गुरुवार, 14 जुलाई 2022

बाबा सोमेश्वर नाथ की पूजा अर्चना एवं गंगा आरती की गई

 
मोतिहारी: अरेराज अनुमंडल में बाबा सोमेश्वर नाथ धाम मंदिर के प्रांगण में  जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक, माननीय विधायक अरेराज, श्री सुनील मणि तिवारी, माननीय विधायक हरसिद्धि, श्री कृष्ण नंदन पासवान, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष, श्रीमती ममता राय के द्वारा श्रावणी मेला 2022 का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया.सभी माननीय अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर किया गया.सभी माननीय अतिथि द्वारा बाबा सोमेश्वर नाथ की पूजा अर्चना एवं गंगा आरती की गई.

जिलाधिकारी महोदय द्वारा श्रावणी मेले में विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने संबंधी सोमेश्वर नाथ धाम मंदिर समिति के सदस्यों, प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया.श्रावणी मेला में भीड़ पर नियंत्रण के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

श्रद्धालुओं के लिए पीने की पानी, शौचालय, साफ सफाई, चिकित्सा सुविधा आदि की समुचित व्यवस्था की गई है.महिला श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए महिला पुलिस बल को तैनात किया गया है.भूले बिछड़े श्रद्धालुओं के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है.


इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मोतिहारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के साथ-साथ  सोमेश्वर नाथ मंदिर समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे.


आलोक कुमार


बुधवार, 13 जुलाई 2022

विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

बेहतरीन और आकर्षक व्यू के लिए इनोवेटिव स्ट्रक्चर का करें निर्माण,वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स को लेकर अमवा मन में विकसित किये जा रहे विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा




बेतिया: इंगेजमेंट प्वाइंट, क्राउड मैनेजमेंट, प्रोमिनाड, वॉकवे, प्रीफैब गजीबो, चेंजिंग रूम, मेन गेट, सेल्फी प्वाइंट, थीमेटिक वॉल, किड्स स्पोर्ट्स, वीआईपी लाउंज, पार्किंग, मॉड्यूलर शौचालय आदि की व्यवस्था करने का निर्देश.डीएफओ को नेशनल, इंटरनेशनल कयाकिंग स्पर्धा में भाग लेने के लिए अच्छे तरीके से प्रशिक्षित करने का निर्देश. अमवा मन को शीघ्र ही पर्यटन स्थल, वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा के मद्देनजर विभिन्न आधारभूत संरचनाओं को डेवलप करने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है.

जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज उक्त कार्यों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारी एवं संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि यह बेहद ही महत्वपूर्ण कार्य है. अब तक की कार्य प्रगति संतोषजनक है. अमवा मन में इनोवेटिव स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य को और अधिक तेजी के साथ करते हुए सितंबर माह के अंत तक पूर्ण करने का प्रयास किया जाय. उन्होंने कहा कि स्ट्रक्चर का निर्माण इस तरीके से हो कि बेहतरीन एवं आकर्षक व्यू प्रदर्शित हो.


जिलाधिकारी द्वारा अमवा मन वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स में पर्यटकों की सुविधाओं के मद्देनजर किये जा रहे विभिन्न स्ट्रक्चर निर्माण का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया तथा कार्यपालक अभियंता, पर्यटन विभाग, आर्किटेक्ट सहित संवेदक को इंगेजमेंट प्वाइंट, क्राउड मैनेजमेंट, प्रोमिनाड, वॉकवे, प्रीफैब गजीबो, चेंजिंग रूम, मेन गेट, सेल्फी प्वाइंट, थीमेटिक वॉल, किड्स स्पोर्ट्स, वीआईपी लाउंज, पार्किंग, मॉड्यूलर शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया. उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा। सभी कार्य उच्च गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए तथा पर्यटकों को आकर्षित करने वाला होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि टूरिस्ट स्पॉट बन जाने के उपरांत आस पास के बेरोजगार लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा। जिला मत्स्य पदाधिकारी को अमवा मन के आसपास क्षेत्र के वैसे व्यक्तियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया जो क्यॉक में दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी व्यक्तियों को नेशनल/इंटरनेशनल कयाकिंग स्पर्धा में भाग लेने के लिए अच्छे तरीके से प्रशिक्षित कराया जायेगा। साथ ही इन युवाओं को वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स में उपलब्ध विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स को संचालित करने के लिए भी प्रशिक्षित कराने की व्यवस्था की जाय.


इस क्रम में पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्रीफैब मेन गेट के अलावे तीन अन्य गेट का निर्माण कराया जा रहा है. प्रयास ऐसा किया जा रहा है कि वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स में हर जगह सेल्फी प्वाइंट का नजारा दिखे. अमवा मन के दोनों साइड में पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. प्रशासनिक भवन का निर्माण 30 प्रतिशत कम्पलीट हो चुका है. पार्किंग एवं वॉकवे में पेवर ब्लॉक का अधिष्ठापन कराया जायेगा. इसको बेहतरीन लुक देने के लिए इनोवेटिव आइडिया पर कार्य किया जा रहा है.    

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, राजकुमार सिन्हा आदि उपस्थित रहे.



आलोक कुमार

निरीक्षण के दौरान दिवस के अनुरूप बेड पर चादर लगाने का निर्देश दिया

 

किशनगंज:  श्री श्रीकांत शास्त्री भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, किशनगंज के द्वारा ‘आपका प्रशासन आपके द्वार ‘ कार्यक्रम के तहत पोठिया प्रखण्ड सह अंचल का भ्रमण किया गया.

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा भ्रमण के क्रम में कौशल विकास केन्द्र का निरीक्षण किया गया. कौशल विकास केन्द्र में मई, 2022 एवं जून, 2022 के लिए निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा था.जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आर.टी.पी.एस. काउंटर का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में आर.टी.पी.एस. केन्द्र पर आमजन उपस्थित नहीं थे. केंद्र में कार्यरत कर्मी उपस्थित थे.


भ्रमण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पोठिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आज मरीजों की जांच दन्त चिकित्सक के द्वारा किया जा रहा था. आज ओ.पी.डी. में एम.बी.बी.एस. चिकित्सक कार्यरत नहीं थे.

निरीक्षण के क्रम में रोस्टर ड्यूटी चार्ट एक छोटे से कागज के टुकड़े पर दीवाल पर चिपका पाया गया. जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा इसे बड़े अक्षरों में सुलभ प्रदर्श के लिए प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया.मरीज वार्ड में बेड पर चादर की जगह कपड़ा बिछा हुआ पाया गया जबकि विभाग द्वारा दिवस के अनुरूप अलग-अलग रंगों के चादर बेड पर लगाने का निर्देश है. निरीक्षण के दौरान दिवस के अनुरूप बेड पर चादर लगाने का निर्देश दिया गया.


जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आपका प्रशासन आपके द्वार के तहत आयोजित कार्यक्रम में बिजली बिल, नल-जल योजना से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें आम जनों द्वारा बताया गया कि विद्युत विपत्र सामान्य से अधिक आता है.साथ ही नल जल योजना में पानी ठीक से नहीं आने की शिकायत की सुनवाई की गई तथा संबंधितों को निर्देशित किया गया कि वे आम जनों द्वारा किये गये शिकायतों का त्वरित निष्पादन करें.

आयोजित कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त किशनगंज, अपर समाहर्त्ता किशनगंज,वरीय प्रभारी पदाधिकारी पोठिया प्रखंड,जिला पंचायत राज पदाधिकारी किशनगंज, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पोठिया, अंचलाधिकारी पोठिया तथा संबंधित प्रखण्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी / कर्मी उपस्थित थे.


आलोक कुमार

जिलाधिकारी के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया

 


मोतिहारी:  एम .जे .के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मोतिहारी में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में  ‘वन महोत्सव -2022 ‘ के अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया.एमजेके, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मोतिहारी की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया.

पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी महोदय के द्वारा कॉलेज के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किए गए.आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर कॉलेज के प्रांगण में 75 पौधे लगाए गए.जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वन महोत्सव का महत्व अतुलनीय है.


उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत मनरेगा के द्वारा जीविका दीदी के पौधशाला एवं वन विभाग के पौधशाला से जिले भर में लगभग 7 लाख से अधिक पौधे लगाने का कार्य प्रगति पर है.उन्होंने कहा कि दिनोंदिन धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है। पृथ्वी पर ज्यादा से ज्यादा वृक्षों को संरक्षित कर एवं वृक्षारोपण करके ही इस समस्या से निजात पाई जा सकती है.उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर पृथ्वी को ग्रीन कवर में मदद कर सकती हैं.

इस अवसर पर सुश्री श्वेता कुमारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी, लालबाबू साह, प्राचार्य, एमजेके राजकीय कन्या इंटर कॉलेज,श्री सुशील कुमार, गौरैया संरक्षण एवं प्राकृतिक प्रेमी, संगीत शिक्षिका, रीना झा, आरती रानी, अमृता कुमारी  के साथ-साथ कॉलेज की  छात्राएं आदि उपस्थित थे.

आलोक कुमार

प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा


मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन भवन में जिला विकास समन्वय समिति की जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले भर में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य संपादित करना सुनिश्चित करें.

उन्होंने कहा कि आरटीपीएस में लंबित मामले का निष्पादन शीघ्र सुनिश्चित किया जाए.जल जीवन हरियाली अंतर्गत सोख्ता  निर्माण, सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार , सामुदायिक शौचालय निर्माण,अमृत सरोवर , पौधारोपण जैसे कार्य लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए.ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य को शीघ्र शुरू करने का निर्देश उन्होंने दिया.उन्होंने कहा कि सभी घरों में शत-प्रतिशत नल जल योजना को पूर्ण रूप से आच्छादित करें.


 इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, विधि शाखा पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जीविका प्रबंधक, डीपीओ मनरेगा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, आवास सहायक, आवास पर्यवेक्षक, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा आदि उपस्थित थे.

आलोक कुमार

युवाओं को निराश और हताश होने की आवश्यकता नहीं

 


पटना: बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यसमिति की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम पटना में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री गुंजन पटेल ने किया.

इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और युवाओं को उचित भागीदारी देने के लिए कृतसंकल्पित है. युवाओं को निराश और हताश होने की आवश्यकता नहीं है. देश के युवाओं की लड़ाई, गरीबों,मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ कांग्रेस पार्टी हमेशा तत्पर थी और हमेशा रहेगी.

युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेश कुमार सन्नी ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए ‘‘यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो’’ कार्यक्रम के माध्यम से हर बूथ को सुदृढ़ करने के लिए सभी जिला अध्यक्षों, विधान सभा अध्यक्षों की कमिटी यथा शीघ्र बनाने का निर्देश दिया गया.

मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर चर्चा हुई और उसको जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को मजबूती से अमलीजामा पहनाने के लिए आह्वान किया गया. (1) यूथ जोड़ों-बूथ जोड़ो, (2) अग्निपथ योजना के विरोध में मशाल जुलूस, (3) महंगाई (4) सरकारी उपक्रमों.

वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिव लोकेश वशिष्ट ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने ‘‘अग्निपथ योजना’’ का विरोध किया सरकार ने उन लोगों पर झूठा मुकदमा किया. उन जैसे तमाम लोगों (जिन पर केस) हुआ है युवा कांग्रेस कानूनी मदद करेगी.

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल ने कहा कि निवाला छिनने वाली भाजपा सरकार युवाओं के पीठ पर खंजर भोंकने का काम ‘‘अग्निपथ योजना’’ के माध्यम से कर रही है उसे युवा कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी. ये क्या बात हुई कि 17 साल में नौकरी और 4 साल में रिटायर? इस योजना के खिलाफ युवा कांग्रेस प्रत्येक जिले में तिरंगा यात्रा/मशाल जुलूस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करेगी.

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुमार रोहित, श्रीकृष्ण हरि, राजबाला रशिम, राष्ट्रीय कोर्डिनेटर अबू तनवीर, चंदन राय, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम, मंजीत आनन्द साहू, शिव प्रकाश गरीब दास, अखिलेश दयाल, विकास झा, मुदस्सिर शम्स, निशांत सिंह, अरफराज साहिल, मुकुल यादव, खुशबू कुमारी, पूनम यादव, रविन्द्र कुमार, विवेक चौबे, आरिफ नवाज,ईशा यादव, प्रमोद मंडल, सुजीत चौधरी, आसिफ इकबाल, विनोद यादव, जयवर्द्धन सिंह, प्रभात कुमार, कुंदन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, शेख सद्दाम, विशाल कुमार सिंह,रूपम कुमारी, अखलाखुर रहमान सिद्दीकी,रवि कुमार,आलोक आनंद,मनीष चौबे, के अलावे संख्या में युवा कांग्रेस जन उपस्थित थे.


आलोक कुमार 

पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को व्यक्तिगत रूप से मिलकर विभिन्न मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा

पटना के जिलधिकारी चंद्रशेखर सिंह से मिले बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ,विक्रम विधायक सिद्धार्थ सिंह एवं पटना ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार शर्मा 

पटना: आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा, विक्रम विधायक सिद्धार्थ सिंह एवं पटना ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ आशुतोष शर्मा ने पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को व्यक्तिगत रूप से मिलकर विभिन्न मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा ,जिसमें विक्रम प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश शर्मा और गुड्डू को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजना ,कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रताड़ना, जिले में भीषण सुखाड़ की स्थिति, पेयजल की गंभीर समस्या, 1000 नलकूपों की मांग से संबंधित जिलाधिकारी से विशेष वार्ता की गयी. 

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रताड़ना पर आपत्ति दर्ज करते हुए गंभीर चिंता प्रकट की, वही विक्रम के विधायक सिद्धार्थ सिंह ने प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश शर्मा उर्फ गुड्डू की गिरफ्तारी पर घोर आपत्ति दर्ज करते हुए जिलाधिकारी महोदय से कहा कि अविलंब इस केस की समीक्षा की जाए तथा गंभीर आरोपों से बरी किया जाए, अन्यथा हम आंदोलन करने पर विवश होंगे.

विक्रम विधायक सिद्धार्थ सिंह ने क्षेत्र में गंभीर पेयजल की समस्या पर चिंता जिलाधिकारी महोदय को अविलंब एक टीम गठित कर क्षेत्र की स्थिति को देखने का आग्रह किया तथा  पटना जिला को एक सुखाड़ क्षेत्र घोषित करते हुए विशेष अनुदान की मांग की, पटना ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार शर्मा ने क्षेत्र में अभिलंब 1000 नलकूपों की व्यवस्था करने की मांग की, क्योंकि वर्तमान में नल जल की स्थिति काफी खराब है, नलकूपों के कमी के कारण लोगों को पानी की भीषण संकट से जूझना पड़ रहा है ,जिलाधिकारी महोदय ने इन बातों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है.


आलोक कुमार


 

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें?

 पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें? भारत में लाखों लोग अपनी आजीविका के लिए सरकारी पेंशन योजनाओं पर निर्भर हैं। वृद्धावस्था, विधव...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post