रविवार, 5 नवंबर 2023

फिलिस्तीन पर विगत 7 अक्टूबर से जारी इजरायली हमला युद्ध नहीं जनसंहार है : दीपंकर भट्टाचार्य

फिलिस्तीन पर विगत 7 अक्टूबर से जारी इजरायली हमला युद्ध नहीं जनसंहार है : दीपंकर भट्टाचार्य

अमेरिका-इजरायल पक्षी विदेश नीति भारत को मंजूर नहीं

इजरायली हमले के विरोध में हो रहे नागरिक प्रदर्शनों पर रोक और पुलिस द्वारा दमन, बेहद शर्मनाक

ऐतिहासिक चंपारण के बापू सभागार (बेतिया) में शुरू हुआ खेग्रामस का 7 वां राज्य सम्मेलन

सम्मेलन के अवसर पर बिहार में अब तक का निकला सबसे बड़ा यु़द्ध विरोधी मार्च

बेतिया। पूरे देश में किसानों व खेत मजदूरों के आंदोलन के लिए इतिहास में नाम दर्ज कराने वाली चंपारण की धरती पर आज अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा का 7 वां राज्य सम्मेलन शानदार ढंग से शुरू हुआ।बिहार के कोने-कोने से आए प्रतिनिधियों से खचाखच भरे बापू सभागार में सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा(माले) महासचिव कामरेड दीपंकर भट्टाचार्य ने संगठन को देश के हर गांव-टोले में मजबूती से स्थापित कर देने का आह्वान किया।

          फिलिस्तीन पर इजराइल द्वारा जारी हमले के खिलाफ बिहार की धरती पर अबतक हुए सबसे बड़े प्रदर्शन के साथ इस सम्मेलन की शुरुआत हुई।इससे पहले भाकपा (माले) महासचिव कामरेड दीपंकर भट्टाचार्य, अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा, अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजाराम सिंह, ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी, सिकटा के विधायक व अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा मे राज्य अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यदेव राम, विधायक गोपाल रविदास (फुलवारी) व मनोज मंजिल (अगिआंव) आदि भाकपा(माले) व खेग्रामस नेताओं ने जिला कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश में लोकतंत्र व संविधान पर फासीवादी हमले के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया।

        बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल से ही भाकपा (माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य व अन्य भाकपा (माले)-खेग्रामस नेताओं की अगुवाई में एक विशाल युद्ध विरोधी मार्च निकाला गया। यह मार्च तीन लालटेन चौक, लाल बाजार, सोवा बाबु चौक, अवंतिका चौक होते हुए बापू सभागार पहुंचा। इस युद्ध विरोधी प्रदर्शन में अपने हाथों में लाल झंडे व फिलिस्तीन पर इजरायली हमले को रोकने की मांग की तख्तियां लिए करीब 5 हजार से भी अधिक महिला-पुरुष शामिल हुए। प्रदर्शन में शामिल लोग ’फिलिस्तीन पर इजरायली हमला बंद करो’; गाज़ा पट्टी में बच्चों-महिलाओं की हत्या करना बंद करो’ और युद्ध नहीं शांति चाहिए’ आदि नारे लगा रहे थे।

             भाकपा (माले) महासचिव कामरेड दीपंकर ने कहा कि फिलिस्तीन पर विगत 7 अक्टूबर से जारी इजरायली हमला युद्ध नहीं जनसंहार है। इसे हर हाल में रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब यूएनओ में इस युद्ध को रोकने का प्रस्ताव आया तो दुनिया के अधिकांश देश इस प्रस्ताव के समर्थन में खड़े हुए, लेकिन शर्मनाक यह रहा कि दुनिया भर को शांति व अहिसा का संदेश देनेवाले भारत की मोदी सरकार हमला जारी रखने के पक्ष में खडे़ अमरीका-इजरायल व चंद यूरोपीय देशों के साथ रही।

      उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन में अबतक 10 हजार से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है जिनमें अधिकांश बच्चे हैं, उनमें भी एक साल से कम उम्र के बच्चो की संख्या ही अधिक है। वहां खाद्य व दवा की आपूर्ति भी रोक दी गयी है तथा अस्पतालों, रिहायशी मकानों व पूजाघरों को भी बमबारी का निशाना बनाया जा रहा है।

           उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल इस्रायल पक्षी विदेश नीति अपना ली है बल्कि संघ-भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर भारत में मुस्लिम समुदाय पर गन्दी राजनीति प्रेरित हमला शुरू कर दिया है। लोकतंत्र का गला घोंटते हुए देश में इजरायली हमले के विरोध में हो रहे नागरिक प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गयी है और पुलिस द्वारा दमन किया जा रहा है।

                कामरेड दीपंकर ने कहा कि इजराइली हमले को रोक कर अमन कायम करने व फिलिस्तीन के लिए इंसाफ की मांग की आवाज दुनिया भर में उठ रही है। यूरोप व अमेरिका के बड़े-बड़े शहरों में विशाल नागरिक प्रदर्शन हो रहे हैं और यहां तक कि यहूदियां ने भी ’हमारे नाम पर युद्ध नहीं’ के नारे के साथ विरोध में विशाल प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने तमाम अमन व इंसाफ़पसन्द नागरिकों से फिलिस्तीन पर इजरायली हमले व निहत्थे नागरिकों व मासूम बच्चों के कत्लेआम के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।

    बापू सभागार के बाहर बने शहीद वेदी के पास भाकपा (माले) विधायक दल नेता व खेग्रामस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड महबूब आलम द्वारा संगठन का झंडा फहराने तथा भारतीय क्रांति के तमाम अमर शहीदों व दिवंगत नेताओं-का. चारु मजूमदार, का.जौहर, विनोद मिश्र, रामनरेश राम, मास्टर जगदीश, बूटन मुशहर, गम्भीरा साह, राजाराम आदि को श्रद्धाजंलि व शहीद वेदी पर पुष्पांजलि के साथ सम्मेलन के उद्घाटन सत्र की शुरुआत हुई।

          सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए का .दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र, विविधता, गंगा-जमुनी तहजीब पर बड़ा खतरा मंड़रा रहा है। उम्मीद है कि यह सम्मेलन इस खतरे को दूर करने की राजनीतिक जरूरत को भी पूरा करेगा।

         उन्होंने कहा कि मोदी राज में देश भारी आर्थिक संकट में चला गया है। हालिया भूख सूचकांक में 125 देशों की सूची में वह 111 वें नम्बर पर है। अधिकांश बच्चे कुपोषित हैं और महिलाएं खून की कमी का शिकार। लेकिन मोदी सरकार व उनके मंत्री इसे झुठलाने व भारत को विश्वगुरु बनाने का दिवास्वप्न दिखा रहे हैं।उन्होंने कहा कि अतीत में 2004 में भाजपा की वाजपेयी सरकार ने भी शाइनिंग इंडिया का नारा दिया था। उस दौर में ही किसानों की आत्महत्याओं का सिलसिला शुरू हुआ और वाजपेयी सरकार को जाना पड़ा। 

              उन्होंने कहा कि उसके बाद आई मनमोहन सिंह सरकार ने मनरेगा, वनाधिकार, खाद्य सुरक्षा व अन्य योजनाएं शुरू की लेकिन मोदी सरकार ने आते ही इन योजनाओं और अधिकारों को खत्म करना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें संविधान के साथ-साथ शिक्षित होने, संगठित होने और संघर्ष करने की सीख दी। इस शिक्षा को आत्मसात करके हम न केवल अपने सारे अधिकार हासिल करेंगे बल्कि उस संविधान को भी बचा पाएंगे जिसे संघ-भाजपा मनुस्मृति लादकर खत्म कर देना चाहते हैं।

              उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान आंदोलन और एनआरसी विरोधी आंदोलन को बदनाम करने के लिए इसे विदेशी वित्त पोषित बता रही है और पत्रकारों व निष्पक्ष सोशल मीडिया पर साजिशाना हमले कर रही है। वह दंगा-फसाद फैलाकर आगामी चुनाव जीतना चाहती है। हमें सावधान रहना होगा और राम मंदिर के नाम पर उसकी चुनावी साज़िश को धूल चटाना होगा।

उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए अर्थशास्त्री विद्यार्थी विकास ने देश की खस्ताहाल होती जा रही आर्थिक-सामाजिक व शैक्षणिक अवस्था का विस्तृत ब्यौरा दिया।

       इस सत्र को ऐपवा महासचिव मीना तिवारी, किसान महासभा के महासचिव राजाराम सिंह, माले विधायक दल नेता महबूब आलम, आशा कर्मियों की राष्ट्रीय नेता शशि यादव, रसोइया संघ की नेता सरोज चौबे, पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद, खेग्रामस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक सत्यदेव राम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज मंजिल और राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा के साथ ही बिहार प्रदेश खेतिहर मजदूर यूनियन के नेता भोला प्रसाद दिवाकर ने भी संबोधित किया।सिकटा से भाकपा (माले) के विधायक व खेग्रामस के राज्य अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने उद्घाटन सत्र का संचालन किया।

                अपराह्न 4 बजे से प्रतिनिधि सत्र की शुरुआत हुई जो देर रात तक संगठन के नए पदाधिकारियों के चुनाव के साथ समाप्त होगा।


आलोक कुमार






 

विकर जनरल फादर फिनटन ने कहा ईश्वर हम सभी को प्रेम, एकता और त्याग का संदेश देते है

चुहड़ी पल्ली में ईसाई समुदाय के द्वारा पवित्र यूखरिस्तिय यात्रा निकाली गई

येसु ख्रीस्त राजा तेरा राज्य आवें के नारा गूंजता रहा

चुहड़ी। बेतिया धर्मप्रांत में चुहड़ी पल्ली है। आज यहां पर येसु ख्रीस्त राजा तेरा राज्य आवें के नारा गूंजता रहा।चुहड़ी पल्ली में ईसाई समुदाय के द्वारा पवित्र यूखरिस्तिय यात्रा निकाली गई।               

       यूखरिस्तिय यात्रा को बेतिया धर्मप्रांत के विकार जनरल फादर फिनटन और फादर सुरेंद्र ने संबोधित किया। अपने संबोधन में विकर जनरल फादर फिनटन ने कहा ईश्वर हम सभी को प्रेम, एकता और त्याग का संदेश देते है। हम सभी को ईश्वर के वचनों को अपने जीवन मे अपनाना चाहिये और सदैव एक दूसरे की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए।

         वही फादर सुरेंद्र ने कहा ईश्वर का साम्राज्य सभी के लिए खुला है, इसलिए ईश्वर द्वारा प्राप्त उपकारों और वरदानों के लिए हम मानव को कृतज्ञ रखना चाहिए और एक दूसरे मानव को अपने समान प्यार करना चाहिए।        

          यूखरिस्तिय यात्रा प्रतिवर्ष की भांति चुहड़ी गिरजाघर से निकलकर क्रिश्चियन क्वार्टर के विभिन्न गलियों से गुजरते हुए संत आग्नेस स्कूल में बनाई गई बेदी और क्रिश्चयन क्वार्टर में स्थित मां मरियम के ग्रोटो में बनाई गई बेदी पर पहुँची, जहां पर पुरोहितों ने पवित्र सक्रामेंत के साथ प्रार्थना की। इसके बाद यात्रा कब्रिस्तान के रास्ते से होकर मुख्य सड़क पर आकर माउंट कार्मेल स्कूल के पास जाकर पुनः वापस मुख्य मार्ग से होते हुए संत आग्नेस गर्ल्स स्कूल में आया जहां उपदेश और आशीष हुई।वहाँ से फिर मुख्य सड़क होकर ग्रामीण बैंक वाले रास्ते से होते हुए ग्रोटो में आया जहाँ आशीष हुई। फिर वहाँ से मुख्य मार्ग से होते हुए दीपक रिचर्ड के घर के बगल से होते हुए गली से निकल कर पुनः बैंक वाले रास्ते मे आकर मुख्य मार्ग में आकर चर्च में जाकर आशीष हुआ।

       ईसाई मोहल्ले के विभिन्न मार्गों, गलियों का भ्रमण करते हुए वापस गिरजाघर में पहुंची और पुरोहितों और श्रद्धालुओं के द्वारा प्रार्थना किया गया।छोटी छोटी फ्लावर गर्ल और युवा बालिकाओं ने गार्ड ऑफ ऑनर देती हुई सक्रार्मेंट के  सम्मान में भक्ति से फूल बिखेरीं। यात्रा में छोटी बच्चियां थी जो उजले ड्रेस में परियाँ दिख रही थी जो फूल छींट रही थी, उनके नाम है.एंजेल सुशील , सृजा संतोष, अन्नू अर्पिता, पीहू नोएल, रूथ रॉनी , इशिका,अलीशा, आलिया, पारुल, प्रिशा , तनीषा , जैकलीन , तेरेसा, अनामिका , रिधि ,निधि आदि।

         संगीत मंडली भक्तिमय संगीत से येसु की जयकारे लगाये।  यूखरिस्तिय यात्रा के अवसर पर गिरजाघर, ग्रोटो, ईसाई मोहल्ला केले के पेड़, रंग बिरंगे झंडी, फूलों से सजाएं गए। यात्रा में चुहड़ी पल्ली के अलावा बेतिया, दुसैया, चखनी, चनपटिया, रामनगर, सिरिसिया बगहा, सिवान, छपरा, गोपालगंज, नरकटियागंज से पुरोहितगण, धर्मबहनें, ईसाई श्रद्धालु बड़े, बुजुर्ग, युवा, बच्चे, सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए। पल्ली पुरोहित फादर हरमन ने यात्रा में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को धन्यवाद ज्ञापित किये। चुहड़ी से संवाद प्रेषक मेरी आडलिन और संजय लुइस है।


आलोक कुमार

किसानों के कल्याण एवं उत्थान के लिए संचालित की जा रही है विभिन्न प्रकार की योजनाएं



गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली एवं बिचौलियों की सक्रियता पर की जाएगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी

किसानों के कल्याण एवं उत्थान के लिए संचालित की जा रही है विभिन्न प्रकार की योजनाएं

रामनगर प्रखंड के खटौरी पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रामनगर । जिला प्रशासन द्वारा आज रामनगर प्रखंड के खटौरी पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग/कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। 

                  जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में सिर्फ योजनाओं की जानकारी ही नहीं दी जा रही है बल्कि इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों के और बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्रामीणों से सुझाव एवं प्रतिक्रिया भी ली जा रही है। आपके सुझावों एवं प्रतिक्रियाओं पर निश्चित रूप से अमल कराया जायेगा।

               उन्होंने कहा कि लोगों के विकास एवं कल्याण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसका लाभ लेकर आम जनमानस आगे बढ़ रहे हैं। किसानों की बेहतरी के लिए भी कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। गन्ना किसानों से मिले फीडबैक को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। गन्ना क्रय केन्द्रों पर घटतौली एवं बिचौलियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

                   उप विकास आयुक्त ने बताया कि जानकारी में ही लाभ छिपा हुआ है। आज आप जो जानकारी सुन रहे हैं या आपको पम्पलेट मिला है, भले ही आज इसकी आवश्यकता ना हो, लेकिन भविष्य में इसकी आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है। इसलिए इन कागजातों को संभाल कर रखे और ध्यान पूर्वक दी रही जानकारी को सुनें। इन योजनाओ के बारे में सुनकर ना केवल आप बिचौलियों से बच सकेंगे बल्कि अपना भविष्य भी संवार सकेंगे।

                अपर समाहर्ता (राजस्व) ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा राजस्व कागजातों के डिज़ीटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसी दिशा में जमाबंदी से अपना आधार लिंक कराने का अनुरोध किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की सूचना एस एम एस से मिल सके।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल राय, एसडीएम, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह द्वारा ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिए चलायी जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

                 बगहा-01 प्रखंड के चखनी रजवटिया पंचायत में आयोजित जन संवाद में श्री संकेत कुमार शुक्ल द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत मिलने वाली राशि में वृद्धि के लिए, गन्ना किसानों को सुलभता से चालान मिले, इसे सुनिश्चित करने एवं केसीसी ऋण सभी अर्हक व्यक्ति को मिले इसे सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। वहीं श्रीमती स्मिता चौरसिया, माननीया मुखिया खतौडी पंचायत के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिलाधिकारी सहित पूरे जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया गया। इसी क्रम में श्री विजय कुमार महतो, माननीय मुखिया के द्वारा पहाड़ी नदी के कटाव से थरुहट क्षेत्र के गांवों को बचाने तथा थरुहट की योजनाओं के चयन में मुखियागण को भी सम्मिलित करने का अनुरोध किया गया। 

          इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल राय, एसडीएम, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह सहित सभी जिलास्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


आलोक कुमार

शनिवार, 4 नवंबर 2023

इन टीमों के बीच 4 से 6 नवंबर तक आपसी द्वंद

बिशप माइकल मिंज स्मारक इंटर स्कूल फुटबॉल मैच प्रतियोगिता शुरू

गुमला.आज शनिवार है.गुमला धर्मप्रांत के संत पैट्रिक स्कूल के द्वारा बिशप माइकल मिंज स्मारक इंटर स्कूल फुटबॉल मैच प्रतियोगिता शुरू की गयी.इस प्रतियोगिता की शुरूआत गुमला धर्मप्रांत के प्रशासक फादर लिनुस पिंगल एक्का  ने दीप प्रज्वलन कर किया.इसमें गुमला धर्मप्रांत के अल्पसंख्यक 12 स्कूल के लड़कों की टीम और 13 लड़कियों की टीमों के साथ एसएस स्कूल ब्यॉज की टीम भी भाग ले रही है.इन टीमों के बीच 4 से 6 नवंबर तक आपसी द्वंद चलेगा.

        गुमला धर्मप्रांत के प्रशासक फादर लिनुस पिंगल एक्का ने कहा कि गुमला धर्मप्रांत की स्थापना 28 मई, 1993 को पोप जॉन पॉल द्वितीय के द्वारा रांची के महाधर्मप्रांत से अलग कर दिया.रांची महाधर्मप्रांत से अलग होने के बाद गुमला धर्मप्रांत के प्रथम बिशप माइकल मिंज को बनाया गया.उन्होंने धर्मप्रांत को शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की है. इसके बाद गुमला धर्मप्रांत के द्वितीय बिशप पौल अलोसियुस लकड़ा बने.महामारी कोरोना के शिकार 2021 में हो गये.तब से गुमला धर्मप्रांत के प्रशासक फादर लिनुस पिंगल एक्का हैं.इस धर्मप्रांत की कैथोलिक आबादी में अनुसूचित जनजातियाँ शामिल हैं, जिनमें मुख्य रूप से खरिया, मुंडा, ओराँव और बड़ाइक शामिल हैं.

               बिशप माइकल मिंज स्मारक अंतर स्कूल फुटबॉल मैच प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने दाहिना हाथ सामने करके और बाये हाथ में झंडा पकड़कर शपथ ग्रहण किये. हम प्रतिज्ञा करते है कि  बिशप माइकल मिंज स्मारक फुटबॉल मैच प्रतियोगिता के सभी नियम और अनुशासन का ईमानदारी से पालन करेंगे.








बिशप माइकल मिंज स्मारक अंतर स्कूल फुटबॉल मैच प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने दाहिना हाथ सामने करके और बाये हाथ में झंडा पकड़कर शपथ ग्रहण किये. हम प्रतिज्ञा करते है कि  बिशप माइकल मिंज स्मारक फुटबॉल मैच प्रतियोगिता के सभी नियम और अनुशासन का ईमानदारी से पालन करेंगे... 


आलोक कुमार

बिशप अभिषेक 5 नवंबर को 9 बजे से

 

ऐतिहासिक नगरी गोरखपुर में कैथोलिक गोरखपुर धर्मप्रांत के बिशप डॉ मैथ्यू नेलिकुन्नेल सीएसटी का बिशप अभिषेक 5 नवंबर को 

गोरखपुर.गोरखपुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वी भाग में, नेपाल की सीमा के पास, गोरखपुर ज़िले में स्थित एक प्रसिद्ध नगर है.इस लिए और गोरखपुर विशेष हो जाता है यहां के सदर सीट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बंपर जीत दर्ज कराई है.इसी ऐतिहासिक नगरी गोरखपुर में कैथोलिक गोरखपुर धर्मप्रांत के बिशप डॉ मैथ्यू नेलिकुन्नेल सीएसटी का बिशप अभिषेक 5 नवंबर को 9 बजे से होने जा रहा है.

           मालूम हो कि सिरो-मालाबार मेजर आर्चीपिस्कोपल चर्च के बिशपों की धर्मसभा ने, मोस्ट रेव थॉमस थुरुथिमट्टम द्वारा प्रस्तुत देहाती देखभाल से इस्तीफा स्वीकार करने के बाद, फादर डॉ मैथ्यू नेलिकुन्नेल को चुना.उसके बाद संत पिता फ्रांसिस ने अधिकारिक तौर पर डॉ मैथ्यू नेलिकुन्नेल (53), सीएसटी, को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के बिशप के रूप में अपनी सहमति दी थी.

फादर मैथ्यू नेलिकुन्नेल का जन्म 13 नवंबर, 1970 को इडुक्की के इपार्ची में मारियापुरम में हुआ था.1986 में उन्होंने साइरो-मालाबार चर्च के सेंट टेरेसा ऑफ द चाइल्ड जीसस (लिटिल फ्लावर कॉन्ग्रिगेशन) में प्रवेश किया.उनका पुरोहिताभिषेक 30 दिसंबर, 1998 को हुआ था.

                   बता दें कि गोरखपुर के कैथोलिक  धर्मप्रांत की स्थापना 19 जून, 1984 को परम पावन पोप जॉन पॉल द्वितीय द्वारा बुल ‘एक्सक्वो डिवाइनम कॉन्सिलियम‘के माध्यम से वाराणसी के  धर्मप्रांत  को विभाजित करके की गई थी. रेव्ह फादर डोमिनिक कोक्कट सीएसटी को इसका पहला बिशप नियुक्त किया गया. रेव. थॉमस थुरुथीमट्टम, सीएसटी गोरखपुर के बिशप एमेरिटस दूसरा बिशप नियुक्त किया गया.

                 इस कैथोलिक धर्मप्रांत में उत्तर प्रदेश राज्य के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के सात नागरिक जिले शामिल हैं. 19,070 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर. इसकी आबादी लगभग 17.2 मिलियन है, जिसमें से कैथोलिक और अन्य ईसाई संप्रदाय लगभग 15 हजार का एक बहुत छोटा अल्पसंख्यक हिस्सा हैं. कैथोलिक केवल 3356 से कुछ अधिक  हैं. इस क्षेत्र की प्रमुख बोली जाने वाली भाषाएँ हिंदी, भोजपुरी और उर्दू हैं और यह क्षेत्र हिमालयी देश नेपाल के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है.

                कैथोलिक डायसिस गोरखपुर धर्मप्रांत में 35 पल्ली हैं.यहां फिमेल रिलीजियस 210 और मेल रिलीजियस 50 हैं. 49 रिलीजियस  पर एक पुरोहित हैं. कुल प्रीस्ट 68 हैं. रिलीजियस  प्रीस्ट 23 है. डायोसेसन प्रीस्ट 45  हैं.कैथोलिकों की संख्या  3356 से कुछ अधिक   हैं. कैथोलिक 2 प्रतिशत हैं।कुल जनसंख्या 1,825,480 हैं।

               बता दें कि कैथोलिक धर्मप्रान्त के तीसरे धर्माध्यक्ष (बिशप) के रूप में फादर डॉ मैथ्यू नेलिकुन्नेल सीएसटी का धर्माध्यक्षीय अभिषेक एवं पदभार ग्रहण समारोह 05 नवम्बर 2023 को सेंट जोसेफ स्कूल, खोराबार गोरखपुर के प्रांगण में पूरे विधि-विधान एवं भव्य तरीके से किया जायेगा. नवनियुक्त बिशप डॉ मैथ्यू सीएसटी बिशप थॉमस थुरुथीमट्टम सीएसटी की सेवानिवृत्ति के बाद वह उनका स्थान लेंगे.

        नवनियुक्त बिशप का सर्वप्रथम धर्माध्यक्षीय अभिषेक (एपिस्कोपल ऑर्डिनेशन) 5 नवम्बर को सुबह नौ बजे से किया जायेगा. इसके बाद पवित्र यूखरिस्तीय पूजा होगा. पूजा समापन के बाद नवनियुक्त बिशप का पदभार ग्रहण समारोह पूरे विधि विधान एवं भव्य तरीके से किया जायेगा. इसके बाद धर्माध्यक्ष (बिशप) का उपस्थित जनों द्वारा अभिनन्दन समारोह आयोजित होगा. धर्माध्यक्षीय अभिषेक (एपिस्कोपल ऑर्डिनेशन) समारोह का नेतृत्व सिरो मालाबार चर्च के मेजर आर्चबिशप  महामहिम जॉर्ज कार्डिनल अलनचेरी द्वारा किया जायेगा. उनके साथ आगरा के  आर्चबिशप राफी मंजली और  बिशप थॉमस थुरुथीमट्टम सीएसटी धर्माध्यक्षीय अभिषेक के सह-समारोही अनुष्ठाता होंगे.

             इस अवसर पर आर्चविशप लियोपोल्ड गिरेली अपोस्टोलिक नुनशियो यानी भारत एवं नेपाल के लिए पोप फ्रांसिस के प्रतिनिधि और वेटिकन सिटी के राजदूत बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहकर नये धर्माध्यक्ष का अभिनन्दन करेंगे. इसके अलावा भारत के विभिन्न धर्मप्रान्तों के कई आर्चबिशप, बिशप, धर्मसंघीय वरिष्ठ अधिष्ठाता, प्रान्तीय अधिष्ठाता, मेजर सेमिनरी के रेक्टर, विभिन्न धर्मप्रान्तों से बड़ी संख्या में पुरोहित एवं धर्म बहनें भाग लेंगे. इस अवसर पर गोरखपुर धर्म प्रान्त के सभी सदस्य, शहर के महापौर एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.


आलोक कुमार

शुक्रवार, 3 नवंबर 2023

बालू माफियाओं ने 250करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की

 *बालू माफिया को राजद-जदयू सरकार का पूरा संरक्षण

* सुभाष यादव, अरुण यादव, राधाचरण सेठ बड़े बालू माफिया

* गैंगवार, पुलिस और खनन अधिकारियों पर हमले की 50 घटनाएँ

* 14 महीनों में दो दर्जन लोग मारे गए, हजारों चक्र फायरिंग, मशीनें फूँकी गईं

* बालू माफियाओं ने 250करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की


पटना.बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में बालू माफिया को राजद-जदयू का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए नीतीश सरकार इन पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल है.पुलिस का मनोबल टूट चुका है और सशस्र खनन पुलिस बल के गठन की बातें हवा में रह गईं.

        उन्होंने कहा कि लालू और बालू का पुराना रिश्ता राजद के सत्ता में आने से बालू माफिया के दुस्साहस में बदल गया, इसलिए इस सरकार के 14 महीनों में गैंगवार, पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों पर हमले की 50 से अधिक घटनाओं में दो दर्जन लोग मारे जा चुके हैं.गैंगवार में हजारों राउंड गोली चल चुकी है और दो दर्जन पोकलेन मशीनें फूंकी जा चुकी हैं.

      श्री मोदी ने कहा कि राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव और सुभाष यादव बड़े बालू माफिया हैं.इन्होंने ही एक दिन में राबड़ी देवी के 8 फ्लैट खरीदे थे.

     उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन और 250 करोड़ रुपये की राजस्व चोरी के मामले में जिस ब्राडसंस कंपनी पर ईडी ने छापा मारा, उसके मालिक सुभाष यादव हैं.ईडी इसी मामले में जदयू के विधान पार्षद राधाचरण सेठ को गिरफ्तार कर पहले भी पूछताछ कर चुकी है.

         श्री मोदी ने कहा कि कैग की रिपोर्ट के अनुसार बालू माफिया ने एक वर्ष में 355 करोड़ की हेराफेरी की.उन्होंने कहा कि जब राजद और जदयू की पूरी सरकार बालू-शराब माफिया से मिली हो, तब द्रोन कैमरे से निगरानी और अलग खनन सशस्त्र बल बनाने जैसी बातें कौन लागू करेगा?

       श्री मोदी ने कहा कि पिछले साल बिहटा के दियारा में बालू माफिया ने पुलिस टीम पर हमला किया, जिसमें 5 लोग मारे गए.बालू माफिया के गुंडों ने खनन विभाग के कार्यालय में घुसकर भी मारपीट की थी.

   उन्होंने कहा कि बिहटा के अमनाबाद में माफिया गैंग वार की ताजा घटना में सौ चक्र गोली चली और पांच पोकलेन मशीने फूँक दी गईं, लेकिन दोनों गुटों के 20 नामजद आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई.


आलोक कुमार


कौन अपराधियों पर लगाम लगाएगा?

 लक्ष्मीपुर थाना की पुलिसकर्मी सुस्त


जमुई.इस क्षेत्र में नजारी पंचायत है.इस पंचायत में भीम दास रहते हैं.उनके दो पुत्र चंदन कुमार दास और नंद किशोर दास हैं.लक्ष्मीपुर थाना की पुलिसकर्मी सुस्त है.जिसके कारण पिता और पुत्र पेशेवर अपराधी बन गये है.इन अपराधियों ने सबसे पहले अपने पड़ोसी पर ही निशाना साधा.नजारी में सत्यम मिनिस्ट्री चर्च के संस्थापक सत्यम कुमार गौतम से अपराधियों ने मुंह खोलकर चर्च चलाने वाले संस्थापक से तीन लाख रुपये बतौर रंगबाजी देने का कहा था.जिसे सत्यम मिनिस्ट्री चर्च के संस्थापक सत्यम कुमार गौतम ने नकार दिया.

         सत्यम मिनिस्ट्री चर्च के संस्थापक सत्य कुमार गौतम ने विस्तार से बताया कि 23 और 24 अक्टूबर को चकाई गये थे.वहां पर विशाल प्रार्थना सभा का आयोजन था.प्रार्थना सभा के समापन होने के बाद अगले दिन 25 अक्टूबर को दिन में ही घर वापस आ गये.शाम में घर में ही विश्राम कर रहे थे. गौतम ने कहा कि हम लोग गाय पालते हैं. माता जी नियमित देखभाल करती हैं.

        नियमित देखभाल के क्रम में माता जी 25 अक्टूबर को रात्रि 9ः30 बजे के आसपास गौशाला में जाकर गाय को देखने गयी थी.वहां पर जाने से माता जी देखी कि भीम दास और उनके दोनों पुत्र चंदन कुमार दास और नंद किशोर दास उप स्वास्थ्य केंद्र के सटे बैर के पास खड़े है. माता जी जब टॉच जलाई तब भी तीनों व्यक्ति वहीं पर उपस्थित थे.उसके बाद माता जी घर आ गयी.और रात होने के कारण  जाकर सो गयी.

           संस्थापक सत्यम कुमार गौतम ने कहा कि 25 अक्टूबर की रात में ही तीनों मिलकर सत्यम मिनिस्टृी चर्च से लाइट,साउंड बॉक्स,चार पंखा एवं नगदी 20 हजार रुपये चोरी कर चंपत हो गया.इस बाबत इस घटना की लिखित शिकायत लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष को दिया गया. मौके पर एस आई मुकेश करहरी उपस्थित थे.उनको बताया गया कि भीम दास,नंद किशोर कुमार दास और चंदन दास ने ही सत्यम मिनिस्ट्री से लाइट,साउंड बॉक्स,चार पंखा एवं


नकदी 20 हजार रुपये चोरी कर चम्पत हो गया. इसलिए तीनों व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई करने की आग्रह किया.वहीं एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है. अनुसंधान जारी है,दोषी के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

       इस घटना की लिखित शिकायत लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष को देने के बाद पिता और पुत्र संयम खो दिया.एक दिन तीनों मिलकर हत्या कर देने की नियत से गोली चला दी.बताया गया कि चर्च के बगल का लाइट बंद कर दिया. इतने में भीम दास पिता अकलू दास तथा चंदन दास पिता भीम दास अपने घर से हथियार पिस्टल के साथ बाहर निकले. लाइट ऑफ करने वाले नंद किशोर दास को पिस्टल थमाकर उसके पिता भीम दास ने कहा कि अभी सत्यम कुमार गौतम इसी जगह पर है उसको गोली मारकर हत्या कर दो, ताकि सारा झंझट ही समाप्त हो जाए.इतना सुनते ही नंद किशोर दास ने पिस्टल से मेरे उपर फायर कर दिया.किसी तरह से अपना जान बचाते हुए पीछे के रास्ते होकर अपने घर पहुंच गया.

         जय नारायण दास के पुत्र सत्यम कुमार गौतम नजारी ने कहा कि लक्ष्मीपुर थाना पुलिस की अकर्मण्यता के कारण अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है.25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक थाना के द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी है.इस संदर्भ में एसपी से मिलने गये थे मगर एसपी साहब नहीं मिले.


आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post