गुरुवार, 25 जुलाई 2024

गरीब दास ने कहा कि हमारे नेता जननायक राहुल गांधी है

 गरीब दास ने कहा कि हमारे नेता जननायक राहुल गांधी  है


पटना। 24 जुलाई को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, बेलगाम अपराध, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार एवं अन्य जनहित मुद्दों को लेकर हुए बिहार विधानसभा के घेराव कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर सरकार अपने नाकामी छुपाने के लिए अपने पुलिस के द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बिहार को विशेष राज्य का दर्जा एवं महागठबंधन सरकार द्वारा बढ़ाए गए 65 प्रतिशत आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करवाने तक अनवरत संघर्षरत रहेगा।

        इस डबल इंजन के तानाशाही सरकार के लिए ये तो बस एक झांकी थी अभी लंबी लड़ाई बाकी है।अपने विभिन्न मांगों के लिए बिहार युवा कांग्रेस अब हर गांव गली मोहल्लों में इस तानाशाही भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे सरकार के खिलाफ जन आंदोलन करेगी। इस गूंगी-बहरी तानाशाही डबल इंजन की सरकार ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास सहित युवा कांग्रेस के हजारों नेता व कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है लेकिन बिहार युवा कांग्रेस डबल इंजन के इस काले कारनामे से डरने वाली नहीं है।हम लोग बिहार वासियों के हित के लिए डबल इंजन सरकार का ईंट से ईंट बजा देंगे।इस डबल इंजन की सरकार में बिहार में जन्म लेने से लेकर मरने तक में बिहार वासियों से घूस लिया जाता है।

     जिसका उदाहरण है कि आप बिहार के किसी भी प्रखंड में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने जाइएगा बिना हजार पांच सौ रूपए लिए कोई काम नहीं होगा इसी का नाम नीतीश कुमार का सुशासन है। गरीब दास ने कहा कि हमारे नेता जननायक राहुल गांधी ने जो भ्रष्टाचार को मिटाने और न्याय के साथ सर्वांगीण विकास के लिए जो संकल्प लिए हैं उसके लिए युवा कांग्रेस का एक-एक बब्बर शेर कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ाई लड़ते रहेंगे।

आलोक कुमार

बुधवार, 24 जुलाई 2024

कांग्रेस का कार्यकर्ता लाठी डंडे से डरता

 पटना। संध्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, राष्ट्रीय सचिव विधायक आनंद शंकर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार के इशारे पर अनुमति के बाद भी बर्बर तरीके से हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। यह जनता के हित की लड़ाई है और हम इसे जिले में ले जायेंगे और प्रत्येक जिले में मार्च आयोजित करेंगे। पुलिस ने पूरी तरीके से सरकार के इशारे पर यह कार्रवाई की है और हमारे कार्यकर्ता जो शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से मार्च कर थे उनका टारगेट करके पुलिस ने हमला किया। कांग्रेस का कार्यकर्ता लाठी डंडे से डरता नहीं है हमारा अपना गौरवशाली इतिहास रहा है।  हम और हम लगातार ऐसे प्रदर्शन जनता के हित में करते रहेंगे।

इस अवसर पर ब्रजेश पाण्डेय,राजेश राठौड़, निर्मलेन्दु वर्मा, कुमार आशीष, गुंजन पटेल आदि उपस्थित थे।


आलोक कुमार

मंगलवार, 23 जुलाई 2024

क्षेत्रीय कार्यालयों के सघन एवं प्रभावी निरीक्षण की आवश्यकता

 

नालंदा। श्री शशांक शुभंकर, जिलाधिकारी, नालंदा द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसमें जिलाधिकारी के जनता दरबार, क्षेत्र भ्रमण एवं जनप्रतिनिधियों के फीडबैक के आधार पर यह बात स्पष्ट हुई है कि जिला के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के सघन एवं प्रभावी निरीक्षण की आवश्यकता है।

उक्त के आलोक में निम्नलिखित निर्देश दिये जाते हैं-

1. जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारी प्रतिदिन अपने क्षेत्रान्तर्गत किसी एक प्रखंड सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जाँच करेंगे। साथ ही निरीक्षण के क्रम में वहाँ मौजूद लोगों / आम जनों से भी फीडबैक प्राप्त करेंगे। यह निरीक्षण यथासंभव 10.00 बजे पूर्वा० में किया जाएगा।

2. सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता सप्ताह में न्यूनतम 03 दिन अपने क्षेत्रीय कार्यालयों एवं योजनाओं का निरीक्षण करेंगे।

3. उपर दिये गये निर्देश के आलोक में किये जाने वाले निरीक्षण का प्रतिवेदन जिला स्तर पर तैयार किये गये गूगल डॉक पर अपलोड करेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय (तकनीकी एवं गैर तकनीकी) पदाधिकारियों के साथ आहूत प्रत्येक सोमवारी बैठक में इन निरीक्षणों के संबंध में समीक्षा की जाएगी। निर्देश दिया जाता है कि तत्काल प्रभाव से उक्त संबंध में अनुपालन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।


आलोक कुमार

सोमवार, 22 जुलाई 2024

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन

जिलाधिकारी द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा

बेतिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से की जा रही तैयारियों की समीक्षा समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा की गयी।समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, श्री विपिन कुमार यादव द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। इस के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है। इस अवसर पर मुख्य समारोह स्थल स्थानीय महाराजा स्टेडियम में झंडोतोलन किया जाएगा।

          जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने सफलतापूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारी वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपने-अपने दायित्वों का समय निवर्हन करेंगे। दिये गये दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करेंगे।

     उन्होंने निर्देश दिया कि मैदान एवं सड़क की समुचित साफ-सफाई सफाई नगर आयुक्त, बेतिया द्वारा कराया जायेगा। कार्यक्रम स्थल के आसपास गंदगी न हो, इसे सुनिश्चित करेंगे। मैदान में पेयजल की व्यवस्था भी नगर आयुक्त, बेतिया एवं कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी द्वारा की जायेगी। नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया शहर के चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा एवं उसके चारों तरफ सफाई भी कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही नगर निकायों के सभी कार्यपालक पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण करायेंगे। जिलाधिकारी ने सार्जेंट मेजर को निर्देश दिया कि परेड का रिहर्सल करते हुए अच्छे तरीके से परेड का संचालन कराएंगे। जिला नजारत उप समाहर्ता मंच की तैयारी एवं साज-सज्जा बेहतर तरीके से कराएंगे।

      स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि आमंत्रण पत्र ससमय माननीय प्रभारी मंत्री सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधिगण को उपलब्ध करा दिया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के सभी कार्यालय प्रधान अपने अपने कार्यालय में झंडोतोलन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही महादलित बस्तियों में भी झंडोतोलन कराना सुनिश्चित किया जाय।

              इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, श्री रामानुज प्रसाद सिंह नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, श्री शंभु कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, श्री विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, श्री विपिन कुमार यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post