सरकार कभी गरम तो कभी नरम कानून बनाकर कुर्सी बचाने  में  कामयाब है.इस समय बिहार के साथ गुजरात, लक्षद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड में शराब निषेध अधिनियम लागू है. इन राज्यों में शराब की बिक्री एवं सेवन पर प्रतिबंध है.

                     बिहार में शराबबंदी को ठीक तरीके से लागू करने में आ रही दिक्कतों के बीच सरकार लगातार अपनी रणनीति को बदलते आ रही है और इसी कड़ी में अब शराबियों को पकड़ने के बजाय शराब तस्कर, शराब का भंडारण और इसकी बिक्री करने वालों पर नकेल कसने की नई रणनीति बनाई गई है. राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने प्रेस कांफ्रेंस में  कहा कि बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए राज्य सरकार अब पीने वालों से अधिक शराब के धंधेबाजों की गिरफ्तारी व उनको सजा दिलाने पर अधिक फोकस करेगी. शराब की आपूर्ति व बिक्री करने वालों की पकड़ने को लेकर पहले से चल रहे अभियान को तेज किया जायेगा.

                    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रदेश में लागू शराबबंदी की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह भविष्य में शराब तस्करों पर कसेगी नकेल .बिहार में शराबबंदी को सख्त से लागू कराने की तमाम कोशिशों के बावजूद नीतीश सरकार विफल साबित हो रही है. राज्य में शराबबंदी के बाद भी जहरीली शराब से मौत हो जा रही है.

                      सीएम ने बैठक में कहा कि पुलिस का ज्यादा फोकस अब शराब पीने वालों की जगह व्यवसायियों पर रहेगा. इसके अलावा सीएम ने अधिकारियों से अन्य राज्यों से बिहार में शराब की तस्करी में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को भी कहा. उन्होंने कहा कि पुलिस विशेष रूप से शराब सप्लायर पर ध्यान देते हुए उन्हें पकड़ने, जेल भेजने और सजा दिलाने का काम करेगी.

                 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मद्य निषेध और निबंधन विभाग की समीक्षा बैठक के बाद मुख्य सचिव अमीर सुभानी ने कहा कि सीएम ने बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि पुलिस, शराबबंदी और आबकारी विभागों के अधिकारियों का ध्यान प्रदेश में शराब आपूर्ति और वितरण श्रृंखलाओं को तोड़ने पर होना चाहिए. इसलिए संबंधित अधिकारियों की प्राथमिकता के आधार पर पहले उन रास्तों की पहचान करनी होगी जिनके जरिए बिहार में दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी की जा रही है और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने कहा कि इसका मतलब ऐसा नहीं है कि पीनेवालों को नहीं पकड़ा जाएगा, पहली बार शराब पीनेवालों को जुर्माना लेकर छोड़ा जाएगा, लेकिन दुबारा कोई पीते हुए पकड़ा जाएगा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

                              मद्य निषेध विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार पुलिस शराब की सप्लाइ चेन को तोड़ने का पूरा प्रयास कर रही है. इसके तहत बाहर से शराब मंगाने वाले बिहार के धंधेबाजों से संबंधित कई लोगों की पहचान की गई है. पुलिस ने पिछले एक साल में बिहार के अंदर दूसरे राज्यों से शराब आपूर्ति करने वाले 90 शराब माफियाओं को पकड़ा है.

  आपूर्ति करने वाले और स्थानीय स्तर पर विक्रेता (रिसीवर) से जुड़े 60 हजार लोग पकड़े गए हैं. उन्होंने कहा कि होम डिलिवरी करने वालों को लेकर भी अभियान चलाया जा रहा है. कई बड़े माफियाओं को सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल चलाया जा रहा है.

                       सरकार का मानना है कि दूसरे राज्यों से शराब की हो रही आपूर्ति के कारण ही शराब बिहार में बिक रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पीने वालों की अपेक्षा ऐसे लोगों को न सिर्फ पकड़ा जाये, बल्कि उनको कोर्ट से सजा दिलाने का काम भी हो. एक अधिकारी ने बताया कि शराबबंदी को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए बीते त्योहारी महीने अक्टूबर में ही 20 हजार से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें आम से लेकर खास लोग शामिल रहे.

मंगलवार, 8 नवंबर 2022

134 सालों से यूख्रीस्तीय यात्रा जारी

  


चुहड़ी.इन दिनों ईसाई समुदाय यूख्रीस्तीय यात्रा की तैयारी को लेकर व्यस्त हैं.कहा जाता है कि यूख्रीस्तीय यात्रा की शुरूआत फ्रांस से की गयी है.इसे फ्रांस के कुछ पुरोहितों ने मिलकर 1888 में प्रारंभ किया था.इसके आलोक में 134 सालों से यूख्रीस्तीय यात्रा जारी है.इसको आगे बढ़ाते हुए 06 नवंबर को बेतिया में यूख्रीस्तीय यात्रा निकाली गयी.अब चुहड़ी पल्ली, बेतिया धर्मप्रांत में 13 नवंबर को यात्रा को लेकर तैयारी चरम पर है.

      बताया जाता है कि चनपटिया जिला परिषद 31 की विजयी जिला पार्षद आरजू परवीन हैं.उनके चुनाव के समय में पटना और बेतिया के सामाजिक कार्यकर्ता चुहड़ी पल्ली के गांव में जाकर जनसर्म्पक अभियान चलाया था.उस दौरान यहां के लोगों का कहना था कि यहां पर अल्प शक्ति के ट्रांसफार्मर लगा है.उसे उच्च शक्ति वाला ट्रांसफार्मर लगाने पर बल दिया था.इसके साथ ही ‘माता मरियम के ग्रोटो‘के सामने सौंदर्यीकरण का कार्य करने को कहा गया.

       यहां के लोगों के बल पर चनपटिया जिला परिषद 31 से जिला पार्षद आरजू परवीन विजयी हो सकी.अपना फर्ज निभाते हुए जिला परिषद आरजू परवीन ने ‘माता मरियम के ग्रोटो‘के सामने सौंदर्यीकरण का कार्य करने के लिए राशि आवंटित की जा रही है.यहां होने वाले कार्यों का निरीक्षण करने जिला पार्षद के पति सह पार्षद प्रतिनिधि नसीम अहमद गये.उन्होंने कहा कि यहां पर मिट्टी भराई और पेपर ब्लॉक का कार्य होने वाला है.जो 11 नवंबर तक कर दिया जाएगा.निरीक्षण क्रम में राजन क्लेमेंट साह और रवि माइकल भी साथ थे.

       यहां के लोगों ने बताया कि सर्वविदित है कि 13 नवंबर को चुहड़ी पल्ली में यूख्रीस्तीय यात्रा है. जिसके लिए तैयारी करीब 2 दिन पहले से की जाती है.यहां पर मिट्टी भराई और पेपर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जा रहा है. जो 11 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा.यात्रा के दिन 13 तारीख को ग्रोटो चकाचक हो जाएगा.इस यात्रा में शामिल होने बहुत जगहों से लोग आते हैं.


आलोक कुमार

कार्याे को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया

  * गंगा जल आपूर्ति योजना के शेष बचे कार्याे को तेजी से करें पूर्ण

 * 8 नवंबर को संध्या तथा 9 नवंबर को सुबह में कुछ इलाकों में आंशिक रूप से पानी सप्लाई रहेगा बंद

 


गया. बिहार की पहली एवं अति महत्वाकांक्षी ‘गंगा जल आपूर्ति योजना‘ का कार्य लगभग फाइनल टच की ओर है. जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने शेष कार्याे को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया ताकि कोशिश रहे कि इसी महीने से गया एवं बोधगया के एक एक घरों तक पानी उपलब्ध करवाया जा सके. उन्होंने में कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग , बुडको  और कार्यकारी एजेंसी के साथ बैठक कर योजना की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया.

        उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य गंगा नदी के अधिशेष जल को लिफ्ट कर जल की कमी वाले शहरों में सालों भर शुद्ध पेयजल के रूप में आपूर्ति करना है. इस योजना का कार्य अब लगभग कम्पलीट की ओर है. उन्होंने कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये हैं.

      उन्होंने कहा कि इसे पाइपलाइन के जरिये गया, बोधगया तक पहुंचा कर उसके विभिन्न नवनिर्मित जलाशयों में भंडारण किया जाना है और फिर आधुनिक संयंत्रों द्वारा शोधन कर शहर में साल भर शुद्ध पेयजल के रूप में आपूर्ति करना है.

          ’समीक्षा बैठक में कार्यपालक अभियंता  बुडको द्वारा बताया गया कि गंगा जलापूर्ति योजना के तहत अक्षयवट क्षेत्र में मेन पाइप लाइन बिछाए जाने के कारण आंशिक रूप से 8 नवंबर के संध्या से 9 नवंबर के सुबह तक पेयजल की समस्या हो सकती है.’

       उन्होंने कहा कि सिंगरा स्थान में बने पानी टंकी से संबंधित वाटर सप्लाई जिसमें मुख्य रूप से ए पी कॉलोनी, रामपुर, करीमगंज, ग्वाल बीघा, पुलिस लाइन इत्यादि शामिल है। इन सभी इलाकों में आंशिक रूप से जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना है.

          ’जिला पदाधिकारी ने अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि इन संबंधित इलाकों के लोगों को कठिनाई कम से कम हो इसके लिए कार्य योजना तैयार करते हुए पाइप लाइन बिछाने का कार्य करें. इसके साथ ही उन्होंने संबंधित क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि 8 नवंबर को संध्या में तथा 9 नवंबर को सुबह में पेयजल बाधित रहेगा इसके लिए जरूरत के अनुसार पानी को स्टोर करके रखें.’


आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post