रविवार, 27 नवंबर 2022

संयुक्त बिहार के गोड्डा के पूर्व विधायक

पटना .संयुक्त बिहार के गोड्डा के पूर्व विधायक रजनीश आनन्द का आज निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ नेकदिल इंसान थे.रजनीश आनन्द अपने विधान सभा क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में हमेशा उठाते रहते थे तथा उनके समाधान के लिए तत्पर रहते थे.

 इनके निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दें तथा उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़ ने रजनीश आनन्द के निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है. 


आलोक कुमार

इस समय हजमा टोला में स्थित ग्रोटो की पुताई और रंग रोगन किया जा रहा है

 


बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले में है बेतिया.यहां पर है क्रिश्चियन क्वाटर्स.इस क्वाटर्स में ईसाइयों की संख्या अधिक है.इसी क्वाटर्स में रहते हैं प्रतीक एडविन शर्मा प्रतीक एडविन शर्मा के द्वारा चाणक्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन और सेंट माइकल एकेडमी, संचालित होता है.राजनीतिक क्षेत्र में बीजेपी से जुड़े हैं. इस समय भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह प्रदेश प्रभारी (मणिपुर, मिज़ोरम एवं नागालैंड) हैं. इसके अलावे बेतिया में रोटरी क्लब बेतिया टाउन से जुड़े हैं. हाजमा टोला, बानूछापर, बेतिया में स्थित माता मेरी के ग्रोटो को पेंट और पुनर्निर्मित कराकर सुर्खियों में आए.

      बताया गया कि यहां पर 30 साल पहले माता मेरी के ग्रोटो निर्माण कराया गया है. जब ग्रोटो की चारदीवारी जर्जर होकर गिरने लगा तो आठ साल पहले चारदीवारी बना था.इसके बाद किसी तरह की मरम्मत कार्य नहीं हुआ.कुछ दिन पहले सेंट माइकल एकेडमी के संचालक प्रतीक एडविन शर्मा प्रतीक ने ग्रोटो की सफाई कार्य किया था. इस समय दीवारों की पुताई और रंग रोगन किया जा रहा है.


 यह बताया गया कि हजमा टोला में पांच परिवार ईसाई परिवार रहते हैं. मदर मेरी की प्रतिमा में केवल त्योहार के समय आकर कैंडल जलाते हैं. वह त्योहार बड़ा दिन (क्रिसमस) और पास्का पर्व ( ईस्टर )के ही दिन आकर खुशी व्यक्त करते हुए कैंडल जलाते हैं.


आलोक कुमार

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

कार्यक्रम में देश - विदेश के अनेक पर्यटकों के आने की संभावना

  

नालंदा. पर्यटन विभाग के सौजन्य से जिला प्रशासन नालंदा के तत्वावधान में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आयोजन 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक किया जा रहा है. आयोजन की अवधि के संदर्भ में पर्यटन विभाग द्वारा सहमति प्रदान की जा चुकी है.महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर पूर्व से तैयारी की जा रही है.जिलाधिकारी द्वारा महोत्सव से संबंधित अलग-अलग 32 प्रकार के कार्यों के लिए समितियों का गठन किया गया है. इन समितियों से संबंधित कार्यों के लिए एक वरीय पदाधिकारी, एक नोडल पदाधिकारी एवं अन्य सहयोगी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है.

     महोत्सव का आयोजन आरआईसीसी एवं हॉकी ग्राउंड के बीच स्थित स्टेट गेस्ट हाउस के भूखंड परिसर में कराया जाएगा. महोत्सव के साथ-साथ सात दिवसीय ग्राम श्री मेला का भी आयोजन उसी परिसर में किया जाएगा.इसके साथ कृषि मेला,व्यंजन मेला का भी आयोजन होगा. इसके लिए कार्यक्रम स्थल के समतलीकरण के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को दिया गया.इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों के आमंत्रण के लिए पर्यटन विभाग के स्तर से कार्रवाई की जा रही है.

    इस अवसर पर सात प्रकार के खेलों की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी. खेलों का आयोजन नवोदय विद्यालय के मैदान में कराया जाएगा.इसके साथ ही तांगा सज्जा, पालकी सज्जा, महिला महोत्सव, दंगल आदि का भी आयोजन किया जाएगा. सभी संबंधित पदाधिकारियों को उनसे संबंधित कार्यों/तैयारियों को निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया.

   इस बीच ग्राम श्री मेला के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में अलग-अलग विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई जिसमें ग्राम श्री मेला में अलग-अलग प्रशासनिक स्टॉल, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का स्टॉल, उद्योग विभाग का स्टॉल और राज्य एवं राज्य के बाहर के अनेक स्वयं सहायता समूह और हथकरघा के स्टॉल के साथ-साथ फूड पार्क भी लगेगा जिसमें राज्य के अंदर के और बिहारशरीफ के अनेक अच्छे मिठाई पकवान बनाने वाले संस्थान शामिल रहेंगे. स्वादिष्ट पकवान बनाने वाले संस्थानों को भी आमंत्रित करने का आह्वान किया गया है .ऐसा कोई प्रतिष्ठान कोई भी रुचि रखता हो तो जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में अपना आवेदन दे सकता है.

इस कार्यक्रम में देश - विदेश के अनेक पर्यटकों के आने की संभावना है.इस मेले की खास बात राज्य के बाहर के अनेक हस्तशिल्प के स्टाल लगेंगे ऊनी कपड़े, कंबल , लकड़ी के सामान का ,पुस्तक मेला रहेगा.


आलोक कुमार


सघन कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश

                   जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मद्य निषेध

 अवैध खनन की रोकथाम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक


नालंदा.जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा ने आज मद्य निषेध एवं अवैध खनन की रोकथाम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की.

       अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं सेवन को लेकर पूर्व से चिन्हित हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में लगातार सघन छापामारी अभियान चलाने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया. अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध विशेष रुप से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

        अवैध शराब के कारोबार में जब्त वाहन एवं भवन/भूखंड  अधिहरण के लंबित मामलों का निष्पादन समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित प्राधिकार के पदाधिकारियों को दिया गया.वर्तमान में वाहन अधिहरण के 80 तथा भवन/भूखंड अधिकरण से संबंधित 298 मामले लंबित पाए गए, जिनका निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया.

         जब्त शराब के  विनष्टीकरण करने के लिए समय से प्रस्ताव भेजकर विनष्टीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.भूमि विवादों के निराकरण के लिए प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर लगाए जाने वाले विशेष शिविर का प्रत्येक निर्धारित दिवस पर आयोजन करने तथा इससे संबंधित बैठक की कार्यवाही निर्धारित पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने का निर्देश सभी थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारियों को दिया गया.

अवैध खनन, भंडारण तथा ओवरलोडिंग के मामलों में सघन कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश खनिज विकास पदाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारियों को दिया गया.

         बैठक में अपर समाहर्ता, उत्पाद अधीक्षक, खनिज विकास पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी आदि जुड़े थे.


आलोक कुमार

नियमित वर्ग संचालन की लगातार समीक्षा किया

 जिलाधिकारी ने किया इंटर हाई स्कूल,किशनगंज का औचक निरीक्षण.विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य का दिया निर्देश.डीएम ने बालिका उच्च विद्यालय में प्रारंभ विशेष कक्षा का लिया जायजा, विद्यालय में हो रहे नवनिर्माण कार्य का किया निरीक्षण.....


किशनगंज.जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने किशनगंज स्थित इंटर हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने विद्यालय संचालन के समय विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति को देखा. वर्ग संचालन की जानकारी लिया तथा प्रधानाचार्य श्री परमेश्वर झा से शिक्षकों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए.

इसी क्रम में डीएम ने + 2 बालिका उच्च विद्यालय,डुमरिया का भी निरीक्षण किया.विद्यालय में अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जा रहा है.निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया. साथ ही, मौके पर डीएम ने विभिन्न कक्षा में भ्रमण कर शिक्षको के द्वारा पढ़ाए जा रहे अध्याय के बारे में छात्राओं से पूछताछ किया. मुख्य रूप से संचालित विशेष कक्षा का निरीक्षण किया गया.कक्षा में छात्राओं की उपस्थिति और पाठ्य सामग्री को देखा गया.

        निरीक्षण के दौरान डीएम दोनों विद्यालय में शिक्षण कार्य,आधारभूत संरचना और अन्य मूलभूत सुविधा की उपलब्धता को लेकर गंभीर दिखे.ज्ञातव्य हो कि जिलाधिकारी श्री शास्त्री जिला में शिक्षा विभाग के कार्यों में प्रगति लाने के लिए लगातार विद्यालय भ्रमण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने के लिए दृढ़ संकल्पित है. सभी प्रखंड में मॉडल विद्यालय की स्थापना,नियमित वर्ग संचालन की लगातार समीक्षा किया जाता है.

गर्ल्स हाई स्कूल में निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता कुमारी को शिक्षण कार्य समेत नियमित रूप से विद्यालय परिसर की साफ सफाई,बेंच डेस्क उपलब्धता,नियमित वर्ग संचालन जारी रखने तथा निर्माण कार्य के पर्यवेक्षण के लिए निर्देश दिया.


आलोक कुमार

गुरुवार, 24 नवंबर 2022

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के लिए 75 सप्ताह की उलटी गिनती शुरू

 पटना.आजकल आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है.यह महोत्सव भारत सरकार की आजादी के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने और मनाने की एक पहल है.

       

यह महोत्सव भारत के लोगों को समर्पित है, जो न केवल भारत को उसकी विकासवादी यात्रा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि उनके भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत 2.0 को सक्रिय करने की दृष्टि को सक्षम करने की शक्ति और क्षमता भी है.यह आत्मनिर्भर भारत के रूप में प्रदर्शित किया जा रहा है.

       आजादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च 2021 को शुरू हुई, जिसने हमारी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के लिए 75 सप्ताह की उलटी गिनती शुरू की और 15 अगस्त 2023 को एक साल बाद समाप्त होगी.  

         एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) ‘2022 तक नया भारत‘ बनाने की दृष्टि के एक भाग के रूप में देश के सांस्कृतिक एकीकरण में लाने के लिए सरकार के प्रमुख प्रमुख कार्यक्रमों में से एक रहा है.भारत सरकार ईबीएसबी के तहत इन गतिविधियों के लिए समन्वय मंत्रालय है.                        

          इस कड़ी में पटना वीमेंस कॉलेज भी शामिल है. 23 नवंबर 2022 को नोडल संस्थान - पटना वीमेंस कॉलेज द्वारा आयोजित एकेएएम-ईबीएसबी योजना के तहत 26 से 30 नवंबर, 2022 तक त्रिपुरा का दौरा करने वाली बिहार की टीम को झंडी दिखाकर रवाना किया गया.इसमें 47 छात्र और 7 शिक्षक शामिल हैं. टीम का नेतृत्व प्रोफेसर आलोक जॉन, डीन - राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और परामर्श सेवा (एनआईसीसीएस), पटना वीमेंस कॉलेज कर रहे हैं.

     टीम का नेतृत्व करने वाले प्रोफेसर आलोक जॉन ने कहा कि वहां पर जाकर टीम त्रिपुरा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य जी से भी मुलाकात भी करेंगे.


आलोक कुमार

बुधवार, 23 नवंबर 2022

मुंबई में बसे बिहारी नहीं भूले हैं अपमान और प्रताड़ना

 उद्धव की शिवसेना के लिए किस मुँह से वोट मांगेंगे नीतीश कुमार 

मुंबई में बसे बिहारी नहीं भूले हैं अपमान और प्रताड़ना 

मुंबई महानगर पालिका चुनाव में नीतीश-तेजस्वी का कोई प्रभाव नहीं




पटना.उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विपक्षी एकता का जो चूल्हा नीतीश कुमार ने जलाया था, उस पर कोई खिचड़ी नहीं पकी और आग भी ठंडी पड़ गई, इसलिए वे हिमाचल और गुजरात नहीं गए. यह पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी का मानना है.परंतु ऐसा नहीं है.सीएम और डिप्टी पासा पलटने के फेर में हैं.

 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस शिवसेना (उद्धव गुट) ने मुंबई में बिहार और उत्तर भारत के लोगों का लगातार अपमान किया, उसके पक्ष में वोट मांगने नीतीश कुमार और तेजस्वी प्रसाद यादव किस मुँह से जाएंगे?

     मोदी ने कहा कि आदित्य ठाकरे मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में शिवसेना के लिए बिहार के लोगों का वोट सुनिश्चित करने आए हैं , लेकिन इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा.उन्होंने कहा कि बाला साहब ठाकरे के आदर्शों पर चलने वाली वास्तविक शिवसेना ( शिंदे-गुट)  भाजपा के साथ सरकार चला रही है और जनता उसके साथ है.            

        मोदी ने कहा कि उद्घव-गुट वाली शिवसेना जब वीर सावरकर का अपमान करने वाली कांग्रेस के साथ है, तब नीतीश कुमार बतायें कि वे किसके साथ खड़े होंगे ? राहुल गांधी भूल गए कि इंदिरा गांधी ने सावरकर पर डाक टिकट जारी किया था.    

      उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता का जो चूल्हा  नीतीश कुमार ने जलाया था, उस पर कोई खिचड़ी नहीं पकी और आग भी ठंडी पड़ गई, इसलिए वे हिमाचल और गुजरात नहीं गए.

      मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार गुजरात के पाटीदार समाज पर अपने प्रभाव का दावा करते हैं, जबकि यह समाज पूरी तरह भाजपा के साथ है.वे  गुजरात जाने की हिम्मत नहीं कर पाए.

      उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे और तेजस्वी यादव का मिलना दो वंशवादी दलों के राजकुमारों की पिकनिक पार्टी से ज्यादा कुछ नहीं है.

आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें?

 पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें? भारत में लाखों लोग अपनी आजीविका के लिए सरकारी पेंशन योजनाओं पर निर्भर हैं। वृद्धावस्था, विधव...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post