आयुष्मान कार्ड बनाने से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक
इस अवसर पर डीपीएम हेल्थ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,सीएससी प्रबंधक, जिला समन्वयक आयुष्मान भारत आदि उपस्थित थे ।
आलोक कुमार
इस अवसर पर डीपीएम हेल्थ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,सीएससी प्रबंधक, जिला समन्वयक आयुष्मान भारत आदि उपस्थित थे ।
आलोक कुमार
पटना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किये गये रेलवे से संबंधित योजनाओं के शिलान्यास / उद्घाटन कार्यक्रम में 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रिमोट के माध्यम से 41 हजार करोड़ रुपये की लागत से देश भर के 554 रेलवे स्टेशनों का तथा 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के पश्चात् प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम से जुड़े लोगों को संबोधित किया।
आज के इस कार्यक्रम में बिहार के 33 रेलवे स्टेशनों बरौनी, सिवान, मुंगेर, थावे, सबौर, अररिया कोर्ट, शिवनारायणपुर, दौराम मधेपुरा, डेहरी ऑन सोन, गुरारू, काढ़ागोला रोड, चौसा, लहेरियासराय, बांका, सिमरी बख्तियारपुर, सुपौल, नवादा, रक्सौल, मोतीपुर, लखीसराय, मशरख, रफीगंज, मैरवा, पीरो, बिक्रमगंज, लाभा, जनकपुर रोड, चकिया, नवीनगर रोड, घोड़ासहन, सालमारी, एकमा एवं शाहपुर पटोरी का पुनर्विकास कार्य एवं 68 रोड ओवर ब्रिज / अंडरपास का निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
रेलवे योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्य की शुरुआत होने से पहले दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (डी०आर०एम०) श्री जयंत कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान रेलवे की परियोजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद श्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह एवं दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (डी०आर०एम०) श्री जयंत कुमार चौधरी उपस्थित थे।
आलोक कुमार

आज शाहपुर पल्ली में मोकामा पल्ली के पल्ली पुरोहित रॉबर्ट कुमार आए थे.यहां पर प्रायश्चित संस्कार दिवस के अवसर पर मुख्य अनुष्ठानकर्ता के रूप में मिस्सा पूजा किया.उनके साथ सह अनुष्ठानकर्ता के रूप में शाहपुर पल्ली के पल्ली पुरोहित विजय भास्कर बोज्जा थे.
आलोक कुमार
गोवा.वास्तव में भारतीय महाधर्माध्यक्षों में दम है.जो एशियाई कैथोलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष पद कब्जाने में सफल हो जाते हैं.एशियाई कैथोलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के पहली बार अध्यक्ष कोलकाता के तत्कालीन महाधर्माध्यक्ष हेनरी सेबेस्टियन डिसूजा (1984-1993) बने थे.उसके बाद दूसरे मुंबई के महाधर्माध्यक्ष सह कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेसियस (2011-2018) अध्यक्ष बने थे.अब तीसरे अध्यक्ष गोवा और दमन के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल फिलिप नेरी अंतोनियो सेबेस्टाओ डी रोजारियो फेराओ है.
आलोक कुमार
पटना.कांग्रेस पिछड़ा एवं अति पिछड़ा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनुराग चंदन जी ने सदाकत आश्रम पटना में प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों के साथ बैठक किया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी श्री अरुण यादव शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी डॉ गौतम कुमार ने किया. प्रभारी श्री यादव ने लोकसभा एवं विधानसभा के चुनावों पर चर्चा किया.प्रदेश अध्यक्ष श्री अनुराग जी ने कांग्रेस के संगठन के मजबूती पर चर्चा किया.
वही डॉ गौतम कुमार ने 3 मार्च को गांधी मैदान में होने वाले महागठबंधन में शामिल होकर सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिया.पटना महानगर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शशि रंजन ने मांग किया कि बिहार विधान परिषद के होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी से किसी पिछड़ा एवं अति पिछड़ा को उम्मीदवार बनाया जाय.
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रवि गोल्डन , पटना महानगर अध्यक्ष शशि यादव, राजीव मेहता, डॉ मनोज कुमार राजेश रंजन, मुद्रिका यादव, आलोक रंजन, शंभू यादव, भास्कर यादव,नदीम अंसारी, संतोष सौरव, राजनन्दन कुमार, रामप्रीत रॉय, प्रतिमा देवी, भानु यादव, मुकेश कुमार, संजय कुमार, डॉ पंकज कुमार, संजय कुमार, प्रभा सिंह यादव, आदि लोग उपस्थित हुए.
आलोक कुमार
पूरे दिन, प्रतिभागियों ने अपने अनुसंधान कौशल और
जेवियर्स यूथ पार्लियामेंट ने न केवल बौद्धिक आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान किया, बल्कि विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि और संस्थानों के प्रतिभागियों के बीच सौहार्द और आपसी सम्मान को भी बढ़ावा दिया। सहयोगात्मक वातावरण ने अंतर-विषयक शिक्षा की सुविधा प्रदान की और प्रतिभागियों को विविध दृष्टिकोणों की सराहना करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे उनका समग्र शैक्षिक अनुभव समृद्ध हुआ।
सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के उप-प्रिंसिपल फादर डॉ. सुशील बिलुंग, एसजे ने कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके समर्पण और उत्साह के लिए सभी प्रतिभागियों, संकाय सलाहकारों और आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवा नेताओं के पोषण में ऐसी पहल के महत्व पर जोर दिया जो समाज में सार्थक योगदान देने और लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए सुसज्जित हैं।समापन समारोह में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्रों द्वारा जीवंत बिहारी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। जैसे ही जेवियर्स यूथ पार्लियामेंट का समापन होने वाला था, प्रतिभागी नई अंतर्दृष्टि, मित्रता और नागरिक जिम्मेदारी की एक नई भावना के साथ चले गए। यह कार्यक्रम हमारे राष्ट्र के लिए एक उज्जवल भविष्य को आकार देने में युवाओं की भागीदारी और सहयोग की शक्ति का प्रमाण है।
आलोक कुमार
सुपौल। कोसी नवनिर्माण मंच के भेजे गए मेल पर जन संगठनों के लिए 16, 17 और 18 फरवरी को तीन दिनों का सत्र निःशुल्क आयोजित करने का अवसर आयोजन समिति के द्वारा दिया गया। इसके लिए कोसी नवनिर्माण मंच आभार व्यक्त किया।
जलवायु न्याय, नदी और समाज विषय पर तीन दिनों तक व्यापक चर्चा हुआ और चैथे दिन एक संयुक्त स्टेटमेंट जारी हुई। इसके लिए भी समापन में अलग से टेबल मिला। सभी लोगों के मिलकर तय किया कि हमलोग पीपल्स डायलॉग लगातार भारत नेपाल के बीच आयोजित करेंगे और आगे इसे अन्य संबंधित नदियों के लोगों के साथ जोड़ते जायेंगे।
इन चर्चाओं में अजय दीक्षित, सौम्या दत्ता, प्रफुल्ल सामंत्रा, डॉ. सुनीलम जी जैसे वरिष्ठ लोगों की भागीदारी इसे शानदार बना दी। नेपाल के कोसी नदी पर कार्यरत देवनारायण यादव, काली गंडक नेपाल के आर.के. आदित्य और विजय जी, कर्नाली नदी नेपाल की तरफ से मेघ आले, गंडक नदी नेपाल की स्थिति पर उत्तम जी, नारायणी पर ही किशन शर्मा जी, 7 देशों की नदियों के किनारे साइकिल यात्रा कर चुके दीपक ने बाते रखी तो। भारत में पश्चिम बंगाल के नदी बचाओ जीवन बचाओ आंदोलन की तरफ प्रो अमित्व सेन गुप्ता, गंगा मुक्ति आंदोलन भागलपुर बिहार से उदय जी, लखनदेई नदी, अधवारा और बागमती की स्थिति पर बिहार के सीतामढ़ी के प्रो आनंद किशोर जी, पंजाब से सुखदेव सिंह जी, मध्य प्रदेश से अनिल जी यमुना सहित नदियों के रिवर फ्रंट पर कार्यरत राजेंद्र रवि और ममता जी कोशी पर मैने बात रखी, गंगा वाराणसी की स्थिति पर सुरेश राठौर जी ने बात रखी। हिमाचल, उत्तराखंड सहित हिमालय की नदियों की स्थिति पर कार्य करने वाली मानसी जी और नेपाल के सोमन जी ने संचालन किया।
कोसी के दोनो देशों के लोगों के साथ साझा संवाद शुरू करने की उम्मीद से शुरू इस कार्यक्रम में भारत नेपाल के अनेक नदियों पर कार्यरत लोगों का साथ आना सुखद संदेश देता है तो इको सोसलिस्ट के लिए शोधकर्ता लैटिन अमेरिकी देशों से होते श्रीलंका में कार्यरत मूल के USA मूल के Quincy Saul, पीपुल्स कोएलिशन फॉर द राइट टू वाटर इंडोनेशिया के मोहम्मद रेजा, थाईलैंड और फ्रांस के नदियों पर शोध कर रहे लोग भी इस मीटिंग में आए और बात चीत रखे।
पूरे आयोजन में डिगो विकास इंस्टिट्यूट काठमांडू के शैल श्रेष्ठ जी और उषा तितिक्षु जी और कोसी पर शोध कर रहे हमारे साथी आरिफ निजाम जी की मेहनत के बल पर आयोजित हो पाया। कोशी के युवा साथी जयप्रकाश ने भी मेहनत की, सुनील भाई और महेंद्र राठौर ने गीत गाए। राहुल यादुका भाई रहते तो निश्चित यह आयोजन और बेहतर होता। मेधा पाटकर ताई कम समय में भले सत्र में नहीं आ पाई पर कार्यक्रम के अप्रत्यक्ष रूप से भागीदार थी स उनके नर्मदा बचाओ आंदोलन के साथी आए। अलग अलग नदियों के सैकड़ो लोगों की भागीदारी रही इसके लिए सभी का आभार। कोशिश रहेगी कि पीपल्स डायलॉग को बढ़ाया जाए।WSF के आयोजन, तौर तरीको, भागीदारी पर आलोचना बहस होती रहेगी और होती रहनी चाहिए पर हमलोग इस मंच पर जाकर जलवायु न्याय नदी और समाज विषय पर कुछ नए साथियों के साथ साझा संवाद कायम कर पाए यह भी कम नहीं है। ऊपर से 92 देशों के लोगों के साथ बात करना भी हुआ।
आलोक कुमार
अब नाराज फूफा का शगूफा छोड़ा गया है, बेरोजगारी, लाचारी और महंगाई ताक पर रख दी गई पटना। चुनावी मौसम आते ही राजनीति का माहौल बदलने लगता है।...