संदेश

’देश को बचाने के लिये एक बड़े आंदोलन की जरूरत-माले’

चित्र
  * जदयू के प्रदेश महासचिव सह जदयू सेवादल के दरभंगा जिला अध्यक्ष मो रिजवान आजाद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं का भाकपा माले में शामिल होने का अभिनंदन-धीरेन्द्र * ’उन्मादियों को संरक्षण देना बंद करे सरकार-बैद्यनाथ यादव’ * ’अल्पसंख्यकों,दलितों और महिलाओं पर बढ़ते हमले का डटकर प्रतिवाद होगा-नेयाज अहमद’ दरभंगा.आज भाकपा माले कार्यालय में जदयू के प्रदेश महासचिव सह जदयू सेवा दल के दरभंगा जिला अध्यक्ष मो रिजवान आजाद सहित दर्जनों जदयू के कार्यकर्ताओं ने भाकपा माले की सदस्यता ली. उनलोगों ने इस बात का ऐलान किया कि बिहार में भाकपा माले ही सदन से लेकर सड़कों पर इंसाफ की आवाज उठाती है. सामाजिक न्याय,धर्मनिरपेक्षता,शिक्षा-रोजगार-स्वास्थ्य सहित बढ़ते अपराध के खिलाफ आंदोलन का नाम माले है.आगे उन्होंने कहा कि नीतीश जी अब भाजपा-आरएसएस के सामने नतमस्तक हो गए हैं,उनसे अब कोई और उम्मीद नही बची है. ऐसी स्थिति में हमलोगों ने माले में शामिल होने का फैसला किया है. भाकपा माले में शामिल होने वाले नेताओं-कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा ने कहा कि हमारा प्या...

हीट वेव से बचाव के लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाये

चित्र
आलोक कुमार और स्वीटी माइकल की रिपोर्ट बेतिया. पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में आमजन को हीट वेव से बचाव एवं चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में हीट वेव से प्रभावित लोगों के समुचित इलाज के लिए चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ की जाय. इसके लिए डॉक्टर, नर्सेज, कर्मी की उपस्थिति, एंबुलेंस की उपलब्धता आदि की समुचित व्यवस्था करें. उन्होंने कहा कि हीट वेव से बचाव के लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाये ताकि गर्म हवाएँ/लू से आमजन को प्रभावित होने से बचाया जा सके. आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार द्वारा जारी एडवाइजरी का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित किया जाय. सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि हीट वेव से प्रभावित व्यक्तियों के इलाज के लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में संबंधित दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है.साथ ही पूरे स्वास्थ्य अधिकारियों, डॉक्टरों एवं कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है.जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी द...

दीपू ने अनिशा से शादी करने से इंकार कर दिया

चित्र
पटना. भाकपा-माले व ऐपवा की एक राज्य स्तरीय जांच टीम आज फिर औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के चिरैला गांव पहुंची. इस जांच टीम में माले विधायक महानंद सिंह, मनोज मंजिल, ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी, राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे और औरंगाबाद माले जिला सचिव मुनारिक राम शामिल थे.जांच टीम इस मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी से बात की लेकिन उनकी जांच का दायरा केवल प्रेम तक सीमित है लेकिन अन्य लड़कियों ने क्यों जहर खाया इसका जवाब उनके पास नहीं है.जांच टीम को मृतक लड़की काजल कुमारी की मां के द्वारा किया गया एफआईआर की काॅपी और कुछ अन्य तथ्य मिले, जिसके आलोक में जांच दल ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की अपनी मांग को फिर से दुहराया है. एफआईआर की काॅपी में यह कहा गया है कि अनिषा कुमारी, उम्र-15 वर्ष एक लड़के दीपू से प्रेम करती थी. जो गया जिले के गुरारू प्रखंड के पहाड़पुर गांव का रहने वाला है और उमेश पासवान का बेटा है. लेकिन दीपू ने अनिशा से शादी करने से इंकार कर दिया. उसके बाद अनिशा अपनी सभी सहेलियों को बुलाकर बघार में ले गई और सभी को जहर खाने को दिया. जिसमें 3 की घटना स्थल और एक की अस्पताल में मौत हो गई. इ...

पास्का जागरण के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम

चित्र
पटना. संत माइकल हाई स्कूल के सामने है रोमन कैथोलिक समुदाय का चर्च. इस चर्च का नाम है प्रेरितों की रानी ईश मंदिर कैथेड्रल.यहां के प्रधान पल्ली पुरोहित हैं फादर पीयूस प्रशांत माइकल ओस्ता.संत माइकल हाई स्कूल के प्राचार्या फादर एडिसन आमस्टांग के नेतृत्व में पास्का जागरण के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम किया गया. यहां पर आग और पानी कार्यक्रम किया जा रहा है. अंधेरे पर प्रकाश की जीत दर्शाया जाता है. प्रकाश के रूप में प्रभु येसु ख्रीस्त को दिखाया जाता है.जो संसार में व्याप्त अंधेर नगरी को प्रकाशमय कर देंगे. इस अवसर पर ईसाई समुदाय बपतिस्मा संस्कार की प्रतिज्ञा दुहराते हैं. बारह बजने के बाद जीवित होने वाले प्रभु येसु ख्रीस्त के मौत पर विजयी होने पर पास्का का मिस्सा चढ़ाया जाता है. शुरू में नई आग की आशीष मुख्य अनुष्ठाता के कर कमलो से हुआ.ज्योति की घोषणा एंव ज्योति गुणगान फादर आमस्टाग के द्वारा किया गया.धार्मिक समारोह में धर्मग्रंथ से सात पाठ पढ़े गए. पुनर्जीवित येसु ख्रीस्त ने अपने शिष्यों एंव प्रेरितों तथा अपने अपनों को कई बार दर्शन देकर शांति, भाई चारे एंव प्रेम का संदेश दिया. कैथेालिक विश्वासिययों न...

गर्मियों में बढ़ते तापमान के बीच नींबू की डिमांड भी काफी बढ़ गई

चित्र
  पटना.सामान्य आकार का एक पीला नींबू हाथ में ले.साथ में हल्दी का पेस्ट एक पुड़िया बनाकर सफेद कागज, लाल रूमाल और उसके अंदर सिंदूर भी रखें. Nimbu पर आप जिसको वशीकरण करना चाहते हैं उसका नाम का पहला अक्षर haldi से लिखे। कागज पर पूरा नाम लिखें और नींबू को उसपर रखकर रूमाल में लपेट लें. गर्मियों में बढ़ते तापमान के बीच नींबू की डिमांड भी काफी बढ़ गई है. जिस कारण नींबू कई जगहों पर 300 रूपए प्रति किलो के पार हो गया है. हाल ये है कि कई जगहों पर 10 रुपए में सिर्फ एक नींबू ही मिल रहा है. दिल्ली के मार्केट में सब्जी विक्रेताओं की मानें तो बीते कुछ दिनों में नींबू के दामों में काफी इजाफा हुआ है. नोएडा में नींबू अलग अलग दामों में बिक रहा है, इसमें 240 रुपए से लेकर 280 रुपये प्रति किलो तक शामिल है. कुछ दुकानदारों का कहना है कि मंडियों में ही नींबू के दामों में काफी इजाफा हुआ है, बीते हफ्ते जो नींबू 200 रुपए प्रति किलो बिक रहा था वो अब 250 प्रति किलो के पार चला गया है. इसी तरह की अवैज्ञाणिक करतब करने से नींबू की कीमत आसमान में है. नींबू की कीमत दिन व दिन बढ़ रही है बाजार में दस पीस नींबू की कीमत मे...

शौचालय काफी गंदे रहते थे.वह अभी भी बरकरार

चित्र
  आलोक कुमार और स्वीटी माइकल की पोल खोलनी वाली रिपोर्ट... पटना. इन दिनों राजधानी पटना को पटना नगर निगम स्वच्छ और सुन्दर बनाने में जुटा है.यह सब स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले किया जा रहा है.इसके लिए निगम प्रशासन के तरफ से शहर में 500 से अधिक शौचालय का निर्माण करवाया गया है. जो स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग को बढ़ाने में मददगार साबित होगा. इन सभी टॉयलेट्स की साफ सफाई और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी सुलभ इंटरनेशनल को दी गई है.    बता दें कि पिछली बार पटना स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में फिसड्डी हो गया था. इसका मुख्य कारण शौचालय की गुणवत्ता में कमी थी. निगम प्रशासन किसी भी शौचालय की देखरेख नहीं करता थी. जिसकी वजह से शौचालय काफी गंदे रहते थे.वह अभी भी बरकरार है.  पटना नगर निगम के वार्ड 22 ए के क्षेत्र में स्थित है शौचालय.कुर्जी चर्च के परिसर से सटे निर्मित है शौचालय है.पटना नगर निगम के 22 ए में दर्जनों सफाईकर्मी हैं.जो रोड क्लिन करने में लगे रहते हैं.वार्ड 22 ए के वार्ड पार्षद ध्यान दें.अब स्थिति यह है आवाजाही करने वालों को नाक पर रूमाल रखकर जाने को मजबूर हो रहे हैं. बता दें कि...

पास्का जागरण समारोह

चित्र
  पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा के द्वारा प्रो कैथेड्रल चर्च बांकीपुर में रात्रि 10ः30 बजे मिस्सा पटना.अब से कुछेक घंटों के बाद ईसाई धर्मावलंबी चालीस दिन तक प्रभु येसु की स्तुति में एवं उसके दुख एवं मरण के स्मरण में प्रार्थना, उपवास, तपस्या, परहेज आदि कार्य करते हुए आज पवित्र चरम के दिन में पहुंचने वाले हैं.इसके साथ ही पवित्र शनिवार अर्थात प्रभु येसु का देह कब्र में लेटा रहना एवं ख्रीस्त का पुनरुत्थान दिन मनाया जाएगा.इस समय सभी ईसाई धर्मावलम्बी मौन रहकर एवं विशेष प्रार्थना करते हुए येसु के पुनरुत्थान की बाट जोह रहे है. आज धर्मी और पवित्र स्त्रियां दुख भरे मन और दिल के साथ एवं सुगंधित द्रव्य लेकर येसु के शव का विलेपन करने के लिए प्यार और भक्ति के साथ कब्र के पास जाती है और कब्र खुला देख कब्र में प्रवेश करती हैं. लेकिन वे येसु का शव न पाकर डर और भय से घबरा जाती हैं. साथ ही साथ विश्वास भरे मन दिल से वे आश्चर्यचकित हो जाती है अर्थात उन्हें येसु का कथन ज्ञात था कि येसु पापियों के हवाले कर दिया जायेगा क्रूस पर चढ़ाया जाएगा और तीसरे तीसरे दिन जी उठेगा. कुर्जी पल...