शुक्रवार, 24 जून 2022

आज 10 मामले की सुनवाई की गई

 


नालंदा.लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा आज 10 मामले की सुनवाई की गई.इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया.

हरनौत के चेरो निवासी परिवादी शिव कुमार द्वारा उनकी खरीदगी की जमीन की बंदोबस्ती अन्य व्यक्ति के नाम किये जाने का परिवाद दायर किया गया.इस संबंध में लोक प्राधिकार द्वारा बताया गया कि समाहर्त्ता के न्यायालय में बंदोबस्ती अपील वाद दायर है उसके निर्णय के अनुरूप वाद का निवारण किया जाएगा.हिलसा के परिवादी आजाद कुमार द्वारा जमाबंदी कायम नहीं किये जाने की शिकायत दर्ज की गई. इस संबंध में अंचलाधिकारी हिलसा द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि परिवादी के नाम से जमाबंदी कायम कर लगान रसीद निर्गत किया गया है.

एकंगरसराय विशुनपुर के परिवादी श्यामदेव प्रसाद द्वारा उनकी जमीन की जमाबंदी अन्य व्यक्ति के नाम कायम किये जाने के परिवाद के आलोक में उन्हें गलत जमाबन्दी के रद्दीकरण के लिए अपर समाहर्त्ता के न्यायालय में वाद दायर करने को कहा गया.सकरोठा नगरनौसा के परिवादी द्वारा सुढ़ी नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने के संबंध में परिवाद दायर किया गया. इस मामले के संदर्भ में अंचल अधिकारी द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि गैरमजरूआ आम जमीन पर पूर्व से कायम जमाबन्दी को रद्द करने के लिए कार्रवाई की जा रही है. तदोपरांत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी.

रटना राजगीर के परिवादी जगत सिंह द्वारा परिमार्जन में खाता,खेसरा एवं रकवा चढ़ाये जाने के संबंध में परिवाद दायर किया गया. इस संबंध में अंचलाधिकारी राजगीर द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि संबंधित प्रविष्टि कर दी गई है.मई हिलसा के परिवादी द्वारा गैरमजरूआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर  बंद रास्ता को खुलवाने से संबंधित परिवाद दायर किया गया इस संबंध में उक्त भूमि पर बसे हुए भूमिहीन व्यक्तियों के लिए उपयुक्त वास स्थल भूमि उपलब्ध कराते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का आदेश अंचलाधिकारी हिलसा को दिया गया.अन्य मामलों से संबंधित लोक प्राधिकार को शिकायत के निवारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

आलोक कुमार                             




जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की बैठक

 

नालंदा. इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज हरदेव भवन सभागार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की बैठक आहूत की गई.रिकॉर्ड ऑफ राइट (आरओआर) के डिजिटाइजेशन का कार्य इस माह के अंत तक किया जाना है.अभी तक लगभग 45 प्रतिशत कार्य पूरा किया गया है.जिलाधिकारी ने इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी अंचल अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराने का निर्देश दिया.सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को इसका अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.


विभिन्न विभागों की परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को दिया गया. 36 भूमिहीन विद्यालयों के लिए प्राथमिकता से भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने को कहा गया.स्वास्थ्य विभाग के सीएचसी/एपीएचसी/ एचएससी के लिए भी जहां जमीन चिन्हित नहीं किया जा सका है, अविलंब चिन्हित करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को दिया गया. सहकारिता विभाग के माध्यम से सब्जी संग्रहण केंद्र के निर्माण के लिए 9 प्रखंडों में उपयुक्त जमीन चिन्हित नहीं की जा सकती है. जिलाधिकारी ने इसे प्राथमिकता से सुनिश्चित करने को कहा. बेन प्रखंड के बारा एवं जनारा में तथा करायपरशुराय में पशु अस्पताल के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी को दिया गया.


सभी अंचलों में भूमि हस्तांतरण पंजी का संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. ऑनलाइन म्यूटेशन में निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत लगभग 93 प्रतिशत आवेदन निष्पादित किए गए हैं  कुछ अंचलों में ऑनलाइन म्यूटेशन के एक्सपायर आवेदनों की संख्या 5 प्रतिशत से अधिक पाई गई.जिलाधिकारी ने संबंधित अंचल अधिकारियों को इस संबंध में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अभियान बसेरा के तहत 536 के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 368 के लिए प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं. शेष 168 के लिए अविलंब प्रस्ताव भेजने का निर्देश संबंधित अंचल अधिकारियों को दिया गया.

आपदा प्रबंधन के संदर्भ में सभी संभावित बाढ़ प्रवण अंचलों में सम्पूर्ति पोर्टल पर परिवारों की सूची को अपडेट करने के कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया, ताकि बाढ़ आपदा की स्थिति में आपदा राहत अनुदान के वितरण में सहूलियत हो सके.सभी पूर्व से चिन्हित कम्युनिटी किचन केंद्र, राहत शिविर केंद्र एवं पशु शिविर स्थल के लिए तमाम आवश्यक पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ताकि बाढ़ आपदा की स्थिति में अल्प से अल्प अवधि में इन केंद्रों को संचालित किया जा सके.

बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, राजस्व शाखा प्रभारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे.

आलोक कुमार                             

अन्य विभागों में भी ऋण के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया


सीतामढ़ी.इस जिले के जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के तहत स्वीकृति से संबंधित काउंसलिंग एवं प्रमाण पत्र सत्यापन कार्यक्रम का उद्घाटन किया.जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीना ने अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के तहत स्वीकृति से संबंधित काउंसलिंग एवं प्रमाण पत्र सत्यापन कार्यक्रम का उद्घाटन समाहरणालय स्थित अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में फीता काट कर किया.

उन्होंने मौके पर मौजूद आवेदकों से अल्पसंख्यक विकास विभाग के साथ अन्य विभागों में भी ऋण के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया.उन्होंने व्यवसाय शुरू करने से पूर्व प्रशिक्षण पर बल दिया ताकि व्यवसाय अच्छा से कर पायें. बैंकर के साथ मासिक समीक्षा बैठक किया जाएगा.किसी आवेदक को बैंक द्वारा अनावश्यक या जान बूझकर दौड़ाया जा रहा है, वैसे बैंक की शिकायत मिलने पर उक्त बैंक पर कारवाई की अनुशंसा की जाएगी.

 

कई अभ्यर्थियों का स्वयं काउंसलिंग भी किया, वहीं प्रमाणपत्रों की जांच की. आवेदकों से उनके द्वारा किये जाने वाले व्यवसाय के सबंध में विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की गयी. डीएम ने विशेषकर महिला अभ्यर्थियों को अच्छे व्यावसायिक बनने का टिप्स भी दिया.उन्होंने कहा कि जब आप स्वरोजगार करते है तो आपके साथ-साथ कई लोगों को भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध होता है. बेला वार्ड नंबर 5 निवासी राफिया खातून ने लहठी चूड़ी एवं टेलरिंग, वही बेला निवासी नीलोफर खातून ने कपड़ा की दुकान, परवाहा वार्ड नंबर 8 निवासी जाकिया खातून ने किराना दुकान, लहुरिया वार्ड मो0 शाहिद मोसरफ ने हार्डवेयर के लिए श्रृण के लिए आवेदन दिया है. गौरतलब हो कि बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के माध्यम से संचालित होने वाले राज्य संपोषित मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक वर्ग को लाभान्वित करने के लिए संचालित की जाती है.

इस योजना में अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवकों एवं युवतियों को व्यवसाय के लिए अधिकतम 5 लाख रुपये तक ऋण राशि मुहैया कराई जाती है.आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, आवेदक के परिवारिक वार्षिक आय 400000 रुपये से अधिक न हो.इस योजना के अंतर्गत निगम द्वारा 5 प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज दर पर लाभार्थियों को ऋण राशि मुहैया कराई जाती है. लाभार्थियों से 20 समान त्रैमासिक किस्तों में मूलधन और ब्याज निगम द्वारा वसूल किया जाता है.

 निगम मुख्यालय द्वारा ऋण स्वीकृति आदेश निर्गत कर लाभुकों के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ऋण राशि का भुगतान किया जाएगा।. वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में कुल 1075 आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिसका काउंसलिंग एवं सत्यापन के लिए 3 टेबल बनाए गया है. कार्यक्रम 22 जून से 2 जुलाई तक लगातार जारी रहेगा.तत्पश्चात चयनित सूची को निगम को उपलब्ध कराया जाएगा निगम द्वारा स्थलीय जांच कर एवं कागजातों की जांच कर राशि लाभुकों के खाते में हस्तांतरित किया जाएगा.


मौके पर डीडीसी विनय कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अभिनव कुमार, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक वी के लाल, मो बशीर अंसारी, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी पुपरी सुप्रिया कुमारी, नीलू कुमारी, सोनिया राज, प्रधान सहायक सैयद मो सलाउद्दीन, सत्येन्द्र नारायण सिंह, रमेश कुमार, दीपक कुमार, मो शोएब अंसारी, अमित कुमार गोस्वामी, संदीप कुमार, राम विनोद सिंह, मदरसा रहमानिया मेहसौल के पूर्व अध्यक्ष मो अरमान अली, समाज सेवी मो कमर अख्तर, मो असद बिलाल, मोजाहिदुल इस्लाम, समेत अन्य लोग मौजूद थे.

वहीं अल्पसंख्यक विभाग में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र सीतामढ़ी द्वारा स्टाल लगाया गया.स्टाल पर स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता मत्स्य योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.इन योजनाओं के इच्छुक अभ्यर्थियों को लाभ लेने के लिए डीआरसीसी आईटीआई कैंपस में निबंधन कराने लिए प्रेरित किया गया.डीएम ने शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित किया.मौके पर सहायक प्रबंधक योजना राजा कुमार, दीपक कुमार, बिट्टू कुमार, नवदीप चंद्रा, राकेश कुमार समेत अन्य ने भाग लिया.                                  

आलोक कुमार                             

सभी अंचलों का औचक निरीक्षण का फीडबैक सभी संबंधित पदाधिकारियों से लिया

 


सीतामढ़ी.इस जिले के जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता मे समाहरणालय स्थित परिचर्चा  भवन में राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिसमें जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में गुरुवार को हुए  सभी अंचलों का औचक निरीक्षण का फीडबैक सभी संबंधित पदाधिकारियों से  लिया गया. जिसमें दाखिल -खारिज को लेकर काफी अनियमितता पाई गई जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा  निर्देश दिया गया कि तीन दिनों के अंदर अभियान चलाकर ऑनलाइन म्यूटेशन कार्य को सभी अंचलाधिकारी निष्पादित करना सुनिश्चित करें.

सभी हल्का कर्मचारियों एवं संबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ अंचल में कैंप कर कार्य को निष्पादित करें. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अंचलाधिकारी मापी पंजी, अतिक्रमण पंजी, जमाबंदी का परिमार्जन एवं अन्य सभी संबंधित योजनाओं के पंजियों का संधारण ठीक से करना सुनिश्चित करें.जिस पर आवेदन प्राप्त करने की तिथि जांच में निष्पादन की तिथि ससमय आवेदन निष्पादन की तिथि निर्धारित हो.उन्होंने ’शनिवारीय भूमि विवाद प्रतिवेदन, परिमार्जन, भूमि उपलब्धता संबंधित लंबित प्रतिवेदन, जमाबंदी, सरजमीनी सेवाएं, ऑनलाइन लैंड पोजिशन सर्टिफिकेट, सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं  के अतिक्रमण एवं भूदान से प्राप्त भूमि की वितरण संबंधित प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये.’

’उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विनय कुमार, अपर समाहर्ता महेश कुमार दास, ओएसडी प्रशांत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार, सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी, अनुमंडल पदाधिकारी बेलसंड, के साथ सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे.’

आलोक कुमार                             

इनौस के राज्य उपाध्यक्ष तारिक अनवर सहित अन्य आंदोलनकारी को जेल से रिहा करों

 अग्निपथ योजना के खिलाफ ऐपवा-आइसा का संयुक्त मार्च.अग्निपथ योजना के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पारित करें सरकार .नौजवानों को रोजगार देने के बदले दमन पर उतारू है सरकार ....


दरभंगा.ऐपवा-आइसा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर तक विशाल प्रदर्शन जुलूस निकाला गया.इस अवसर पर अग्निपथ योजना वापस लेने, अग्निपथ योजना के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे.इनौस के राज्य उपाध्यक्ष तारिक अनवर सहित अन्य आंदोलनकारी को जेल से रिहा करने, सभी महिला कर्जदारों का कर्ज माफ करने, महंगाई पर रोक लगाने सहित अन्य मांग को उठाया गया.मार्च में मुख्य अतिथि के बतौर ऐपवा राज्य सचिव शशि यादव शामिल हुई.

 मार्च का नेतृत्व ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, जिला अध्यक्ष साधना शर्मा, जिला परिषद सदस्य सुमित्रा देवी, आइसा जिला सह सचिव ओणम कुमारी, आइसा जिला उपाध्यक्ष सबा रौशनी कर रही थी.इस अवसर पर अपने संबोधन में ऐपवा राज्य  सचिव शशि यादव ने कही की मोदी सरकार जब से आई है तब से देश व संविधान को तहस-नहस करके रखी हुई है. आज देश के अंदर लोकतंत्र व संविधान खतरे में पड़ा हुआ हैं.देश के सुरक्षा व्यवस्था में भी निजीकरण का दौर जारी है.

 श्री यादव ने कहा मोदी सरकार देश में महंगाई बेरोजगारी को ढकने के लिए एक पर एक कानून को बहाल कर रही है.लेकिन देश के अमन पसंद लोग किसी भी कानून को लागू नहीं होने देंगे. श्री यादव ने आगे कहा कि अग्निपथ योजना नौजवानों को जवानी में बेरोजगार करने वाली योजना है.सरकार को जल्द से जल्द इस योजना को वापस लेना चाहिए नहीं तो किसान आन्दोलन की तरह नौजवानों के सड़क पर आन्दोलन तेज होगा.ऐपवा इस पूरे आन्दोलन का समर्थन करेगी.वही उन्होंने बिहार की सरकार से मांग किया कि अग्निपथ योजना के खिलाफ विधान सभा से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग की है.

 इस अवसर पर भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि नौजवानों को साल में 2 करोड़ रोजगार की सपना दिखाने वाली सरकार से जब नौजवान रोजगार की मांग करते है और आन्दोलन करते हैं तो सरकार उनपर मुकदमा लादकर जेल में बंद कर देती है. श्री यादव ने सरकार से मांग किया कि भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य सह नौजवान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तारिक सहित सभी आंदोलनकारी को रिहा करने की मांग की है.वही इस अवसर पर ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी व जिला अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि आज बिहार के अंदर कर्ज से महिला परेशान है.लेकिन सरकार कोई विचार नहीं कर रही है आज कर्ज से परेशान होकर महिलाएं आत्महत्या कर रही है.ऐपवा नेताओं ने सरकार से मांग किया है कि सभी छोटे कर्जदारों का कर्ज माफ करते हुए सभी परिवार को 7500 रुपये देने की मांग की है.

वही आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, व जिला सचिव मयंक कुमार यादव ने कहा कि अग्निपथ योजना की वापसी तक छात्र-नौजवान को एकजुट कर किसान आन्दोलन के तर्ज पर छात्र-नौजवानों के आंदोलन को भी तेज किया जाएगा.इस अवसर पर प्रमिला देवी ,डोमनी देवी ,ऋतु देवी ,बसंती देवी, रेखा देवी, पूजा कुमारी, पूनम देवी, ऋतु देवी, अनिता देवी, प्रेमा देवी, भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य देवेन्द्र कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

आलोक कुमार

  अवैध रूप से आदतन शराब का कारोबार करने वाले एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 19 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जिला दंडाधिकारी द्वारा सीसीए के तहत कार्रवाई

नालंदा. शराब के अवैध कारोबार एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में आदतन संलिप्त  जिला के 19 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 3 के अंतर्गत जिला दंडाधिकारी के न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया है.

सोहसराय थाना क्षेत्र के श्रृंगार हाट निवासी सुबोध चौधरी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सोहसराय थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज हैं. अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में  सुबोध चैधरी को दो माह तक  अपनी उपस्थिति प्रत्येक सोमवार,बुधवार एवं शुक्रवार को बिहार थाना में दर्ज करानी होगी। इस अवधि में थाना क्षेत्र से किसी कारणवश बाहर जाने की आवश्यकता होने पर संबंधित थानाध्यक्ष से अनुमति प्राप्त कर ही थाना क्षेत्र से बाहर जाएंगे.

नगरनौसा थाना क्षेत्र के जलालपुर खपुरा निवासी सहेंद्र पासवान के विरुद्ध भा0द0वि0 विभिन्न धाराओं  के तहत नगरनौसा थाना में  चार अलग अलग कांड दर्ज है. विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त हैं। इनके कृत्य से सामाजिक सौहार्द के भंग होने की संभावना है.पारित आदेश के आलोक में सहेंद्र पासवान को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चंडी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.इस अवधि में थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

नगरनौसा थाना क्षेत्र के जलालपुर खपुरा निवासी कारू पासवान के विरुद्ध भा०द०वि० की विभिन्न धाराओं के तहत नगरनौसा थाना में पांच अलग-अलग कांड दर्ज हैं.  विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त हैं. इनके कृत्य से सामाजिक सौहार्द के भंग होने की संभावना है.पारित आदेश के आलोक में कारू पासवान को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एव शुक्रवार को चंडी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.इस अवधि में थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

नगरनौसा थाना क्षेत्र के जलालपुर खपुरा निवासी निवासी बल्लम पासवान  के विरुद्ध भा0द0वी0 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत नगरनौसा थाना में चार अलग-अलग कांड दर्ज है.विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा  वर्तमान में जमानत पर मुक्त हैं.इनके कृत्य से सामाजिक सौहार्द के भंग होने की संभावना है.पारित आदेश के आलोक में बल्लम पासवान को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को चंडी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।  इस अवधि में थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

नगरनौसा थाना क्षेत्र के जलालपुर खपुरा निवासी निवासी विजय पासवान  के विरुद्ध भा0द0वी0 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत नगरनौसा थाना में चार अलग-अलग कांड दर्ज है.विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा  वर्तमान में जमानत पर मुक्त हैं.इनके कृत्य से सामाजिक सौहार्द के भंग होने की संभावना है.पारित आदेश के आलोक में विजय पासवान को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को चंडी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी. इस अवधि में  थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

नगरनौसा थाना क्षेत्र के जलालपुर खपुरा निवासी निवासी जयपत पासवान  के विरुद्ध भा0द0वी0 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत नगरनौसा थाना में पांच अलग-अलग कांड दर्ज है.विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा  वर्तमान में जमानत पर मुक्त हैं। इनके कृत्य से सामाजिक सौहार्द के भंग होने की संभावना है.पारित आदेश के आलोक में जयपत पासवान को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को चंडी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.इस अवधि में थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

सारे थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी रामविलास ढाढ़ी उर्फ विलास ढाढ़ी  के विरुद्ध मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सारे थाना में तीन अलग-अलग कांड दर्ज है.अवैध रूप से शराब के विक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा  वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहें हैं.पारित आदेश के आलोक में रामविलास ढाढ़ी उर्फ विलास ढाढ़ी को अगले तीन माह तक प्रतिदिन रहुई थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

सारे थाना क्षेत्र के अम्बा बिगहा निवासी जितेंद्र चौधरी  के विरुद्ध मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सारे थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज है। अवैध रूप से शराब के बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा  वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहें हैं.पारित आदेश के आलोक में जितेंद्र चौधरी  को अगले दो माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को बिंद थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.इस अवधि में  थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

सारे थाना क्षेत्र के ओन्दा  निवासी रामाश्रय ढाढ़ी के विरुद्ध मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सारे थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज है.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा  वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहें हैं.पारित आदेश के आलोक में रामाश्रय ढाढ़ी को अगले दो माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को बिंद थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.इस अवधि में थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

बिंद थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी नागो चौधरी के विरुद्ध भा0द0वि0 एवं उत्पाद अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं के अंतर्गत बिंद थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज है.अवैध रूप से शराब बिक्री के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा  वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहें हैं.पारित आदेश के आलोक में नागो चैधरी को अगले दो माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सारे थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

बिहार थाना क्षेत्र के बरादरी  निवासी कारू यादव के विरुद्ध भा0द0वि0 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत बिहार थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज है. विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा  वर्तमान में जमानत पर मुक्त हैं.इनके कृत्य से सामाजिक सौहार्द के भंग होने की संभावना है.पारित आदेश के आलोक में कारू यादव को अगले तीन माह तक प्रतिदिन राजगीर थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.इस अवधि में थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

बिहार थाना क्षेत्र के बरादरी  निवासी मनोज गोप के विरुद्ध भा0द0वि0 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत बिहार थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज है. विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा  वर्तमान में जमानत पर मुक्त हैं.इनके कृत्य से सामाजिक सौहार्द के भंग होने की संभावना है.पारित आदेश के आलोक में मनोज गोप को अगले तीन माह तक प्रतिदिन राजगीर थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.इस अवधि में थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

बिहार थाना क्षेत्र के बरादरी  निवासी राजू यादव के विरुद्ध भा0द0वि0 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत बिहार थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज है.विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा  वर्तमान में जमानत पर मुक्त हैं.इनके कृत्य से सामाजिक सौहार्द के भंग होने की संभावना है.पारित आदेश के आलोक में राजू यादव को अगले तीन माह तक प्रतिदिन राजगीर थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.इस अवधि में थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

बिहार थाना क्षेत्र के बरादरी निवासी सुनील यादव के विरुद्ध भा0द0वि0 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत बिहार थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज है. विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा  वर्तमान में जमानत पर मुक्त हैं.इनके कृत्य से सामाजिक सौहार्द के भंग होने की संभावना है.पारित आदेश के आलोक में सुनील यादव को अगले तीन माह तक प्रतिदिन राजगीर थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी. इस अवधि में थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

हरनौत (कल्याण बिगहा)थाना क्षेत्र के टाडापर निवासी धूपन बिन्द के विरुद्ध मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत हरनौत (कल्याण बिगहा) थाना में चार अलग-अलग कांड दर्ज है.अवैध रूप से शराब के बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा  वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहें हैं.पारित आदेश के आलोक में धूपन बिन्द को अगले दो माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चेरो थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी. इस अवधि में  थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

बिंद थाना क्षेत्र के बिन्द निवासी छोटे चौधरी  के विरुद्ध मद्य निषेध एवं उत्पाद  अधिनियम के तहत बिन्द थाना में तीन अलग-अलग कांड दर्ज है. अवैध रूप से शराब के बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा  वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहें हैं.पारित आदेश के आलोक में छोटे चैधरी को अगले दो माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सारे थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.इस अवधि में  थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बुढानगर निवासी उमेश साव के विरुद्ध मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत इस्लामपुर थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज है.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा  वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में उमेश साव को अगले तीन माह तक प्रतिदिन करायपरसुराय थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.इस अवधि में  थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी संजीवन रविदास के विरुद्ध मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत इस्लामपुर थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज है.अवैध रूप से शराब के बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा  वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में संजीवन रविदास को अगले तीन माह तक प्रतिदिन करायपरसुराय थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी. इस अवधि में  थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय निवासी नीतीश कुमार के विरुद्ध मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दीपनगर थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज है. अवैध रूप से शराब के बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहें हैं.पारित आदेश के आलोक में नीतीश कुमार को अगले दो माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को लहेरी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.इस अवधि में थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

सभी व्यक्तियों के विरुद्ध अगले निर्धारित अवधि तक के लिए यह आदेश लागू रहेगा. जिसके पश्चात उनके क्रियाकलाप एवं गतिविधि की पुनः समीक्षा की जाएगी. समीक्षा उपरांत अगर शराब के बिक्री करने या अन्य संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाए जाते हैं तो जिला बदर करने की कार्रवाई की जाएगी.

आलोक कुमार

गुरुवार, 23 जून 2022

यह चम्पारण के लिए ऐतिहासिक व गर्व का क्षण है जिलाधिकारी महोदय

  

मोतिहारी :  पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी हैं श्री शीर्षत कपिल अशोक. इस जिलाधिकारी को ‘जल प्रबंधन पर सर्वोत्तम अभ्यास‘ विषय पर प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किया गया था.उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (एलबीएसएनएए), मसूरी में जाकर 2020 बैच के आईएएस प्रशिक्षुओं को दिया. प्रवीण कुमार कहते हैं कि यह चम्पारण के लिए ऐतिहासिक व गर्व का क्षण है.उन्होंने जिलाधिकारी महोदय को हार्दिक बधाई दी है.

मृदुल स्वभाव के धनी सबके प्रिय जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक साहब ने जिले का मान सम्मान बढ़ाकर चम्पारण का नाम फिर से रौशन कर दिया है.अपने नाम के अनुरुप बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं शीर्षत कपिल अशोक. वे 2011 बैच के आईएएस हैं.सामान्य श्रेणी से आईएएस की परीक्षा पास की और 68 वीं रैंक पाई है. महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. सांगली जिले के तालुका मिराज के निवासी हैं.


शीर्षत ने महाराष्ट्र के राहुरी में स्थित देश के सबसे बड़े कृषि इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक महात्मा फूले कृषि विद्यापीठ से कृषि इंजीनियरिंग में बीटेक और भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र दिल्ली से एमएससी. की डिग्री ली.अपने उम्दा एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ साथ सारी जिम्मेदारियों का बेहतरीन से निर्वहन किया है. पहले मधुबनी में ही असिस्टेंट जिलाधिकारी बाद में पटना म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन में अप्रैल 2016 से लेकर जून 2017 तक म्यूनिसिपल कमिश्नर और फिर जून 2017 से लेकर अभी तक मधुबनी जिले के जिलाधिकारी के तौर पर तैनात थे.मधुबनी के अपने कार्यकाल में शीर्षत ने सख्त और जिले के विकास के लिए दृढ़ जिलाधिकारी के तौर पर अपनी पहचान बनाई है. शीर्षत के कार्यकाल में मधुबनी जिले की मिथिला कला को देश-दुनिया में और ख्याति मिली.इन सारे क्रियाकलापों में शीर्षत का अहम योगदान माना जाता है.इस समय पूर्वी चम्पारण का सर्वांगीण विकास करने में लगे हैं.

पूर्वी चंपारण जिले को गौरवान्वित करने वाले जिलाधिकारी को मौका मिला कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को ‘जल प्रबंधन पर सर्वोत्तम अभ्यास‘ विषय पर प्रशिक्षण दें.जल प्रबंधन पर सर्वोत्तम अभ्यास प्रशिक्षण दिनांक- 22 जून 2022 को  03:00 अपराह्न से 03:55 अपराह्न के बीच की गई आयोजित.

आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें?

 पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें? भारत में लाखों लोग अपनी आजीविका के लिए सरकारी पेंशन योजनाओं पर निर्भर हैं। वृद्धावस्था, विधव...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post