रविवार, 10 जुलाई 2022

आपसी भाईचारे के लिए मांगी दुआ

  


मोतिहारीः शहर में जिला प्रशासन की देखरेख में अदा की गई ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की गयी.नमाज अदा कर जिलावासियों ने अमन, चैन तथा आपसी भाईचारे के लिए मांगी दुआ.सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदों के बाहर पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई.

जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर जिलेवासियों को  शुभकामनाएं दीं.मीना बाजार में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष नगर द्वारा शहर के शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर चलाया गया अभियान.उक्त मौके पर सभी प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे.


आलोक कुमार

मेला मार्ग की सड़कों के तत्काल आवश्यक मरम्मती कराने का निर्देश नगर निगम को

 


नालंदाः इस जिले में लंगोटा मेला का आयोजन 13 जुलाई से 19 जुलाई की अवधि में किया जाना है.लंगोटा मेला के अवसर पर बाबा मनीराम अखाड़ा की तरफ जाने वाले मार्गों पर संध्या 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक ट्रक, ट्रैक्टर एवं अन्य बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा.

 बता दें कि लंगोटा मेला का आयोजन 13 जुलाई से 19 जुलाई की अवधि में किया जाना है.इसके आयोजन पूर्व तैयारियों को लेकर शनिवार संध्या जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पदाधिकारियों एवं अखाड़ा  प्रबंधन समिति के प्रतिनिधियों के साथ बाबा मनीराम अखाड़ा परिसर में बैठक की.

मेला क्षेत्र में लोगों की संभावित भीड़ को संज्ञान में लेते हुए  सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित रखने के उद्देश्य से अखाड़े की ओर जाने वाले मार्गों में संध्या में मालवाहक वाहनों का प्रवेश निषेध रखने का निर्णय लिया गया है.

लिए गए निर्णय के अनुसार 11 जुलाई से 19 जुलाई की अवधि में प्रत्येक दिन संध्या 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक सोगरा कॉलेज से बाबा मनीराम अखाड़ा की तरफ तथा झिंगनगर से अखाड़ा की तरफ़ मार्ग पर ट्रक, ट्रैक्टर एवं अन्य बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश/परिचालन निषेध रहेगा.

मेला अवधि में टैंकर के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश नगर निगम एवं पीएचइडी को दिया गया.नगर निगम को संपूर्ण मेला क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी तथा  साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया.उपयुक्त स्थल पर चलंत शौचालय की व्यवस्था भी की जाएगी. मेला मार्ग की सड़कों के तत्काल आवश्यक मरम्मती कराने का निर्देश नगर निगम को दिया गया.

इस अवसर पर नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहार शरीफ, स्थानीय थाना प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं अखाड़ा प्रबंधन समिति के सदस्यगण उपस्थित थे.

आलोक कुमार

शनिवार, 9 जुलाई 2022

हरियाणा में आनंद एलेक्जांडर और ग्लाडिस आनंद वैवाहिक बंधन में बंधे

 आसनसोलःहर किसी के जीवन में शादी का दिन सबसे अहम दिन माना जाता है. और यह दिन अधिकतर कपल्स की लाइफ में एक ही बार आता है. ऐसे में जब शादी की सालगिरह आ रही होती है, तो उस दिन और उन लम्हों से जुड़ी सारी यादें आँखों के सामने तैरने लगती हैं. ऐसे में उन यादों को और भी खूबसूरत बनाने के लिए हम अपने फेवरेट कपल्स को विश करते हैं.

 फिर चाहे वह हमारे मम्मी-पापा हों, या भैया-भाभी, दीदी-जीजू हों, या फिर बेटा  या बेटी या दोस्त.  उन्हें उनके जीवन के खास और यादगार दिन के लिए विश करना तो बनता है. वह भी तब जब उनकी शादी की 16 वीं सालगिरह हो.

रविवार 10 जुलाई को आनंद एलेक्जांडर और ग्लाडिस आनंद का शादी की 16 वीं सालगिरह है.10.07.2006 को संत जोसेफ चर्च,फरिदाबाद,हरियाणा में आनंद एलेक्जांडर और ग्लाडिस आनंद  वैवाहिक बंधन में बंधे थे.


शादी की पवित्र डोर से बंधा है ये प्यार भरा बंधन,

जीवन भर यूं ही रहें साथ-साथ ये कहता है मन,

हमारे इस प्यार को नजर न लगे किसी की,

मेरे हमसफर आपको हैप्पी 16जी वेडिंग एनिवर्सरी    

बिहार राज्य अंतर्गत सर्वाधिक द्वितीय किस्त भुगतान करने के लिए सम्मानित किया


गयाः माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग एवं संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग  द्वारा उप विकास आयुक्त गया श्री विनोद दुहन को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस 2021-22  बिहार राज्य अंतर्गत सर्वाधिक द्वितीय किस्त भुगतान करने  के लिए सम्मानित किया गया.

बिहार में वित्तीय वर्ष 2021-22 गया जिला को 128645 लक्ष्य प्राप्त है, जो राज्य में अन्य जिला की अपेक्षा सर्वाधिक हैं, जिसमे 123777 आवासों को स्वीकृति दी जा चुकी है.

सर्वाधिक प्रथम एवं द्वितीय किस्त का भुगतान किया गया है. नगर प्रखंड एवं टिकारी का प्रदर्शन स्वीकृति एवं प्रथम/द्वितीय किस्त में अच्छा रहा है.


आलोक कुमार

मई-2022 तक पेंशन का भुगतान किया गया


 नालंदाः जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं सतर्कता समिति की बैठक आहूत की गई.

जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्त्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में इस अधिनियम के तहत 110 मामलों में मुआवजे के रूप में लगभग 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. 42 मामलों में मृतकों के निकटतम आश्रितों को पेंशन का भुगतान किया जा रहा है. अद्यतन मई-2022 तक पेंशन का भुगतान किया गया है.

वर्तमान वित्तीय वर्ष में मुआवजा भुगतान के लिए 35 स्वीकृत मामले में आवंटन की मांग की गई है.आवंटन प्राप्त होते ही डीबीटी के माध्यम से मुआवजे की राशि का भुगतान सीधा लाभुकों के बैंक खाता में किया जाएगा.

जिलाधिकारी ने बैठक में उठाये गए बिंदुओं का अनुपालन निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सुनिश्चित कराते हुए अनुपालन प्रतिवेदन समिति के सभी सदस्यों को आगामी बैठक से कम से कम 15 दिन पूर्व उपलब्ध कराने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया.

इस अधिनियम के तहत दर्ज वादों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय गठित है। संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए विशेष लोक अभियोजक की व्यवस्था के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया.

बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.


आलोक कुमार



 


नालंदा: इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज सात निश्चय पार्ट-2 के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की.सात निश्चय पार्ट-2 में (1)युवा शक्ति-बिहार की प्रगति, (2)सशक्त महिला-सक्षम महिला, (3)हर खेत में पानी, (4)स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव, (5)स्वच्छ शहर-विकसित शहर (6)कनेक्टिविटी होगी और आसान तथा (7)सबके लिए स्वास्थ्य सुविधा अवयवों से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन विभिन्न विभागों के समन्वय से किया जा रहा है.

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को विभागीय दिशा निर्देश एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन का निर्देश दिया.

युवा शक्ति-बिहार की प्रगति के तहत आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थान में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उच्चस्तरीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जानी है. वैसे युवा जो आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक में नहीं पढ़ रहे हैं, उनके लिए जिले में मेगा स्किल सेंटर तैयार किया जाएगा.

 प्रत्येक प्रमंडल में टूल रूम एवं ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा.उच्च स्तर के प्रशिक्षण के साथ ही अपना व्यवसाय चलाने के लिए परियोजना लागत का 50 प्रतिशत, अधिकतम 5 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। इस संबंध में जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से जिला के 470 लोगों का चयन किया गया है. जिन्हें प्रशिक्षण दिलाया गया है. प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सशक्त महिला-सक्षम महिला के तहत महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है.हर खेत तक पानी के तहत कृषि विभाग एवं लघु जल संसाधन विभाग के माध्यम से योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. अब तक कृषि विभाग के माध्यम से 6 तथा लघु जल संसाधन विभाग के माध्यम से 7 योजनाओं का कार्य किया गया है.

स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव के तहत जिला के 50 चयनित पंचायतों में सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के क्रियान्वयन के लिए कार्रवाई की जा रही है. पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी चरणबद्ध ढंग से किया जाएगा.फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हरनौत के वराह पंचायत का चयन किया गया है.

स्वच्छ शहर-विकसित शहर के तहत नगर निकायों में वृद्धजनों के लिए आश्रय स्थल, शहरी गरीबों के लिए भवन निर्माण, विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जाना है.इन सभी योजनाओं के लिए सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को उपयुक्त स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया. सभी नगर निकाय क्षेत्रों में लैंडफिल साइट, सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग इकाई तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भी उपयुक्त स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया. कुछ नगर निकायों द्वारा इसके लिए स्थल चयन किया गया है. जिन नगर निकायों में स्थल चयन नहीं हुआ है उन्हें संबंधित अंचल अधिकारी के माध्यम से स्थल चयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

कनेक्टिविटी होगी और आसान के तहत आसपास के गांवों को जोड़ते हुए आवश्यकतानुसार नई सड़कों का निर्माण, बाईपास तथा फ्लाईओवर का निर्माण की योजना का क्रियान्वयन विभिन्न स्तरों से किया जा रहा है.

सबके लिए स्वास्थ्य सुविधा के तहत विभिन्न स्तरों पर गंभीर रोगों के लिए स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जा रही है. हृदय में छेद के साथ जन्मे बच्चों के निःशुल्क उपचार के क्रम में जिला से 33 बच्चों को इलाज के लिए अहमदाबाद भेजा गया. इनमें से 24 बच्चों की सफल सर्जरी हो चुकी है.

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए प्राथमिकता के आधार पर तैयारी एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट रूप से निर्देश दिया.

बैठक में नगर आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला कृषि पदाधिकारी, डीपीएम जीविका सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी तथा विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे.

आलोक कुमार

विभिन्न चौक चौराहो पर फ्लैग मार्च निकाला गया

सीतामढ़ीः शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में आगामी तीन दिवसीय पर्व बकरीद एवं एक माह तक चलने वाले श्रवाणी मेला मनाने एवं इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर डीएम मनेश कुमार मीणा एवं एसपी हर किशोर राय के नेतृत्व सीतामढ़ी शहर के हुसैना, मदरसा रहमानिया मेहसौल, आजाद चौक मेहसौल पूर्वी, मेहसौल गोट, कारगिल चौक, जानकी स्थान, गौशाला चौक, मुरलिया चौक आदि विभिन्न चौक चौराहो पर  फ्लैग मार्च निकाला गया,जिसमे विभिन्न पुलिस बल ने भाग लिया.

डीएम ने कहा कि विधि व्यवस्था जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.  सभी के सहयोग से संपूर्ण जिले में पूरी शांति,भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में  तीन दिवसीय पर्व बकरीद एवं एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेला पर्व मनाया जाएगा. उन्होंने जिले वासियों से अपील किया कि  असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर विशेषकर का सोशल मीडिया में भड़काऊ एवं सद्भावना बिगाड़ने वाले पोस्ट करने वालो पर विशेष नजर रखें एवं ऐसे तत्वों की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06226-250316 पर जरूर दें.

वहीं, एसपी ने कहा कि जिले में लगभग 200 से ज्यादा स्थानों पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है साथ ही मोटरसाइकिल गस्ती टीम द्वारा उपद्रवियों पर विशेष नजर रखी जाएगी. फ्लैग मार्च में सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार, डीएसपी मुख्यालय रामकृष्णा, थानाध्यक्ष सीतामढ़ी टाउन थाना,राकेश कुमार डूमरा थानाध्यक्ष जनमेजय राय, सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष मेहसौल ओपी प्रभारी गौरी शंकर बैठा, पुनौरा थानाध्यक्ष इम्तियाज खान के साथ काफी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल उपस्थित थे.


आलोक कुमार


The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post