*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने लिया विभिन्न विभागों की अहम बैठक
*अनुसूचित जाति विभाग,रिसर्च विभाग व पंचायती राज विभाग की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने ली अहम बैठक
आलोक कुमार
आलोक कुमार हूं। ग्रामीण प्रबंधन एवं कल्याण प्रशासन में डिप्लोमाधारी हूं। कई दशकों से पत्रकारिता में जुड़ा हूं। मैं समाज के किनारे रह गये लोगों के बारे में लिखता और पढ़ता हूं। इसमें आप लोग मेरी मदद कर सकते हैं। https://adsense.google.com/adsense/u/0/pub-4394035046473735/myads/sites/preview?url=chingariprimenews.blogspot.com chingariprimenews.com
*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने लिया विभिन्न विभागों की अहम बैठक
*अनुसूचित जाति विभाग,रिसर्च विभाग व पंचायती राज विभाग की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने ली अहम बैठक
आलोक कुमार
पटना.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का फ्रंटल संगठन है कांग्रेस सेवादल. इसे कांग्रेस के रीढ़ की हड्डी कहा जाता है.कांग्रेस सेवा दल के यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मुझे आदित्य कुमार पासवान अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्री लालजी देसाई के द्वारा दायित्व सौंपा गया है.
कांग्रेस सेवा दल की स्थापना 28 दिसंबर 1923 को डॉक्टर एन एस हार्डिकर के द्वारा की गई थी और तब से यह संगठन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित है. कांग्रेस सेवा दल ने आजादी की लड़ाई भी लड़ी है, शहीद राजगुरु जिन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगा लिया था. वह हमारे कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षक थे उस समय के अंग्रेज अगर किसी संगठन से खौफ खाते थे. वह कांग्रेस सेवा दल का खौफ था उनके दिल में.सेवा दल का मूल उद्देश्य था.भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय में कांग्रेस पार्टी के विचारों और आदर्शों को लोगों तक पहुंचाना और लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के लिए तैयार करना था. सेवा दल ने देश के अलग-अलग हिस्सों में जागरूकता फैलाई और लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया.
सेवा दल के सदस्यों को नियमित रूप से शिक्षा और ताकत का विकास करने के लिए तैयार किया जाता है और इस संगठन के सदस्य दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और देश में अनेक जनसेवा कार्यों में शामिल होते हैं.
कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड आज के मौजूदा दौर में जो स्थिति बनी हुई है, जहां एक तरफ धर्म के आधार पर जाति के आधार पर भाजपा द्वारा देश को सत्ता के लिए विभाजित किया जा रहा है, अमीर और गरीब की बीच की खाई बढ़ाई जा रही है, महंगाई चरम सीमा पर है, महिलाओं की सुरक्षा तार-तार हो रही है, तो इन्हीं सब चीजों से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड लोगों के बीच जाएगा और उनके हक की लड़ाई लड़ेगा. और आज ये ज़िम्मेदारी मेरे कंधों पर दी गई है और पार्टी की यही विश्वास जो मुझपे की गई है.वही मेरी ताक़त है और इस विश्वाश को एक आंदोलन बना के राज्य, समाज, समुदाय और अल्पसंख्यकों के विकास का पर्याय बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा.
डॉ. कुमार ने बताया कि जल्द ही 9 प्रमंडल का 9 कैम्प की शुरुआत की जा रही है. इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक भी उपस्थित थे.
आलोक कुमार
सहरसा. आज जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी द्वारा सदर अस्पताल सहरसा का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने विभिन्न वार्डों यथा-आपाकालीन कक्ष,ऑपरेशन कक्ष,प्रसव कक्ष,मातृत्व कक्ष,एस.एन.सी.पू.,रक्त केन्द्र,पुरुष वार्ड,महिला वार्ड, गैर संचारी रोग वार्ड, डायलिसिस सेंटर, डिजिटल एक्स-रे सेंटर,फिजियोथेरेपी केंद्र, दीदी की रसोई,आरटी पीसीआर लैब, रक्त जाँच लैब, ओपीडी सहित नया अस्पताल भवन का निरीक्षण किया गया एवं मरीजों का हाल-चाल पूछा गया.
सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली गई. वार्ड का निरीक्षण के क्रम में बर्न वार्ड का एसी खराब पाया गया जिसे अविलम्ब बदलने के लिए निर्देशित किया गया. आईसीयू में निरंतर बिजली आपूर्ति होते रहे इसके लिए बेकअप के लिए यूपीएस सिस्टम अधिष्ठापित करने के लिए निर्देशित किया गया. मरीजों का प्रतिदिन चिकित्सक द्वारा वार्ड राउंड कराकर समुचित इलाज एवं दवा उपलब्ध हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
आउटडोर में चिकित्सक सरकार के निर्देश के आलोक में समय बैठकर मरीजों का उपचार करें इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.निरीक्षण के समय सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी, चिकित्सक,जिला कार्यक्रम प्रबंधक,अस्पताल प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.
आलोक कुमार
सुपौल.आज अपराह्न में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति, सुपौल की बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक में श्री मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त सुपौल, सिविल सर्जन के प्रतिनिधि, निदेशक, डी0आर0डी0ए0 सुपौल, वन प्रमंडल पदाधिकारी सुपौल, कार्यपालक अभियंता पी0एच0ई0डी0 सुपौल, सहायक अभियंता पूर्वी तटबंध प्रमंडल सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित हुए.
आलोक कुमार
सुपौल.आज एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक लगाए जाने संबंधी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक में श्री मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त सुपौल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुपौल, वन प्रमंडल पदाधिकारी सुपौल, सिविल सर्जन सुपौल के प्रतिनिधि, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत /वीरपुर /निर्मली/सिमराही एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित हुए.
उक्त बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी के साथ विचार विमर्श किया गया. वन प्रमंडल पदाधिकारी सुपौल द्वारा बताया गया कि विभागीय निर्देशानुसार नगर क्षेत्र में प्लास्टिक के उपयोग एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नियमित छापेमारी किए जाने की आवश्यकता है, ताकि प्रभावी नियंत्रण हो सके.आलोक कुमार
वजीरगंज. गया जिले के जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने आगामी गर्मी के मौसम में संभावित होने वाले पेयजल समस्या को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से माननीय विधायक वजीरगंज, स्थानीय जनप्रतिनिधियों / मुखिया जी, प्रखंड के अधिकारी, पीएचइडी के सभी अभियंता गण, जिला पंचायत राज पदाधिकारी के साथ वजीरगंज प्रखंड के सभागार में समीक्षा बैठक की गई.
जिला पदाधिकारी ने माननीय विधायक वजीरगंज सहित सभी जनप्रतिनिधियों का बैठक में स्वागत करते हुए उनके क्षेत्र में पेयजल समस्या के वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त किए. उन्होंने सभी पंचायतों में संचालित नल जल योजना एवं सार्वजनिक चापाकल मरम्मती एवं अन्य योजनाओं की जानकारी पंचायतो के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से बारी बारी से वर्तमान स्थिति से अवगत हुए.
जिला पदाधिकारी ने बताया कि वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र रहने के कारण जल संकट में पड़ता है गर्मी भी यहां औसतन 1 से 2 डिग्री अधिक टेंपरेचर रहती है. इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है जिसे लेकर आम लोगों को पेयजल की समस्या ना हो इस उद्देश्य से सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों की अध्यक्षता में क्षेत्रवार बैठक करवाई जा रही है तथा जिस स्थान से पेयजल समस्या की शिकायतें मिल रही है उन स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुचारू करवाने के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है.
उन्होंने कहा कि नल जल योजना में जो कार्य छूटा हुआ है या काम बंद है वैसी योजनाओं का सर्वेक्षण पंचायत राज विभाग के टेक्निकल असिस्टेंट द्वारा निरंतर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वैसा वार्ड जहां पानी का डिस्चार्ज कम है मोटर खराब है तथा कोई अन्य छोटी-छोटी खराबी के कारण पेयजल बंद है वैसे योजनाओं को प्राथमिकता पर 24 घंटे के अंदर चालू करवाने का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया कि गया जिले में कुल 1400 के आसपास टूटा हुआ टोला सर्वेक्षण किया गया है. उन सभी टोला में नल जल योजना कार्य हो इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजा गया है. इसके साथ ही साथ कुछ वक्त पहले पीएचडी द्वारा मिनी जलापूर्ति योजना के तहत कुछ हस्ताक्षर निर्माण करवाया गया था परंतु मेंटेनेंस अवधि समाप्त होने के कारण पुरानी मिनी जलापूर्ति योजना बंद है उसे चालू कराने के लिए पीएचडी द्वारा समन्वय करवाया जा रहा है.
बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत कुल 17 पंचायत है जिसमें 244 वार्ड हैं. 154 वार्ड में पंचायती राज विभाग द्वारा नल जल योजना का कार्य किया गया है तथा 69 वार्ड में पीएचडी द्वारा नल जल योजना का कार्य किया गया है.जिलाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से बारी-बारी क्षेत्र की पेयजल संबंधी समस्याओं को सुना.
खराब चापाकल के मरम्मत के संबंध में उन्होंने पीएचईडी के अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि अविलंब सभी खराब चापाकल की मरम्मती कराई जाय. इसके लिए जितने भी सामग्रियों की जरूरत पड़ती है उसका उपयोग करें, पीएचईडी के जिला भंडार कक्ष में सभी प्रकार की सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.
नल जल में खराबी की सूचना पर उन्होंने बताया कि पंचायत राज के अधीन संचालित योजनाओं को दुरुस्त रखने के लिए सभी वार्ड क्रियान्वयन समिति के कोष में चौबीस हजार रुपये हस्तांतरित किया जा चुका है. उसका उपयोग करें और ध्यान रहे कि एक भी व्यक्ति को पानी के लिए कहीं भटकना नहीं पड़े.
उन्होंने कहा कि पीएचइडी के देखरेख में संचालित सभी योजनाओं को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित संवेदको पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है. नल जल योजना चाहे पीएचईडी का हो या पंचायत राज का किसी को भी खराब होने पर दो दिनों के अंदर उसे ठीक करवा लिया जाय. किसी भी स्तर की खराबी होने पर किसी भी हाल में दो दिनों से अधिक आपूर्ति बंद नहीं होनी चाहिए. जहां भी जरूरत पड़े तत्काल वैकल्पिक रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करावे.
तरवां, कारी, महुवेत, पतेड़ सहित कई पंचायत के प्रतिनिधियों ने नल जल योजना के कार्यों को लंबे समय से अधूरा छोड़ने की शिकायत पर उन्होंने संबंधित प्रभारी को संवेदक के ऊपर प्राथमिकी करते हुए अविलंब राशि वसूली की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया.
अमेठी, सहिया, बिशुनपुर एवं नगर पंचायत के भरेती सहित अन्य कई पंचायतों में फिलहाल नल जल योजना से पानी नहीं पहुंचने की स्थिति में वैसे सभी जगहों को चिन्हित कर नए चापाकल लगाने का भी निर्देश पंचायत सचिवों एवं पीएचडी के अभियंताओं को दी. उन्होंने कहा कि पूरे गया का तापमान औसत से दो डिग्री अधिक रह रहा है ,जबकि जून का महीना और भी भयावह होने की संभावना है. इसके लिए हमें पेयजल के प्रति अधिक सजग रहना है तथा सभी प्रकार के आवश्यक तैयारियां पूरी कर लेनी है .उनके सामने चापाकल मरम्मत में लगे संवेदको एवं उनके कर्मियों पर लापरवाही का मामला भी उठाया गया, जिस पर लापरवाह संवेदक को तुरंत हटाए जाने की कार्रवाई करने का निर्देश कनीय अभियंता को दिया.
बैठक में शामिल वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र के एक भी आदमी को पानी के लिए भटकना नहीं पड़े इसके लिए हर जरूरी कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए. जिलाधिकारी ने नगर पंचायत के वार्ड संख्या दस (भरेती) एवं वार्ड संख्या एक एवं दो (पुनावां) में तत्काल टैंकर से पानी आपूर्ति का भी निर्देश दिया.
आलोक कुमार
कुश्ती महिला खिलाडियों के समर्थन में पटना में एकजुटता सभा
आइसा ऐपवा आर वाई ए ने किया एकजुटता सभा
सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि जब देश की महिला पहलवान जो देश के लिए मेडल जीती वो आज भाजपा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं और मोदी जी चुप्पी साधे हुए हैं.भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ अभी तक एफ आई आर तक दर्ज नहीं किया गया है. भाजपा बलात्कारियों का समर्थन करने वाली पार्टी है. दिल्ली पुलिस एवं नरेंद्र मोदी बृजभूषण सिंह को बचा रही है. कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया जाए.
ऐपवा राज्य सचिव शशि यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन भाजपा के लोग देश की बेटियों का बलात्कार करते हैं.कठुआ से ले कर उन्नाव तक और अब बृजभूषण सिंह को भाजपा संरक्षण दे रही है. अंतराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी जो देश के लिए ओलंपिक में पदक जीत कर देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया उनके साथ हुए बालात्कार पर मुकदमा दर्ज अभी तक नहीं किया गया.सभा को आइसा राज्य अध्यक्ष विकास यादव ने भी संबोधित किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के महिला पहलवानों के साथ देश के नौजवान एवं छात्र समुदाय है. उनके आंदोलन का समर्थन करता है. कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं छः बार के भाजपा के सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी हो. सभा की अध्यक्षता ऐपवा नेत्री अनीता सिन्हा ने किया.
प्रदर्शन में आइसा के कुमार दिव्यम, अनिमेष चंदन, प्रीति रॉय, विशाल विनायक, आशीष कुमार राखी मेहता, विभा गुप्ता ,आर वाई ए से पुनीत पाठक,अनिल अंशुमान सहित दर्ज़नो लोग शामिल थें.
आलोक कुमार
परिचय पिछले कुछ वर्षों में भारत में डिजिटल बैंकिंग का तेजी से विस्तार हुआ है। टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल से लोगों के लिए बैं...