शनिवार, 23 सितंबर 2023

बिशप अभिषेक के 206 दिनों के बाद 23 सितंबर को बक्सर के बिशप के रूप में पहली बार जन्मदिन मनाया

बक्सर धर्मप्रांत के माननीय बिशप डॉ.जेम्स शेखर का जन्मदिन

बिशप अभिषेक के 206 दिनों के बाद 23 सितंबर को बक्सर के बिशप के रूप में पहली बार जन्मदिन मनाया

24 सितंबर को बिशप शाहपुर पल्ली में

बक्सर.आज बक्सर धर्मप्रांत के माननीय बिशप डॉ.जेम्स शेखर का जन्मदिन है.उनका जन्म 23 सितंबर, 1967 को हुआ था.वे पटना महाधर्मप्रांत के लिए 26 मई, 1996 को पुरोहित बने थे.   उनका कार्य प्रगति के आलोक में बिशप डॉ. जेम्स को संत पापा फ्रांसिस ने 4 फरवरी, 2023 को बक्सर धर्मप्रांत का बिशप नियुक्त किया.उनका बिशप अभिषेक 25 मार्च,2023 को हुआ.बक्सर धर्मप्रांत के बिशप 25 मार्च को बनने के बाद 23 सितंबर को डॉ.जेम्स शेखर का पहला जन्मदिन है.पटना महाधर्मप्रांत और बक्सर धर्मप्रांत के लोगों ने बिशप डॉ.जेम्स शेखर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बिशप के दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई.जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी है.इस अवसर पर दीर्घायु की कामना की है.

    24 सितंबर को बिशप शाहपुर पल्ली में

बक्सर धर्मप्रांत में शाहपुर पल्ली है.इस पल्ली का प्रधान पल्ली पुरोहित फादर भास्कर भोज्जा हैं.फादर भास्कर भोज्जा का कहना है कि बक्सर धर्मप्रांत के बिशप डॉ.जेम्स शेखर है.शनिवार को बिशप बनने के बाद पहली बार जन्मदिन मनाया. रविवार 24 सितंबर को बिशप बनने के बाद पहली बार शाहपुर पल्ली में आ रहे है.बिशप डॉ.जेम्स शेखर आगमन की पूरी तैयारी कर ली गयी है.फादर भास्कर भोज्जा ने कहा कि बक्सर चर्च से शाहपुर की दूरी लगभग 48.2 किलोमीटर है. कल रविवार को बिशप डॉ.जेम्स शेखर सुबह 8 बजे शाहपुर
पहुंचेंगे.वहां पर अभिवादन करने के बाद हम लोग बैंड बाजा के साथ चर्च परिसर तक जुलूस निकालेंगे.शाहपुर पल्ली में स्थित शीपिंग सेंट जोसेफ मंडप को आशीष देंगे.इसके बाद करिश्माई प्रार्थना का आयोजन है.इसका संचालन ब्रदर फ्रांसिस लाल करेंगे. 9 से 10 बजे तक करिश्माई प्रार्थना कर लेने के बाद बिशप डॉ.जेम्स शेखर का 10 बजे से सामूहिक स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा.पल्ली के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश होगा.


आलोक कुमार


लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने तैयारियां तेज कर दी

 पटना लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा सेवादल

प्रशिक्षित कार्यकर्ता बूथ स्तर तक करेंगे कांग्रेस का प्रचार

सेवा दल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव प्रबंधन पर हुआ विचार



पटना. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने तैयारियां तेज कर दी है. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम स्थित सेवादल के प्रदेश कार्यालय में सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी.बैठक में लोकसभा चुनाव प्रबंधन को लेकर विचार विमर्श हुआ. 

         बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रभारी अफरोज खान ने कहा कि सेवा दल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और पूरे देश में इसके पास एक अनुशासित और समर्पित कैडर है. इस लोक सभा चुनाव में सांप्रदायिक और विभाजनकारी ताकतों से मुकाबला करना है जो नफरत फैला रहे हैं. कांग्रेस पार्टी को जनसमर्थन बढ़ता जा रहा है, ऐसे में सेवा दल कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग जायें और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें. बिहार प्रभारी द्वारा चुनाव प्रबंधन को लेकर जानकारियां और निर्देश दिये गये.

          प्रदेश सेवादल अध्यक्ष डॉ० संजय यादव ने कहा कि सेवा दल अपनी भरपूर शक्ति से चुनाव की तैयारियों में जुट जायेगा. राज्य के हर बूथ स्तर तक सेवा दल कार्यकर्ता सक्रिय होंगे वहीं डोर टू डोर कैंपेन, जनसंपर्क, सम्पर्कयात्रा जैसे कार्यक्रमों के जरिये कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जनता के बीच मे प्रभावी तरीक़े से रखा जाएगा. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अखिलेश प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बिहार में जबरदस्त वापसी होने वाली है. बैठक को महिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, सीमांचल ज़ोनल कमीटी प्रभारी सहित कई पदाधिकारियों द्वारा सम्बोधित किया गया. बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किये गये. 

   इस बैठक में महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्षा श्रीमती रुचि सिंह, सीमांचल के मुख्य संगठक मौलाना गुलाम रब्बानी, बिहार कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष अहमद रजा खान, महासचिव विपिन झा, प्रेमनाथ राय शर्मा ,राजकुमार , आशुतोष रंजन, सुनील कुमार सुमन, रामबाबू साह, प्रदेश सचिव उदय झा, सफीउल्लाह अंसारी, अबरार-उल-हक ,विनोद कुमार मंडल, चंदन कुमार, ब्रजकिशोर झा, गुप्तेश्वर चौबे, निर्मला देवी, रमेश ठाकुर जिला अध्यक्ष राजन चंद्रवंशी, राजकुमार मंडल के अलावा दर्जनों कर्ज करने के पदाधिकारी मौजूद थे.सेवादल की विधि के अनुसार सर्वप्रथम बिहार प्रभारी अफरोज खान के द्वारा ध्वजारोहण हुआ. उसके बाद कार्यक्रम समाप्ति राष्ट्रगान से हुआ.

आलोक कुमार

पेयजल आपूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया

 मुख्यमंत्री ने इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से विभिन्न जिलों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजनाओं, बिहार के विभिन्न शहरों में शवदाह गृह सह मोक्षधाम योजनाओं एवं पेयजल आपूर्ति योजनाओं का किया शिलान्यास

पटना । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना स्मार्ट सिटी बिल्डिंग के इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से कुल 2,355.96 करोड़ रुपये लागत की कुल 55 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास किया। इसके तहत विभिन्न जिलों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजनाओं, बिहार के विभिन्न शहरों में शवदाह गृह सह मोक्षधाम योजनाओं एवं पेयजल आपूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया गया ।

मुख्यमंत्री ने 586.44 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के विभिन्न शहरों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज एवं पेय जलापूर्ति की कुल 6 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पटना शहर में 1,283 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज की कुल 10 योजनाओं का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सात निश्चय - 2 के तहत 226.72 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के 36 जिले के 38 नगर निकायों में शवदाह गृह सह मोक्षधाम की कुल 38 योजनाओं का शिलान्यास किया ।

               इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस सिद्धार्थ नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरुणीश चावला, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त श्री कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा, पटना नगर निगम के आयुक्त श्री अनिमेष पराशर, बुडको के प्रबंध निदेशक श्री धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मधेपुरा, भोजपुर, दरभंगा एवं समस्तीपुर के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं महापौर जुड़े हुए थे।


आलोक कुमार

राष्ट्रकवि स्व0 रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी

 राष्ट्रकवि स्व0 रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई 


पटना । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रकवि स्व० रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की जयंती के अवसर पर दिनकर चौक पर आयोजित राजकीय समारोह में राष्ट्रकवि स्व0 रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। 

    इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री देवेशचन्द्र ठाकुर, उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो0 इसराईल मंसूरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री रत्नेश सादा, बिहार विधानसभा के सदस्य श्री अरूण कुमार सिन्हा, राष्ट्रकवि स्व० रामधारी सिंह दिनंकर जी के पौत्र एवं पौत्र वधू सहित अन्य परिजन, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राष्ट्रकवि स्व० रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया । 

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी के बड़े पुत्र एवं साहित्यकार केदारनाथ सिंह जी का निधन दुःखद। स्व० केदारनाथ सिंह जी का अपनी जन्मभूमि सिमरिया से विशेष लगाव था। उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।

आलोक कुमार

मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार की योजना का किया शिलान्यास

 मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार की योजना का किया शिलान्यास

पटना.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सात निश्चय - 2 के तहत पटना शहर के सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार की योजना का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया. शिलान्यास करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाला का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.


इस 5.61 किलोमीटर लंबाई वाले सैदपुर नाला के जीर्णाेद्धार कार्य के लिये 259.81 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जा रही है. इस नाले के दोनों तरफ दो-दो लेन की सड़कें होगी. इन दो लेन के सड़कों के सम्पर्क के लिए पुलिया की व्यवस्था की गयी है.

   इस योजना के पूर्ण होने से अटल पथ तथा जे०पी० गंगा पथ तक आवागमन की बेहतर सुविधा आम नागरिकों को उपलब्ध हो सकेगी.नाले की सुचारू रूप से सफाई के लिए मशीन की व्यवस्था की गयी है जो आसानी से नाले में उतर सके.

   इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पटना की मेयर श्रीमती सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरूणीश चावला, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त श्री कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा, पटना नगर निगम के आयुक्त श्री अनिमेष पराशर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

  इसी तरह पटना नगर निगम के 22 बी में पड़ने वाले नाले के जीर्णाेद्धार की योजना है. इसमें विलंब हो रहा है.निर्माण होने से अटल पथ और जे.पी.गंगा पथ आवागमन की बेहतर सुविधा आम लोगों को उपलब्ध हो सकेगी.


आलोक कुमार

कुमार रवि द्वारा आज वाल्मीकि नगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया


निर्माणाधीन अतिथि गृह एवं प्रेक्षागृह को शीघ्र कराएं फंक्शनल : सचिव

बेतिया। वाल्मीकि नगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार ने किया निरीक्षण।गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्धता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश।

      सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार, श्री कुमार रवि द्वारा आज वाल्मीकि नगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया गया। साथ ही कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा संबंधित विभाग के अभियंताओं के साथ किया गया।

      उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में सम्मिलित इस अतिथि गृह एवं प्रेक्षागृह के निर्माण में किसी भी स्वरूप में गुणवत्ता से समझौता नहीं करना है। इसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्धता के साथ शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित अभियंतागण को अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

      उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन प्रेक्षागृह और अतिथि गृह प्रकृति के बीचों बीच बसा हुआ है, इसलिए प्राकृतिक रौशनी बरकरार रहे, इसकी व्यवस्था की जाए। निरीक्षण के दौरान कार्य प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए सचिव महोदय ने कहा कि प्रगति की स्थिति ठीक है लेकिन इसमें और प्रगति लाने की आवश्यकता है ताकि समय पर इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो सके।

         उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में त्योहार का समय आ रहा है इसके मद्देनजर स्थानीय मजदूरों को निर्माण कार्य मे संलग्न किया जाए ताकि छुट्टी का असर निर्माण कार्य पर नहीं पड़े। मजदूरों की संख्या में भी वृद्धि करने का निर्देश दिया गया।

                 कार्य स्थल पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता द्वारा मिट्टी की समस्या बताई गयी। सचिव महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा को इस कार्य का अनुश्रवण करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्युत विभाग से समन्वय कर अनुश्रवण करते हुए हाई टेंशन बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सहायक अभियंता, भवन निर्माण को प्रतिदिन की प्रगति से अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि भवन निर्माण विभाग के अभियंता गण साप्ताहिक रूप से भौतिक प्रगति की समीक्षा करेंगे।

             कहा कि पार्क, बैंक्वेट हॉल, थीम गार्डन, आउटडोर, एक्जिबीशन एरिया, पेंटिंग एरिया और लॉबी इसकी खूबसूरती को चार चाँद लगाते है। इस चिरप्रतीक्षित बहुद्देशीय सभागार के बनने से पश्चिम चम्पारण में बड़े आयोजनों के लिए सुलभ स्थल उपलब्ध हो पाएगा। इसके निर्माण हो जाने से यहाँ अन्तरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही साथ यहाँ के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ जाएंगे।

              जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत वाल्मीकिनगर में गंडक बैराज के दक्षिण-पूर्ण में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहुद्देशीय सभागार माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। यह पूर्णरूप से प्रकृति की गोद में अवस्थित है। यह पहाड़, गंडक बैराज एवं खुली वातावरण में समाया हुआ है।

             उन्होंने कहा कि 120.21 करोड़ की लागत से बनाया जाने वाला यह अन्तराष्ट्रीय बहुद्देशीय सभागार 25 एकड़ भूदृभाग में आच्छादित होगा। इसमें मुख्य रूप से 500 व्यक्तियों के लिए एक सभागार भवन है। 04 अलग-अलग ब्लॉक्स में कुल 102 कमरे का अतिथिगृह है। एक विद्युत सबस्टेशन, सुरक्षा बैरक, गार्डरूम रोड़ पार्किंग एवं परिसर विकास का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। सभी भवनों का कुल क्षेत्रफल 16396 वर्ग मीटर है। जिलाधिकारी, सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार के निरीक्षण के दौरान जानकारी दे रहे थे।

             निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, श्री दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री किरण कुमार गोरख जाधव, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा डॉ० अनुपमा सिंह सहित मुख्य वस्तु विद, भवन निर्माण विभाग, मुख्य अभियंता, भवन निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियंता, भवन निर्माण विभाग, मुख्य अभियंता (विद्युत) भवन निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता, शीर्ष गंडक कार्य प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, बेतिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


आलोक कुमार

युक्त कर्मचारी समन्वय समिति ने 35 मांगों की एक विस्तृत सूची पेश

 पटना नगर निगम कर्मी हड़ताल पर 

पटना.पटना नगर निगम की संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति ने 35 मांगों की एक विस्तृत सूची पेश की है. इनमें अनुबंध कर्मचारियों के लिए नियमित होने तक समान वेतन, भविष्य निधि और ग्रेच्युटी की समय पर जमा राशि, सेवानिवृत्त दिहाड़ी मजदूरों के लिए बीमा लाभ, काम के घंटे, अधिक छुट्टी, बेहतर वर्दी और सुरक्षा उपकरण शामिल हैं.

  मालूम हो कि पटना नगर निगम में 75 वार्ड है.इस पटना नगर निगम को 6 अंचल में विभक्त किया गया है. 6 अंचल में दैनिक वेतन भोगी मजदूरों की संख्या करीब 4500 हैं. वहीं आउटसोर्सिंग पर करीब 1500 मजदूर सफाई का कार्य करते हैं.पटना नगर निगम चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ ने रविवार को आम सभा कर कहा कि जबतक मांगें मानी नहीं जाती है, तबतक हड़ताल जारी रहेगी. संघ के महासचिव नंद किशोर दास ने बताया कि हड़ताल में निगम के स्थायी सफाई कर्मी भी शामिल हैं. 

   इस बीच बिहार में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं. बीते बुधवार को ही 300 से ज्यादा डेंगू के मामले मिले थे. इस बीच एक टेंशन बढ़ाने वाली खबर भी सामने आई है. दरअसल पटना नगर निगम (पीएमसी) में ठेके पर काम करने वाले कांट्रेक्चुअल स्टाफ (ठेके पर काम करने वाले) हड़ताल पर है. गुरुवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल बुलाई. इसका भी पटना नगर निगम पर कोई असर नहीं हुआ. नगर निगम ने स्वच्छता के काम के लिए अपने स्थायी कर्मचारियों पर दबाव डाला. साथ ही स्थिति से निपटने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया. पीएमसी ने हड़ताल के पहले दिन सार्वजनिक कार्यों में बाधा डालने के लिए 25 आउटसोर्स कर्मचारियों को भी हटा दिया.

  पटना नगर निगम में स्वच्छता कार्य के लिए कुल 8000 श्रमिक है. इनमें से लगभग 20 फीसदी श्रमिक अपनी नौकरी के नियमितीकरण और उनके वेतन में वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. यह हड़ताल ऐसे समय में हुई है, जब पीएमसी को डेंगू के खतरे से निपटना है.इसमें नियमित रूप से फॉगिंग के साथ-साथ लार्वासाइड का छिड़काव भी शामिल है. डेंगू के अलावा, त्योहारों का मौसम भी आ रहा है. यहां तक कि केंद्र की एक टीम के सितंबर के अंत में स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए शहर का दौरा करने की उम्मीद है.

   नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर ने कहा कि स्थिति की जटिलता को समझते हुए उन्होंने पटना नगर निगम को 19 क्षेत्रों में विभाजित करते हुए 19 टीमों का गठन किया है. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि काम सुचारू रूप से चल रहा है. उन्होंने कहा, ‘सार्वजनिक कार्यों में बाधा डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. कचरा इकट्ठा करना हो, सड़कों की सफाई हो या फॉगिंग और लार्विसाइड का छिड़काव हो, सब कुछ किया जा रहा है। यहां तक कि निगरानी भी की जा रही है.‘ उन्होंने कहा कि पीएमसी ने हड़ताल पर बैठे श्रमिकों के प्रतिनिधियों के साथ तीन दौर की बातचीत की है. बैठक में ये संकेत दिया गया था कि हड़ताल वापस ले ली जाएगी, लेकिन हड़ताल वापस नहीं ली गई.

आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post