सोमवार, 18 सितंबर 2023

अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

  
मुख्य बिंदु-  ग्रामीण पथों का बेहतर रखरखाव विभाग द्वारा करायें, इसके लिए आवश्यकतानुसार अभियंताओं और तकनीकी कर्मियों की शीघ्र नियुक्ति करायें। निर्माण के साथ - साथ मेंटेनेंस को लेकर अभियंता पथों का स्थलीय निरीक्षण करें। विभाग द्वारा मेंटेनेंस करवाने से खर्च में भी बचत होगी और लोगों को नौकरी और रोजगार के अवसर मिलेंगे...

पटना । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प' में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण की योजनावार स्थिति एवं बिहार ग्रामीण पथ विभागीय अनुरक्षण नीति के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। 

   ग्रामीण विभाग के सचिव ने बताया कि लक्षित बसावटों में सम्पर्कता प्रदान करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना एवं अन्य राज्य योजना, ग्रामीण टोला सम्पर्क निश्चय योजना, ग्रामीण पथों के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य आदि कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर सड़क होने से लोगों का आवागमन आसान होता है। ग्रामीण पथों का बेहतर रखरखाव विभाग द्वारा ही कराया, इसके लिए आवश्यकतानुसार अभियंताओं और तकनीकी कर्मियों की शीघ्र नियुक्ति करायें। 

          विभाग के अभियंता पथों के निर्माण और मेंटेनेंस के लिए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करेंगे तो बेहतर सड़कों का निर्माण होगा और सड़कें मेंटेन भी रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संसाधनों की जो भी आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जायेगा। निर्माण के साथ-साथ मेंटेनेंस को लेकर पथों का स्थलीय निरीक्षण अभियंता करते रहें। ग्रामीण कार्य विभाग बचे हुए टोलों के लिये भी पथों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करायें ताकि उनकी सम्पर्कता सुलभ हो सके। ग्रामीण इलाकों में जिन पथों की चौड़ीकरण की आवश्यकता है उसका आकलन कर उस पर काम करें। क्षतिग्रस्त पथों का पुनर्निर्माण कार्य भी तेजी से कराएं। मुख्यमंत्री ग्रामीण टोला संपर्क योजना तथा अन्य निर्माणाधीन पथों का निर्माण तेजी से पूर्ण करें। 

      मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हमलोगों ने बेहतर सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। किए गए कार्यों को लोगों को बतायें, जिससे उन्हें पता चले कि राज्य सरकार द्वारा अपने संसाधन से बेहतर ग्रामीण पथों का निर्माण कराया गया और उसकी देखभाल की जा रही है। हमलोगों का उद्देश्य सिर्फ बेहतर सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण करना ही नहीं है बल्कि उसका अच्छे से मेंटेनेंस भी उतना ही जरूरी है। विभाग द्वारा मेंटेनेंस करने से खर्च में भी बचत होगी और लोगों को नौकरी और रोजगार के अवसर मिलेंगे। 

         बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, वित्त विभाग के प्रधान सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अभियंता गण उपस्थित थे। 

आलोक कुमार

रविवार, 17 सितंबर 2023

सरकार सभी महिलाओं को मासिक तीन हजार रुपए आर्थिक सहयोग दें


* सीतामढ़ी में वृद्धा पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने किया प्रदर्शन, 400 की जगह 3 हजार हो पेंशन

* सहरसा में बुजुर्गों को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अधिकार मार्च निकाला

* कर्नाटक और मध्यप्रदेश सरकार की तरह बिहार सरकार में भी सरकार सभी महिलाओं को मासिक तीन हजार रुपए आर्थिक सहयोग दें

सहरसा. बिहार के सहरसा में बुजुर्गों को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अधिकार मार्च निकाला है.इसी तरह की मिली जुली मांग एकता परिषद बिहार के द्वारा की जा रही है.इस संदर्भ में एकता परिषद का नेता विजय गोरैया कहते हैं कि कर्नाटक और मध्य प्रदेश सरकार की तरह बिहार सरकार भी सरकार सभी महिलाओं को  मासिक तीन हजार रुपए आर्थिक सहयोग दें.

        अब बिहार में प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू कर दी गयी है. लोकसभा का चुनाव 2024 में और राज्य विधानसभा का चुनाव 2025 में है.इस समय राज्य में प्रदेश सरकार ने Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana की शुरुआत की है.सभी बूढ़े बुजर्गों को बुढ़ापे में अच्छे से जीवन व्यतीत करने के आर्थिक सहायता स्वरूप पेंशन दी जाएगी. बिहार वृद्धजन पेंशन योजना को दो भागों में बांटा गया है.जिस बुजुर्ग की आयु 60 से 79 वर्ष के बीच में उसको 400 रुपये हर माह पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी.वहीं जिस बुजुर्ग की उम्र 80 वर्ष से अधिक है उसको 500 रुपये हर माह पेंशन के तौर पर दी जाएगी.

      इस वृद्धजन पेंशन योजना से वृद्धजन नाखुश है.बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी,मुनाफाखोरी आदि से परिवार में आर्थिक संकट बढ़ती जा रही है.इसके आलोक में प्रभावित लोग सड़क पर उतरने लगे है.सीतामढ़ी में वृद्धा पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया. फिलहाल वृद्ध लोगों को पेंशन में 400 रुपये दिए जाते हैं. जिसे 3 हजार तक करने की मांग की जा रही है. 

       आज शनिवार को बिहार के सहरसा में बुजुर्गों को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अधिकार मार्च निकाला है.ग्रामीणों ने इस दौरान नारा लगाया कि सरकार करे दो हजार, नहीं तो होगा तकरार. वृद्धा पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर पंचगछिया ग्राम पंचायत के मुखिया के नेतृत्व में अधिकार मार्च निकाला गया.

      पंचगछिया ग्राम पंचायत के मुखिया के नेतृत्व में निकले गए अधिकार मार्च में बड़ी संख्या में महिला, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए. सभी के हाथों में मांगों के समर्थन में लिखी गई नारे की तख्तियां थी. सभी अधिकार मार्च में एक ही मांग कर रहे थे कि भारत के अन्य राज्यों के पेंशन की भांति बिहार के बुजुर्गों को भी पेंशन दें. इसी मांग के समर्थन में अधिकार मार्च निकाल कर सरकार के वर्तमान पेंशन योजना का विरोध करते हुए नई पेंशन योजना लागू करने की लोगों ने मांग की.

राज्य सरकार द्वारा मासिक आर्थिक सहयोग दिए जाने की आवश्यकता 

जन संगठन एकता परिषद के संस्थापक पी.व्ही.राजगोपाल है.इस समय एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणसिंह परमार हैं.वे मुजफ्फरपुर में आए थे.अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रणसिंह परमार ने कहा कि कर्नाटक और मध्य प्रदेश की सरकार महिलाओं का आर्थिक स्वावलंबन के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाता है.उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से निवेदन किए कि आप भी बिहार की सभी महिलाओं को मासिक आर्थिक सहयोग तीन हजार रुपए दें ताकि बढ़ती महंगाई के बीच में खुद का परिवार की जिंदगी बचा सके.

 बिहार सरकार ध्यान दें 

इस समय छोटे-मोटे घरेलू जरूरतों पूरा करने का तनाव महिलाएं झेल रही.अगर दिल्ली में 'आप' सरकार फ्री-बस यात्रा की सुविधा दे सकती है.राजस्थान एवं मध्य प्रदेश की सरकार में 500/-रु. या इससे कम कीमत पर गैस-सिलेंडर उपलब्ध करा सकती हैं.कर्नाटक एवं मध्यप्रदेश की सरकार 2000/-रु. व 1000/-रु. क्रमश: नकद प्रत्येक माह प्रदान कर सकती हैं.तो बिहार में महिला मतदाताओं की अमूल्य वोट पाकर बार-बार सत्ता में आने वाली नीतीश सरकार बेहाल महिलाओं को 'विशेष मासिक आर्थिक सहयोग' क्यों नहीं प्रदान कर सकती.  नीतीश-सरकार के लिए महिलाओं का कर्ज चुकता करने का समय आ गया है.

इसके आलोक में जोरदार अभियान चलाने का निश्चय

 एकता परिषद, बिहार का प्रांत स्तरीय अभियान.अभियान का नाम - "मासिक तीन हजार".संदर्भ--  गृह-प्रबंधन में आर्थिक खींचतान से तनाव ग्रस्त बिहार की महिलाओं के लिए, कर्नाटक एवं एम.पी. की तरह,  राज्य सरकार से मासिक आर्थिक सहयोग की मांग. हर महिला के लिए मात्र तीन हजार रुपये मासिक. अभियान-अवधि-27 सितंबर शहीद भगत सिंह जयंती से 11 अक्टूबर जे.पी. जयंती तक. इस अवधि में जनता के बीच कहीं जन-संपर्क, कहीं हस्ताक्षर अभियान, कहीं संवाद-यात्रा तो कहीं प्रचार-गोष्ठी के कार्यक्रम चले. कार्यक्षेत्र के हर एवं जिला अधिकारी को, माननीय मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित मांग-पत्र भी सौंपे जाएंगे. 


आलोक कुमार

पल्ली पुरोहित फादर वाल्टर सुशील गाब्रिएल क्रूसवीर बच्चों को देखकर खुश

 दरभंगा.आज खास दिन दरभंगा में रहा.यहां पर क्रूसवीर बच्चों का दिवस रहा.क्रूसवीर बच्चे सफेद परिधान में थे.घर से ही सफेद परिधान में बच्चे होली रोसरी चर्च  में पहुंचे.दरभंगा पल्ली के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर वाल्टर सुशील गाब्रिएल क्रूसवीर बच्चों को देखकर खुश थे.

क्रूसवीर बच्चों का रहा दिवस                                   

आज 17 सितंबर है.दरभंगा पल्ली में क्रूसवीर दिवस समारोह मनाया गया. इस अवसर पर क्रूसवीर के बच्चों ने क्रूसवीर को लेकर शपथ लिया और क्रूसवीर का सफर शुरू किया.इस अवसर पर मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के फादर वाल्टर सुशील गाब्रिएल और गोरखपुर धर्मप्रांत के फादर अनीश और फादर नोएल (सी0एस0टी0) ने मिलकर मिस्सा किए.दोनों पुरोहित गोरखपुर धर्मप्रांत के सिरो मालाबार से जुड़े हैं.दोनों फादर अनीश और फादर नोएल (सी0एस0टी0) के बिशप गोरखपुर धर्मप्रांत में रहते हैं.

क्रूस के चार हथियार 

यह कहा जाता है कि प्रभु येसु ख्रीस्त के वचनों पर चलने के लिए क्रूस के चार हथियार प्रार्थना, परम प्रसाद, बलिदान और प्रेरिताई है.उसको अपने जीवन में आत्मसात करना जरूरी है, तभी ईश्वरीय शक्ति की प्राप्ति होगी. 

सही संस्कार की प्राप्ति के लिए विशेष अर्चना 

इस मौके पर बच्चे-बच्चियों को उनके माता-पिता ने फूल देकर आशीर्वाद दिया और उपस्थित भक्तों ने बच्चों के सही संस्कार की प्राप्ति के लिए विशेष अर्चना की. सभी बच्चों को आध्यात्मिक जीवन में मजबूत बनने का आशीर्वाद दिया.


आलोक कुमार

पवित्र मिस्सा का संचालन महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा ने किया

 पटना.राजधानी पटना में राजा बाजार है.यहां के फ्रेंड कॉलोनी,एजी कॉलोनी रोड में  रोमन कैथोलिक समुदाय का चर्च है.इस का चर्च का नाम संत मेरी चर्च है.इसको 2005 में स्थापित किया गया.कैथोलिकों की संख्या 31 है. पल्ली पुरोहित फादर जोसेफ राज है.यहां पर संत मेरी एकेडमी संचालित है.

  आज यहां पल्ली दिवस धूमधाम से मनाया गया.पल्ली दिवस के अवसर पर पवित्र मिस्सा का संचालन महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा ने किया.उनके साथ बाढ़ पल्ली के फादर तंबी, पल्ली पुरोहित फादर जोसेफ राज और महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष के सेक्रेटरी फादर एलेक्स वी साथ में थे.

  सर्वप्रथम पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा ने 13 बच्चों को दृढ़करण संस्कार दिया.उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया.बच्चों ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. बच्चे,महिला,एवं पुरुषों के द्वारा गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया. अंत में पल्ली वासियों ने प्रीतिभोज किया.उसके बाद धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाप्त किया गया.


आलोक कुमार

राहुल सिंह को प्रवक्ता बनाया

 पटना. भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी0भी0 ने प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर युवा कांग्रेस में प्रवक्ताओं को नियुक्त किया है. इसी क्रम में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के विशाल कुमार यादव को मुख्य प्रवक्ता तथा संस्कार यादव, मो0 कमालुद्दीन राजा, अजमेर करीम, जयवर्द्धन सिंह, अमित पाण्डेय, शशांक रंजन, सुन्दरम पाठक एवं राहुल सिंह को प्रवक्ता बनाया गया है.

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने इन लोगों के मनोनयन के लिए भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इन प्रवक्ताओं के मनोनयन से युवा कांग्रेस का पक्ष को मजबूती के साथ प्रेस मीडिया के सामने आयेगा.


आलोक कुमार

शनिवार, 16 सितंबर 2023

रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के तहत कराये जा रहे कार्यों का लिया जायजा

  मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के तहत कराये जा रहे कार्यों का लिया जायजा


पटना. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बख्तियारपुर के गंगा तट स्थित सीढ़ी घाट का भ्रमण कर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के तहत किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया. सीढ़ी घाट पर जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री चैतन्य प्रसाद ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया. जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीढ़ी घाट तक श्रद्धालुओं का आवागमन सुगमतापूर्वक हो सके, इसको ध्यान में रखते हुए कार्य कराएं. गंगा नदी की मुख्यधारा तक लोग आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए पथ का निर्माण कराएं.

      हर रविवार को हम यहां नहाने आते.उस समय सीढ़ी घाट से गंगा नदी की मुख्य धारा तक पहुंचने के लिए रास्ता हुआ करता था.बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचकर छठ पूजा करते थे. पहले यहां पुल से होकर गंगा नदी की मुख्यधारा तक लोग आसानी से चले जाते थे. बचपन मुख्यमंत्री ने सीढ़ी घाट स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर (ठाकुरबाड़ी) में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की.

      पंडित शीलभद्र याजी मेमोरियल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र याजी एवं उनकी धर्मपत्नी स्व0 बालकेश्वरी जी के स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

    इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विधायक श्री अनिरुद्ध प्रसाद, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, ए०डी०जी० श्री संजय कुमार सिंह, आयुक्त पटना प्रमंडल श्री कुमार रवि, आई० जी० पटना प्रक्षेत्र श्री राकेश राठी, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री कार्तिकेय धनजी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.


आलोक कुमार 

शुक्रवार, 15 सितंबर 2023

जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिनका दखल कब्जा लेना है

  

गया। अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग बिहार सरकार श्री संदीप पॉन्द्रिक द्वारा आज गया ज़िले के डोभी प्रखंड अंर्तगत (akic) अमृतसर कोलकाता इंटीग्रेटेड कॉरिडोर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। 1670 एकड़ में फैले यह कॉरिडोर के तहत वैसे रैयती जमीन जिनका लिया गया है उन्हें तेजी से मुआवजा उपलब्ध करवाए। अपर मुख्य सचिव ने काफी संतोष प्रकट करते हुए उक्त प्रस्तावित कॉरिडोर को नक्शे के माध्यम से जानकारी लिया कि किसी ओर से रास्ता निकल रहा है, किसी ओर से योजना का काम प्रारंभ होना है, किस ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलपमेंट किया जाएगा, नया फोरलेन सड़क किस तरफ से निकलेगा। उसे भी मैप के माध्यम से देखा। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिनका दखल कब्जा लेना है वह ले लिया गया है। जिन्हें मुआवजा देना था वह भी युद्ध स्तर पर कैंप लगाकर वितरित किया गया है। शेष बचे लोगों को जिला भू अर्जन पदाधिकारी के माध्यम से मुआवजा वितरित किया जाएगा।

     निरीक्षण के क्रम में कुछ स्थानीय लोगों ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराया की मुआवजा वितरित एवं कागजों का सत्यापन करने में जिला भू अर्जन कार्यालय के प्रधान सहायक एवं सहायक द्वारा लापरवाही बरती जा रही है इस पर जिला पदाधिकारी ने जिला भू अर्जन पदाधिकारी को विस्तार से जांच करते हुए संबंधित को निलंबित करने का आदेश दिया है। इस अवसर पर बियाडा के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


आलोक कुमार



The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें?

 पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें? भारत में लाखों लोग अपनी आजीविका के लिए सरकारी पेंशन योजनाओं पर निर्भर हैं। वृद्धावस्था, विधव...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post