नालंदा: इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज सात निश्चय पार्ट-2 के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की.सात निश्चय पार्ट-2 में (1)युवा शक्ति-बिहार की प्रगति, (2)सशक्त महिला-सक्षम महिला, (3)हर खेत में पानी, (4)स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव, (5)स्वच्छ शहर-विकसित शहर (6)कनेक्टिविटी होगी और आसान तथा (7)सबके लिए स्वास्थ्य सुविधा अवयवों से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन विभिन्न विभागों के समन्वय से किया जा रहा है.

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को विभागीय दिशा निर्देश एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन का निर्देश दिया.

युवा शक्ति-बिहार की प्रगति के तहत आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थान में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उच्चस्तरीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जानी है. वैसे युवा जो आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक में नहीं पढ़ रहे हैं, उनके लिए जिले में मेगा स्किल सेंटर तैयार किया जाएगा.

 प्रत्येक प्रमंडल में टूल रूम एवं ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा.उच्च स्तर के प्रशिक्षण के साथ ही अपना व्यवसाय चलाने के लिए परियोजना लागत का 50 प्रतिशत, अधिकतम 5 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। इस संबंध में जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से जिला के 470 लोगों का चयन किया गया है. जिन्हें प्रशिक्षण दिलाया गया है. प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सशक्त महिला-सक्षम महिला के तहत महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है.हर खेत तक पानी के तहत कृषि विभाग एवं लघु जल संसाधन विभाग के माध्यम से योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. अब तक कृषि विभाग के माध्यम से 6 तथा लघु जल संसाधन विभाग के माध्यम से 7 योजनाओं का कार्य किया गया है.

स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव के तहत जिला के 50 चयनित पंचायतों में सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के क्रियान्वयन के लिए कार्रवाई की जा रही है. पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी चरणबद्ध ढंग से किया जाएगा.फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हरनौत के वराह पंचायत का चयन किया गया है.

स्वच्छ शहर-विकसित शहर के तहत नगर निकायों में वृद्धजनों के लिए आश्रय स्थल, शहरी गरीबों के लिए भवन निर्माण, विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जाना है.इन सभी योजनाओं के लिए सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को उपयुक्त स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया. सभी नगर निकाय क्षेत्रों में लैंडफिल साइट, सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग इकाई तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भी उपयुक्त स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया. कुछ नगर निकायों द्वारा इसके लिए स्थल चयन किया गया है. जिन नगर निकायों में स्थल चयन नहीं हुआ है उन्हें संबंधित अंचल अधिकारी के माध्यम से स्थल चयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

कनेक्टिविटी होगी और आसान के तहत आसपास के गांवों को जोड़ते हुए आवश्यकतानुसार नई सड़कों का निर्माण, बाईपास तथा फ्लाईओवर का निर्माण की योजना का क्रियान्वयन विभिन्न स्तरों से किया जा रहा है.

सबके लिए स्वास्थ्य सुविधा के तहत विभिन्न स्तरों पर गंभीर रोगों के लिए स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जा रही है. हृदय में छेद के साथ जन्मे बच्चों के निःशुल्क उपचार के क्रम में जिला से 33 बच्चों को इलाज के लिए अहमदाबाद भेजा गया. इनमें से 24 बच्चों की सफल सर्जरी हो चुकी है.

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए प्राथमिकता के आधार पर तैयारी एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट रूप से निर्देश दिया.

बैठक में नगर आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला कृषि पदाधिकारी, डीपीएम जीविका सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी तथा विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे.

आलोक कुमार

विभिन्न चौक चौराहो पर फ्लैग मार्च निकाला गया

सीतामढ़ीः शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में आगामी तीन दिवसीय पर्व बकरीद एवं एक माह तक चलने वाले श्रवाणी मेला मनाने एवं इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर डीएम मनेश कुमार मीणा एवं एसपी हर किशोर राय के नेतृत्व सीतामढ़ी शहर के हुसैना, मदरसा रहमानिया मेहसौल, आजाद चौक मेहसौल पूर्वी, मेहसौल गोट, कारगिल चौक, जानकी स्थान, गौशाला चौक, मुरलिया चौक आदि विभिन्न चौक चौराहो पर  फ्लैग मार्च निकाला गया,जिसमे विभिन्न पुलिस बल ने भाग लिया.

डीएम ने कहा कि विधि व्यवस्था जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.  सभी के सहयोग से संपूर्ण जिले में पूरी शांति,भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में  तीन दिवसीय पर्व बकरीद एवं एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेला पर्व मनाया जाएगा. उन्होंने जिले वासियों से अपील किया कि  असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर विशेषकर का सोशल मीडिया में भड़काऊ एवं सद्भावना बिगाड़ने वाले पोस्ट करने वालो पर विशेष नजर रखें एवं ऐसे तत्वों की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06226-250316 पर जरूर दें.

वहीं, एसपी ने कहा कि जिले में लगभग 200 से ज्यादा स्थानों पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है साथ ही मोटरसाइकिल गस्ती टीम द्वारा उपद्रवियों पर विशेष नजर रखी जाएगी. फ्लैग मार्च में सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार, डीएसपी मुख्यालय रामकृष्णा, थानाध्यक्ष सीतामढ़ी टाउन थाना,राकेश कुमार डूमरा थानाध्यक्ष जनमेजय राय, सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष मेहसौल ओपी प्रभारी गौरी शंकर बैठा, पुनौरा थानाध्यक्ष इम्तियाज खान के साथ काफी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल उपस्थित थे.


आलोक कुमार


जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई


नालंदा : ईदुल जोहा (बक़रीद) एवं लंगोट मेला के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजन को लेकर गुरुवार संध्या में हरदेव भवन सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई.

बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा बारी-बारी से अपना फ़ीडबैक दिया गया. सभी सदस्यों ने पूर्व की भांति इस वर्ष भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में इन त्योहारों के आयोजन का भरोसा दिलाया. प्रशासन के साथ हर संभव सहयोग की बात कही गई.

सदस्यों द्वारा मुख्य रूप से साफ सफाई, निर्बाध विद्युत/जलापूर्ति, रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था का अनुरोध किया गया.जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने विधि व्यवस्था से संबंधित  छोटी  बात को भी त्वरित संज्ञान में लेते हुए अपेक्षित कार्रवाई का निर्देश दिया. सभी सदस्यों को आपसी सामाजिक सौहार्द कायम रखते हुए त्योहारों को मनाने की अपील की गई.                                                    


इस अवसर नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहार शरीफ, विभिन्न थाना प्रभारी एवं शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे.

आलोक कुमार

कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया

 


नालंदा : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा आज 12 मामले की सुनवाई की गई.

इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया.

रहुई के परिवादी श्याम बिहारी दास द्वारा नल जल योजना के पानी की निकासी के संबंध में दायर परिवाद के संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जल निकासी के लिए नाली निर्माण की कार्रवाई की जा रही है जिसके प्रति परिवादी ने भी सहमति व्यक्त की.जिलाधिकारी ने एक सप्ताह बाद कार्य प्रगति के अद्यतन स्थिति के प्रतिवेदन के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया.

एकंगरसराय के अलग अलग दो  परिवादी सत्येंद्र सिंह एवं उषा देवी द्वारा उनके नवनिर्मित घर के पास से विद्युत पोल एवं तार को हटाने से संबंधित परिवाद के संदर्भ में विद्युत कार्यपालक अभियंता एकंगरसराय को विभाग द्वारा निर्धारित प्रावधान के अनुरूप शिफ्टिंग के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

एकंगरसराय के धर्मेंद्र पासवान द्वारा अतिक्रमण हटाने से संबंधित परिवाद के संदर्भ में अंचल अधिकारी एकंगरसराय द्वारा बताया गया कि अतिक्रमण वाद की कार्रवाई की जा रही है, संबंधित पक्ष को नोटिस निर्गत किया गया है, अभी समय शेष है.तदोपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

गिरियक के कुछ परिवादियों द्वारा नाला को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनकी सफाई से संबंधित परिवाद के संदर्भ में अंचलाधिकारी गिरियक को अस्थाई अतिक्रमण हटाकर सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया.अन्य मामलों से संबंधित लोक प्राधिकार को शिकायत के निवारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.


आलोक कुमार

रामेश्वर साह को 4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान राशि

 * मंगलू खान का कहना है कि अगर सब जिले में जिलाधिकारी अपने जिले में कार्य करें और जनता दरबार लगाएं और उनका प्रॉब्लम सॉल्व हो जाए तो इसके लिए बधाई के पात्र होंगे और उसमें मेरा मोतिहारी जिला के अशोक सर को बहुत-बहुत बधाई....



मोतिहारीः पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन भवन, मोतिहारी में जनता दरबार का किया गया आयोजन.उक्त जनता दरबार में जिलाधिकारी महोदय द्वारा 126 फरियादियों की फरियाद को सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए. इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सहित प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे.

रामेश्वर साह को 4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान राशि 


जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा जिला आपदा प्रबंधन शाखा, मोतिहारी के तत्वावधानमें सुगौली प्रखंड अंतर्गत 28 जून 2022 को वज्रपात से मृतक रामायण कुमार, पिता रामेश्वर साह, ग्राम बगही, वार्ड नंबर 8, जिला पूर्वी चंपारण के आश्रित निकटतम परिवार रामेश्वर साह को 4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया.

जिलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित 


मुख्य सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के भूमिहीन थाना /ओपी के भवन निर्माण के लिए भू -अर्जन/ सतत लीज पर भूमि प्राप्त करने को शीघ्र निष्पादन करने के बिंदु पर संबंधित जिलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. साथ ही उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय, जिला विधि शाखा पदाधिकारी, डी आई ओ, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें.

आलोक कुमार

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान जिला समन्वयक श्री गौतम कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया

 

मोतिहारीः तेजतर्रार डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने एक बार फिर मोतिहारी सहित पूरे पूर्वी चंपारण जिले का मान बढ़ाया है.राज्य भर में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ.

बता दें कि तीसरे नेशनल वाटर अवार्ड में पूर्वी चंपारण जिले को ईस्ट जोन में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का अवार्ड मिला है. दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों तीसरा नेशनल वाटर अवार्ड प्रदान किया गया है. दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा समारोह का आयोजन हुआ. जल संरक्षण प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए पूर्वी क्षेत्र श्रेणी में पूर्वी चंपारण को प्रथम पुरस्कार दिया गया. मोतिहारी के डीएम शीर्षत कपिल अशोक को राष्ट्रीय जल पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किया गया.

 इधर राज्य भर में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ.इसी उपलक्ष्य में माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार, श्री श्रवण कुमार,  ग्रामीण विकास सचिव श्री बालामुरगंडी एवं मिशन निदेशक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान श्री राहुल कुमार के द्वारा उप विकास आयुक्त, श्री कमलेश कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री राकेश रंजन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान जिला समन्वयक श्री गौतम कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.

आलोक कुमार

कैम्प मोड में ड्यू लिस्ट एवं सर्वें रजिस्टर को एक सप्ताह के अंदर करें अपडेट

 * नियमित टीकाकरण में बेहतर कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, खराब परफॉर्मेंस पर होगी कार्रवाई


बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी सख्त लहजे में कहा है कि कार्य में लापरवाही, बैठक से अनुपस्थित रहने तथा आदेश की अवहेलना को लेकर कई एमओआईसी को शोकॉज, वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश दिया गया है.इस बीच आशीष कुमार ने कहा है कि बच्चों को तो बिना टीका लगाये ही ऐप में अपडेट कर दिया जाता है.इस संदर्भ में पूछने पर कहा जाता है कि आपको टीका लग गया है.इस तरह के कार्य करके स्वास्थ्य विभाग अपनी ही पीठ थपथपाते रह जाते हैं.

इस जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों के लिए बेहद ही जरूरी है.प्रत्येक बच्चा अनमोल है. टीकाकरण से वंचित सभी बच्चों को अपना बच्चा समझते हुए उन्हें टीका से लाभान्वित किया जाय.साथ ही प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को भी नियमित टीकाकरण से आच्छादित किया जाए.उन्होंने कहा कि यह कार्य बेहद ही महत्वपूर्ण है. लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही बरतने वालों के विरूद्ध कार्रवाई निश्चित है.

 एमओआईसी, रामनगर को निर्देश दिया गया कि दोन क्षेत्र में नियमित टीकाकरण की शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. दोन क्षेत्र में तथा दोन के अतिरिक्त बचे क्षेत्र में कितने बच्चे टीकाकरण से वंचित हैं, उसकी सूची उपलब्ध करायें तथा शत-प्रतिशत बच्चों को नियमित टीकाकरण से लाभान्वित करें.

जिलाधिकारी ने कहा कि ड्यू लिस्ट तथा सर्वे रजिस्टर को कैम्प मोड में अपडेट कराना सुनिश्चित किया जाए. सभी एमओआईसी एक सप्ताह के अंदर हर हाल में सर्वे रजिस्टर को अपडेट करेंगे तथा संपूर्ण ड्यू लिस्ट तैयार करेंगे. नियमित टीकाकरण के लिए आम लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए जीविका, विकास मित्र आदि को कार्य पर लगाया जाय। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सहायता ली जाय.

समीक्षा के क्रम में कुछ एमओआईसी द्वारा बताया गया कि हाल ही में हुए स्थानांतरण से नियमित टीकाकरण कार्य आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है. कुछ कर्मी स्थानांतरण के बावजूद स्थानांतरित स्थल पर योगदान नहीं दिये हैं.जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को सख्त निर्देश दिया कि स्थानांतरित किये गये कर्मियों को तीन दिनों के अंदर ज्वाइन कराना सुनिश्चित किया जाय अन्यथा चयनमुक्त/कड़ी कार्रवाई की जायेगी.सिविल सर्जन तथा डीपीएम अनुपालन प्रतिवेदन से अवगत कराएं.

जिलाधिकारी ने कहा कि नियमित टीकाकरण कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र आदि देकर सम्मानित किया जायेगा तथा विभाग को सकारात्मक अनुशंसा के साथ प्रतिवेदित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि टॉप थ्री प्रखंड को भी सम्मानित किया जायेगा. वहीं खराब परफोरमेन्स वाले कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डेवलपमेंट पार्ट्नर्स को ग्राउंड लेवल पर बेहतर रिजल्ट देने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया. उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा छूटे नहीं इसके लिए टीकाकरण से वंचित बच्चों को चिन्हित करें और टीका से लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें. ड्यू लिस्ट पूरा कराने तथा नियमित टीकाकरण में डेवलपमेंट पार्ट्नर्स बेहतर योगदान दें.

नियमित टीकाकरण में लापरवाही को लेकर एमओआईसी, रामनगर से शोकॉज करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया. बैठक में अनुपस्थित लौरिया एमओआईसी से शोकॉज, चनपटिया एमओआईसी को शोकॉज सहित एक दिन का वेतन कटौती, बगहा-01 एमओआईसी को शोकॉज तथा वेतन अवरूद्ध करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया.

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डीपीएम, एमओआईसी, स्वास्थ्य प्रबंधक आदि उपस्थित रहे.

आलोक कुमार

India : क्या हमारी राजनीति ऐसी भाषा और ऐसी बहस को बढ़ावा दे रही है ?

  ‘राहुल मियां’: शब्द का अर्थ बड़ा या राजनीति की नीयत? राजनीति में कभी-कभी एक छोटा-सा शब्द भी बड़ी बहस खड़ी कर देता है। भाजपा के राष्ट्रीय अ...