Configure HTML/JavaScript
कलकत्ता आर्चडायसिस के आर्चबिशप थॉमस डिसूजा हैं
वाटिकन के नियमानुसार कलकत्ता आर्चडायसिस के आर्चबिशप थॉमस डिसूजा पद त्याग करेंगे
कलकत्ता. कलकत्ता आर्चडायसिस के आर्चबिशप थॉमस डिसूजा हैं.उनका जन्म तिथि 26 अगस्त, 1950 है.वाटिकन के नियम के अनुसार 75 वर्ष होने पर पद मुक्त हो जाना है.इसके आलोक में आर्चबिशप थॉमस डिसूजा ने पोप लियो 14 वें के पास पद मुक्त होने के लिए पत्र प्रेषित कर दिया है.जिसे बहुत जल्द ही स्वीकार कर लिया जाएगा.आग्रह स्वीकार होते ही आर्चबिशप थॉमस डिसूजा एमेरिटस हो जाएंगे.एमेरिटस एक सम्मानित शब्द है.जो विशिष्ट पद धारकों को दिया जाता है.
कलकत्ता आर्चडायसिस के आर्चबिशप थॉमस डिसूजा का पुरोहिताभिषेक 16 अप्रैल, 1977 को हुआ था. वे बागडोगरा, पश्चिम बंगाल, भारत के बिशप 14 जून, 1997 को नियुक्त हुए थे. उनका बिशप अभिषेक 25 जनवरी, 1998 को हुआ.उसके बाद कलकत्ता आर्चडायसिस के कोएड जुटर 12 मार्च, 2011 को मनोनीत हुए. मात्र 11 माह के बाद थॉमस डिसूजा कलकत्ता के आर्चबिशप 23 फरवरी, 2012 नियुक्त किया गया.इस पद पर 13 साल से हैं.
एमेरिटस एक शब्द है जिसका उपयोग उन लोगों में किया जाता है जो किसी दिए गए संगठन में अपने कार्यों को समाप्त करने के बाद भी कुछ विशेष विशेषाधिकार प्राप्त करते हैं जो उनकी स्थिति के पूर्ण कार्यों में आनंद ले सकते हैं.सामान्य तौर पर, जिन लोगों को किसी संस्थान में एमेरिटस की उपाधि से सम्मानित किया जाता है, वे एक उत्कृष्ट पेशेवर करियर का प्रतिनिधित्व करते हैं और ज्ञान और सलाह के गढ़ का प्रतिनिधित्व करते हैं, इस बात पर जोर देना महत्वपूर्ण है कि इस प्रकार के शीर्षक आम तौर पर संगठनों में दिए जाते हैं वे एक विशिष्ट सिद्धांत जैसे कि ईसाई चर्च, सरकारी प्रशासनिक प्रणाली, कानून फर्म, आदि को आधार बनाते हैं.
आलोक कुमार
आज उनका अंतिम संस्कार की सेवा
आज फादर अरोकिअम जॉन बोस्को का अंतिम विधि
एक्सटीटीआई चैपल में शाम 4ः00 बजे से मिस्सा
बताते चले कि फादर अरोकिअम जॉन बोस्को का जन्म 27.5.1962 को तमिलनाडु में हुआ था.वे 15.7.1981 को जेसुइट में प्रवेश किये.उनका पुरोहिताभिषेक 30.12.1996 को अंतिम व्रत धारण 15.5.2005 में हुआ था.सोशियस से नौसिखिए मास्टर एक्सटीटीआई दीघा घाट, पटना में 1997-1998 तक थे.शिक्षक सेंट इग्नाटियस हाई स्कूल, औरंगाबाद में 1998-2001 तक थे. प्रधानाध्यापक आर आर हाई स्कूल, बरबीघा में 2003-2006 तक थे. उप प्राचार्य सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, बेतिया में 2006-2011 तक थे.निदेशक के.आर. कैंडिडेट्स हाउस में 2012-2015 तक थे.शिक्षक कैथोलिक हाई स्कूल, आरा में 2016-2018 तक थे.प्रधानाध्यापक कैथोलिक मिडिल स्कूल, आरा में 2018 -2025 मृत्युलोक तक थे.
आज उनका अंतिम संस्कार की सेवा सोमवार, 30 जून को शाम 4ः00 बजे एक्सटीटीआई चैपल में शुरू होगी.
आलोक कुमार
आजतक मुंगेरी ग्राम नहीं बन सका
पटना . पटना नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल अंतर्गत वार्ड नम्बर-22 बी के कुर्जी मोहल्ला में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुंगेरी लाल रहने वाले थे.बीमार पड़ने के बाद परिजनों ने मुंगेरी बाबू को कुर्जी होली फैमिली हाॅस्पीटल में भर्ती कराया.यहां पर इलाज के दरमियान दैनिक हिंदुस्तान और दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित हुई.इस खबर से नीतीश सरकार के महकमे में हलचल मच गया.आनन फानन में नीतीश सरकार ने मुंगेरी बाबू को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने की व्यवस्था कर दी थी.कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल के वरीय चिकित्सक डा.एल.बी.सिंह साथ जाने वाले थे.इस बीच मुंगेरी बाबू की हालत खराब हो गयी और प्रभु के दरबार में चले गए.
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजनीतिक विवशता के कारण जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए दिए.उनके कार्यकाल में बिहार विधान परिषद में कुर्जी मोहल्ला को मुंगेरी ग्राम नामकरण करने का प्रस्ताव पारित किया गया.जो आजतक मुंगेरी ग्राम नहीं बन सका. कुर्जी मोहल्ला का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी और राज्य के पूर्व मंत्री मुंगेरी लाल के नाम पर होगा.अब इसे मुंगेरी ग्राम के नाम से जाना जाएगा.मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को विधान परिषद में इसकी घोषणा की. ध्यानाकर्षण के माध्यम से यह मांग सदस्य दिलीप कुमार चौधरी ने उठाई थी.
परिषद में नेता प्रतिपक्ष सुशील कुमार मोदी ने भी इस मांग का समर्थन किया और मुख्यमंत्री से इसकी अपील की. रामवचन राय ने भी इसका समर्थन किया था. इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंगेरी लाल बड़े नेता थे और गरीबों के मसीहा थे.सदन और विपक्ष के नेता की भावनाओं को देखते हुए कुर्जी नामकरण मुंगेरी ग्राम करने की घोषणा करता हूं.
आलोक कुमार.
मुंगेरी लाल उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक थे: राजेश
स्व. मुंगेरी लाल जी की 24वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि स्व0 मुंगेरी लाल उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक थे। राज्य सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने दलितों के विकास की कई योजनाएँ चलायीं. पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जो रिपोर्ट पेश की उसी के आधार पर आज तक बिहार में पिछड़ों एवं अति पिछड़ों के लिये आरक्षण की व्यवस्था है.
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अलावे कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता डा0 मदन मोहन झा,अभय दूबे, डा0 अशोक कुमार, अवधेश कुमार सिंह, प्रेमचन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र कुमार, राजेश राठौड, प्रमोद कुमार सिंह, जमाल अहमद भल्लू, ब्रजेश प्रसाद मुनन,अजय चौधरी ,सौरभ सिन्हा, नागेन्द्र कुमार विकल, असित नाथ तिवारी, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय,ज्ञान रंजन, वैद्यनाथ शर्मा,अरविन्द लाल रजक, रौशन कुमार सिंह अश्विनी कुमार, रीता सिंह, उदय शंकर पटेल, संतोष श्रीवास्तव, शरीफ रंगरेज, वसीम अहमद, अखिलेश्वर सिंह, वसी अख्तर, दुर्गा प्रसाद , संजय कुमार भारती, सत्येन्द्र कुमार सिंह, विश्वनाथ बैठा, सुनील कुमार सिंह, डा0 सुमन कुमार झा, मो0 शहनवाज,बद्री प्रसाद यादव, कृपा शंकर शाही, जलाधर कुमार, डा0 शैलेन्द्र कुमार, विनय कुमार देव, जय प्रकाश शर्मा, विन्ध्याचल आनन्द, रामशरण कुमार, बी0के0 सिंह कुशवाहा,मो0मुराद सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे.
आलोक कुमार
फादर अरोकिअम जॉन बोस्को प्रभु के प्यारे हो गये
सोसायटी में प्रमुख कार्यभार:
पदनाम संस्था और स्थान वर्ष
सोशियस से नौसिखिए मास्टर XTTI दीघा घाट, पटना 1997-1998
शिक्षक सेंट इग्नाटियस हाई स्कूल, औरंगाबाद 1998-2001
प्रधानाध्यापक आर आर हाई स्कूल, बरबीघा 2003-2006
उप प्राचार्य सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, बेतिया 2006-2011
निदेशक के.आर. कैंडिडेट्स हाउस 2012-2015
शिक्षक कैथोलिक हाई स्कूल, आरा 2016-2018
प्रधानाध्यापक कैथोलिक मिडिल स्कूल, आरा 2018 -2025
आयुष और वैभव जमे
भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 पहला यूथ वनडे मैच शुक्रवार, 27 जून को खेला गया. 2025 भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 पहला वनडे मैच दोपहर 3ः30 बजे शुरू से शुरू हुआ.आयुष और वैभव जमे हैं.भारत की सुनिश्चित जीत दिलवाने के लिए प्रयासरत हैं.दोनों के लिए बेतहर मौका है.
आलोक कुमार
Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस
बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...
-
यह तिथि इतिहास, धर्म, साहित्य और संस्कृति के अद्भुत संगम का प्रतीक 23 अप्रैल का दिन विश्वभर में एक विशेष महत्व रखत...
-
संवैधानिक अध्यक्षीय आसन से सीधे ईसाई धर्मग्रंथ बाइबिल के उद्धरणों के साथ सदन की कार्यवाही की शुरुआत की दक्षिण भारत की राजनीति में एक ऐतिहास...
-
निवेशकों के रुझान के चलते कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है सोना और चांदी भारतीय बाजार में हमेशा से निवेश और प...






