द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 8 मामलों की सुनवाई

 बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत  द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 8 मामलों की सुनवाई.कई मामलों में शिकायतों का हुआ निवारण..


नालंदा:लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा आज 8 मामले की सुनवाई की गई.

इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया.

तेतरावाँ के राजेश कुमार पांडेय द्वारा भूमि विवाद से संबंधित मामले में थाना द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने से संबंधित परिवाद के आलोक में थाना प्रभारी मानपुर को कार्रवाई प्रतिवेदन के साथ अगली सुनवाई में तलब किया गया.


हिलसा के परिवादी कृष्ण देव सिंह यादव द्वारा एक वार्ड की योजना का कार्य दूसरे वार्ड में किए जाने से संबंधित दायर परिवाद के संबंध में कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के माध्यम से 1 सप्ताह में जांच करा कर जांच रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया.

एकंगरसराय के अमरेंद्र कुमार गर्ग द्वारा पंचायती राज विभाग द्वारा बिछाई गई पाइप में पीएचईडी के टावर से कनेक्शन नहीं करने से संबंधित परिवाद में अगली सुनवाई में कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को भी शामिल करने का आदेश दिया गया.

परवलपुर के विजय कुमार द्वारा अतिक्रमण हटाने से संबंधित परिवाद के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को अतिक्रमण हटाने के लिए निर्धारित तिथि को पुलिस बल उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया.

अन्य मामलों में संबंधित लोक प्राधिकार को शिकायत के निवारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

आलोक कुमार

कोरोना के दौरान का बकाया पैसे का भुगतान करो

 *आशा फैसिलिटेटर को 21000 रुपये मासिक मानदेय के सवाल पर राज्य स्तरीय कार्यशाला

* आशाओं को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी घोषित करे सरकार, फैसिलिटेटर को देना होगा सम्मानजनक वेतनमान.

* कोरोना के दौरान का बकाया पैसे का भुगतान करो


पटना: बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ,सम्बद्ध महासंघ गोप के नेतृत्व में आज महासंघ कार्यालय, पुनाईचक, पटना में राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन एक्टू महासचिव आर.एन.ठाकुर ने किया.

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के बतौर भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेन्द्र झा, वक्ता सरोज चौबे, बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की महासचिव, सुरेश जी, रामबली प्रसाद, जितेंद्र कुमार आदि ने अपनी बातों को विस्तार से रखीं.


कार्यशाला में रोहतास से विद्यावती से देवंती देवी, कटिहार की जूही महबूबा, कंचन राय, खगड़िया से कविता, सुनैना, सीतामढ़ी से चन्द्रकला ,सुपौल से उषा, जहानाबाद से सुनीता भारती, अरवल से उर्मिला, आशा, बेतिया से प्रतिमा, सिवान से मालती राम सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया. पूरे कार्यक्रम का संचालन संघ की अध्यक्ष शशि यादव ने किया.

कार्यशाला में मुख्य रूप से आशा फैसिलिटेटर को 21000 रुपये का मासिक मानदेय भुगतान करने, उन्हें स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी घोषित करने, कोरोना के दौरान बकाए पैसे का भुगतान आदि के सवाल पर चर्चा की गई.

2023 के मई-जून में  स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऐक्टू का राष्ट्रीय सम्मेलन बिहार में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया गया. सितंबर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा.सरकार यदि समय से मांग नही मानी जायेगी तो नवम्बर में बिहार की आशाएं हड़ताल पर जाएंगी.

आलोक कुमार


रविवार को 10ः00 बजे उद्घाटन

 

Pranshi Stationeries 

प्रांशी स्टेशनरीज


This Sunday 10 am opening

रविवार को 10ः00 बजे उद्घाटन है


Shop no-11, Aparna Complex, P.O.-Digha Ghat,Patna-11

शॉप नंबर-11, अपर्णा कॉम्प्लेक्स, पीओ-दीघा घाट, पटना-11


Pradeep John thakur

प्रदीप जॉन ठाकुर

सेल्फ अटेस्टेड है या नहीं इसकी जांच होनी चाहिए

 




मोतिहारी:  पूर्वी चंपारण जिले में मुख्य सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोक सूची से संबंधित जिलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

इस बैठक में मुख्य रूप से संबंधित जिला के निबंधन कार्यालयों में संधारित सूची में अंकित खेसरा की जांच कर संधारित सूची की समीक्षा करते हुए ऐसे खेसरा को रोक सूची से हटाने का अनुरोध किया गया था, जिन को अनावश्यक रूप से रोक सूची में सम्मिलित किया गया है. उक्त के अनुसार कार्रवाई करते हुए रोक सूची को अद्यतन करने संबंधी उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.


इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अवर निबंधन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थे.

चंदन कुमार कुमार नामक ग्रामीण ने कहा कि यह आवेदन मोतिहारी ब्लॉक का है. जिसमें आवासीय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया हुआ है और आपके राजस्व अधिकारी ,के अनुसार इस पर सेल्फ अटेस्टेड नहीं होने के कारण उसे रिजेक्ट कर दिया गया है. इस आवेदन को देखकर हमें यह बताया जाए की इस आवेदन में फोटो पर सेल्फ अटेस्टेड है या नहीं इसकी जांच होनी चाहिए सर.

आलोक कुमार

सत्यापित बिल विपत्र डब्ल्यू आई एम सी को समर्पित कर भुगतान प्राप्त करें

  


मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के उप विकास आयुक्त, श्री कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के दीर्घकालीन अनुश्रवण करने के लिए डॉ राधाकृष्णन भवन, मोतिहारी में जिला में चयनित सभी 94 अनुरक्षण एजेंसी सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी चयनित एजेंसी न्यूनतम दर पर मरम्मती कार्य कराना सुनिश्चित करें एवं किए गए कार्य का सत्यापित बिल विपत्र डब्ल्यू आई एम सी को समर्पित कर भुगतान प्राप्त करें.


उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा सभी अनुरक्षण एजेंसी के सदस्यों की समस्याओं को सुना गया, साथ ही  समस्याओं के निष्पादन करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सादिक अख्तर, जिला समन्वयक इंफ्रास्ट्रक्चर बिहार विकास मिशन, श्री ओम प्रकाश एवं जिला प्रोग्रामर, हेमंत कुमार के साथ साथ अनुरक्षण एजेंसी  के सभी सदस्य गण उपस्थित थे.


आलोक कुमार

पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश

  * हरनौत में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी आम लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू

* सबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन का  निर्देश


नालंदाः आज हरनौत प्रखंड सभागार में आयोजित जनता दरबार में 149 आवेदन प्राप्त हुए.जिलाधिकारी ने स्वयं एक-एक आवेदक के पास जाकर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

 दाखिल खारिज,राशनकार्ड, डीलर द्वारा खाद्यान्न नहीं दिए जाने, सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के निकटम आश्रित को मुआवजा भुगतान लंबित रहने, बिजली बिल में सुधार करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने, पुराने चापाकलों की मरम्मती एवं नए चापाकल लगाने, नल जल योजना में जलापूर्ति बाधित रहने आदि विषयों से संबंधित आवेदन लोगों द्वारा दिये गए.

सभी प्राप्त आवेदनों की कंप्यूटर में प्रविष्टि कराकर संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन के लिए भेजा गया.सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निदेश दिया गया.इस क्रम में कुछ स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपने पंचायतों से संबंधित समस्याओं को भी संज्ञान में लाया  गया.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


आलोक कुमार

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

 


नालंदा: मुहर्रम के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजन को लेकर आज हरदेव भवन सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई.

बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा बारी-बारी से अपना फ़ीडबैक दिया गया. सभी सदस्यों ने पूर्व की भांति इस वर्ष भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में इन त्योहारों के आयोजन का भरोसा दिलाया. प्रशासन के साथ हर संभव सहयोग की बात कही गई.

सदस्यों द्वारा मुख्य रूप से साफ सफाई,रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, जुलूस मार्ग में पेड़ों की छटाई आदि का अनुरोध किया गया.जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.पुलिस अधीक्षक ने विधि व्यवस्था से संबंधित  छोटी  बात को भी त्वरित संज्ञान में लेते हुए अपेक्षित कार्रवाई का निर्देश दिया.


इस अवसर पर निकाले जाने वाले ताज़िया जुलूस में किसी भी उपद्रवी तत्व को शामिल नहीं होने देने तथा ऐसे तत्वों के बारे में त्वरित सूचना प्रशासन को देने को कहा गया.सभी सदस्यों को आपसी सामाजिक सौहार्द कायम रखते हुए त्योहारों को मनाने की अपील की गई.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहार शरीफ, विभिन्न थाना प्रभारी एवं शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे.


आलोक कुमार

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...