मंगलवार, 26 जुलाई 2022

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा के माताजी जनक दुलारी का निधन

 


पटना: कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा  के माताजी जनक दुलारी के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है । जनक दुलारी 92 वर्ष की थी ।

अपने शोक संदेश में डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि जनक दुलारी एक मृदुभाषी एवं धर्म परायण महिला थी। वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्याे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दारूण दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव  तारिक अनवर, बिहार प्रभारी भक्त चरण दास. सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डा0 अशोक कुमार, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, संगठन प्रभारी ब्रजेश पाण्डेय, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रवीण सिंह कुशवाहा, कुमार आशीष, अमित आनंद, स्नेहाशीष वर्द्धन ने भी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


आलोक कुमार

सोनिया गांधी से ईडी के पूछताछ के खिलाफ गांधी मूर्ति पर सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसजन

 



ईडी के सोनिया गांधी से पूछताछ और राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसजन

सोनिया गांधी से ईडी के पूछताछ के खिलाफ गांधी मूर्ति पर सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसजन

ईडी के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसजन, राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर क्षुब्ध हुए कार्यकर्ता

पटना: देश में निरंकुशता के आधार पर शासन चलाने के जिद में भाजपा अंधी हो गयी है। सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक द्वेष में करना बेहद गंभीर मामला है और यह कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उक्त बातें आज पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसजन को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कही। उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार साजिशें रच रही है जिन्होंने दो बार देश के प्रधानमंत्री बनने के अवसर को ठुकरा दिया था। अस्पताल से हाल में बाहर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ मानसिक तौर पर उन्हें प्रताड़ित करने की भाजपाई नीति के कारण ईडी बार-बार उन्हें पूछताछ को बुला कर परेशान कर रही है। कांग्रेस ने अहिंसा का रास्ता शुरू से अख्तियार किया है और आगे भी करेगी। भारतीय राजनीतिक इतिहास में अब तक ऐसी कोई सरकार सत्ता में नहीं आयी होगी जो पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर फैसले ले रही है।

 

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी को विरोध प्रदर्शन से हिरासत में लिए जाने को शर्मनाक बताते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादा को तार-तार करता वर्तमान सत्ता पक्ष देश में असंतुलन पैदा कर अंग्रेजों की तरह राज करने के नीति पर काम कर रहा है।


सत्याग्रह के बाबत प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि आज पुनः हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था इसके तहत देश के सभी राज्य राजधानियों पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सत्याग्रह का आयोजन किया।  

आज के सत्याग्रह कार्यकर्म में कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डॉ. अशोक कुमार, अनुशाशन समिति के अध्यक्ष कृपा नाथ पाठक, विधायक शकील अहमद खान, मुख्य सचेतक राजेश कुमार, मिडिया के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक सिद्धार्थ सिंह, आनंद शंकर, प्रतिमा कुमारी दास, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, ब्रजेश पाण्डेय, कुमार आशीष, नरेन्द्र कुमार, लाल बाबू लाल, गजानंद शाही, डॉ. अजय कुमार सिंह, विनय वर्मा, भावना झा, आनंद माधव, असित नाथ तिवारी, प्रवीन सिंह कुशवाहा, ज्ञान रंजन, संजीव कुमार कर्मवीर, शरवत जहाँ फ़ातेमा, ललन यादव, राजेश कुमार सिन्हा, नागेन्द्र कुमार विकल, श्कीलुर रहमान, कमल देव नारायण शुक्ला, शशि कान्त तिवारी, अम्बुज किशोर झा, सुधा मिश्रा, अरबिंद लाल रजक, सौरभ सिन्हा, अनुराग चन्दन, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, अजय सिंह, शशि रंजन, डॉ. आशुतोष शर्मा, अरविन्द चौधरी, सुधीर शर्मा, उदय शंकर पटेल, विनोद पाठक, सिद्धार्थ क्षत्रिय, मृणाल अनामय, कपिलदेव प्रसाद यादव, मोहम्मद खान अली, कुंदन गुप्ता, उमेश कुमार राम, राजेश मिश्रा, रीता सिंह, सुनीता साक्षी, अमित कुमार, निरंजन कुमार, अनीता राम, निधि पाण्डेय, सुनील कुमार सिंह, पंकज यादव,वेंकटेश रमण, गुरुजीत सिंह, वसी अख्तर, गुरुदयाल सिंह, रवि गोल्डन, अनूप कुमार, मंजीत आनंद साहू, अरुण पाठक, संतोष कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद शाहनवाज, इर. कमलेश, अखिलेश्वर सिंह, अविनाश कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा,मिथलेश शर्मा मधुकर, एस एम शरफ, रणजीत यादव, राम सागर पाण्डेय, अर्फराज साहिल, दीपक कुमार, विश्वनाथ बैठा, विमलेश तिवारी, फ़िरोज़ हसन, जीतेन्द्र यादव, रमेश तिवारी, खोखा सिंह सहित अधिकांश जिला समेत सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहें।


आलोक कुमार




देश आज कारगिल विजय दिवस मना रहा है


पटना:देश आज कारगिल विजय दिवस मना रहा है. आज से 23 साल पहले कारगिल के युद्ध में पाकिस्तान पर जीत का देश जश्न मना रहा है. आज कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ हैं. आज करगिल वॉर को पूरे 23 साल पूरे हो गए हैं. आज के ही दिन 26 जुलाई 1999 को कारगिल की पहाड़ियों में घुसपैठ कर चुके 5000 पाकिस्तानी सैनिकों को मार भगाया था. वैसे तो पाक ने कारगिल युद्ध की शुरुआत 3 मई 1999 को ही कर दी थी, जब उसने ऊंची पहाड़ियों पर 5,000 सैनिकों के साथ घुसपैठ कर कब्जा जमा लिया था.इस बात की जानकारी जब भारत सरकार को मिली तो सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ने के लिएऑपरेशन विजय' चलाया. इस मौके पर पूरा देश शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है और भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन कर रहा है.आज ही के दिन भारत के जांबाजों  ने (Indian Army) ने पाकिस्तानी सेना को करारी शिकस्त दी थी. इस मौके पर नई दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल जल और वायु तीनों सेनाओं  के प्रमुखों ने  शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

कारगिल युद्ध के 23 साल पूरे हो गए हैं. 26 जुलाई 1999 को भारत इस युद्ध में विजय हुआ था.बिहार के 18 लाल भी कारगिल वॉर में शहीद हुए थे. वे शहीद हैं पटना के नायक गणेश प्रसाद यादव,पूर्वी चंपारण के सिपाही अरविंद कुमार पांडेय,मुजफ्फरपुर के सिपाही प्रमोद कुमार, औरंगाबाद के सिपाही शिवशंकर प्रसाद गुप्ता, भोजपुर के लांस नायक विद्यानंद सिंह, नालंदा के सिपाही हरदेव प्रसाद सिंह, सारण के नायक विशुनी राय,रांची के नायक सूबेदार नागेश्वर महतो, सिवान के सिपाही रंबू सिंह, पलामू के गनर युगंबर दीक्षित,शिवहर के मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी, भागलपुर के हवलदार रतन कुमार सिंह, सहरसा के सिपाही रतन कुमार झा, सिवान के सिपाही हरिकृष्ण राम, भागलपुर के गनर प्रभाकर कुमार सिंह,लखीसराय के नायक नीरज कुमार, मुजफ्फरपुर के नायक सुनील कुमार सिंह और वैशाली के लांसनायक रामवचन राय.

 

उन्हीं में से एक थे बिहटा (पटना) के पांडेचक गांव निवासी शहीद नायक गणेश प्रसाद यादव. आज जब देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है तो शहीदों के परिजनों के आंखों से आंसू छलक उठे हैं लेकिन शहीद गणेश के बूढ़े माता पिता को इस बात का मलाल है कि जिस बेटे ने देश के लिए प्राणों की आहुति दे दी उसी के परिवार को सरकार भूल गई है.

                         

शहीद गणेश प्रसाद के परिवार से सरकार की तरफ से किए गए तमाम वादे आज भी अधूरे हैं. बता दें कि कारगिल युद्ध के दौरान 29 मई 1999 को बटालिक सेक्टर से प्वाइंट 4268 पर चार्ली कंपनी की अगुवाई कर रहे नायक गणेश प्रसाद यादव शहीद हो गए थे. देश की सुरक्षा चक्र में कारगिल युद्ध को भूला नहीं जा सकता, जहां हमारे देश की रक्षा के लिए 527 जवानों ने शहादत दी थी. इसी दिन को लेकर पूरा देश विजय दिवस मनाता है. इस अवसर पर कारगिल शहीदों को याद किया जाता है. 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को कारगिल से खदेड़ करऑपरेशन विजयको पूर्ण किया था.

                                                                                

 30 जनवरी 1971 को बिहटा के पाण्डेयचक गांव निवासी रामदेव यादव और बचिया देवी के घर गणेश यादव का जन्म हुआ था. गणेश प्रसाद यादव बचपन से ही सेना में जाना चाहते थे. मैट्रिक की परीक्षा देने के बाद ही सेना में भर्ती हुए. उनकी शादी 1994 में पुष्पा राय से हुई थी. शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए. इनके नाम अभिषेक और ज्योति हैं. अभिषेक सैनिक स्कूल से ग्रेजुएशन कर चुका है और बेटी मेडिकल की पढ़ाई कर रही है. कारगिल दिवस जब भी आता है, उनकी शहादत की घटना को याद कर पत्नी पुष्पा देवी, पिता रामदेव यादव और माता बचिया देवी का कलेजा गर्व से चौड़ा हो जाता है.

 

वहीं आपको बता दें कि 23 साल पहले शहीद के अंतिम दर्शन के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी पहुंचे थे. गांव की बदहाली को देखते हुए घोषणाओं की झड़ी लगा दी गई थी. इनमें शहीद के नाम पर गांव तक जाने के लिए पक्की सड़क, अस्पताल और स्कूल सबसे अहम था. इससे पूरे क्षेत्र के लोग भी सरकार से प्रभावित और उत्साहित हुए थे. सरकार ने अपने खर्चे से स्कूल का भवन बना दिया. लेकिन आज तक उसे प्राथमिक विद्यालय का दर्जा नहीं मिला. अब भी उसमें एक शिक्षक का इंतजार है.

        

शहीद की मां बचिया देवी बताती हैं कि अपने बेटे को खोने का गम तो बहुत है लेकिन गर्व भी है. 23 साल बीतने के बाद भी उसकी यादें आज भी हमारे सीने में दफन है. राज्य सरकार की तरफ से जो वादे किए गए थे उसे अभी तक सरकार पूरा नहीं की है.बचिया देवी, शहीद गणेश प्रसाद की मां कहती हैं कि कुछ वादे तो केंद्र सरकार की तरफ से पूरा किया गया लेकिन राज्य सरकार की तरफ से किए गए वादे अभी भी अधूरे हैं. यहां तक कि सरकारी लाभ भी हमें नहीं मिल पाया है. इंदिरा आवास हो या राशन कार्ड हो इन सभी योजनाओं से हम वंचित हैं.23 साल बाद भी सरकारी वादे अधूरे हैं.

 

वहीं शहीद के पिता रामदेव यादव बताते हैं कि आज 23 साल कारगिल युद्ध का पूरा हुआ लेकिन 23 साल के बाद भी सरकार के कई वादे अभी भी अधूरे रह गए. शहीद के पिता रामदेव यादव ने बताया कि गांव में तत्कालीन प्रदेश के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शहीद बेटे के नाम पर सड़क, अस्पताल, विद्यालय एवं समुदायिक भवन बनाने का वादा किया था. सामुदायिक भवन और विद्यालय का भवन बनकर तैयार है. इसके बावजूद भी उसमें कोई व्यवस्था अभी तक सुचारू रूप से चालू नहीं हो सकी है. 

 

विद्यालय में सरकार की तरफ से किसी भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है जिसके कारण गांव के बच्चे दूसरे गांव में जाकर पढ़ाई करते हैं. इसके अलावा सड़क निर्माण बेटे के नाम पर करने की बात भी कही गई थी वो वादा भी अधूरा है. केवल शहीद बेटे का स्मारक लाल चौक पर बनाया गया. इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से पटना में शहीद की पत्नी को गैस एजेंसी दिया गया लेकिन राज्य सरकार ने नौकरी का वादा भी किया था जो अभी तक पूरा नहीं हो सका.

 

आलोक कुमार

सोमवार, 25 जुलाई 2022

गया जिले के लिए एक व्यापक जिला पर्यावरण योजना बनाने के लिए सहमति बनी

 


गया:  ’जिला में पर्यावरण संबंधित समस्याओं के निदान के लिए  गठित जिला पर्यावरण समिति की पहली बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी की गोपनीय शाखा में नगर पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।’ बैठक में गया जिला के पर्यावरण से संबंधित सभी बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की गई.

           बैठक में गया जिले के लिए एक व्यापक जिला पर्यावरण योजना बनाने के लिए सहमति बनी. इसके लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा अपने अपने विभाग के आंकड़े जिसकी जरूरत जिला पर्यावरण योजना के लिए है, को एक सप्ताह के भीतर समर्पित करने का निर्देश दिया गया. पर्यावरण योजना बनाने के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रक परिषद के द्वारा एजेंसी RSP Green Development and Laboratories Pvt Ltd.  का चयन किया गया है. उक्त एजेंसी के प्रतिनिधि ने योजना बनाने की चरणबद्ध प्रक्रिया से समिति के सदस्यों को अवगत कराया. हर एक जिले में जिला पर्यावरण योजना बनाने का निर्देश माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा दिया गया है.

            जिला पर्यावरण समिति की बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, अपर समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता उपस्थित थे.


आलोक कुमार

विभिन्न कोषांग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

 


गया: इस जिले के जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में विष्णुपद अवस्थित आवास सदन समिति के सभाकक्ष में पितृपक्ष मेला 2022 के सफल आयोजन के लिए बनाये गए विभिन्न कोषांग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई.

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला का आयोजन 09 सितंबर से 25 सितंबर तक निर्धारित है. पितृपक्ष मेला के सफल आयोजन के लिए अलग अलग कार्य समिति का गठन किया गया है. सभी पदाधिकारियों को कहा कि अपने अपने कोषांग अंतर्गत दिए गए कार्य को अपने देखरेख में अनुपालन करावे.

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को ध्यान में रखते हुए बुडको द्वारा जलापूर्ति योजना के लिए विष्णुपद क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर पाइप बिछाने के क्रम में काटे गए सड़कों को जिला पदाधिकारी के पहल से तेजी से सड़को को रिस्टोर करवाया जा रहा है ताकि पितृपक्ष मेला के पहले सभी सड़कें बिल्कुल फंक्शनल रहे. यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हर तरह की मुकम्मल व्यवस्था करवाने के लिए अग्रसारित है.

जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता बुडको को सख्त हिदायत दिया कि विष्णुपद मेला क्षेत्र में बिना नगर आयुक्त या जिला पदाधिकारी के अनुमति के बगैर किसी प्रकार का सड़को को काटने का कार्य नहीं करेंगे. मेला क्षेत्र के छोड़ कर अन्य जगहों पर आप पाइप लाइन बिछाने के लिए रोड कटिंग करने का कार्य करें. उन्होंने कहा कि ’वर्तमान समय में वैसे सड़के जो विष्णुपद मंदिर की ओर जाती है, उस बीच में जो भी काटे गए सड़के हैं उसे 5 अगस्त तक सड़क निर्माण करने का कार्य करें. अन्यथा संबंधित अभियंता एवं संवेदक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.’ उन्होंने कहा कि मरम्मति गैंग की संख्या बढ़ाकर तेजी से सड़कों का रिस्टोर करावे.


पेयजल के समीक्षा के दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में हर 200 से 500 मीटर के बीच पेयजल व्यवस्था रखें. इसके लिए अभी से ही संबंधित पंडा जी एवं वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा और आकलन तैयार कर ले. जिला पदाधिकारी ने उपस्थित पंडा समाज के प्रतिनिधियों को कहा कि प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारी के अतिरिक्त यदि कहीं भी पेयजल, शौचालय, स्नानागार इत्यादि की आवश्यकता है, तो संबंधित जगहों की सूची उपलब्ध करावे.

नगर आयुक्त, गया नगर निगम ने बताया कि 66 स्थानों पर टॉयलेट, 20 स्थानों पर चेंजिंग रूम तथा 29 स्थानों पर स्नानागार की व्यवस्था कराई जा रही है. इसके लिए सभी इक्विपमेंट्स की खरीदारी की जा चुकी है. 15 अगस्त के बाद संबंधित कार्यों को संबंधित स्थानों पर लगाने का कार्य करना प्रारंभ किया जाएगा.

          बैठक में कार्यपालक अभियंता पीएचईडी द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त आवासन स्थल की सूची के आलोक में कुल 168 टॉयलेट को मरम्मत करने का कार्य प्रारंभ किया गया है.जिला पदाधिकारी ने यात्री आवासन स्थल, पुलिस आवासन स्थल, वेदी स्थल, पार्किंग स्थल, मेला क्षेत्र इत्यादि स्थानों में नगर निगम तथा कार्यपालक अभियंता पीएचईडी द्वारा किए जा रहे कार्यों का अच्छे से आकलन कर प्रतिवेदन उपलब्ध करावे.

बैठक में जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की समस्या, जर्जर तारों को बदलने का कार्य, बिजली पोल में करंट आने की शिकायत इत्यादि को ठीक कराते हुए ’20 अगस्त तक सभी कार्य दुरुस्त किए गए हैं, से संबंधित प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करें ताकि यह माना जाएगा कि आपके द्वारा मेला क्षेत्र में सभी आवश्यक कार्य गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किए गए हैं.’

          बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त स्थानों पर वाच टावर लगवाएं ताकि पुलिस के जवानों को वायरलेस सिस्टम के साथ प्रतिनियुक्त किया जा सके. उन्होंने निर्देश दिया कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु आने की संभावना है। इसके लिए हर हाल में भीड़ नियंत्रण के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम को दुरुस्त रखा जाए. उन्होंने पंडा समाज के प्रतिनिधियों को कहा कि पितृपक्ष मेला अवधि में यातायात व्यवस्था को और स्मूथ रखने के उद्देश्य से पुलिस के जवानों का स्पेशल डिप्लॉयमेंट किया जाएगा. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि किन किन स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था, ड्राप गेट की आवश्यकता, वन वे ट्रैफिक प्लान इत्यादि किया जाना है, इस पर अभी से ही प्लान तैयार कर ले.


आलोक कुमार

उर्वरकों की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी

मंगलवार की शाम जिले को प्राप्त होगा 1924 मीट्रिक टन यूरिया.यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी. किसानों को ससमय, सही वजन के साथ निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें यूरिया सहित अन्य उर्वरक. सभी एसडीएम को उर्वरक दुकानों की औचक जांच कराने का निर्देश....


बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की कालाबाजारी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जाए. खरीफ मौसम में जिले के किसानों को यूरिया की किल्लत नहीं होनी चाहिए, उन्हें सुगमतापूर्वक यूरिया सहित अन्य उर्वरक उपलब्ध हो सके, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए. जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे.

जिलाधिकारी ने कहा जिले से यूरिया सहित अन्य उर्वरकों को नेपाल ना ले जाया जाय, इस पर तुरंत कारगर कार्रवाई की जाए और इस पर पूर्णतया रोक लगायी जाय. उन्होंने कहा कि नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस, प्रशासन के साथ-साथ एसएसबी को भी पूरी मुस्तैदी बरतनी है. उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर इस पर पूर्णतः अंकुश लगाना सुनिश्चित करेंगे. एसएसबी के ऑफिसर्स को इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है.

जिलाधिकारी द्वारा सभी एसडीएम को निर्देश दिया गया कि क्षेत्रान्तर्गत यूरिया की कालाबाजारी को रोकने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाना सुनिश्चित किया जाए. साथ ही गड़बड़ी में शामिल कर्मियों एवं दुकानदारों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय. उन्होंने कहा कि यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की बिक्री ससमय, सही वजन के साथ निर्धारित मूल्य पर कराना सुनिश्चित किया जाय. इसके लिए सभी एसडीएम टीम का गठन करें और औचक रूप से छापेमारी करायें. उर्वरक दुकानों की गहन जांच कराएं. पॉस मशीनों से एक-एक डिटेल लें और किसानों से फीडबैक भी प्राप्त करें.

जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उर्वरक विक्रेताओं पर किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो उर्वरक की बिक्री पर नजर बनाए रखते हैं. सुबह तथा शाम में पॉस मशीनों की नियमित रूप से जांच करायी जा रही है. उन्होंने बताया कि खरीफ मौसम में जिले को पर्याप्त मात्रा में यूरिया सहित अन्य उर्वरकों को उपलब्ध कराया गया है. उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम तक दो कंपनियों का 1924 मीट्रिक टन यूरिया जिले को और उपलब्ध हो पायेगा. जैसे ही जिले को यूरिया उपलब्ध होगा, उसे संबंधित दुकानदार को उपलब्ध करा दिया जायेगा.  

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, श्री नंदकिशोर साह, जिला कृषि पदाधिकारी, श्री विजय प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

आलोक कुमार

जिले के महादलित टोलों सहित अमृत सरोवर स्थल पर भी होगा झंडोत्तोलन

 स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह महाराजा स्टेडियम, बेतिया में मनाया जायेगा.मुख्य समारोह स्थल पर माननीय प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन.जिले के महादलित टोलों सहित अमृत सरोवर स्थल पर भी होगा झंडोत्तोलन...


बेतिया: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थानीय महाराजा स्टेडियम में मनाया जायेगा. मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन माननीय मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चंपारण द्वारा किया जाना है. 15 अगस्त पर झंडोत्तोलन सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा आज जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा की गयी.

उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह स्थल सहित अन्य कार्यक्रम की सभी तैयारियां ससमय कर ली जाय. माननीय प्रभारी मंत्री को झंडोत्तोलन के लिए विधिवत आमंत्रित किया जाए. साथ ही जिले के अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों को भी समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाए. उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह स्थल पर जलजमाव की समस्या नहीं रहें, इसके लिए नगर निगम द्वारा कारगर उपाय किया जाए. परेड पूर्वाभ्यास के दौरान चूना आदि का प्रयोग किया जाय, मैदान में गड्ढ़ा नहीं किया जाय. सार्जेंट मेजर झंडा फहराने की व्यवस्था करेंगे. झंडा सही तरीके से बंधा हो एवं सुगमतापूर्वक फहर जाय, इसे सुनिश्चित करेंगे.

उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर आगन्तुकों, वाहनों, स्टेज आदि के लिए सैनिटाइजेशन एवं थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सिविल सर्जन अपने स्तर से करेंगे. अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया को साफ-सफाई, जल निकासी तथा अन्य सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर लेने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है. वहीं कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को रंगाई-पुताई तथा कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को आवागमन हेतु समुचित व्यवस्था ससमय कर लेने को कहा गया है.

उन्होंने कहा कि महाराजा स्टेडियम स्थित मुख्य समारोह के अतिरिक्त महादलित कस्बे में स्थानीय अधिकारी भाग लेंगे तथा स्थानीय बुजुर्ग महादलित सदस्य/सदस्या के द्वारा झंडोत्तोलन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें.उन्होंने कहा कि इस बार जिले के सभी अमृत सरोवर स्थलों पर भी झंडोत्तोलन कराया जाना है.डीपीएम, जीविका, ग्रामीण विकास अभिकरण से समन्वय स्थापित कर इसे सुनिश्चित कराएंगे.

समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा द्वारा बताया गया कि मुख्य समारोह स्थल महाराजा स्टेडियम में 09.00 बजे पूर्वाह्न झंडोत्तोलन होगा. इसके साथ ही 09.30 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय प्रांगण, 09.40 बजे पूर्वाह्न जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, 09.50 बजे पूर्वाह्न पुलिस अधीक्षक, बेतिया के कार्यालय प्रांगण, 10.00 बजे पूर्वाह्न अनुमंडल कार्यालय, बेतिया सदर, 10.05 बजे पूर्वाह्न गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय, 10.15 बजे पूर्वाह्न पुलिस केंद्र, बेतिया एवं 11.00 बजे पूर्वाह्न महादलित बस्ती तथा अमृत सरोवर स्थल पर झंडोत्तोलन सम्पन्न होगा.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेंद्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें?

 पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें? भारत में लाखों लोग अपनी आजीविका के लिए सरकारी पेंशन योजनाओं पर निर्भर हैं। वृद्धावस्था, विधव...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post