गुरुवार, 24 अगस्त 2023

जिला के अब तक 23 बच्चों की सर्जरी कर कानपुर में किया गया कॉकलियर इंप्लाट

 *श्रवण श्रुति की मिली मदद, अपने माता—पिता की आवाज सुन सकेगी टेकारी की स्वीटी

*जिला के अब तक 23 बच्चों की सर्जरी कर कानपुर में किया गया कॉकलियर इंप्लाट

*ज़िले के 39 बच्चे को सर्जरी के लिए अंतिम कागजी प्रक्रिया में है, बहुत जल्द ही यह बच्चे भी अपने माता पिता की आवाज सुन सकेंगे

*
कानपुर में टेकारी की स्वीटी का सफलतापूर्वक किया गया सर्जरी

गया.  गया ज़िला के सुदूरवर्ती  क्षेत्र टेकारी की स्वीटी की उम्र 4 साल है. जब वह दो साल की थी तब अक्सर माता—पिता के पुकारे जाने पर वह अपनी प्रतिक्रिया नहीं देती थी. माता पिता को यह लगा कि शायद बच्ची को बोलने में समय लगेगा. इसे लेकर कुछ समय तक तो वे इत्मिनान रहे लेकिन मन में यह बात खटकती रही. उन्होंने महसूस किया कि दूसरे बच्चों की तरह उनकी बच्ची का प्रतिक्रिया नहीं देना  कोई साधारण बात नहीं है. इसे लेकर उन्हें कई अस्पतालों का चक्कर लगाना पड़ा. तब पता चला कि उनकी बच्ची की सुनने की क्षमता प्रभावित है. वह सुन नहीं पाती. स्वीटी का नहीं सुन पाना उसके माता पिता के लिए एक बड़ी परेशानी का सबब बन गया. ना तो इतना पैसा था कि वह इलाज में खर्च कर सकें ना ही किसी बड़े अस्पताल में जाने के संसाधन.

           इस बीच गांव की आशा दीदी ने उनके इस परेशानी को हल कर दिया. आशा दीदी ने स्वीटी के पिता चंद्र दास को यह बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे बच्चों के कानों की जांच की जाती है और किसी परेशानी होने पर इसका इलाज किया जाता है. उसने बताया कि इसके लिए श्रवण श्रुति कार्यक्रम के तहत कैंप लगाया जाता है. इस जानकारी के बाद चंद्र दास अपनी बच्ची को लेकर टेकारी के मुससी आगनवाड़ी सेंटर पहुंचे और वहां राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिकित्सा दल द्वारा स्क्रीनिंग करवाया गया. फिर बच्ची के कानों की आवश्यक जांच व इलाज की प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रारंभ की गयी.  स्वीटी का कानपुर के चिकित्सकों द्वारा स्क्रीनिंग करवाया गया। बेरा टेस्ट करवाया गया तथा स्वीटी को विशेष जांच के लिए कानपुर भेजा गया। परसो यानी 21 अगस्त  2023 को टेकारी की स्वीटी का सफलतापूर्वक सर्जरी करते हुए कॉकलियर इंप्लाट लगाया गया।

       चंद दास बताते हैं कि वह किसान हैं, खेती करके अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं. श्रवण श्रुति की मदद से उन्हें काफी लाभ मिला है. उनका कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वह बच्ची की सर्जरी कर सके. इस सर्जरी और इलाज में जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की विशेष पहल से स्वास्थ्य विभाग की काफी मदद मिली है और सभी खर्च सरकार द्वारा वहन किये गये हैं. 

   *23 बच्चों को मिली श्रवण श्रुति की मदद

जिला में श्रवण श्रुति कार्यक्रम की मदद से 23 बच्चों के कानों की सफल सज्ररी की जा चुकी है. इन बच्चों के सर्जरी कर कॉकलियर इंप्लाट किया गया है. अब ये बच्चे अपने मां—बाप आवाजें सुन सकेंगे. सर्जरी के बाद इन बच्चों के माता—पिता के चेहरे पर मुस्कान है. उन्हें अब आशा हैं कि वह अपने बच्चों की बोली सुन सकेंगे. बच्चे अपने मातापिता को प्रतिक्रियाएं दे सकेंगे.

           श्रवण श्रुति कार्यक्रम की मदद से कानपुर स्थित मेहरोत्रा ईएनटी अस्पताल में इन बच्चों की सर्जरी की गयी. इनमें बोधगया के तीन, शेरघाटी एक, टेकरी 9, बेलागंज 2, इमामगंज तीन, मोहनपुर दो, मानपुर एक, परैया एक, बांके बाजार एक, गुरुआ के एक और वजीरगंज के एक बच्चे शामिल हैं. 

     *स्वस्थ्य भविष्य की जिलाधिकारी ने की कामना

     श्रवण श्रुति कार्यक्रम का अनुश्रवण जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एस एम द्वारा नियमित रूप से सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करते हैं। साथ ही पहले जितने भी सर्जरी हो चुके हैं उन बच्चों में वर्तमान स्थिति का भी जानकारी लेते हैं।  जिलाधिकारी ने बताया कि श्रवण श्रुति कार्यक्रम की मदद से ऐसे सभी बच्चे जो सही प्रकार से नहीं सुन पाते या पूरी तरह से बहरापन के शिकार है, उनके सर्जरी और इलाज की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा की जायेगी. उन्होंने सर्जरी हुए बच्चों के स्वस्थ्य भविष्य की कामना करते हुए उनके माता—पिता को बच्चों की नियमित थेरेपी की सलाह दी है. बच्चों के बेहतर खानपान पर भी ध्यान देने के लिए कहा है. 

  *स्क्रीनिंग की संख्या को बढ़ाने का हो रहा काम

        ज़िला पदाधिकारी ने बताया कि जिला एवं प्रखंड स्तर में कैंप लगाकर बच्चों की स्क्रीनिंग की संख्या को बढ़ाया जा रहा है. अधिक से अधिक ऐसे बच्चों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है जो बहरापन के शिकार हैं. ऐसे बच्चों के माता​पिता अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक से मिलकर इसके बारे में विस्तार से जानकारी ले सकते हैं. साथ ही जयप्रकाश नारायण अस्पताल में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्व्यक से मिल सकते हैं.

         सिविल सर्जन ने बताया बच्चों की स्क्रीनिंग के बाद आवश्यक जांच किया जाता है. बहरापन के शिकार बच्चों के ईलाज के लिए पूरी व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग कर रही है।

         ज़िले में अबतक 325877 बच्चे को स्क्रीनिंग किया जा चुका है। 735 बच्चे को बेरा जांच हेतु रेफर किया गया था। 416 बच्चे बेरा जांच पूर्ण की गई, जिसमे 81 बच्चे बेर पॉजिटिव  तथा 335 बच्चे बेरा निगेटिव पाए गए। कुल 23 बच्चे को सफलतापूर्वक कॉकलियर इंप्लाट मशीन लगा दिया गया है। 39 बच्चे को मशीन लगाने के लिए कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है, इन्हें भी जल्द ही कॉकलियर इंप्लाट करवाया जाएगा।


 आलोक कुमार

बुधवार, 23 अगस्त 2023

अन्य अनुमंडल में भी आयोजकों को किया जाएगा सम्मानित


* हिलसा अनुमंडल में मुहर्रम के अवसर लाइसेन्स की शर्तों के अनुपालन के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम अखाड़ा जुलूस निकालने वाले आयोजकों एवं शांति समिति के सदस्यों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित  व  अन्य अनुमंडल में भी आयोजकों को किया जाएगा सम्मानित


हिलसा। मुहर्रम के अवसर पर  सम्पूर्ण जिला में अनेक अखाड़ों द्वारा जुलूस निकालने के लिए लाइसेन्स लिया गया था। अधिकांश अखाड़ों द्वारा लाइसेन्स की शर्तों का अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला गया। 

ऐसे सभी अखाड़ों एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग करने वाले शांति समिति के सदस्यों को अनुमण्डलवार सम्मानित किया जा रहा है। इस क्रम में सबसे पहले आज हिलसा अनुमंडल के 30 अखाड़ा आयोजकों तथा शान्ति समिति के 20 सदस्यों को सम्मानित किया गया। अनुमंडलीय सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हिलसा अनुमंडल में मुहर्रम का जुलूस काफी शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया गया इसके लिए सभी अखाड़ों के आयोजक एवं शांति समिति के स्थानीय सदस्यगण धन्यवाद के पात्र हैं। इन सभी लोगों द्वारा प्रशासन को सक्रिय सहयोग दिया गया जिसके फलस्वरूप यह आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संभव हुआ।

    इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ों के आयोजकों तथा शान्ति समिति के सदस्यों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।


आलोक कुमार 

बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो के कहा

 

12 दिनों तक नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी चर्च में धार्मिक कार्यक्रम

बेतिया.ईसाई समुदाय का उद्गम स्थल बेतिया में आध्यात्मिक प्रार्थना सभा कार्यक्रम 25 अगस्त से होने जा रहा है.जो तीन दिनों का है, वह 27 अगस्त तक चलेगा.उसके बाद 30 अगस्त से नोवेना प्रार्थना शुरू होगी.वह 7 सितंबर तक जारी रहेगा. 8 सितंबर को धन्य वर्जिन मेरी चर्च (नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी) बेतिया चर्च में महापर्व का मिस्सा पूजा होगा.बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो के कहा कि पल्ली में होने वाले धार्मिक आयोजन में सपरिवार भारी संख्या में भाग ले.लंच और टी सर्व किया जाएगा.

आध्यात्मिक प्रार्थना सभा कार्यक्रम

दिनांक 25 अगस्त दिन शुक्रवार दोपहर 3 बजे आध्यात्मिक प्रार्थना सभा का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से होगा. आध्यात्मिक प्रार्थना सभा संख्या 4ः30 तक, उसके बाद संध्या 5 बजे से मिस्सा बलिदान, उसके बाद पुनः आध्यात्मिक प्रार्थना संध्या 7ः00 बजे तक होगी.26 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 9ः00 बजे से दोपहर 12ः30 तक तथा दोपहर 2 बजे से संध्या 4ः30 तक आध्यात्मिक प्रार्थना, उसके बाद संध्या 5 बजे से मिस्सा बलिदान मिस्सा के बाद पुनः आध्यात्मिक प्रार्थना संध्या 7ः00 बजे तक होगी.27 अगस्त दिन रविवार को सुबह 9ः00 बजे से दोपहर के 12ः30 बजे तक तथा दोपहर 2ः00 बजे से संध्या 5ः30 बजे तक आध्यात्मिक प्रार्थना उसके बाद संध्या 6ः00 बजे से मिस्सा बलिदान. 

नोवेना प्रार्थना 30 अगस्त से

दिनांक 30 अगस्त संध्या 5ः00 बजे झंडोतोलन के बाद मिस्सा बलिदान एवं नोवेना प्रार्थना.दिनांक 30 अगस्त से 7 सितम्बर तक प्रति दिन संध्या 5ः00 बजे मिस्सा बलिदान एवं नोवेना प्रार्थना. दिनांक 7 सितम्बर को मिस्सा बलिदान एवं नोवेना प्रार्थना के बाद माँ मरियम के आदर में डोली शोभायात्रा.आप पल्ली वासियों से निवेदन यह है कि उस दिन अपने साथ मोमबत्ती लेते आयें.

पल्ली महापर्व 8 सितंबर को

प्रत्येक साल की तरह आठ सितंबर को माता मरियम का पर्व है.इस दिन बेतिया में पल्ली दिवस मनाया जाता है.पल्ली में धार्मिक माहौल बनाने के लिए नौ दिवसीय नोवेना का आयोजन किया गया है.महागिरजाघर का नाम नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी है.जो बेतिया कैथेड्रल के नाम से प्रचारित है.दिनांक 8 सितम्बर को पल्ली का महापर्व है.इस अवसर पर पहला मिस्सा बलिदान सुबह 6ः30 बजे होगा और उस मिस्सा बलिदान में छोटे बच्चे एवं बच्चियों का प्रथम पवित्र परमप्रसाद दिया जायेगा. शाम का मिस्सा बलिदान संध्या 5ः00 बजे होगा और उस दिन सुबह का दूसरा मिस्सा नहीं होगा. इन सभी कार्यक्रमों में आप सभी बेतिया के पल्ली वासियों से अनुरोध है कि सपरिवार भाग लेकर माँ मरियम का आर्शीवाद प्राप्त करें.


आलोक कुमार

 

जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

 * जिला में अल्पवृष्टि से उत्पन्न स्थिति को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक

* विधायकगण के साथ-साथ जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी रहे मौजूद

 हिलसा । जिले में अल्पवृष्टि से उत्पन्न स्थिति को लेकर  जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज हरदेव भवन सभागार में जिला के विधायक एवं जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।बताया गया कि अल्पवृष्टि के कारण भू जल स्तर में  गिरावट हुई  है। हिलसा अनुमंडल में जल स्तर में सर्वाधिक गिरावट हुई है।

       जिला के सभी पंचायत के वार्डों में नल जल योजना का क्रियान्वयन पंचायती राज विभाग एवं पीएचईडी द्वारा किया गया है। अद्यतन जिला के विभिन्न वार्डों के 7223 परिवार नल जल कनेक्शन से वंचित हैं।इनमें से अधिकांश परिवार सामान्य बसावट से कुछ दूरी पर बसे हैं। ऐसे परिवारों को आच्छादित करने के लिए नल जल की नई योजनाएं ली गई है या नए चापाकल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। नई ली गई 257 योजनाओं में से 136 योजनाओं का कार्य पूर्ण हुआ है, शेष को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। विगत तीन वर्षों में लगाए गए चापाकल स्थलों की सूची संबंधी विधायकों से साझा करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को दिया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में पीएचईडी द्वारा नए चापाकल लगाने के लिए निविदा निकाली गई है। सभी विधायकों को निर्धारित संख्या में नए  चापाकल स्थलों की सूची उप विकास आयुक्त को उपलब्ध कराने को कहा गया। खराब चापाकलों की मरम्मती उच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित करने को कहा गया।

        राजकीय नलकूपों के बारे में बताया गया कि जिला में 417 में से अद्यतन 200 नलकूप चालू हैं। चालू होने योग्य सभी नलकूपों की त्वरित मरम्मती सुनिश्चित करने का निर्देश   दिया गया। सभी नलकूपों की  सूची सभी संबंधित विधायकगण से साझा करने को कहा गया।

      जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला में धान रोपनी का आच्छादन लक्ष्य के विरुद्ध 94 प्रतिशत तथा मक्के का आच्छादन 95 प्रतिशत हुआ है। जिला में उर्वरक की उपलब्धता एवं निर्धारित दर पर पारदर्शी ढंग से वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।  

    सभी उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र से संबंधित पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं को रखा गया। जिसे संकलित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अगले तीन दिनों में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों द्वारा इन सभी समस्याओं से संबंधित स्थल का भ्रमण कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

    निर्देश दिया गया कि बिजली के ट्रांसफार्मर के खराब होने पर उसे निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत ठीक किया जाए या बदला जाय। कृषि कार्यों के लिए विद्युत आपूर्ति का समय निर्धारित हो, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पेयजल से संबंधित किसी भी तरह की समस्या को जिला स्तरीय आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06112-233168 पर साझा किया जा सकता है।

          बैठक में विधायक हरनौत, विधायक अस्थावां, विधायक हिलसा,विधायक इसलामपुर, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी आदि अहमिल थे।



आलोक कुमार

लोगों से अपील-आपसी सौहार्द, सद्भावना के साथ रहें

  * रतन माला, बगहा में स्थिति सामान्य, शांति-व्यवस्था कायम

* कई शरारती तत्वों को किया गया है गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी

* लोगों से अपील-आपसी सौहार्द, सद्भावना के साथ रहें


* किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें

* लगातार करायी जा रही है मॉनिटरिंग, संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन से रखी जा रही है नजर

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले में है बगहा। बगहा के रतनमाला में आपसी विवाद के पश्चात वर्तमान में वस्तुस्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा शांतिपूर्ण है।  इस दौरान कई शरारती तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य चिन्हित शरारती तत्वों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

    शांति-व्यवस्था कायम होने के पश्चात आज रतन माला की स्थिति सामान्य हो गयी है ।   व्यवसायियों द्वारा अपनी दुकान खोली गई। लोगों की आवाजाही सामान्य रही। सभी स्थानीय निवासी अपने-अपने दिनचर्या में मशगुल रहें।

       स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहकर रेगुलर मॉनिटरिंग की जा रही है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। शांति समिति के सदस्यों के माध्यम से भी स्थानीय लोगों को इस बारे में जानकारी दे दी गयी है ताकि आम जनजीवन सामान्य रहे।

             जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा अपील की गई है कि बगहावासी आपसी सौहार्द, सद्भाव के साथ रहें। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। अफवाह के कारण ही उक्त घटना हुई थी। अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है, कई की गिरफ्तारी भी हुई है। उक्त घटना के किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रतन माला, बगहा में स्थिति सामान्य है। शांति-व्यवस्था कायम है। जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं संवेदनशील है।


आलोक कुमार

मंगलवार, 22 अगस्त 2023

बगहा के रतन माला में आपसी विवाद

 

बगहा में 22 से 24 तक इंटरनेट सेवा बंद

 बगहा ।आज नागपंचमी, महावीरी झंडा त्योहार के दौरान बगहा के रतन माला में आपसी विवाद की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।

       इस घटना के संबंध में कई प्रकार की अफवाह कतिपय लोगों द्वारा फैलाई जा रही थी। जिसमें मुख्यतः हनुमान जी की प्रतिमा तोड़े जाने से संबंधित था। जाँच के क्रम में प्रतिमा सही पाया गया है। इसके साथ ही अन्य प्रकार के भी अफवाह फैलाये जा रहे थे, जो बिल्कुल सही नहीं थे।इस विवाद में तीन-चार लोगों को मामूली चोटें आयी है, जिसका इलाज कराया गया है। फिलहाल चोटिल व्यक्ति ठीक हैं।

       जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, अमरकेश डी सहित अन्य जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही दोनों पक्षों के लोगों को समझाया गया कि आपसी सौहार्द, सद्भावना के साथ रहें। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।

   क्षेत्र के निवासी इरफान अहमद ने कहा है कि डीएम सर रतन माला निवासी डरे हुए हैं.वहां पुलिस कैंप की अति आवश्यक है. दंगाइयों के द्वारा प्लानिंग की जा रही है. वहां के लोगों में बहुत डर बनी हुई है. रतन माला में 2-3 जगहों पर पुलिस कैंप की अति आवश्यकता है.इसलिए इसको कृपया संज्ञान में लिया जाए.


आलोक कुमार

अच्छी हालत में एक एंबुलेंस की प्रतिनियुक्ति चिकित्सक दल

  कदाचार मुक्त सम्पन्न करायी जायेगी अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा

24 एवं 25 अगस्त को दो पालियों में जिला मुख्यालय अवस्थित 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा


बेतिया। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक-24.08.2023 एवं 25.08.2023 को दो पालियों (प्रथम पाली 10.00 बजे पूर्वाह्न से 12.00 बजे मध्याह्न तक एवं द्वितीय पाली 03.30 बजे अपराह्न से 05.30 बजे अपराह्न तक) में सम्पन्न करायी जायेगी। इसके लिए जिला मुख्यालय में कुल-21 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या-37756 है।

दिनांक-24.08.2023 को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन (वर्ग-1 से 5 तक के महिला अभ्यर्थियों को छोड़कर शेष सभी अभ्यर्थियों के लिए) तथा द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन (वर्ग-1 से 5 तक के महिला अभ्यर्थियों के लिए) आयोजित किये जायेंगे। इसी तरह दिनांक-25.08.203 को प्रथम पाली में भाषा (अर्हता) (महिला अभ्यर्थियों को छोड़कर शेष सभी अभ्यर्थियों के लिए) तथा द्वितीय पाली में भाषा (अर्हता) (सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए) आयोजित किये जायेंगे।

       अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उदेश्य से आज समाहरणालय सभाकक्ष में अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी। इस बैठक में प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी, प्रेक्षक, जोनल-सह-गश्तीदल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षक आदि उपस्थित रहे।

          अपर समाहर्ता ने कहा कि अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इस परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न कराना है। परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में प्रतिनियुक्त सभी प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करेंगे। कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन में इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि छोटी सी भी चूक नहीं होने पाए।

       उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वाच (सामान्य/स्मार्ट) आदि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री भी ले जाने की अनुमति नहीं है। उम्मीदवार को सचेत किया जाएगा कि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है। कदाचार करते पाये जाने की स्थिति में इस परीक्षा सहित आगामी पांच वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित किया जायेगा तथा परीक्षा से संबंधित भ्रामक एवं सनसनीखेज अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जायेगा।

              उन्होंने निर्देश दिया कि केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक तथा पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में परीक्षा प्रारंभ होने के ढ़ाई घंटे पूर्व से यथा-07.30 बजे पूर्वाह्न से उम्मीदवारों की सघन तलाशी के साथ प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के ई-एडमिट कार्ड पर छपे क्यूआर/बार कोड की स्कैनिंग करते हुए फोटो एवं पहचान पत्र के साथ मिलान करते हुए परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। परीक्षा प्रारंभ होने के 01 घंटे पहले अर्थात 09.00 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने नहीं दिया जायेगा।

     इसी तरह द्वितीय पाली में भी परीक्षा प्रारंभ होने के 01 घंटे पहले अर्थात 02.30 बजे अपराह्न के बाद किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि द्वितीय पाली में महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा होने के कारण तलाशी के लिए अलग कक्ष अथवा घेरायुक्त स्थल की व्यवस्था की जाय।

      अपर समाहर्ता ने कहा कि बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम-1981 बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं पर भी लागू है। यदि कोई उम्मीदवार इस अधिनियम के किसी उपबंध का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि क्यूआर/बार कोड स्कैनिंग, बायोमेट्रिक जांच, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी सर्विलांस आदि को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाय।

     उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों पर अबाधित विद्युत आपूर्ति बनाये रखती है। अगर आवश्यकता हो तो जेनरेटर सेट से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। इसके साथ ही उम्मीदवारों के बैठक की व्यवस्था, परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए मोबाइल जैमर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, स्वच्छ जल, पर्याप्त रौशनी सहित अन्य व्यवस्था ससमय कर ली जाय।

       उन्होंने निर्देश दिया कि अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर सभी परीक्षा केन्द्र पर 500 गज के व्यासार्ध में द0प्र0सं0 की धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे। सिविल सर्जन समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष में सुबह से शाम तक के लिए अच्छी हालत में एक एंबुलेंस की प्रतिनियुक्ति चिकित्सक दल, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवा/उपकरण एवं जीवन रक्षक दवा के साथ सुनिश्चित करेंगे। अग्निशमन पदाधिकारी अग्निशामक वाहन की प्रतिनियुक्ति सभी साजो सामान के साथ करना सुनिश्चित करेंगे।

      समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिला स्तर पर दिनांक-24.08.2023 एवं 25.08.2023 को प्रातः 06.00 बजे से संध्या 06.00 बजे तक समाहरणालय भवन के दूरभाष संख्या-06254-246144 पर जिला नियंत्रण कक्ष फंक्शनल रहेगा।


आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें?

 पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें? भारत में लाखों लोग अपनी आजीविका के लिए सरकारी पेंशन योजनाओं पर निर्भर हैं। वृद्धावस्था, विधव...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post