जिले के महादलित टोलों सहित अमृत सरोवर स्थल पर भी होगा झंडोत्तोलन

 स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह महाराजा स्टेडियम, बेतिया में मनाया जायेगा.मुख्य समारोह स्थल पर माननीय प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन.जिले के महादलित टोलों सहित अमृत सरोवर स्थल पर भी होगा झंडोत्तोलन...


बेतिया: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थानीय महाराजा स्टेडियम में मनाया जायेगा. मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन माननीय मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चंपारण द्वारा किया जाना है. 15 अगस्त पर झंडोत्तोलन सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा आज जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा की गयी.

उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह स्थल सहित अन्य कार्यक्रम की सभी तैयारियां ससमय कर ली जाय. माननीय प्रभारी मंत्री को झंडोत्तोलन के लिए विधिवत आमंत्रित किया जाए. साथ ही जिले के अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों को भी समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाए. उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह स्थल पर जलजमाव की समस्या नहीं रहें, इसके लिए नगर निगम द्वारा कारगर उपाय किया जाए. परेड पूर्वाभ्यास के दौरान चूना आदि का प्रयोग किया जाय, मैदान में गड्ढ़ा नहीं किया जाय. सार्जेंट मेजर झंडा फहराने की व्यवस्था करेंगे. झंडा सही तरीके से बंधा हो एवं सुगमतापूर्वक फहर जाय, इसे सुनिश्चित करेंगे.

उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर आगन्तुकों, वाहनों, स्टेज आदि के लिए सैनिटाइजेशन एवं थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सिविल सर्जन अपने स्तर से करेंगे. अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया को साफ-सफाई, जल निकासी तथा अन्य सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर लेने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है. वहीं कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को रंगाई-पुताई तथा कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को आवागमन हेतु समुचित व्यवस्था ससमय कर लेने को कहा गया है.

उन्होंने कहा कि महाराजा स्टेडियम स्थित मुख्य समारोह के अतिरिक्त महादलित कस्बे में स्थानीय अधिकारी भाग लेंगे तथा स्थानीय बुजुर्ग महादलित सदस्य/सदस्या के द्वारा झंडोत्तोलन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें.उन्होंने कहा कि इस बार जिले के सभी अमृत सरोवर स्थलों पर भी झंडोत्तोलन कराया जाना है.डीपीएम, जीविका, ग्रामीण विकास अभिकरण से समन्वय स्थापित कर इसे सुनिश्चित कराएंगे.

समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा द्वारा बताया गया कि मुख्य समारोह स्थल महाराजा स्टेडियम में 09.00 बजे पूर्वाह्न झंडोत्तोलन होगा. इसके साथ ही 09.30 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय प्रांगण, 09.40 बजे पूर्वाह्न जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, 09.50 बजे पूर्वाह्न पुलिस अधीक्षक, बेतिया के कार्यालय प्रांगण, 10.00 बजे पूर्वाह्न अनुमंडल कार्यालय, बेतिया सदर, 10.05 बजे पूर्वाह्न गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय, 10.15 बजे पूर्वाह्न पुलिस केंद्र, बेतिया एवं 11.00 बजे पूर्वाह्न महादलित बस्ती तथा अमृत सरोवर स्थल पर झंडोत्तोलन सम्पन्न होगा.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेंद्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

आलोक कुमार

एईएस (जिला टास्क फोर्स )की संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक


मोतिहारी:  पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में एईएस (जिला टास्क फोर्स )की संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

जिलाधिकारी महोदय ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि (एस एन सी यू ) को डेवलप करने, फोटो थेरेपी मशीन का क्रय करने एवं आवश्यक दवाओं का भंडारण करना सुनिश्चित करें.

इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, सिविल सर्जन, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, केयर के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार

शहर की साफ सफाई


मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में नगर निगम, मोतिहारी के कार्य प्रगति से संबंधित  पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

समीक्षा के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शहर की साफ सफाई, अतिक्रमण हटाने, जलजमाव को रोकने एवं नाला उड़ाही कार्य में प्रगति लाएं.शहर भर में लाइटिंग की व्यवस्था, डंपिंग यार्ड की व्यवस्था, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन आदि विषय पर  संबंधित पदाधिकारी के साथ विस्तृत चर्चा की गई एवं उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि मोतीझील में स्वच्छ पानी की अनवरत धारा प्रवाह बनाए रखने के लिए धनौती नदी के मुहाने से अतिक्रमण हटाया जाए.इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, नगर आयुक्त मोतिहारी, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता बुडको ,सिटी मैनेजर, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार

अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह के नेतृत्व में भव्य रैली


पटना: एनडीए प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत की खुशी में पटना के ईसाई समुदाय के लोगों ने आज प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह के नेतृत्व में दीघा स्थित हार्टमन हाई स्कूल के गेट से बांस कोठी क्रिश्चियन कॉलोनी स्थित माता मरियम के ग्रोटो तक आयोजित भव्य रैली में हिस्सा लिया. इस आयोजन में पटना के ईसाई समुदाय, खासकर जनजातीय ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रमुखता से भाग लिया.

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह के कॉल पर विधायक संजीव चौरसिया शोभा यात्रा में पहुंचे.देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद विजयी माला पहनने वाली माननीय द्रौपदी मुर्मू जी को सम्मान व एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए भव्य रैली निकाली गयी.

भारत के राष्ट्रपति के द्रौपदी मुर्मू का जन्म साल 1958 में एक आदिवासी परिवार में भारत देश के उड़ीसा राज्य के मयूरभंज इलाके में 20 जून को हुआ था.इनके पिताजी का नाम बिरांची नारायण टुडू है और द्रौपदी मुरमू संताल आदिवासी फैमिली से संबंध रखती हैं.झारखंड राज्य के बनने के पश्चात 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली द्रौपदी मुर्मू पहली महिला राज्यपाल हैं.


इनके पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है.श्यामाचरण मुर्मू के साथ द्रौपदी मुर्मू की शादी हुई थी, जिनसे उन्हें संतान के तौर पर टोटल 3 बच्चे प्राप्त हुए थे, जिनमें दो बेटे थे और एक बेटी थी.हालांकि इनका व्यक्तिगत जीवन ज्यादा सुखमय नहीं था, क्योंकि इनके पति और इनके दोनों बेटे अब इस दुनिया में नहीं है.उनकी बेटी ही अब जिंदा है जिसका नाम इतिश्री है, जिसकी शादी द्रौपदी मुर्मू ने गणेश हेम्ब्रम के साथ की है.

अनुसूचित जनजाति समुदाय की राष्ट्रपति हैं द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने पर पटना के ईसाई समुदाय के द्वारा अपनी खुशी जाहिर करते हुए भव्य रैली हार्टमन बालिका उच्च विद्यालय, दीघा से शुरू होकर बांस कोठी ग्रोटो तक गयी.

मां मरियम के ग्रोटों तक भव्य रैली पहुंचने के बाद संक्षिप्त सभा की गयी.इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी जीत से देश की महिलाओं एवं जनजातीय समुदाय समुदाय के लिए बहुत ही सम्मान की बात है.आज देश के जनजातीय समुदाय सबसे बड़ी प्रतिष्ठा मिली है.


इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा के प्रदेश महामंत्री-सह- दीघा विधान सभा के विधायक श्री संजीव चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय महिला को देश के शिखर पर पहुंचाने का काम किया है. जो बहुत ही गौरव की बात है. मौके पर राजन क्लेमेंट साह ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से ईसाई समाज के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.यह देश की महिलाओं एवं जनजातीय समुदाय का सर्वोच्च सम्मान है, जो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास‘ के नारे को अक्षर: सत्य साबित करता है.

इस आयोजन में विक्टर फ्रांसिस, अजीत जूलियस, आशा पैट्रिक, फिलिप जैकब,  प्रवीण पीटर शाह, सिरिल मुर्मू, सिरिल मरांडी, प्रदीप तिग्गा, रतन हंसदा, रंजन जोसेफ, संदीप क्लोसन,पटना महानगर के मंत्री संजय पीटर अल्पसंख्यक मोर्चा, अमित इग्नासियुस, रॉबर्ट एंथोनी आदि की सक्रिय भागीदारी रही

आलोक कुमार

गीला कचरा को वैज्ञानिक तरीके से खाद बनाने का कार्य किया जाएगा

 

सीतामढ़ी: सक्षम बिहार स्वाबलंबी बिहार अंतर्गत स्वच्छ गांव समृद्ध गांव के उद्देश्य प्राप्ति के लिए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के माध्यम से गांव में साफ सफाई में सुधार लाकर उन्हें ओडीएफ प्लस गांव बनाना है. इस  कार्य के लिए स्वच्छ भारत मिशन लोहिया और स्वच्छ बिहार अभियान के तहत राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ गांव समृद्ध गांव की परिकल्पना को साकार किया जाना है. सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में इस कार्य के लिए सीतामढ़ी के जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा खुद फावड़ा लेकर साफ सफाई के इस अभियान में जुटे दिखाई दिए और सुरसंड के बनौली पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की नींव रखने का काम किया.

यह परिकल्पना बेहतर तरीके से साकार हो सके और आम लोगों में स्वच्छता का संदेश बेहतर तरीके से जा सके इसके लिए  खुद  कुदाल लेकर कार्य में करते दिखाई दिए. जिला पदाधिकारी के इस पहल को देखते हुए  लोगों में स्वच्छता को लेकर एक बेहतर संदेश गया.

सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड अंतर्गत बनौली पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की शुरुआत करने के बाद डीएम ने स्थानीय लोगो से भी बात की और उनकी परेशानियों को जानने का प्रयास किया. इस दौरान उन्होंने पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं के बारे में लोगों से जानकारी ली. इतना ही नहीं उनको अपने आस पास के इलाके को साफ सुथड़ा रखने की अपील की  इस अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की लागत 7 लाख रुपये है. जो मनरेगा द्वारा निर्माण कराया जायेगा , जिसमें एक

ऑफिस के साथ एक स्टोर रूम एक बाथरूम तीन मॉडल टैंक की व्यवस्था कराई गई है. इस व्यवस्था अंतर्गत गीला कचरा को वैज्ञानिक तरीके से खाद बनाने का कार्य किया जाएगा साथ में अलग-अलग स्टोरेज चेंबर का निर्माण किया जाएगा जिसमें प्लास्टिक, शीशा,लोहा , टीना आदि रखे जायेंगे ।इतना ही नहीं दो अलग अलग प्लेटफार्म का निर्माण कराया जाना है जहा गीला और सुखा कचड़ा अलग अलग रखने का काम किया जायेगा.

मौके पर पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधि ,उप विकास आयुक्त विनय कुमार , ओएसडी प्रशांत कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ,अंचलाधिकारी संजय कुमार के साथ पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे.                                          


आलोक कुमार

धान की रोपाई 10 प्रतिशत भी नहीं हो पाई


 


पटना: बिहार किसान कांग्रेस उत्तर बिहार के चेयरमैन हिमांशु कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जुलाई का आधा महीना बीत जाने के बावजूद जो धान रोपनी का सबसे उपयुक्त समय होता है बिहार के सभी जिलों में वर्षा का नगण्य होने के कारण किसानों की स्थिति बद से बदतर हो गई है.

एक तो धान की रोपाई 10 प्रतिशत भी नहीं हो पाई है. दूसरी ओर रोपे गए धान और बिचरा तेज धूप के कारण पानी के अभाव में झुलस के बर्बाद हो गया है. खेतों की दरारें किसानों की दिल की दर्द बनकर रह गई है.सरकार द्वारा किसानों को कोई राहत नहीं दिया जाना चिंता का विषय है सुखार की ऐसी भीषण स्थिति में बिहार सरकार को किसानों के बारे में सोचने और इसके सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है.

 बिहार किसान कांग्रेस बिहार सरकार से मांग करती है की सुखार के ऐसी भयावह स्थिति में खेती और किसानी को बचाने के लिए किसानों को डीजल अनुदान के साथ-साथ बिजली बिल माफ करने नलकूपों पर त्वरित गति से निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराने ,कृषि ऋण माफ कर नए सिरे से किसानों को सस्ते ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने , 90 प्रतिशत अनुदान पर नलकूप किसानों को देने, वैकल्पिक खेती की व्यवस्था करने जैसा कदम उठाना चाहिए.


आलोक कुमार

मुख्य अतिथियों को बुके व पौधा देकर स्वागत किया

 

सीतामढ़ी: ’75 वां आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सीतामढ़ी वन प्रमंडल के द्वारा सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गोसाईपुर के प्रांगण में 73 वां जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ अपर समाहर्ता मनीष शर्मा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, डीपीआरओ विजय कुमार पांडे द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

दीप प्रज्वलित के उपरांत वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को बुके व पौधा देकर स्वागत किया गया.तत्पश्चात सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी की छात्राओं द्वारा, कैसा पावन सुहावन समय आज है आप आए अतिथियों के सरताज है के स्वागत गान से कार्यक्रम की शुरुआत की गई.


आर ओ एफ सीतामढ़ी शुभम कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा द्वारा वन महोत्सव के बारे में तथा इसे मनाने के उद्देश्य के बारे में बताया गया साथ ही पौधा लगाने व इसकी रक्षा करने को आगे आने तथा लोगों में जागरूकता फैलाने की बात कही गई. जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस वर्ष सीतामढ़ी वन प्रमंडल द्वारा जल जीवन हरियाली योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में पौधरोपण एवं वितरण का लक्ष्य 1122875 रखा गया है. जिसकी प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. डीपीआरओ विजय कुमार पांडे ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी लोगों को वन महोत्सव की हार्दिक बधाई दी एवं उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी जिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है उन्होंने जिले के नदियों के बांधों एवं कटाव वाले क्षेत्रों में मिट्टी को बांधकर रखने वाले पौधरोपण करने का अनुरोध  वन प्रमंडल पदाधिकारी से किया. जिससे कटाव एवं बाढ़ के प्रभाव को रोका जा सकता है.उन्होंने कहा कि किसी भी हरे भरे पौधों को नहीं काटे इससे हमारे वायुमंडल प्रतिकूल असर पड़ता है.साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने जन्मदिन या अपनी शादी के सालगिरह पर एक पौधा जरूर लगाएं इससे हमारे जल जीवन हरियाली अभियान को बढ़ावा दिया जा सकता है एवं प्रचार प्रसार कर जागरूकता फैलाया जा सकता है.


वहीं अपर समाहर्ता मनीष शर्मा ने वन महोत्सव को सभी को बधाई देते हुए बताया की नीति आयोग द्वारा सतत विकास लक्ष्य के अंतर्गत पर्यावरण संतुलन के लिए एक आयाम के रूप में पौधरोपण का भी लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने विस्तृत रूप से मृदा संरक्षण, जल संरक्षण के बारे में विशेष रूप से जानकारियां दी उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाएं आने वाले समय में वातावरण बहुत ही बदल रहा है. पौधरोपण कितना जरूरी है इसकी विशेषता पर बल दिया सभी को एक पौधा जरुर लगाना चाहिए  पौधरोपण नहीं करने से जमीन बंजर पड़ जाती है सीतामढ़ी जिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है जहां पौधरोपण बहुत जरूरी है. साथ ही आम जनता एवं स्कूल के प्राचार्य विद्यार्थियों को भी सुझाव दिया गया कि अपने स्तर से भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण के लिए प्रचार प्रसार एवं पौधरोपण करें। कार्यक्रम के अंत में सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के परिसर में सभी मुख्य अतिथियों द्वारा पौधरोपण किया गया.

आलोक कुमार                                           

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...