शनिवार, 13 अगस्त 2022

वीयर बांध के माध्यम से आसपास के अंतिम गांव तक खेतों में पानी पहुंचना था

  * बतसपुर में बने वीयर बांध का डीएम ने किया निरीक्षण, कम बारिश के कारण 55 गांव के 3075 हेक्टेयर तक पहुंच रही है सिंचाई का पानी


गयाः इस जिले के प्रखंड के बतसपुर में बने वीयर बांध का गुरुवार को डीएम डा0 त्यागराजन एसएम के द्वारा निरीक्षण किया गया. वीयर बांध से बोधगया के कई गांव से होते हुए मानपुर, टनकुप्पा व खिजरसराय के किसानों के खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचना था. जल संसाधन विभाग द्वारा इस योजना के अनुसार, बरसात के मौसम में जब मोहाने नदी में पानी आएगा तो इस वीयर बांध के माध्यम से आसपास के अंतिम गांव तक खेतों में पानी पहुंचना था.

 बारिश के दिनों में कई बार ऐसा होता है कि दूर के गांव में रहे खेत तक आसानी से पानी नहीं पहुंचता. चाहकर भी किसान पईन के माध्यम से अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचा पाते हैं. इससे फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है. इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए इस वीयर बांध का निर्माण किया गया है. जल संसाधन विभाग की योजना के अनुसार वीयर बांध से 84 सौ 50 हेक्टेयर में आसानी से पानी पहुंचाना था.

 इस वीयर बांध की कुल लंबाई 20.50 किलोमीटर है। इस वर्ष कम बारिश होने के कारण इस वीयर बांध से कितने गांव के किसानों के खेतों तक पानी पहुंच रही है. बांध से जो नहर निकल गया है उसे कितने किसानों को लाभ मिल रहा है.

इसकी जानकारी लेने डीएम मौके पर पहुंचे. उन्होंने आस-पास के किसानों से बात किया. डीएम ने बताया कि इस वर्ष कम बारिश होने के बावजूद आस-पास के किसान इससे रोपनी किए है. लेकिन इसमें और क्या-क्या काम हो सकता है. नहर प्रणाली को किस तरह विकसित किया जा सकता है. साथ ही नहर और पइन का खुदाई किया जा सकता है कि नहीं.

 इनका जीर्णोद्धार किया जा सकता है. चेक डैम कहां-कहां बना सकते है. इसी बातों का समीक्षा करने के लिए जल संसाधन विभाग व लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचे है. डीएम ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि चेक डैम एवं जल संरक्षण कार्य को और बेहतर और ज्यादा संख्या में इस एरिया में करे. जिससे उसका भरपूर लाभ यहां के किसान ले सके.

 जिलाधिकारी डा0 त्यागराजन एसएम ने महाबोधि संस्कृत केंद्र का निरीक्षण किया. साथ ही संस्कृतिक केद्र के पीछे से 4 फीट चौड़ व 4 फीट गहरा, दो किलोमीटर तक बनने वाले शहरी नाले का भी निरीक्षण किया. शहरी नालों का निर्माण सांस्कृतिक केंद्र से सुजाता बाईपास से होते हुए अमवां नाला तक होना है. साथ ही संस्कृतिक केंद्र से सुजाता बाईपास तक नाले के पास से 8 फीट चौड़ा व 7 सौ मीटर लम्बा रास्ता का भी निर्माण होना है. निर्माण को लेकर कई निर्देश नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह को दिया गया है.

 डीएम डा0 त्यागराजन एसएम के निरीक्षण के दौरान मोराटाल सहित कई गांव के किसानों ने छाछ व मोराटाल के पास चेक डैम बनाने का सुक्षाव दिया. जिस पर डीएम ने जल जीवन हरियाली के तहत मनरेगा से चेक डैम बनाए जाने की बात कहीं. उन्होंने कहां कि चेक डैम का निर्माण कार्य अब बारिश के बाद ही संभव है. उन्होंने कहां कि सभी किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए नहर व पईन के जीर्णोद्धार के लिए संबंधित विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाएगा.

जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा महतो ने बताया कि इस वीयर बांध से अभी लगभग 50 से 55 गांव के 3 हजार 75 हेक्टेयर खेती भूमि तक पानी पहुंच रहा है. जबकि इस बांध से 60 से 65 गांव के किसानों तक पानी पहुंचना है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष फसल अक्षादन की स्थिति अच्छी नहीं है. वर्षापात पूरे खरीफ मौसम में अभी तक 51 प्रतिशत की कमी हो गई है। जो बहुत बड़ी कमी है.

आलोक कुमार


आज़ादी का अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान

 


मोतिहारी: आज़ादी का अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता ने  गाँधी को चम्पारण लाने के  उत्तरदायी व्यक्ति पं. राजकुमार शुक्ल पर केंद्रित राजेन्द्र नगर भवन , मोतिहारी में आयोजित केंद्रीय समारोह का उदघाटन जिलाधिकारी, शीर्षत कपिल अशोक ने दीप प्रज्वलित कर किया.

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि चम्पारण के पं राजकुमार शुक्ल ने गांधी को चंपारण में अंग्रेज निलवरों के द्वारा यहाँ के निरीह किसानों पर किए जा रहे अमानवीय अत्याचार से अवगत कराते हुए  गांधी को चंपारण आने के लिए प्रेरित किया.


जिलाधिकारी महोदय ने आज़ादी के अमृत महोत्सव को देशभक्ति को प्रगाढ़ करने वाला अनुष्ठान बताया। उन्होंने हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया.‘भारतीय स्वतंत्रता में राजकुमार शुक्ल का योगदान‘ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.

 पं.शुक्ल पर बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा निर्मित वृतचित्र‘ चम्पारण का नायक‘ तथा डीके आज़ाद की गाँधी और चम्पारन विषयक डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन किया गया.

आलोक कुमार

लंबित योजनाओं के संबंध में शीघ्र पूर्ण किए जाने का निर्देश

 


मोतिहारी: जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक  की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ 7 निश्चय योजना तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन विषय से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई.जिसमें नगर निकाय के द्वारा संचालित योजना हर घर नल जल एवं हर घर तक पक्की गली नाली निश्चय योजना में लंबित योजनाओं के संबंध में शीघ्र पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया गया.

जिला पंचायती राज पदाधिकारी को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के वार्डों में वंचित नल जल योजना को हर घर तक शीघ्र आच्छादित करें.जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा संचालित योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत 10341 आवेदनों में से 7149 लाभार्थियों को ऋण भुगतान किया गया है, शेष लाभार्थियों को शीघ्र ऋण भुगतान हेतु प्रबंधक डीआरसीसी को निर्देशित किया गया.

गोवर्धन योजना को धरातल तक पहुंचाने का उन्होंने निर्देश दिया.ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत सुखेत मॉडल का इस्तेमाल करने एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मैजिक पीट का निर्माण करने के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय को हर हाल में क्रियाशील रखें.उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 15 अगस्त के अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले को पुरस्कृत करने हेतु चिन्हित करना सुनिश्चित करें.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ,डीपीओ मनरेगा ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, समन्वय बिहार विकास मिशन, प्रबंधक डीआरसीसी आदि उपस्थित थे.

आलोक कुमार

बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी परीक्षा प्रवेश पत्र

  * राजस्व कर्मचारी के पद के लिए 167 सफल अभ्यर्थियों की 17 अगस्त को होगी काउंसिलिंग

* जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, बेतिया में 10.30 बजे पूर्वाह्न से प्रारंभ होगी काउंसिलिंग


बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के सभी सफल अभ्यर्थियों को शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्र (मूल एवं एक प्रति स्वअभिप्रमाणित), बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना द्वारा जारी परीक्षा प्रवेश पत्र की प्रति, सत्यापन के लिए जमा किये गये सभी प्रमाण पत्र सही है तथा गलत पाये जाने पर नियुक्ति रद्द कर दी जायेगी, इस आशय का शपथ पत्र सहित पांच पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ समय होना है उपस्थित.

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार द्वारा बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना से प्राप्त अनुशंसा के आलोक में राजस्व कर्मचारी के पद पर नियुक्ति के लिए कोटिवार अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त हुयी है.प्राप्त सूची के अनुसार पश्चिम चम्पारण जिला के लिए कुल-167 सफल अभ्यर्थियों को राजस्व कर्मचारी के पद पर नियुक्ति की जानी है.

सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प में निहित अनुदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अनुशंसित अभ्यर्थियों के सभी मूल प्रमाण पत्रों यथा शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों, बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निर्गत प्रवेश पत्र आदि की जांच की जाएगी. साथ ही प्रथम दृष्टया संतुष्ट हो जाने के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों से इस आशय का शपथ पत्र भी लिया जाएगा कि उनके द्वारा दिये गये सभी प्रमाण पत्र सही है तथा गलत पाये जाने पर उनकी नियुक्ति रद्द कर दी जायेगी एवं नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

राजस्व कर्मचारी के पद पर नियुक्ति के लिए पश्चिम चम्पारण जिला के चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए दिनांक-17.08.2022 को 10.30 बजे पूर्वाह्न से जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, बेतिया में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.

जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि राजस्व कर्मचारी के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्रों की जांच गहनता पूर्वक करना सुनिश्चित करेंगे. उपरोक्त कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्थापना उप समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण को नोडल पदाधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया गया है कि सभी प्रमाण पत्रों के सत्यापन कार्य को ससमय पूर्ण करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे.

अपर समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण को वरीय नोडल पदाधिकारी नामित करते निर्देशित किया गया है कि उक्त काउंसिलिंग कार्य का पर्यवेक्षण करते हुए समय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे. जिला नजारत उप समाहर्ता को निर्देश दिया गया है कि उक्त अनुशंसित अभ्यर्थियों के काउंसलिंग के दौरान बैठने की समुचित व्यवस्था, सामग्री, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे.

बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना द्वारा अनुशंसित सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर निम्नांकित कागजातों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे.


(1) शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्र (मूल एवं एक प्रति स्वअभिप्रमाणित).


(2) बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना द्वारा जारी परीक्षा प्रवेश पत्र की प्रति.


(3) सत्यापन के लिए जमा किये गये सभी प्रमाण पत्र सही है तथा गलत पाये जाने पर नियुक्ति रद्द कर दी जायेगी, इस आशय का शपथ पत्र.


(4) पांच पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।


आलोक कुमार

अवार्ड फादर बेनी और बहन क्रिश्चियन ने टेरेसा को सम्मानित किया

  राजकोट. क्राइस्ट स्कूल राजकोट. राजकोट के सर्वश्रेष्ठ सीबीएसई स्कूलों में से एक है, इसलिए यह एक व्यवस्थित, सरल पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया के तहत दाखिला हो जाता है. यह प्रेम मंदिर परिसर, पंजाब नंबर 1501, कालवाड रोड, राजकोट-5 में स्थित है.

बताया गया कि क्राइस्ट स्कूल, राजकोट, प्रमुख स्कूलों में शुमार है क्राइस्ट स्कूल.यह ईसाई समुदाय के द्वारा संचालित है.स्कूल राजकोट धर्मप्रांत में पड़ता है.इस धर्मप्रांत के बिशप जोस चित्तूपराम्बिल सीएमआई हैं.स्कूल 2015 में स्थापित हुआ है.बिशप जोस चित्तूपराम्बिल सीएमआई और डॉ चेतना बेन व्यास डीपीईओ ने उद्घाटन किया था.

महज सात साल में फादर,सिस्टरों एवं शिक्षकों के बल पर क्राइस्ट स्कूल तरक्की व शिखर पर आ गया है.इसे बनाए रखने में स्कूल प्रबंधक कृतसंकल्प है.इस स्कूल का निदेशक फादर बीजू परम्बकथु और प्रिंसिपल सिस्टर जॉइस सीएमसी हैं. प्रारंभ में प्रिंसिपल सिस्टर जॉइस सीएमसी के नेतृत्व में 350 छात्रों के साथ स्कूल की शुरुआत बहुत ही विनम्र भाव से किया गया.

राजकोट के टॉप मिशनरी क्राइस्ट स्कूल में बेस्ट व हार्ड वर्क करने वाले टीचरों की बहाली की जाती है ताकि क्राइस्ट स्कूल, राजकोट का और क्रिश्चियन मिशनरी स्कूल नाम सर्वोच्चता में बने रहे.इसी बीच बेस्ट व हार्ड वर्क टीचरों में से चयन करके समय समय पर सम्मानित किया जाता है.इस बार सब से अच्छा टीचरों में किया गया है.

वह सामाजिक अध्ययन की शिक्षक है.वह कक्षा 6,7 और 8 में पढ़ाती हैं.सबसे बड़ी विशेषता है कि वह जिस टीम में लीडर रहती हैं,वह टीम विजयी हो जाती है.इसके आलोक में टेरेसा के साथ काम करने वालों को सम्मानित किया गया.सम्मानित के रूप में अवार्ड फादर बेनी और बहन क्रिश्चियन ने  दिया.

आलोक कुमार

रोमन कैथोलिक बेतिया धर्मप्रांत में फादर बर्टी के निधन पर मातम

 

बेतिया: बेतिया धर्मप्रांत में चखनी पल्ली है. इस पल्ली में स्थित अनाथालय में पले और बढ़े फादर बर्टी पौल का निधन हो गया है. वे 68 साल के थे. आज ईसाई धर्म रीति के अनुसार दफन कर दिया गया. वे कैंसर रोग से पीड़ित थे.बेतिया महागिरजाघर में बिशप पीटर सेबेस्टियन गोबियस के नेतृत्व में मिस्सा पूजा किया गया.उनके साथ बेतिया धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर फिंटन साह,बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडीस, मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर एलेक्स, फादर पास्कल आनंद, फादर सिल्वेस्टर के साथ सभी धर्म प्रांतीय पुजारी उपस्थित थे.फादर फिंटन साह ने अपने प्रवचन में फादर बर्टी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला.

फादर बर्टी पौल करीब 28 वर्षों तक एक विनम्र पल्ली पुरोहित और समर्पित मिशनरी के रूप में काम किया. फादर बर्टी पौल का जन्म 16 नवंबर 1959 को चखनी पैरिश में हुआ था. उन्हें  फादर फ्रांसिस मोर येसु समाजी द्वारा चखनी मिशन अनाथालय में लाया गया था. उनकी एक बहन है जिसका नाम जेला है.

उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा चखनी पैरिश के सेंट टेरेसा मिडिल स्कूल में पूरी की, मुजफ्फरपुर के मसीही गुरुकुल में माइनर सेमिनरी अध्ययन, और  उन्होंने मेजर सेमिनरी रांची के सेंट अल्बर्ट कॉलेज और इलाहाबाद के सेंट जोसेफ सेमिनरी में पूरा किया.

वे  जून 1983 में मुजफ्फरपुर डायोसिस में शामिल हो गए, उन्होंने प्रभु के बुलावे को ‘पुरोहित बनने‘के आदर्श वाक्य के साथ समझ लिया.अति मान्यवर जॉन बी ठाकुर, बिशप मुजफ्फरपुर डायोसिस के द्वारा उनका पुरोहिताभिषेक, 19/3/1994 को चखनी के होली फैमिली चर्च में किया गया.

जब बेतिया को मुजफ्फरपुर डायोसिस से अलग किया गया, तो  वे बेतिया डायोसिस में पुरोहित के रूप में पदस्थापित हुए. उन्होंने 28 वर्षों तक एक विनम्र पल्ली पुरोहित और समर्पित मिशनरी के रूप में काम किया. बेतिया डायोसिस में, वे 1995 से 1999 तक चनपटिया पल्ली के पल्ली पुरोहित थे,  सन् 2000 में बिशप हाउस, बेतिया के मिनिस्टर के रूप मे कार्य संभाला, 2001 से 2008 तक नरकटियागंज पल्ली के पल्ली पुरोहित रहे,2009 से 2013 तक सिवान के पल्ली पुरोहित के पद पर सेवा किये तथा 2014 से 2016 तक चखनी पैरिश मे पल्ली पुरोहित एवं, 2017 से 2018 तक भिताहा तथा, 2019 में चुहड़ी पल्ली के सहायक पुरोहित के रूप मे कार्य किये , 2020 में चनपटिया के पल्ली पुरोहित और 2022 में छपरा मिशन के पल्ली पुरोहित रहे.


बेतिया डायोसिस में, वह क्रूस वीर, पवित्र वचन, संस्था के  प्रभारी भी थे.  वे डायोसिस  के जमीन के लिगल प्रबंधक एवं  सलाहकार भी थे. वे एक ऐसे पुरोहित थे जो विनम्र स्वभाव के साथ मिशन के कार्यों मे पूरी तरह से, समर्पित थे. वे डायोसिस में  काफी लोगों के करीब थे, जिनमें से अधिकांश को वह नाम से जानते थे. वे बेतिया डायोसिस और मिशनों के इतिहास से अच्छी तरह वाकिफ थे.

फादर बर्टी कुछ वर्षों से अस्वस्थ थे और कैंसर से पीड़ित थे , कई जगहों पर उनका इलाज किया गया था लेकिन इसी साल जून में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें 15 दिनों तक पटना के कुर्जी होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद वह डायोसिस में लौट आए. डॉक्टर के सुझाव के बाद, उन्हें महावीर अस्पताल पटना में भर्ती कराया गया, जहाँ उन्होंने हमें बताया कि अब कोई इलाज नहीं दिया जा सकता है क्योंकि चिकित्सक के अनुसार वह अपने अंतिम दिनों में थे. उन्हें पिछले सप्ताह बिशप हाउस वापस लाया गया था और 11 अगस्त 2022 को दोपहर 3.30 बजे बिशप हाउस, बेतिया में उनकी अंतिम सांस जाने तक उनकी पूरी देखभाल की जा रही थी. उनकी मृत्यु ने सभी पुरोहितो , धर्मबहनों और विश्वासियों को दुख और उदासी में छोड़ दिया है.


हम उन सभी के आभारी हैं जिन्होंने उनकी बीमारी के दौरान उनकी  काफी मदद की. हम फादर के लिए  प्रभु को धन्यवाद करते हैं, फादर बर्टी पॉल और उनके दुखित परिवार  एवं दोस्तों के प्रति हम संवेदना  प्रकट करते है. हम सभी स्वर्गीय फादर बर्टी पॉल को अपनी तरफ से सम्मान देते है. फादर बर्टी पॉल और उनकी आत्मा की शांति के लिए हम सभी प्रार्थना करें.उनका सांसारिक जीवन 11 अगस्त, 2022 को अपराह्न 3ः30 बजे बिशप हाउस, बेतिया में समाप्त हुआ.

आलोक कुमार 

शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

कतरीसराय में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी आम लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू

  * कतरीसराय में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी आम लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू

* जनता दरबार में कुल 29 आवेदन प्राप्त

* संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश




नालंदा: आज कतरीसराय प्रखंड सभागार में आयोजित जनता दरबार में 29 आवेदन प्राप्त हुए. जिलाधिकारी ने स्वयं एक-एक आवेदक के पास जाकर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

पुराने राजकीय नलकूपों की मरम्मती,बिजली लाइन/ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने, पुराने चापाकलों की मरम्मती एवं नए चापाकल लगाने, नल जल योजना में जलापूर्ति बाधित रहने आदि विषयों से संबंधित आवेदन लोगों द्वारा दिये गए.छाछू बीघा से लोहराजपुर पथ की मरम्मती के लिए कार्रवाई की मांग की गई. कतरीसराय के वार्ड नम्बर 15 में जल निकासी की व्यवस्था के लिए अनुरोध किया गया. प्रखंड कार्यालय के पीछे से भी जल निकासी के लिए व्यवस्था की बात स्थानीय लोगों द्वारा की गई. जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्त्ता से जमीन उपलब्धता की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही.

सभी प्राप्त आवेदनों की कंप्यूटर में प्रविष्टि कराकर संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन के लिए भेजा गया.सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया. पीएचईडी के सहायक एवं कनीय अभियंता से चापाकलों की मरम्मती, नया चापाकल लगाने के बारे में जानकारी ली गई.बताया गया कि प्रखण्ड में 5 नए चापाकल लगाए गए हैं तथा 46 चापाकलों की मरम्मती की गई है. जिलाधिकारी ने कार्य की धीमी प्रगति को लेकर दोनों अभियंताओं से स्पष्टीकरण पूछा.

इस क्रम में कुछ स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपने पंचायतों से संबंधित समस्याओं को भी संज्ञान में लाया  गया. कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय पीएचसी में डेंटिस्ट की व्यवस्था के लिए अनुरोध किया गया.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

आलोक कुमार


नीलाम पत्र वाद से संबंधित कार्यों की समीक्षा

 


किशनगंज:किशनगंज जिले के समाहर्त्ता श्री श्रीकांत शास्त्री के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सभी अंचलाधिकारी के कार्यों,राजस्व संग्रहण एवं आंतरिक संसाधन समिति, नीलाम पत्र वाद से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई.साथ ही, सरफेसी एक्ट के तहत बैक ऋणी के संपति निलामी के निमित सभी बैंक के समन्वयक ,बैंकर्स के साथ भी समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

सभी अंचलाधिकारी के कार्यों की समीक्षा बैठक में ऑनलाइन दाखिल खारिज,भू लगान वसूली,सेस ,मांग वसूली, अभियान बसेरा, बासगीत पर्चा वितरण,एलपीसी निर्गत करने की अद्यतन स्थिति, गैर मजरूआ आम भूमि तथा गैर मजरूआ मालिक भूमि  बंदोबस्ती ,लोक भूमि अतिक्रमण ,जल संचयन का अतिक्रमण,न्यायालय वाद, भू हदबंदी,भू-दान ,सरजमीं सेवा समेत कटाव निरोधक कार्य व बाढ़ संघर्षात्मक तैयारियो आदि के बिन्दु पर गहन समीक्षा करते हुए पिछले बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की गई.

समाहर्त्ता, श्री श्रीकांत शास्त्री के द्वारा संभावित बाढ़ की तैयारियों के मद्देनजर सभी अंचल में उपलब्ध संसाधन व उनका ससमय सही ढंग से उपयोग करने,नदियों के बढ रहे जल स्तर व कटाव की समीक्षा कर सभी सीओ को निर्देश दिया गया कि बाढ के मद्देनजर नदियों के जल स्तर को मॉनिटर करते रहे.कोई भी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होते ही रेस्क्यू कराए और आवश्यकतानुसार एनडीआरएफ का सहयोग लें.नदी कटाव ,क्षतिग्रस्त तटबंध/बांध मरम्मति के लिए बाढ़ नियंत्रण व जल निस्सरण के अंचल में कार्यरत कनीय अभियंता से समन्वय बनाकर संभावित बाढ़ की विभीषिका से लोगो को राहत दिलवाएं.

 इसी प्रकार वृहद परियोजनाओं के भू अर्जन यथा अररिया - गलगलिया रेल लाइन,इंडो नेपाल सड़क में अधिग्रहित होने वाली भूमि के निमित किए जाने वाले कार्यों में प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अंचल अधिकारी,ठाकुरगंज,दिघलबैंक और टेढ़ागांछ को संबंधित एजेंसी से समन्वय स्थापित कर कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया गया.

राजस्व संग्रहण कार्य की समीक्षा उपरांत राजस्व वादों के त्वरित निष्पादन का निर्देश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया. ऑनलाइन दाखिल खारिज वाद सहित परिमार्जन पोर्टल पर डाटा एंट्री कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया. लंबित म्यूटेशन को शीघ्रातिशीघ्र निष्पादित करने तथा ऑपरेशन अभियान बसेरा अंतर्गत पर्चा वितरण,सर्वे सूची के आधार पर भूमिहीन को जमीन बंदोबस्त पर्चा वितरण करने के लिए आधिकारिक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश सभी सीओ को दिया गया.

  सभी अंचलाधिकारी को कंपाइलेशन शीट भी पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया.खराब प्रदर्शन वाले अंचल को निर्देश दिया गया कि डीसीएलआर ,किशनगंज से समन्वय करते हुए ऑनलाइन अपलोड,एंट्री सुनिश्चित कराए. सरकारी भूमि,रैयती जमीन के अतिक्रमण को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के आलोक में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश सभी सीओ को दिया गया. भूमि विवाद और राजस्व संग्रहण को लेकर जिलाधिकारी काफी गंभीर दिखे. अंचलाधिकारियो के प्रदर्शन पर  नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर सीओ,टेढ़ागाछ और दिघलबैंक का वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया.

 इसी प्रकार आंतरिक संसाधन समिति की बैठक में  राजस्व संग्रहण के बिन्दु पर विभागवार समीक्षा हुई.वाणिज्य कर,परिवहन, खनन,निबंधन,राष्ट्रीय बचत ,नगर परिषद किशनगंज,नगर निकाय बहादुरगंज व ठाकुरगंज, विधिक मापक,सहकारिता, विद्युत,मत्स्य,उत्पाद वन,कृषि,औषधि निरीक्षक से संबंधित कार्यों ,प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह आदि के बिन्दु पर उनके पदाधिकारियों द्वारा कृत कार्रवाई से अवगत कराया गया। उनके कार्यों की समीक्षा के क्रम में समाहर्ता, श्री शास्त्री ने राजस्व संग्रह में वृद्धि समेत अपने संसाधनों को चिन्हित कर राजस्व वसूली का प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया.

परिवहन विभाग की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति करें। कार्य में कोताही नहीं बरतें.खनन विभाग की समीक्षा के क्रम में विभागीय अधिकारियों के राज्य मुख्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेने की सूचना पर अलग से समीक्षा का निर्देश हुआ.माप तौल विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया की उनका वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण के लिए कार्य किया जा रहा है.डीएम ने कहा कि कार्य के प्रति गंभीरता बरतें और रैंडम रूप से विभिन्न दुकान,पेट्रोल पंप पर माप तौल की जांच करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.निबंधन कार्यालय,किशनगंज बहादुरगंज और ठाकुरगंज के अवर निबंधक और स्थानीय अंचलाधिकारी के बीच सामंजस्य का अभाव देखते हुए समाहर्त्ता ने संबधित पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए सरकारी भूमि के संरक्षण के लिए संकल्पित होकर दायित्व निर्वहन का निर्देश दिया.

जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके.सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि ईट - भट्ठा ,पेट्रोल पंप,होटल रेस्टोरेंट व अन्य वाणिज्यिक गतिविधि करने वाले स्थलों को चिन्हित कर उनका भू संपरिवर्तन कॉमर्शियल रूप में करवाए ताकि राजस्व क्षति को रोका जा सके.नियमानुसार यथाशीघ्र प्रस्ताव एसडीएम के पास भेजना सुनिश्चित करें.
विधिक मापक को निर्देश दिया गया कि हाट बाजार में जाकर प्रयोग में लाए जा रहे माप तौल उपकरण व बाट,बटखरा की जांच औचक रूप से करें. साथ ही, नीलाम पत्र की समीक्षा के क्रम में सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों ,अंचल अधिकारियों के नीलाम पत्र वादों में प्रगति निराशाजनक रहने के कारण अधियाची पदाधिकारी के साथ समन्वय कर राजस्व वसूली तुरंत प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए. दिनांक 26 अगस्त को शिविर आयोजित कर संधारित राजस्व पंजी नौ व दस का मिलान करने का निर्देश सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को दिया गया. नीलम पत्र के वाद के निष्पादन में गंभीरता नहीं पाए जाने पर सीओ,ठाकुरगंज को सख्त चेतावनी देकर एक पक्ष में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया.

सरफेसी एक्ट 2002 अंतर्गत विभिन्न बैंक से कई प्रस्ताव प्राप्त हुए है,उनके बैंकर्स के स्तर से वाद के निष्पादन में गंभीरता नहीं दिखाए जाने पर समाहर्त्ता,श्री श्रीकांत शास्त्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि एलडीएम किशनगंज सुनिश्चित कराएंगे कि बैंक के प्रतिनिधि अनुमंडल दंडाधिकारी से समन्वय स्थापित कर वाद का निष्पादन अर्थात् नीलामी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करवाएं.

उक्त बैठक में समाहर्त्ता के अतिरिक्त अपर समाहर्त्ता, अनुज कुमार , डीएलएओ संदीप कुमार,प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व प्रशाखा- सह- डीसीएलआर आफाक अहमद,जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी रंजीत कुमार, सभी अंचल अधिकारी व राजस्व संग्रह करने वाले विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

आलोक कुमार

वार्ड स्तर तक इन शिविरों की सूचना प्रेषित होगा

  * दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड निर्माण को लेकर प्रखंडवार आयोजित होगा शिविर

* शिविर में यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिये जरूरी प्रमाण पत्र के साथ किया जा सकेगा आवेदन

* जिलाधिकारी के निर्देश पर शिविर के तिथि का हुआ निर्धारण,जरूरी तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप


किशनगंज: जिले के ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें, दिव्यांगता प्रमाण पत्र पूर्व में निर्गत किया जा चुका है. लेकिन, किसी कारण से अब तक उनका यूडीआईडी कार्ड नहीं बना पाया है. ऐसे दिव्यांगजनों के जिले में विशेष पहल की जायेगी. यूडीआईडी कार्ड निर्माण को लेकर दिव्यांगजनों से आवेदन प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रखंडवार शिविर का आयोजन किया जायेगा. निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा प्रखंडवार शिविर आयोजन को लेकर जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जिलाधिकारी, श्री श्रीकांत शास्त्री के निदेशानुसार आगामी 16 अगस्त से निर्धारित 14 सितम्बर तक तिथि के मुताबिक प्रखंडवार शिविर का आयोजन किया जायेगा.

सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर ने इस संबंध में बताया कि प्रखंडवार आयोजित होने वाले शिविर के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गयी है. शिविर में यूडीआईडी कार्ड के लिये दिये जाने वाले आवेदन के साथ सभी जरूरी प्रमाणपत्र संलग्न करना जरूरी होगा. इसमें दिव्यांगजन के आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, दो फोटो, बैंक पासबुक की मूल प्रति के साथ-साथ एक छायाप्रति लाना अनिवार्य है. इसके लिये किसी तरह का कोई शुल्क देय नहीं है.

जिलाधिकारी  श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार जिले के बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर सहित अन्य 4 जगहों  में शिविर का आयोजन 16 , 17 , 18 एवं 20  अगस्त ,कोचाधामन प्रखंड  में शिविर का आयोजन 22,23 व 24 अगस्त पोठिया प्रखंड में 25, 26 एवं 27 अगस्त को, दिघलबेंक प्रखंड में प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य 0 जगहों में शिविर का आयोजन 29 , 30 ,31 अगस्त एवं 01 सितम्बर , ठाकुरगंज प्रखंड में  शिविर का आयोजन 02 ,03 , 05 एवं 06 सितम्बर को तेधागाछ प्रखंड मुख्यालय  में शिविर का आयोजन 07,08 ,09 एवं 10 सितम्बर को वही किशनगंज प्रखंड में 12 , 13 एवं 14 सितम्बर को  शिविर का संचालन सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक किया जायेगा.

जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री ने बताया दिव्यांगजनों को यूडीआईडी निर्गत करने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों में प्रखंड विकास पदाधिकारी नियंत्री पदाधिकारी के तौर पर कार्य सम्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे.वहीं संबंधित स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संयोजक पदाधिकारी के तौर पर कार्यों का निष्पादन करेंगे. शिविर में प्राप्त ऑफलाइन आवेदनों एवं प्राप्त दस्तावेजों तथा लाभार्थी की विवरणी को http://www.swdbihar.in/UDID/Home.aspx

 पर प्रविष्टि किया जायेगा।उन्होंने बताया इन शिविरों में दिव्यांगजन अपने दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेजों के रूप में अपना फोटो, आधार कार्ड,दिव्यांगता प्रमाण पत्र, बैंक खाता की छाया प्रति साथ में अवश्य लेकर आयें. वहीं यदि कोई नये दिव्यांगजन अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इन शिविरों में आते हैं तो उन्हें यूडीआईडी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किये जाने के लिए सिविल सर्जन कायार्लय से संपर्क किये जाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे.

जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री  ने बताया जिले में दिव्यांगजनों को प्रदान किये जाने वाले यूडीआईडी कार्ड के त्वरित निष्पादन एवं मॉनिटरिंग के लिए सिविल सर्जन की अध्यक्षता में अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक निदेशक, जिला प्रबंधक आदि का मॉनिटरिंग सेल का गठन किया जाना है,जो यूडीआईडी पंजीयन शिविर की व्यवस्था एवं प्राप्त आवेदनों की सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करेंगे.यदि कोई दिव्यांगजन निर्धारित तिथि के बाद अपना आवेदन लेकर आते हैं तो उनका आवेदन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जमा लेते हुए नियमानुसार सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने बताया इस शिविर के आयोजन से पूर्व प्रचार-प्रसार के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि,विकास मित्र, पंचायत सचिव, महिला पर्यवेक्षिका, आशा कार्यकर्त्ता आदि का सहयोग लेते हुए वार्ड स्तर तक इन शिविरों की सूचना प्रेषित होना सुनिश्चित करेंगे.

आलोक कुमार


नियमित रूप से बी.एल.ओ के कार्यों की समीक्षा करें

 

मोतिहारी: ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में ज़िले में निर्वाचन से सम्बंधित चल रहे सभी कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गयी.बैठक में वर्तमान में चल रहे निर्वाचको के आधार संग्रहण अभियान एवं निर्वाचक सूची की पुनरीक्षण से सम्बंधित पूर्व गतिविधियों के कार्यों की समीक्षा की गयी.

समीक्षा के क्रम में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आयोग के निर्देश के आलोक में ज़िले के सभी निर्वाचको का आधार डेटा संग्रहित कर निर्वाचक सूची में निर्वाचको के डेटा के साथ लिंक किया जाना है.

 उन्हें निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से बी.एल.ओ के कार्यों की समीक्षा करें तथा निर्वाचकों का आधार संग्रहण कार्य में प्रगति लाएँ.सभी बी.एल.ओ घर घर जाकर गरुड़ ऐप के माध्यम से सभी निर्वाचको का आधार संकलित करेंगे. यह कार्य हर हाल में निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कर ली जानी है. निर्वाचक स्वयं भी चाहे तो भारत निर्वाचन आयोग के वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप तथा वोटर पोर्टल या एन.वी.एस.पी. लिंक पर जाकर अपने निर्वाचक डेटा को अपने आधार से लिंक कर सकते हैं इस सम्बंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलने का निर्देश उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिया गया ताकि सभी निर्वाचक स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से निर्वाचक सूची में अपने डेटा के साथ अपना आधार लिंक कर सकें.निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ ज़िले के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की गयी.

बैठक में जदयू की ज़िला अध्यक्षा श्रीमती मँजू देवी, राजद के प्रतिनिधि श्री चंदेश्वर प्रसाद यादव, भाकपा के ज़िला सचिव श्री विजय शंकर सिंह, माकपा के जिला सचिव श्री सुधीर प्रसाद सिंह, बसपा के प्रतिनिधि श्री ओम् प्रकाश राम एवं लोजपा के श्री धरनीधर मिश्र उपस्थित थे.

 सभी राजनैतिक दलों को परिवर्तित प्रपत्रों, वर्तमान में चल रहे निर्वाचको के आधार संग्रहण अभियान तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया तथा उनसे अनुरोध किया गया की वे सभी मतदान केंद्रों पर अपना बी.एल.ए शीघ्र नियुक्त करें तथा आयोग के उपरोक्त कार्यक्रम में अपना प्रभावी सहयोग प्रदान करें.


आलोक कुमार

गुरुवार, 11 अगस्त 2022

गोवर्धन योजना के लिए कोटवा प्रखंड के मच्छरगवां का चयन

 

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी है श्री शीर्षत कपिल अशोक.उन्होंने कोटवा प्रखंड के मच्छरगवां पंचायत का निरीक्षण किया है.निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने गोवर्धन योजना के लिए कोटवा प्रखंड के मच्छरगवां का  चयनित किया गया.


वही जिलाधिकारी महोदय ने मच्छरगवां पंचायत के वार्ड नंबर 12 के सामुदायिक भवन में अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक.बैठक के दौरान नल जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन हरियाली, मनरेगा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में की समीक्षा तथा कार्यों में गति लाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

जिलाधिकारी महोदय द्वारा कोटवा प्रखंड के मच्छरगावां पंचायत को मॉडल बनाने का निर्देश दिया गया.वही गार्जियन ऑफ चंपारण के तहत पुराने पेड़ो के संरक्षण के लिए लोगों को मोबिलाइज किया गया.आईसीडीएस के द्वारा पेड़ को बचाओ के लिए पेड़ को राखी बांधी रखी.


उक्त निरीक्षण के दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कोटवा, डीपीएमयूलीड बिहार विकास मिशन, जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, माननीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.


आलोक कुमार

निर्वाचक द्वारा अपना आधार से संबंधित जानकारी स्वैच्छिक रूप से उपलब्ध करायी जानी है

 *निर्वाचक सूची में आधार को जोड़ने एवं प्रमाणीकरण के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर होगा विशेष कैम्प का आयोजन, 04, 18 एवं 25 सितंबर, 09 एवं 23 अक्टूबर, 06 एवं 20 नवंबर तथा 04 एवं 11 दिसंबर को आयोजित होगा विशेष कैम्प...


बेतिया: निर्वाचक सूची में आधार को जोड़ने एवं प्रमाणीकरण के लिए स्वैच्छिक आधार पर निर्वाचकों से आधार डाटा का संग्रहण करने का कार्य  प्रारंभ है. आधार संग्रहण का प्रमुख उद्देश्य निर्वाचक सूची में पंजीकृत निर्वाचकों की पहचान को सुनिश्चित करना एवं प्रमाणीकरण करना है.किसी भी निर्वाचक द्वारा अपना आधार से संबंधित जानकारी स्वैच्छिक रूप से उपलब्ध करायी जानी है.

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में आधार संख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्वाचकों द्वारा प्रपत्र 6 ख का प्रयोग किया जायेगा. उक्त प्रपत्र ऑनलाइन, ईआरओ-नेट, वोटर्स पोर्टल, गरूड़ा एप, एनभीएसपी तथा भीएचपी एप में एवं बीएलओ के पास उपलब्ध रहेगा.

स्व प्रमाणीकरण द्वारा निर्वाचक प्रपत्र 6 ख को एनभीएसपी अथवा वोटर हेल्पलाईन एप पर जाकर भरेंगे तथा अपने आधार संख्या से जुड़े मोबाईल संख्या पर ओटीपी प्राप्त कर प्रमाणीकरण करेंगे.

स्व प्रमाणीकरण के बिना यदि निर्वाचक स्वयं प्रमाणीकरण नहीं करना चाहते हैं या नहीं हो पाता हैं, वैसी स्थिति में निर्वाचक द्वारा ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म 6 ख भरकर वांछित दस्तावेज प्रमाण के रूप में संलग्न किया जायेगा.

ऑफलाइन रूप से प्रपत्र 6 ख को भरने के लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा बीएलओ को घर-घर जाकर आधार संख्या के संग्रहण के लिए प्रपत्र 6 ख प्राप्त करने के लिए नियुक्त किया जायेगा. ऑफलाइन प्राप्त प्रपत्र 6 ख प्राप्ति के सात दिनों के अंदर बीएलओ द्वारा गरूड़ा एप के माध्यम से या ईआरओ द्वारा ईरोनेट के माध्यम से डिजिटाइज किया जायेगा.

सभी बीएलओ विशेष अभियान दिवस पर निर्वाचकों को स्वैच्छिक रूप से अपने आधार से संबंधित जानकारी प्रपत्र 6 ख में उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करेंगे. अभियान अवधि के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा ई-सेवा केन्द्रों, मतदाता सहायता केन्द्रों तथा सिटीजन सर्विस सेन्टर के माध्यम से भी आधार संग्रहण किया जायेगा.

उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्वाचन विभाग, बिहार द्वारा आधार को जोड़ने एवं प्रमाणीकरण के लिए स्वैच्छिक आधार पर निर्वाचकों से आधार डाटा संग्रहण के निमित एक कार्यक्रम तैयार किया गया है. इसके तहत दिनांक-01.08.2022 से 31.12.2022 तक जागरूकता कार्यक्रमों को संचालित करना है. सभी मतदान केन्द्रों पर दिनांक-04.09.2022, 18.09.2022, 25.09.2022, 09.10.2022, 23.10.2022, 06.11.2022, 20.11.2022, 04.12.2022 तथा 11.12.2022 को विशेष कैम्प का आयोजन कर आधार को जोड़ने एवं प्रमाणीकरण का कार्य किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि दिनांक-01.01.2023 से 31.01.2023 तक घर-घर जाकर आधार संग्रहण करने की तिथि निर्धारित की गयी है. साथ ही सभी मतदाताओं से आधार संग्रहण करने की अंतिम तिथि दिनांक-31.03.2023 निर्धारित की गयी है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा निर्देश दिया गया है कि आधार संग्रहण के कार्यों की प्रगति के लिए प्रत्येक शुक्रवार को एक साप्ताहिक प्रतिवेदन निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर से उपलब्ध कराया जायेगा, जिसके आधार पर मतदान केन्द्र स्तर तथा विधानसभा स्तर पर किये गये कार्यों की समीक्षा की जाएगी. प्रपत्रों की आपूर्ति सभी निर्वाचकों को निःशुल्क दी जानी है. उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रपत्र 6 ख आवश्यकतानुसार सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं. सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी किसी पर्यवेक्षीय पदाधिकारी को प्राधिकृत कर जिला निर्वाचन कार्यालय से प्रपत्र 6 ख प्राप्त कर सभी बीएलओ/नामित पदाधिकारी को समय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.यह भी सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी मतदान केन्द्र पर प्रपत्र की कमी नहीं हो.

आलोक कुमार

           

बेतिया धर्मप्रांत के वयोवृद्ध फादर बर्टी पौल का निधन

  *दोपहर में बिशप हाउस में दम तोड़ दिए,बेतिया धर्मप्रांत में मातम,चखनी पल्ली के रहने वाले थे ,जानलेवा साबित हुआ कैंसर.जीवन लीला16 नवंबर 1958 से 11 अगस्त 2022 तक ही सीमित.

बेतिया : बेतिया धर्मप्रांत के वयोवृद्ध फादर बर्टी पौल का निधन हो गया है.ऐसे तो फादर बहुत ही भाग्यशाली थे.मां-बाप की छाया सिर पर उठ जाने के बाद चखनी अनाथालय में रहे.पढ़-लिखकर पुरोहित बने.सबसे पहले पटना धर्मप्रांत के पुरोहित बने.पटना धर्मप्रांत के विभक्त होने के बाद मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के पुरोहित बने.मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के विभक्त होने के बाद बेतिया धर्मप्रांत के पुरोहित बने.


इस समय बेतिया धर्मप्रांत के चनपटिया पल्ली के पल्ली पुरोहित थे.इस बीच बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष पीटर सेबेस्टियन गोबियस ने फादर को चनपटिया पल्ली से स्थानांतरण कर दिये थे.परंतु फादर स्थानांतरित पल्ली में न जाकर विधि के विधान के समक्ष नतमस्तक होकर प्रभु के प्यारे हो गये.

जी हां श्रावण का महीना पवन करे शोर..पर फादर शोर नहीं किये.न जाने किस जहाँ में खो गये..ओ जाने वाले हो सके तो लौट आना..उनके चले जाने से बेतिया धर्मप्रांत में मातम छा गया.

राजधानी पटना में स्थित महावीर कैंसर संस्थान में भर्ती थे.वहां फादर का ऑपरेशन हुआ.आप समझ सकते हैं जानलेवा कैंसर पीड़ित का ऑपरेशन के बाद क्या हाल होगा?महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सक हाथ खड़ा कर दिये.तब फादर ने भी बेतिया ले चलने का आग्रह किया.वहां से बेतिया लाया गया.


उनको बिशप हाउस में रखा गया.जहां आज दोपहर में दम तोड़ दिए.बताया गया कि कल 12/08/2022 दिन शुक्रवार को फादर बर्टी पौल का पार्थिव शरीर बेतिया महागिरजाघर में 10ः 00 बजे सुबह लाया जाएगा. महागिरजाघर में सभी विश्वासीगण आकर फादर का दर्शन कर सकेंगे.

शुक्रवार को ही 3ः 30 बजे से समारोही मिस्सा बलिदान चढ़ाया जाएगा.इसके बाद दफन क्रिया होगा.सभी विश्वासीगण फादर को अंतिम विदाई एवं श्रद्धांजलि देने के लिए इस विदाई समारोह में शामिल होने  का प्रयत्न करें.

बेतिया धर्मप्रांत के प्रवक्ता रंजीत केरोबिन ने बताया कि अभी फादर बर्टी पौल का पार्थिव शरीर  बिशप हाउस में रखा गया है.


बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष पीटर सेबेस्टियन गोबियस ने यहां पर आकर फादर के पार्थिव शरीर पर पवित्र जल का छिड़काव कर प्रार्थना किये.उन्होंने कहा कि जनता के दर्शनार्थ पार्थिव शरीर को दस बजे से बेतिया महागिरजाघर में रखा जाएगा. इसके बाद 3.30  बजे शाम   को उनके पार्थिव शरीर को महागिरजाघर  बेतिया  में रखकर मिस्सा होगा.इसके बाद स्थानीय कब्रिस्तान में 5.00बजे तक अंतिम दफन कर दिया जाएगा.उनकी मुंहबोली बहन का नाम जेला है.फादर अनाथ थे.चखनी पल्ली के अनाथालय में पोसे गये.वहीं बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडीस ने कहा कि कल महागिरजाघर बेतिया में शाम  का मिस्सा संभव नहीं हो पाएगा.

आलोक कुमार

           


पत्रकार गोकुल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी

 जमुई: बिहार में एक बार फिर एक पत्रकार की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी.जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के गोपलामारन गांव के समीप बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने हिंदी अखबार प्रभात खबर के पत्रकार गोकुल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी.मृतक गोकुल यादव (35) सिमुलतला के लीलावरण का रहने वाला था.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

नरेंद्र यादव ने मीडिया को बताया कि परिवार का भुट्टे का खेत है.उसी के लिए गोकुल खाद लेने बाजार जा रहे थे.गोकुल यादव दिन के साढ़े दस बजे घर से नाश्ता कर फसल में डालने वाली खाद लाने सिमुलतला जा रहे थे.    इसी दौरान घर से लगभाग एक किलोमीटर दूरी पर दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने गोकुल यादव को नजदीक से सिर और सीने में एक के बाद एक कुल पांच गोलियां शरीर में उतार दिये. ताबड़तौड़ गोली लगीं जिससे मौके पर ही गोकुल की मौत हो गई. हालांकि बाद में उनके इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है.

मृतक के पिता नरेंद्र यादव ने बताया कि उनके बेटे को गोली मारकर कुछ लोग भाग रहे थे तो उनकी पहचान हो गई.पुलिस को बदमाशों के नाम बताए गए हैं, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बदमाशों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.

मृतक के पिता नरेंद्र यादव और मामा श्यामदेव यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव के कारण हत्या को अंजाम दिया गया है.वहीं सिमुलतला थानाध्यक्ष विद्यानंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां से खोखे बरामद किए गए हैं.पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.परिजनों के आवेदन पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है.उनसे पूछताछ की जा रही है.जल्द ही मामले में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी.

मृतक के मामा श्यामदेव यादव ने बताया कि गोकुल को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई. हमलोगों को जानकारी मिली तो हॉस्पिटल पहुंचे तो खून से लथपथ उसका शव पड़ा हुआ था. दिन के 11 बजे लगभग गोली मारी गई थी. श्यामदेव यादव ने बताया कि गोकुल यादव की पत्नी ने खुरंदा पंचायत के मुखिया चुनाव में हिस्सा ली थी.पत्नी के चुनाव लड़ने के बाद उसे धमकी मिल रही थी तुमको उठा लेंगे. हमलोगों ने उसको समझाया था कि मुखिया चुनाव मत लड़ो, लेकिन उसने नहीं माना. वह बोलता था ऐसा थोड़े करेंगे की वे मार ही देंगे. वह बोलता कि मैं मीडिया से जुड़ा हूं. हमारे से ऐसा थोड़े करेगा अपराधी.

250 वोट से हार गई थीं मृतक की पत्नीः

 बता दें कि मृतक की पत्नी मुखिया का चुनाव लड़ी थीं. 900 वोट लगभग आया था और लगभग 200-250 वोट से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. श्यामदेव यादव ने बताया कि गार्जियन होने के नाते हम समझाते थे, लेकिन बोलता था इतना हिम्मत नहीं करेगा. हमलोगों की अनहोनी का अंदेशा था. आज सच हो गया.

आलोक कुमार

बुधवार, 10 अगस्त 2022

बिहार में महागठबंधन की सरकार


पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार है.फिलवक्त यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की सरकार है.अब राज्य में 7 दलों के गठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार हैं. नई सरकार में मंत्रिपरिषद का गठन बाद में किया जाएगा. 

फिलहाल, 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में कांग्रेस के 19 विधायक हैं. जबकि, जदयू के 43 विधायक हैं. इसके अलावा राजद के सदस्यों की संख्या 79 और  सीपीआई एमएल के 12 विधायक हैं. इनके अलावा सीपीआई और सीपीआई (एम) के दो-दो सदस्य, जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चार और निर्दलीय विधायक है. जबकि, सीट खाली है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में बीजेपी के नेताओं का कहना है कि अटल बिहारी वाजपेयी,लालकृष्ण आडवाणी और जौर्ज फर्नांडिस के द्वारा 1996 में निर्मित एनडीए के द्वारा नीतीश कुमार सीएम छह बार और महागठबंधन के द्वारा दो बार सीएम बने हैं.कुल मिलाकर आठ बार सीएम की शपथ ले चुके हैं. महागठबंधन से दो बार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव बने हैं.


एनडीए से महागठबंधन में आने में जो कुछ भी हुआ वो ऑपरेशन लोटस से कितना अलग है! न कैश पकड़ा गया, न ईडी की छापेमारी हुई.न असम के सीएम की जरूरत पड़ी, न रिजॉर्ट की.सब कुछ सभ्य तरीके से हुआ.सीएम को सबसे बड़ी पार्टी और अन्य दलों का समर्थन मिला. महाराष्ट्र में बीजेपी ने दलबदल किया, बिहार में उसे बेदखल कर दिया गया.

नीतीश कुमार के मंगलवार यानी 9 अगस्त को इस्तीफा देने बाद 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. पटना स्थित राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है. वे दूसरी बार राज्य के डिप्टी सीएम बने हैं. शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.उन्होंने नीतीश कुमार से हाथ भी मिलाया. अभी केवल नीतीश और तेजस्वी ने ही शपथ ली है. बिहार सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा.इस मौके पर तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राचेल उर्फ राजेश्वरी यादव से साथ पहुंचे. नीतीश कुमार सबसे पहले साल 2000 में सात दिन के मुख्यमंत्री बने थे. जिसके बाद 22 साल के सफर में वह अब तक एनडीए के द्वारा छह बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं.दो बार महागठबंधन के द्वारा शपथ ली है.

बीजेपी और एनडीए से अलग होकर नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन के समर्थन से आठवीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली तो इस मौके पर पुराने गिले-शिकवे भी भुला दिए गए. शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं तेजस्‍वी यादव की मां और बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार के सवाल पर कहा कि ' सब माफ है.'

नीतीश कुमार का 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना अपने आप में ही एक बड़ा रिकॉर्ड है. देश के सबसे लंबे समय तक सीएम रहने वाले कोई भी इतनी बार शपथ नहीं ले पाए हैं.बता दें कि 2015 के चुनाव में वह आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़े और इस महागठबंधन को बड़ी जीत हासिल हुई. आरजेडी ने जेडीयू की सीट कम होने के बाद भी मुख्यमंत्री का पद नीतीश कुमार को सौंपा और पांचवी बार मुख्यमंत्री बने. 


नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद साल 2017 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, कुछ देर के भीतर ही बीजेपी के समर्थन से एक बार फिर मुख्यमंत्री बन गए. नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक चुनौती के तौर पर देखने वाले लोगों ने नीतीश कुमार के इस कदम विपक्षी गठबंधन की एकता को तगड़ा झटका लगा था. 

नीतीश ने बीजेपी के साथ बाकी बचे ढाई साल का कार्यकाल पूरा किया और फिर 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी व जेडीयू मिलकर चुनाव लड़ी. इस चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी तीसरे नंबर की पार्टी रही. इसके बाद भी बीजेपी ने उन्हें ही मुख्यमंत्री का पद दिया. 2022 में इतिहास फिर से दोहराया गया और अब नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़कर आरजेडी और कांग्रेस की मदद से सरकार बनाने जा रहे हैं.


बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बन चुकी है.नीतीश कुमार ने  आज मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भारी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता राजभवन के बाहर जुटे हुए थे.तेजस्वी की ताजपोशी होने के बाद उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव जब राजभवन से बाहर निकले तो उन्होंने अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को वीडियो कॉल किया और जनता का दर्शन कराया.

बताते चले कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा बीजेपी के विधायक हैं और मार्च के महीने में सीएम नीतीश कुमार से सदन के अंदर उनकी तीखी बहस हो गई थी. विजय सिन्हा लखीसराय से ताल्लुक रखते हैं और वहीं के एक पुलिस केस को लेकर सदन में सवाल-जवाब ने ऐसा रूप ले लिया कि नीतीश ने आपा खो दिया और स्पीकर को भी संविधान की याद दिलाने लगे.वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता राम नारायण मंडल की अध्यक्षता वाली विधानसभा की आचार समिति के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की और रिपोर्ट सौंपी.रिपोर्ट पिछले साल मार्च की एक घटना के बारे में थी जब विपक्षी राजद विधायकों ने अध्यक्ष को बंधक बना लिया था और पुलिस को बुलाया गया था. सूत्रों ने कहा कि रिपोर्ट में करीब 18 विधायकों के बारे में बताया गया है.


राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि राजद, जदयू, कांग्रेस, माले, सीपीआई, सीपीएम और हम ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया है. उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार में नहीं है और एनडीए सदन का विश्वास खो चुका है तो फिर श्री सिन्हा का विधानसभा अध्यक्ष बने रहना उचित नहीं. 

इसके पहले सुबह में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सभी सहयोगी दलों के नेताओं के साथ विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव देने पर विचार-विमर्श किया.अंत में उनमें इस पर सहमति बनी. इसके बाद प्रस्ताव की कॉपी तैयार कर उन पर सबके हस्ताक्षर लिए गए. सचिव को सौंपी गयी.

अविश्वास प्रस्ताव के तहत अब विजय कुमार सिन्हा को अध्यक्ष के रूप में अपना पद बरकरार रखने के लिए विधानसभा के अंदर बहुमत साबित करना होगा. यदि उनके पास पर्याप्त संख्या नहीं है, तो उन्हें पद से इस्तीफा देना होगा.बता दें कि वर्तमान समय में, भाजपा के पास 77 विधायक हैं, जो विजय सिन्हा के लिए विधानसभा अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए पर्याप्त नहीं हैं.


इस बीच बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सिसिल साह ने महागठबंधन के बैनर तले नीतीश कुमार जी आठवीं बार बिहार का  मुख्यमंत्री तथा तेजस्वी यादव जी का उपमुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है. 

सिसिल साह ने बिहार में महागठबंधन को मजबूती देने के लिए मा० सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी, बिहार प्रभारी भक्त चरण दास जी, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा जी समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी बधाई दी है.


सिसिल साह ने आगे कहा कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने से प्रदेश के अल्पसंख्यक खासकर ईसाई समुदाय के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार अच्छे तरीके से अपना कार्यकाल पूरा करेगी और प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा.

बता दें कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह हैं.वहीं बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह हैं.दोनों सहोदर भाई हैं.अग्रज सिसिल साह सत्ता परिवर्तन के इंतजार करते रहते थे.जो आ गया है.

राजद नेता पप्पू राय,उमेश कुमार,धमेंद्र,धमेंद्र यादव आदि ने बिहार में साम्प्रदायिक शक्तियों को परास्त करने में हिम्मत दिखाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी प्रसाद यादव को बधाई और शुभकामनाएं दी है.यह आशा व्यक्त किये कि महागठबंधन की राह पर चलकर अन्य प्रदेश के नेता भी साम्प्रदायिक शक्ति को परास्त करने की दिशा में आगे कदम बढ़ाएंगे.


सोमवार, 8 अगस्त 2022

राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल किया

  

मोतिहारी: भारतीय तलवारबाजी संघ के द्वारा महाराष्ट्र के नासिक में पांच से सात अगस्त तक आयोजित होने वाले ग्यारहवीं मिनी (अंडर-12) राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूर्वी चंपारण की केशर राज ने तलवारबाजी (फेंसिंग) के बालिका वर्ग में फॉयल इवेंट में भाग लेकर बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल किया है.


जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक ने राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता मे कांस्य पदक विजेता केशर राज एवं उनके माता पिता को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है.वही जिलाधिकारी महोदय द्वारा मोतिहारी में तलवारबाजी खेल को बढ़ावा दिया गया है.

मोतिहारी के अम्बिकानगर निवासी कुमारी रानी और सूरज कुमार की पुत्री है.वहीं शहर के जीवन पब्लिक स्कूल की छात्रा है.मोतिहारी पहुंचने पर पूर्वी चंपारण तलवारबाजी संघ की ओर से केशर राज को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.


इस मौके पर पूर्वी चंपारण तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष साजिद रज़ा, उपाध्यक्ष जीवेश कुमार सिंह, अमित कश्यप, सचिव अशफाक अहमद, कोषाध्यक्ष विकास कुमार,  सदस्य रवि कुमार, यशवंत सिंह, मुकेश सिंह, राहुल रंजन, परशुराम सिंह, सज्जन कुमार यादव आदि ने केशर राज को बधाई दी.


आलोक कुमार

विरोध प्रदर्शन में दमखम से उतरे कांग्रेसी

  

* विरोध प्रदर्शन में दमखम से उतरे कांग्रेसी

* महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को अपना रवैया सुधारना होगा: प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा

पटनाःबिहार में महागठबंधन के द्वारा आहूत भीषण महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर बढ़ते जीएसटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में बिहार कांग्रेस पूरे दमखम के साथ सड़कों पर उतरी. प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसजन इनकम टैक्स गोलंबर से डाकबंगला चौराहे तक सुबह से सड़कों पर अपनी दमदार उपस्थिति दिखाई.


बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से निरंकुश होकर आम जनता को कयकन का काम कर रही है. देश में जब से भाजपा सत्ता में आई तब से उसने देश में अपने पूंजीपति मित्रों के हिसाब से नियम कानून बनाने का काम किया है. लोकतांत्रिक देश में आम लोगों को ही प्रताड़ित किया जा रहा है. रसोई गैस सिलिंडर के बाद अब आटा-चावल पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर आम लोगों का निवाला छिनने का प्रयास किया जा रहा है.भीषण महंगाई के खिलाफ महागठबंधन आज बिहार की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन में उतरी है और कांग्रेस पार्टी भी जनविरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक विरोध दर्ज कराती रही है.


इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के अलावे विधायक शकील अहमद खान, राजेश राम, ब्रजेश पांडेय, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, इजहारुल हुसैन, छत्रपति यादव, कुमार आशीष, पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल, नागेंद्र कुमार विकल, प्रवीण कुशवाहा, अशोक गगन, पटना ग्रामीण अध्यक्ष शशि रंजन यादव, सत्येंद्र बहादुर सिंह, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, मृगेंद्र सिंह, ज्ञान रंजन, चुन्नू सिंह, सन्तोष श्रीवास्तव, कमलदेव नारायण शुक्ल, सुधा मिश्र,  राजीव मेहता, शशिकांत तिवारी, वशी अख्तर, जितेंद्र सिंह, कुंदन गुप्ता, सरदार हीरा सिंह बग्गा, मुकुल यादव, विमलेश तिवारी, अनिता कुमारी, निधि पांडेय, ईशा यादव, अली, विवेक पटेल, मनजीत जी समेत सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहें.


आलोक कुमार










 




The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post