संदेश

शनिवार को 35 वें दिन बेगूसराय के वार्ड सचिव धरना -प्रदर्शन पर बैठे

चित्र
    पटना . इस समय बिहार में लोग मौसम विभाग का मुंह ताक रहे हैं.विभाग की ओर से कम से कम घोषणा हो जाए कि अब ठंड में कमी आएगी. फिलहाल ऐसा होता दिख नहीं रहा है. शीतलहर का प्रकोप जारी है.इस शीतलहर वातावरण में बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के द्वारा 13 दिसंबर 20.21 को 1 लाख 14 हजार 691 वार्ड सचिवों को दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया. अपने पद पर पुनः बहाल करने की मांग को लेकर गर्दनीबाग पटना में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य हैं. गुरुवार को 33 वें दिन मधेपुरा के, शुक्रवार को 34 वें दिन मोतिहारी के और आज शनिवार को 35 वें दिन बेगूसराय के वार्ड सचिव धरना -प्रदर्शन पर बैठे रहे.     गर्दनीबाग धरना स्थल पर वार्ड सचिव संघ पटना बिहार के प्रदेश अध्यक्ष कामदेव कुमार ने कहा कि हम लोग बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना अंतर्गत नल-जल एवं नली-गली योजना क्रियान्वयन थे. हमलोग दसवीं पास योग्यता के आधार पर पूरे बिहार में लगभग 1 लाख 14 हजार 691 हैं. सभी वार्ड सचिवों का चयन प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रतिनियुक्ति पर पंचायत स्तरीय कर्मी के उपस्थिति में वार्ड सभा के मा...

सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया

चित्र
 बगहा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले से ‘समाधान यात्रा‘ का शुभारंभ किया. बगहा- 2 में संतपुर सोहरिया पंचायत स्थित दरुआबारी गांव में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया.वहां समेकित थरुहट विकास अभिकरण अंतर्गत सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया.     इस क्रम में लाभुकों के बीच सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत किट का वितरण किया.दरुआबारी ग्राम में मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, नल-जल योजना एवं जल-जीवन-हरियाली योजना अंतर्गत पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया.         बिहार महादलित विकास मिशन के तहत संचालित रमाबाई किशोरी समूह, दरुआबारी की छात्राओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और उसके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया.ग्रामीणों की मांग पर सुगमतापूर्वक आवागमन के लिए सड़क बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिया.                    बगहा नगर परिषद् अंतर्गत पारसनगर में गंडक नदी से हुए कटाव का स्थल निरीक्षण किया.पारसनगर में बांध ...

त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रो0 सिद्धेश्वर प्रसाद का आज अचानक ज्यादा तबीयत खराब

  पटना। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रो0 सिद्धेश्वर प्रसाद का आज अचानक ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उनकी गहन चिकित्सा चल रही है।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने पूर्व राज्यपाल प्रो0 सिद्धेश्वर प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की है। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने भी प्रो0 सिद्धेश्वर प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना की है। आलोक कुमार

“बेनेडिक्ट, दुल्हे (ख्रीस्त) के विश्वासी मित्र, आपका आनन्द उनकी आवाज सुनकर पूर्ण हो जाए, अब और अनन्त काल तक ”

चित्र
    वेटिकन.5 जनवरी को कैथोलिक कलीसिया ने अपने पूर्व परमाध्यक्ष ससम्मान सेवानिवृत संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें को अंतिम विदाई दी.संत पापा फ्राँसिस ने समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित कर संत पापा फ्राँसिस ने समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित कर दिवंगत आत्मा को ईश्वर के हाथों सौंप दिया. संत पापा ने एक ट्वीट में लिखा, “बेनेडिक्ट, दुल्हे (ख्रीस्त) के विश्वासी मित्र, आपका आनन्द उनकी आवाज सुनकर पूर्ण हो जाए, अब और अनन्त काल तक.”   पोप फ्राँसिस के साथ मिलकर पूरी कलीसिया ने पोप बेनेडिक्ट 16 वें की आत्मा की आनन्द शांति के लिए प्रार्थना की एवं उन्हें अंतिम विदाई दी.अंतिम संस्कार के बाद संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें के पार्थिव शरीर को संत पेत्रुस महागिरजाघर में दफनाया गया. वेटिकन के सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के नेतृत्व में पोप बेनेडिक्ट सोलहवें (95) के अंतिम संस्कार में दुनिया भर के नेताओं समेत हजारों लोग कतार में खड़े हैं. 600 वर्षों में यह पहली बार है कि किसी मौजूदा पोप ने किसी पूर्व पोप के अंतिम संस्कार की अध्यक्षता की है.     बेनेडिक्ट XVI का मकबरा सेंट पीटर बेसिलिका के क्रिप्ट म...
 *अनुसूचित जाति-जनजाति समिति की बैठक में माले विधायकों ने उठाया बेदखली व दलितों के उत्पीड़न का मुद्दा *बेदखली, दलित उत्पीड़न व दलित छात्रावासों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा पटना.अनुसूचित जाति-जनजाति बिहार राज्य समिति की बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विगत 4 जनवरी को हुई बैठक में भाकपा-माले विधायक दल के उपनेता सत्यदेव राम, फुलवारी विधायक गोपाल रविदास और अगिआंव विधायक मनोज मंजिल ने हिस्सा लिया. माले विधायकों ने पूरे राज्य में जल-जीवन हरियाली योजना के तहत दलितों-गरीबों पर चलाए जा रहे बुलडोजर के मसले को पूरी मजबूती के साथ उठाया. माले विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि सरकार कहती है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए किसी भी गरीब का घर तोड़ा नहीं जाएगा, लेकिन कहीं भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है. सरकार के बारंबार आश्वासन के बाद भी राज्य के कई जिलों में बरसो बरस से बसे दलित-गरीबों पर बुलडोजर की मार पड़ रही है. उन्हें उजाड़ दिया गया है या उजाड़ने की नोटिस थमा दी गई है. सरकार इसपर रोक लगाए और नया सर्वे कराकर दलितों-भूमिहीनों के लिए नया वास-आवास कानून बनाए.  उन्होंन...

राज्य कर्मी ए.एन.एम. को पांच माह से वेतन भुगतान नहीं

चित्र
    पटना.बिहार सरकार की उदासीनता के कारण राज्य कर्मी ए.एन.एम. को पांच माह से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है.आज गुरूवार को कड़ाके की सर्दी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया. इस सर्द वातावरण में परिवार कल्याण क्षेत्रीय कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो गई.      परिवार कल्याण क्षेत्रीय कार्यकर्ता एएनएम का वेतन भुगतान विगत 5 महीनों से नहीं हो रहा है.जबकि सभी सरकारी सेवक गंभीर से गंभीर परिस्थितियों में भी विभाग के सभी निर्देशों का पालन करते हुए 24 x 7 सेवा प्रदान कर रहे हैं.बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शाखा पटना प्रमंडल, पटना के बैनर तले दिनांक 5 जनवरी 2023 अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग,बिहार सरकार पटना के समक्ष अपनी मांगों की पूर्ति के लिए एक दिवसीय धरना गर्दनीबाग, पटना में दिया गया. धरना स्थल पर सभा की अध्यक्षता बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, पटना प्रमंडल के प्रमंडल अध्यक्ष लाल बाबूराम ने की.        सभा को पटना प्रमंडल के प्रमंडल मंत्री विनोद यादव,बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के मान...

वाल्मीकिनगर आईबी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे

चित्र
  बगहा.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दो दिवसीय प्रवास यात्रा पर बुधवार की शाम पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को दरुआबारी से समाधान यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं. लिहाजा पूरा प्रशासनिक अमला चुस्त दुरुस्त है. वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा पर सीएम नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया गया. वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ  भेंट कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ,नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा उनका अभिनंदन किया गया. उसके बाद सीएम कारकेट काफिले के साथ इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर आईबी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे.      मुख्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर में निर्माणाधीन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.  मुख्यमंत्री ने इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के मुआयना के पश्चात पत्रकारों से बातचीत की. मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न जगहों पर जाकर हो रहे विकास कार्यों की प्रगति...