🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

मिशन इंद्रधनुष-4 कार्यक्रम का उद्घाटन किया

 मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा तुरकौलिया प्रखंड के मजूराहां के प्राथमिक विद्यालय, वार्ड नंबर 1, दलित बस्ती में जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में मिशन इंद्रधनुष-4 कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया.उक्त अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकौलिया के प्रभारी डॉ० धीरज कुमार द्वारा जिलाधिकारी महोदय को बुके देकर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर मिशन इंद्रधनुष-4 कार्यक्रम के तहत चिन्हित छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया गया.वहीं सेयम कुमार माता- कांति माझी, नंदन कुमार, पिता- महाराजा मांझी, शबनम कुमारी, पिता - जितेंद्र मांझी सहित अन्य बच्चों को टीकाकरण किया गया.इंद्रधनुष-4  कार्यक्रम के तहत छूटे हुए बच्चों का चिन्हित कर टीकाकरण किया गया.


इस अवसर पर सिविल सर्जन, एसीएमओ, डीपीएम, एएनएम, जिला स्तरीय प्रोग्राम पदाधिकारी, सभी सहयोगी संस्था के जिला स्तरीय प्रतिनिधि, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Bihar : Apprenticeship क्यों जरूरी है? प्रशिक्षण के बाद रोजगार में अनुभव की भूमिका

  प्रशिक्षण के बाद Apprenticeship और अनुभव रोजगार में कितने महत्वपूर्ण हैं? कौशल प्रमाणपत्र से नौकरी तक पहुंचने में अप्रेंटिसशिप की अहम भूमि...