शनिवार, 11 जनवरी 2025

राज्य में शिक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी और अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस यूनिवर्सिटी का लाभ ले सकेंगे....

 

राज्य में शिक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी और अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस यूनिवर्सिटी का लाभ ले सकेंगे....

पटना.बिहार में एनडीए सरकार है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को नए साल की पहली कैबिनेट बैठक में 55 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.बैठक में पटना में क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस बनाने के लिए 1.46 एकड़ जमीन विदेश मंत्रालय को निःशुल्क ट्रांसफर करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई. बैठक में कुल 55 एजेंडों पर मुहर लगी.

     कैबिनेट की बैठक में पटना के दीघा घाट क्षेत्र में जेवियर यूनिवर्सिटी के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.इस यूनिवर्सिटी के बनने के बाद राज्य में शिक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी और अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस यूनिवर्सिटी का लाभ ले सकेंगे.

     कैबिनेट की बैठक में पटना के दीघा घाट क्षेत्र में जेवियर यूनिवर्सिटी के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.इसको लेकर आज शनिवार 11.01.2025 को दोपहर 01:00 बजे से कॉन्फ्रेंस हॉल, सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, दीघा में प्रेस वार्ता की गई.प्रेस कॉन्फ्रेंस को फादर जोसेफ सेबेस्टियन एस.जे., रेक्टर, फादर डॉ. मार्टिन पोरस एस.जे., प्रिंसिपल और फादर डॉ. शेरी जॉर्ज एस.जे. ने संबोधित किया.

       मौके पर सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के प्रिंसिपल फादर डॉ. मार्टिन पोरस एस.जे.ने कहा कि सोसाइटी ऑफ जीसस शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते हुए अपने छात्रों की उत्कृष्टता और समग्र विकास के लिए अथक प्रयास कर रही है.उन्होंने कहा कि 2012 में स्थापित सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजीए छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.जिसे पटना जेसुइट्स (सोसाइटी ऑफ जीसस के सदस्य) द्वारा चलाया जाता है.

        हमारे इतिहास में एक रोमांचक मील का पत्थर घोषित करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है जेवियर यूनिवर्सिटी पटना की स्थापना.यह न केवल हमारे संस्थान के लिए बल्कि व्यापक समुदाय के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है.जेवियर यूनिवर्सिटी बिहार के युवाओं के लाभ के लिए आधुनिक और बाजार के अनुकूल पाठ्यक्रम प्रदान करेगी. परीक्षाएँ समय पर आयोजित की जाएँगी और छात्रों को निर्धारित समय के भीतर उनकी डिग्री मिल जाएगी. उच्च शिक्षा में वृद्धि के अवसर होंगे जिससे शैक्षणिक पेशकश और अवसर बढ़ेंगे.

       सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के प्रबंधन, प्रोफेसर और छात्र बिहार के युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास लाने में उनके निरंतर विश्वास और समर्थन के लिए बिहार सरकार और लोगों को धन्यवाद देते हैं.

आलोक कुमार

शुक्रवार, 10 जनवरी 2025

नीतीश सरकार बिहार के पटना में जेवियर विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी


 नीतीश सरकार बिहार के पटना में जेवियर विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी

इसके साथ ही बजट सत्र को लेकर सभी विभागों को तैयार रहने को कहा गया है

पटना. आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल की बैठक गई. बिहार राज्य के पटना जिलान्तर्गत दीघा घाट में निजी क्षेत्र में जेवियर विश्वविघालय की स्थापना एवं संचालन की अनुमति प्रदान करने के संबंध में निर्णय लिया गया.इस बैठक में 55 प्रस्ताव पारित किया गया.

   बिहार मंत्रिमंडल की शुक्रवार को बैठक हुई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य के विकास, रोजगार सृजन सहित ढांचागत विकास के एजेंडों पर मुहर लगी. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से बताया गया कि मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 55 एजेंडों को स्वीकृति मिली.पटना में निजी जेवियर विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति मिली है.मोतिहारी में अल्पसंख्यक विद्यालय बनाए जाने पर लगी मुहर.कैबिनेट ने सिवान में भी अल्पसंख्यक विद्यालय के भवन निर्माण पर अपनी मोहर लगाई है.रक्सौल में हवाई अड्डे के विकास के लिए 207 करोड रुपए की दी गई मंजूरी.दरभंगा एयर पोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए 244 करोड रुपए की मंजूरी.कला संस्कृति विभाग में अंतर्गत 38 पदों पर सृजन पर मंजूरी.राजस्व भूमि सुधार विभाग के कई एजेंडा पर लगी मोहर.किसानों को मिली बड़ी राहत ईख के मूल में ₹10 प्रति क्विंटल के दर से बढ़ोतरी की गई है.

अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत अंबेडकर आवासीय विद्यालय बनाए जाने को पांच जिलों में मंजूरी दी गई है.अधिकारियों के लिए 60 ऑफीसर्स फ्लैट बनाए जाने को मंजूरी दी गई है जिस पर 246 करोड रुपए खर्च आएंगे.प्रगति यात्रा का दौरान ऊर्जा विभाग के कई घोषणाओं पर कैबिनेट में मोहर लगा दिया है.बिहार पुलिस के सिपाही हवलदार सहायक एवं निरीक्षक की तर्ज पर अग्निशमन सेवा के कर्मियों को भी उत्क्रमित वेतनमान का लाभ दे दिया गया है.


आलोक कुमार


गुरुवार, 9 जनवरी 2025

बगहा-02 प्रखंड के संतपुर सोहरिया पंचायत अंतर्गत थारू टोला घोठवा में ग्राम भ्रमण

 

बेतिया.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा-02 प्रखंड के संतपुर सोहरिया पंचायत अंतर्गत थारू टोला घोठवा में ग्राम भ्रमण एवं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और अवलोकन किये थे. माननीय मुख्यमंत्री ने घोठवा टोला से ही प्रगति यात्रा की शुरूआत की थी.

उक्त के परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी द्वारा स्वयं क्रियान्वित योजनाओं का हाल जाना गया.साथ ही ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया गया। विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित ग्रामीण सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिए.उन्होंने कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन इसी तरह गांवों का विकास करें.

जिला पदाधिकारी द्वारा गांव में भ्रमण किया गया. साथ ही ग्रामीणों को पार्क, डब्लू०पी०यू०, जल मीनार, छलका इत्यादि का समुचित तरीके से प्रबंधन करने और स्वयं से जागरूक होकर रख-रखाव करने की अपील की गई, ताकि समाज में अच्छा संदेश जाए.


आलोक कुमार


The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post