गुरुवार, 7 जुलाई 2022

दीप जलाकर सेंट मैरी गोरेटी गर्ल्स हाई स्कूल का स्कूल डे का उद्घाटन

 आसनसोल :महामारी कोरोना के कहर के बाद दो साल बाद ही सही 6 जुलाई को सेंट मेरी गोरेटी गर्ल्स हाई स्कूल (H.S.) के स्कूल दिवस के रूप में मनाया गयी.यह हमारा पहला प्रोग्राम है. सेंट मेरी गोरेटी गर्ल्स हाई स्कूल की स्थापना 1950 में हुई थी और इसका प्रबंधन शिक्षा विभाग द्वारा किया जाता है.यह शहरी क्षेत्र में स्थित है। यह पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के आसनसोल नगर निगम ब्लॉक में स्थित है.


मालूम हो कि संत अन्ना धर्समाज के द्वारा स्कूल संचालित है.स्कूल दिवस के अवसर पर कोलकाता महाधर्मप्रांत के आसनसोल धर्मप्रांत के प्रथम बिशप सेवानिवृत बिशप सिप्रियन मोनिश और सिस्टर मोनिका के साझा प्रयास से दीप जलाकर सेंट मैरी गोरेटी गर्ल्स हाई स्कूल का स्कूल डे का उद्घाटन  हुआ.


यह बताया गया कि पूरे बर्धमान जिले में लड़कियों के लिए सबसे लोकप्रिय और सर्वश्रेष्ठ सेंट मेरी गोरेटी गर्ल्स  स्कूल है.इस वर्ष मैट्रिक और हायर सेकेंडरी (एच.एस.) परीक्षा का बहुत अच्छा परिणाम.


आलोक कुमार



बुधवार, 6 जुलाई 2022

जिला प्रशासन एवं नगर निगम के सौजन्य से मोतीझील का जीर्णाेद्धार


मोतिहारीः पूर्वी चंपारण जिले के नगर विकास एवं आवास विभाग के तत्वावधान में मोतिहारी मोती झील का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य डी-विडिंग मशीन एवं जिनेवा जेट फाउंटेन का उद्घाटन श्री राधा मोहन सिंह, माननीय सांसद, मोतिहारी- सह-पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री, भारत सरकार एवं श्री शीर्षत कपिल अशोक जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण के द्वारा फीता काटकर  किया गया.

जिला प्रशासन एवं नगर निगम के सौजन्य से मोतीझील का जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है जिसके अंतर्गत मोतीझील से गाद की सफाई, जलकुंभी की सफाई, पाथवे  निर्माण, नाली निर्माण, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, लेजर शो, पार्क निर्माण, सड़क निर्माण आदि किया जाएगा.


माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि मोती झील के सौंदर्यीकरण एवं अतिक्रमण हटाने संबंधी जिलाधिकारी एवं नगर निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं जो बधाई के पात्र हैं.उन्होंने कहा कि मोतीझील मोतिहारी वासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर, नगर आयुक्त मोतिहारी, कार्यपालक अभियंता बुडको के साथ-साथ नगर के गणमान्य नगरवासी उपस्थित थे.


आलोक कुमार

खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होगी बेहतरीन सुविधाएं

 

* महाराजा स्टेडियम में रनिंग ट्रैक, ड्रेनलाइन, सोख्ता, सिटिंग, सिटिंग रूफ, एंट्रेंस गेट, चेंजिंग रूम, शौचालय, प्रॉच एरिया, हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट, हैलोजन लाइट, डिजिटल स्कोर बोर्ड आदि का होगा निर्माण/अधिष्ठापन.कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को कार्य योजना तैयार कर तीव्र गति से कार्यान्वित कराने का निर्देश दिया गया...


बेतियाः पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा महाराजा स्टेडियम का निरीक्षण किया गया. इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों से भी वार्ता की गयी और यह जानकारी ली गयी कि उन्हें यहां और क्या-क्या सुविधाएं चाहिए. खिलाड़ियों ने बताया गया कि बरसात के मौसम में स्टेडियम में पानी जमा हो जाता है, जिससे प्रैक्टिस करने में परेशानी होती है.


जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया कि खिलाड़ियों के 12 फीट का रनिंग ट्रैक का निर्माण कराया जाय जिसमें रबर सिंथेटिक का यूज हो. स्टेडियम में जलजमाव की स्थिति नहीं रहें इसके लिए समुचित ड्रेनेज सिस्टम सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि ड्रेन लाइन का निर्माण अच्छे तरीके से कराएं. इसके लिए सैटेलाइट व्यू लेकर नालों की कनेक्टिविटी की व्यवस्था की जाय.  उन्होंने कहा कि वेस्ट पानी के सदुपयोग के लिए सोख्ता का भी निर्माण कराया जाय.

उन्होंने निर्देश दिया कि वर्तमान में दर्शकों के बैठने के लिए जो सीट हैं, उनको तोड़कर अच्छे तरीके से बैठने की व्यवस्था की जाय. साथ ही सिटिंग रूफ भी तैयार किया जाय. सिटिंग रूफ में पीबीसी शीट्स का उपयोग किया जाय. उन्होंने निर्देश दिया कि दो मेन इंट्रेंस गेट का निर्माण भी आवश्यक है.साथ ही इंट्रेंस गेट से बाईक स्टेडियम में नहीं आएं, इसके लिए भी व्यवस्था की जाय. स्टेडियम में बाईक पार्किंग से कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

जिलाधिकारी ने कहा कि युवक-युवतियों के लिए अलग-अलग आधुनिक चेंजिंग रूम तथा शौचालय का निर्माण कराया जाय. साथ ही 02 हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट तथा ग्राउंड के चारों तरफ हैलोजन लाइट सहित डिजिटल स्कोर बोर्ड का अधिष्ठापन कराना सुनिश्चित किया जाय.


उन्होंने कहा कि महाराजा स्टेडियम में प्राच एरिया सहित फ्रंट एलिवेशन और रियर एलिवेशन का निर्माण बेहतर तरीके से किया जाय. फ्रंट एलिवेशन और रियर एलिवेशन निर्माण में एसीपी को प्राथमिकता दी जाय.

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के खिलाड़ियों को और क्या बेहतर फेसिलिटी दिया जा सकता है, इस बिन्दु पर भी कार्य योजना तैयार करें तथा तीव्र गति से कार्यान्वित कराना सुनिश्चित करें.

इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, श्री अनिल राय, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, श्री लक्ष्मण प्रसाद, विशेष कार्य पदाधिकारी, श्री बैद्यनाथ प्रसाद, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, श्री रमेश पड़ित आदि उपस्थित रहे.

रीबेल चंदन

इस तरह कि ओपन जिम बेतिया के हर पार्क में हो वो भी सुबह और शाम में फ्री इंट्री कराइए सर जिससे की युवाओं को फिट और तंदुरुस्त बनी रहे इसके लिए बेतिया आपका आभारी रहेगा.


आलोक कुमार

सरमेरा अंचल से नाव लाकर परिचालन के लिए तैयार रखने का निर्देश दिया

 


नालंदाः इस जिले के गिरियक प्रखंड के गाजीपुर पंचायत अंतर्गत सकुची सराय एवं सकुची डीह के बीच बरसात में सकरी नदी पर परिचालन के लिए ग्रामीणों द्वारा सरकारी नाव की व्यवस्था की मांग की गयी है. तब जिलाधिकारी ने स्थल भ्रमण कर ग्रामीणों से की मुलाकात करके अंचलाधिकारी को सरमेरा अंचल से नाव लाकर परिचालन के लिए  तैयार रखने का निर्देश दिया.

गिरियक अंचल के गाजीपुर पंचायत स्थित  सकुची सराय एवं सकुची डीह सकरी नदी के दो तटों पर स्थित है. नदी पर स्थित निकटतम पुल की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है. नदी में पानी आने पर आर-पार जाने के लिए सकुची सराय के लोगों द्वारा नाव परिचालन की व्यवस्था की मांग की गई थी.

जिलाधिकारी श्री  शशांक शुभंकर ने आज सकुची सराय का स्थल भ्रमण का स्थानीय लोगों से बातचीत की. उन्होंने अंचल अधिकारी गिरियक को  तत्काल सरमेरा अंचल से नाव मंगा कर परिचालन के लिए तैयार रखने का निर्देश दिया. नाव परिचालन के लिए कुशल नाविक की सेवा लेने को कहा गया.उन्होंने स्थानीय लोगों को यथासंभव पुल का ही उपयोग करने का अनुरोध किया. स्थानीय चौकीदार के माध्यम से नाव परिचालन अवधि में निरंतर निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. नाव का परिचालन केवल दिन में ही किया जाएगा, किसी भी परिस्थिति में संध्या/रात्रि में परिचालन नहीं किया जाएगा.

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरियक, अंचल अधिकारी गिरियक आदि मौजूद थे.

आलोक कुमार

बच्चों को आधुनिक मशीनों से बहरेपन का स्क्रीनिंग कानपुर से आई टीम द्वारा करवाएं

 


गयाः इस जिले के जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा आज जेपीएन अस्पताल में एस एन मल्होत्रा मेमोरियल फाउंडेशन कानपुर के टेक्निकल सपोर्ट के माध्यम से श्रवण श्रुति कार्यक्रम अंतर्गत गया जिला के मूक बधिर बच्चों/ हियरिंग लॉस बच्चों के लिए स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन फीता काटकर जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया.

श्रुति कैंप में उपस्थित पदाधिकारियों, यूनिसेफ के पदाधिकारी एवं हियरिंग लॉस वाले बच्चों के परिजनों को स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं। उपस्थित अभिभावकों को कहा कि आप बिल्कुल निर्भीक होकर अपने बच्चों को आधुनिक मशीनों से बहरेपन का स्क्रीनिंग कानपुर से आई टीम द्वारा करवाएं. पूर्व में भी अनेकों बच्चों का जांच/ स्क्रीनिंग किया गया है तथा उन्हें निशुल्क उपचार ही कराया गया है.


उन्होंने कहा कि 0 से 6 साल के बच्चों अगर सुनने की क्षमता या बोलने की क्षमता को जांच लें, अगर उसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाएगी तो उसे आसानी से ठीक करा सकते हैं परंतु अगर 6 साल उम्र के बाद अगर ठीक कराने के लिए सोचेंगे, तो किसी बच्चों को ठीक करना थोड़ा मुश्किल होगा.

उन्होंने कहा कि ’डब्ल्यूएचओ के सर्वे के अनुसार 1000 बच्चों में से 5- 7 बच्चे बोल नहीं पाते हैं तथा सुन नहीं पाते, संबंधित पाए जाते हैं. इसलिए जिला प्रशासन तथा जिला पदाधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रवण श्रुति कार्यक्रम में विशेष रूचि लेते हुए यह कार्यक्रम शुरू किया है’ और अब तक जिले में 12000 से अधिक बच्चों को जांच करा लिया गया है तथा यह खुशी की बात है कि उनमें से 40 बच्चे ऐसे पाए गए जो हियरिंग लॉस पाए गए हैं.

उन बच्चों को निःशुल्क इलाज कराया गया तथा उन 40 बच्चों में से ऐसे 02 बच्चे पाए गए जिन्हें जिला प्रशासन के स्तर से 8 लाख से 9 लाख रुपये मूल्य के cochlear implant मशीन बच्चों को लगाए गए जो बिल्कुल निशुल्क में लगाए गए. एक बच्चा इमामगंज का तथा एक बच्चा टिकारी का जिसका नाम हमजा समसुद शामिल है. जिला प्रशासन तथा जिला पदाधिकारी द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए बच्चों का बेहतर इलाज करवाया जा रहा है.साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित संस्थान से लगातार संपर्क में है.

उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों में यदि कुछ कमी पाई जाती हैं तो चिकित्सकों का सहयोग करें। अपने मन में किसी प्रकार का भय ना रखें। जिला पदाधिकारी ने श्रुति स्क्रीनिंग कैंप में उपस्थित होने वाले बच्चों तथा अभिभावकों को धन्यवाद दिया।

 इसके पूर्व डीपीएम स्वास्थ्य श्री निलेश कुमार द्वारा स्वागत भाषण में जिला पदाधिकारी गया का स्वागत करते हुए कहा कि आज कानपुर की टीम जेपीएन अस्पताल आई है तथा यहाँ बच्चों को हियरिंग लॉस संबंधी स्क्रीनिंग का कार्य करेगी.मशीन से जांच के दौरान यदि किसी बच्चे को सुनने में कठिनाई जैसी समस्या आएगी तो उसे पटना एम्स या कानपुर से समन्वय रखते हुए उनका निःशुल्क उपचार कराया जाएगा. जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयास है कि कोई भी बच्चा इस तरह की गंभीर बीमारियों से ग्रसित ना रहे, इसलिए कैंप के माध्यम से बच्चों का स्क्रीनिंग कार्य कराया जा रहा है.

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा 0 से 6 साल के बीच उम्र वाले बच्चों को कानपुर से आई टीम द्वारा आधुनिक मशीन के माध्यम से हियरिंग लॉस संबंधित किए जा रहे स्क्रीनिंग का अवलोकन करते हुए कई प्रकार की जानकारी ली तथा उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि आप बच्चों को बेहतर तरीके से हियरिंग लॉस संबंधी का स्क्रीनिंग करते हुए उनका इलाज करें.


आलोक कुमार

पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की 36 वीं पुण्यतिथि

 पटनाः अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं


पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की 36 वीं पुण्यतिथि आज सदाकत आश्रम में  मनाई गयी.

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने जगजीवन राम के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में जगजीवन राम का भी बड़ा योगदान था.पंडित जवाहार लाल नेहरू के मंत्रिमंडल में जगजीवन बाबू सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री थे.

उन्होंने कहा कि 1971 में बंगलादेश मुक्ति आन्दोलन के समय बाबू जगजीवन राम देश के रक्षा मंत्री थे उस समय पाकिस्तान के 91 हजार सैनिकों ने भारत के सैनिक कमांडर के समक्ष आत्म समर्पण किया था यह देश नहीं बल्कि विश्व के इतिहास एक अभूतपूर्व घटना थी.डा0 झा ने कहा कि स्व0 जगजीवन राम एक गरीब परिवार में जन्म लेकर बड़े संघर्ष का सामना किया तथा तत्कालीन व्यवस्था में अछूतोद्धार के लिये सामाजिक व्यवस्था में परिवर्त्तन लाने की लड़ाई लड़ी. आज कृतज्ञ राष्ट्र बाबू जगजीवन राम के योगदान को स्मरण कर उनके चरणों में शत-शत करता है.इसके पूर्व स्व0 जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया.

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के अलावे सांसद डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, ब्रजेश पाण्डेय, लाल बाबू लाल, डा0 अजय कुमार सिंह, जया मिश्रा, कुमार आशीष, अरविन्द लाल रजक, नागेन्द्र कुमार विकल, सुधा मिश्रा, मृणाल अनामय, उदय शंकर पटेल, उमेश कुमार राम, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, सत्येन्द्र कुमार सिंह, कुन्दन गुप्ता, प्रदुम्न कुमार यादव, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, निधि पाण्डेय, राजेश कुमार मिश्र, मयंक कुमार मुन्ना,सत्येन्द्र पासवान, ई0 विश्वनाथ बैठा, मो0 हसीब खान,ऋतुराज सिंह, श्याम बाबू सिंह, राहुल पासवान, धर्मवीर शुक्ला, आलोक हर्ष, योगेन्द्र प्रसाद यादव, निरंजन कुमार, आयुष भगत,सतीश कुमार मनटन, मजनू हैदर अली कैश, राम शंकर कुमार, मुन्द्रिका सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनांे ने भी बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण किया.


 आलोक कुमार

सिसिल साह की धर्मपत्नी शालिनी साह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित

 


पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह की धर्मपत्नी शालिनी साह के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.


आज दोपहर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा, मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़ एवं विधायक प्रतिमा कुमारी दास सिसिल साह के न्यू पाटलीपुत्रा कालोनी आवास पर जाकर  सिसिल साह की धर्मपत्नी शालिनी साह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने अपने शोक संदेश में कहा कि शालिनी साह धर्मपरायण महिला थी. वरीय शिक्षिका के रूप में लम्बे अरसे से समाजसेवा कर रही थी.हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवारजनों को इस दारुण दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

विधायक दल के नेता अजित शर्मा, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, सांसद डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डा0 अशोक कुमार, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, डा0 हरखू झा, सदस्यता प्रभारी बृजेश प्रसाद मुनन, कुमार आशीष, नागेन्द्र कुमार विकल, डा0 स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, सुधा मिश्रा, रीता सिंह, असितनाथ तिवारी, ज्ञान रंजन,प्रदुमन यादव  ने भी शालिनी साह के निधन पर शोक व्यक्त किया.

आलोक कुमार


 

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

भारत में डिजिटल बैंकिंग का तेजी से विस्तार हुआ है

  परिचय पिछले कुछ वर्षों में भारत में डिजिटल बैंकिंग का तेजी से विस्तार हुआ है। टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल से लोगों के लिए बैं...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post