बुधवार, 23 नवंबर 2022

बुद्धिजीवियों एवं ओपिनियन मेकर्स के साथ संगोष्ठी

 


पटना. देश के संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का सबसे प्रमुख योगदान था, इसलिए संविधान दिवस  को डॉ. अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देने के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है. इसे देश के युवा पीढ़ी के बीच संवैधानिक मूल्यों को लेकर सम्मान की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य के रूप में मनाया जाता है.

       हालांकि देश के संविधान को बनने में 2 साल, 11 महीने और 8 दिन का समय लगा था. भारत के संविधान के आधार पर ही देश की संसद कानून बनाती है, जिससे इस देश की पूरी व्यवस्था चलती है.26 नवंबर, 1949 में बनकर तैयार हुए हमारे संविधान को 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था.

      अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी से आये निर्देश के आधार पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने आगामी 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा कांग्रेसजनों के साथ-साथ बुद्धिजीवियों एवं ओपिनियन मेकर्स के साथ संगोष्ठी और जनसभाएं आयोजित करेगी.

        इस बाबत बताते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि संगोष्ठियों व जनसभाओं के अलावे जिला कांग्रेस कमिटियां व प्रदेश में  संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी किया जाएगा और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी ली जाएगी.

          उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर देश के संविधान पर उपयुक्त विशेषज्ञ एवं विशेषज्ञों को भी वार्ता व भाषण देने के लिए आमंत्रित करने की दिशा में संगठन ने तैयारी की है.जिला कमिटियां संवाददाता सम्मेलन में भाषण के लिए संविधान पर आधारित विषय चुन सकते हैं तथा वें राज्य और जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करेंगे जिससे जनता के मध्य कांग्रेस के विचारों और संविधान निर्माण में योगदान को बताया जा सके.

         देश के संविधान को बनने में 2 साल, 11 महीने और 8 दिन का समय लगा था. भारत के संविधान के आधार पर ही देश की संसद कानून बनाती है, जिससे इस देश की पूरी व्यवस्था चलती है.26 नवंबर, 1949 में बनकर तैयार हुए हमारे संविधान को 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था. इस दिन को Republic Day के रूप में मनाया जाता है.

       हालांकि देश में संविधान दिवस (Constitution Day) मनाने का सिलसिला काफी पुराना नहीं है. साल 2015 से भारत हर वर्ष 26 नवंबर को अपना संविधान दिवस मनाता है. इसके  लिए सामाजिक न्याय मंत्रालय (Ministry of Social Justice and Empowerment)  ने 19 नवंबर 2015 को फैसला किया था. 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस (National Law Day)  के रूप में भी जाना जाता रहा है.

बता दें कि देश को आजादी  (Indian Independence)  मिलने से पहले ही स्वतंत्रता सेनानियों ने इस बात पर चर्चा शुरू कर दिया था कि आजाद भारत का संविधान (Indian Constitution) कैसा होगा. संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर, 1946 को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हुई थी. संविधान सभा की पहली बैठक में कुल 207 सदस्य शामिल थे.

     उस समय देश के संविधान को बनाने में लगभग 1 करोड़ रुपये का खर्च आया था. संविधान की मूल कॉपी प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखा था. भारत का संविधान  (Indian Constitution)   दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है.



आलोक कुमार

कांग्रेस को अपूर्णीय क्षति

 पटना. पूर्व विधान पार्षद व पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद का पटना के निजी हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया है. वे 85 वर्ष के थे.  वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे. और तीन बार  बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके थे.

     बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने राज किशोर प्रसाद के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.और कहा है कि इनके निधन से कांग्रेस को अपूर्णीय क्षति हुई है. ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति व  शांति दे एवं परिवारजनों को ये दुःख सहने की शक्ति दे.

      कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, राज्य सभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डॉ. अशोक कुमार, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्र, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधायक हरखू झा, ब्रजेश पाण्डेय,प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़,ब्रजेश प्रसाद मुनन,  कुमार आशीष,असित नाथ तिवारी,ज्ञान रंजन, पूर्व एमएलसी लाल बाबु लाल ने  भी राजकिशोर प्रसाद के निधन पर गहरी सम्वेदनाएवं दुःख व्यक्त किया है. 

आलोक कुमार

स्वतंत्रता सेनानी स्व0 बालो प्रसाद यादव की 31वीं पुण्यतिथि

 पटना.  कांग्रेस नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व0 बालो प्रसाद यादव की 31वीं पुण्यतिथि आज उनके पुत्र एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल देव प्रसाद यादव के निवास स्थान कंकड़बाग पटना में मनायी गयी.

प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कपिल देव प्रसाद यादव ने कहा कि स्व0 बालो प्रसाद यादव की सामाजिक कार्य एवं कांग्रेस के प्रति उनकी श्रद्धा को भुलाया नहीं जा सकता. यह उनकी महानता थी कि पटना जिला के स्वतत्रता सेनानियों को एकत्रित कर आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़ करहिस्सा लिया.      

 इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया जिसमें परिवार के सारे सदस्य के साथ-साथ डा0 मोहित यादव,डा0 प्रत्युष कुमार पप्पू, डा0 मनोज कुमार,डा0 रवि शेखर, डा0 प्रीति,डा0 अजित, डा0 निकिता,डा0 नेहा,डा0 विवेक राय, डा0 साहित, राजीव कुमार, गुड्डू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे. 

आलोक कुमार



अगले वर्ष 14 जनवरी को भव्य कार्यक्रम आयोजित कर यादगार स्थापना दिवस मनाया जाय

* जिला स्थापना दिवस 2023 का आयोजन भव्यता के साथ किया जाय,सभी का सहयोग अपेक्षित -डीएम
* बड़े कलाकार के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम,विकास मेला का आयोजन करने के लिए * खगड़ा स्टेडियम का डीएम ने किया निरीक्षण
* 14 जनवरी को मनाया जाता है किशनगंज जिला स्थापना दिवस

किशनगंज.जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री के द्वारा जिला स्थापना दिवस 2023 के अवसर पर भव्य और आकर्षक कार्यक्रम के सफल आयोजन के निमित्त स्थानीय शहीद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम,खगड़ा का निरीक्षण किया गया.
   जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले कई वर्ष से जिला स्थापना दिवस किसी न किसी कारण से संक्षिप्त रूप से मनाया गया या स्थगित रहा है. अगले वर्ष 14 जनवरी को भव्य कार्यक्रम आयोजित कर यादगार स्थापना दिवस मनाया जाय.सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करना होगा.
   
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय खगड़ा स्टेडियम में दो दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. कई बड़े और राष्ट्रीय स्तर के कलाकार को बुलाने तथा माननीय मुख्यमंत्री को आमंत्रित किए जाने पर पूर्व में आयोजित बैठक में निर्णय हुआ था. तदनुसार डीएम के द्वारा स्टेडियम में भ्रमण कर मंच,पंडाल,अन्य तैयारी करने के लिए स्थान का आकलन संबंधित पदाधिकारियों के साथ किया गया.
    जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने सभी कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन ससमय पूरा करना सुनिश्चित करेंगे. निरीक्षण के दौरान डीडीसी मनन राम,अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ गुप्ता, नजारत उप समाहर्ता व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
आलोक कुमार

मंगलवार, 22 नवंबर 2022

विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य का दिया निर्देश


* जिलाधिकारी ने किया आशालता मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण

* विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य का दिया निर्देश

* विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण के लिए कार्रवाई का निर्देश


किशनगंज.जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने शहरी क्षेत्र के डे मार्केट स्थित आशालता मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने विद्यालय संचालन के समय विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति को देखा. वर्ग संचालन की जानकारी लिया तथा प्रधानाचार्य से शिक्षकों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए. मौके पर डीएम ने विभिन्न कक्षा में भ्रमण कर शिक्षको के द्वारा पढ़ाए जा रहे अध्याय के बारे में विद्यार्थियों से पूछताछ किया.

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षण कार्य,आधारभूत संरचना और अन्य मूलभूत सुविधा की उपलब्धता को लेकर गंभीर दिखे.विद्यालय भवन को नए सिरे से निर्माण की आवश्यकता के मद्देनजर संबंधित को निर्देश दिया.

       मालूम हो कि जिलाधिकारी किशनगंज जिला में शिक्षा विभाग के कार्यों में प्रगति लाने  के लिए, लगातार विद्यालय भ्रमण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने के लिए, कृत संकल्पित है.सभी प्रखंड में मॉडल विद्यालय की स्थापना,नियमित वर्ग संचालन की लगातार समीक्षा किया जाता है.शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक में भी कई निर्देश दिए गए. 

निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक को शिक्षण कार्य समेत नियमित रूप से विद्यालय परिसर की साफ सफाई,पर्याप्त रोशनी के लिए, बिजली बल्ब ,पंखा,बेंच डेस्क उपलब्धता,नियमित वर्ग संचालन जारी रखने के लिए, निर्देश दिया.

         निरीक्षण में जिलाधिकारी ने विद्यालय में पठन- पाठन और कार्यालय कार्य में सभी शिक्षक और लिपिक को अपनी निर्धारित भूमिका अदा करने का निर्देश दिया.


आलोक कुमार


सोमवार, 21 नवंबर 2022

जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत

 

’जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत,विभिन्न योजनाओं की हुई गहन समीक्षा’

’जनकल्याणकारी और विकासात्मक कार्यों में रुचि के साथ करें दायित्व निर्वहन- डीएम’

किशनगंज. किशनगंज जिलाधिकारी, श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई. बैठक में विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं तथा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गई.जिला समन्वय समिति की बैठक में सभी बीडीओ,सभी अंचलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में सर्वप्रथम ओडीएफ के तहत तरल अपशिष्ट प्रबंधन में बेहतर कार्य के लिए किशनगंज जिला को राज्य स्तर से सम्मानित/पुरस्कृत होने पर डीएम ने डीआरडीए की टीम को बधाई दीं.

    तत्पश्चात ’इस बैठक में पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के साथ विभागवार विभिन्न योजनाओं व कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई.’ साथ ही,प्रत्येक सप्ताह बुधवार/गुरुवार को वरीय पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे जांच उपरांत पाई गई अनियमितता और त्रुटि के निराकरण के बिंदु पर विभागीय अधिकारियों से अनुपालन/कार्रवाई प्रतिवेदन की जानकारी ली गई. जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी,डीपीओ/आईसीडीएस ,पंचायत,मनरेगा के स्तर पर कार्रवाई/अनुपालन लंबित रहने पर डीएम के द्वारा असंतोष प्रकट करते हुए अविलंब कार्रवाई/अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने के निर्देश दिए गए. बैठक में अनुपस्थित एनएचएआई प्रतिनिधि, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण,कृषि पदाधिकारी को कारण पृच्छा का निर्देश दिया गया.

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ व सीओ को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय के साथ विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों तथा अन्य विकासात्मक व लोक कल्याणकारी योजनाओं का सतत अनुश्रवण करें तथा लंबित कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं.

  जिला समन्वय समिति की बैठक में सभी सीओ भी उपस्थित थे ताकि लंबित भू- अधिग्रहण, अतिक्रमण वाद,भूमि विवाद, राजस्व,आपदा व उनके स्तर से किए जाने वाले कार्यों पर संबंधित अधिकारियों के समन्वय से कार्य त्वरित गति से पूर्ण हो सके.

   बैठक में विधि उप समाहर्त्ता,रंजीत कुमार के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में दायर वाद की अद्यतन स्थिति से अवगत करवाया. विधि प्रशाखा के अंतर्गत माननीय उच्च न्यायालय में लंबित सभी वादों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने विधि उप समाहर्त्ता सहित संबंधित कार्यालय प्रधान को निर्देशित किया कि वादों के निष्पादन के लिए तथ्य विवरणी आदि ससमय तैयार कर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें. साथ ही, सीडब्ल्यूजेसी में तथ्य विवरण तैयार करने में शिथिलता बरतने पर कड़ी चेतावनी के साथ डीएम ने माननीय न्यायालय में ओथ (शपथ) शीघ्रातिशीघ्र दायर करने का निर्देश दिया.

बाल श्रम उन्मूलन, श्रमिक कल्याण और श्रम अधीक्षक के स्तर से क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई. तदनुसार लंबित आवेदन व अन्य कार्यों के निष्पादन का निर्देश दिया गया.

  इसी प्रकार, शिक्षा विभाग की समीक्षा में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष गुप्ता के द्वारा भूमिहीन विद्यालय को ज़मीन उपलब्ध किए जाने की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई. विद्यालय में पेयजल सुनिश्चित कराने के लिए चपाकल मरम्मती का आकलन कर ठीक करवा लेने,चहारदीवारी निर्माण,नल जल योजना से आच्छादन आदि पर डीएम ने कई निर्देश दिए.

 अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संबंधित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पूर्व में एमएसडीपी) अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र निर्माण ,मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण योजना, मुख्यमंत्री मुस्लिम महिला परित्यकता योजना,मदरसा सुदृढ़ीकरण लंबित योजनाओं में उत्पन्न समस्या के निराकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हुई. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसी योजनाएं जिनके कार्यान्वयन की संभावना नगण्य है,उन्हे छोड़ने(ड्रॉप) का प्रस्ताव समर्पित करें. सहायक निदेशक ,अल्पसंख्यक कल्याण श्री सुबोध कुमार ने पीएमजेवीके (एमएसडीपी) अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि चयन समेत विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं को आर्थिक लाभ दिलाने हेतु कार्य पर जानकारी दी. मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना,इंटर,मौलवी और फोकानिया के चिन्हित छात्रों को योजना की स्वीकृति तथा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया.

 पंचायत राज विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों के अन्तर्गत सभी पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन में सरकारी कामकाज संचालन व्यवस्था,ग्राम पंचायत विकास योजना का संबंधित इ पोर्टल पर अपलोड किया जाना,पक्की नली गली योजनाओ का अभिलेख संधारण, ऑडिट आदि की समीक्षा हुई. समीक्षा उपरांत लंबित पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए भूमि चयन शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्माणाधीन भवन के निर्माण शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया.

  आपूर्ति कार्यों में राशन कार्ड व पीडीएस डीलरों के कार्यों की समीक्षा हुई. डीएम ने एसडीओ अमिताभ गुप्ता को निर्देश दिया कि नए राशन कार्ड के लिए प्राप्त आवेदन पर आवेदक का भौतिक सत्यापन कर लंबित राशन कार्ड शीघ्र निर्गत कराएं,किसी भी परिस्थिति में लंबित नहीं रखें. प्राप्त आवेदन के विरुद्ध अब तक 90%राशन कार्ड निर्गत हो चुके है.  

  आईसीडीएस के अन्तर्गत संचालित योजनाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा की गई. भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि अधिग्रहण कर भवन निर्माण मनरेगा या अन्य योजना से कराने का निर्देश दिया गया. डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश दिया गया कि भूमिहीन आईसीडीएस केंद्र को सर्वप्रथम उस क्षेत्र के विद्यालय में संचालन की संभावना को देखे तत्पश्चात संभावना नहीं होने पर भूमि चिन्हित कराकर केंद्र का भवन उपलब्ध करवाएं.

   सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अन्तर्गत सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा योजना/पेंशन, प्रोत्साहन स्कीम,मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह अनुदान योजना, निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना ,कबीर अंत्येष्टि ,जीवन प्रमाणीकरण ,मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना व राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के आवेदनों में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया गया.कबीर अंत्येष्टि,अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन  योजनाओं का लाभ आधिकाधिक लाभुकों को दिलवाने के लिए सभी बीडीओ को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया. मुख्यमंत्री वृद्धजन योजना, अंतरजातीय विवाह  योजना ,जीवन प्रमाणीकरण आदि अन्य सामाजिक सुरक्षा संबंधी आवेदन के शीघ्रता से निष्पादन का निर्देश दिया गया.

परिवहन विभाग की समीक्षा के क्रम में डीटीओ रमाशंकर ने बताया कि तृतीय चरण अंतर्गत बस स्टॉप निर्माण के लिए आवंटन प्राप्त है. बीडीओ द्वारा स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव देने के लिए निर्देश दिए गए है. जिलाधिकारी ने अन्य विभागीय योजनाओं में लंबित कार्य शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिए गए.

  बैठक में जिलाधिकारी श्री शास्त्री ने नगर क्षेत्रांतर्गत रमजान नदी अतिक्रमण की समस्या के निराकरण के लिए नगर कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार को एसडीओ से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए.इसके लिए जिला स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है.

 बैठक में डीएम ने जिला परिषद द्वारा पारित ओदरा घाट पर निर्मित होने वाले शवदाह गृह का डीपीआर तैयार करने के लिए एलएइओ को निर्देश दिए.आधार कार्ड सत्यापन और अद्यतन करने के लिए सभी सीएससी के कार्यों के अनुश्रवण का निर्देश दिया.

बाल संरक्षण के कार्यों के अंतर्गत सुरक्षित गृह से फरार बालको के मामले में जांच कमेटी के प्रतिवेदन के आलोक में समीक्षा की गई.

  किशनगंज शहरी आयोजन क्षेत्रांतर्गत आवास बोर्ड की टीम द्वारा किए जा रहे सर्वे में आवश्यक डाटा/सहयोग के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया.

      इसी प्रकार जिला योजना,बाल संरक्षण,जीविका,बिहार राज्य पुल निर्माण निगम,राजस्व,खनन,लघु सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा हुई. सभी प्रखंडों में लेखा,रोकड बही संधारण,अन्य वित्तीय समस्याओं पर चर्चा हुई.सभी बीडीओ व सीओ को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के निमित्त जो भी आवंटन ,उपावंटन या अग्रिम राशि उपलब्ध कराई जाती है उसका ससमय विपत्र,राशि का समायोजन सुनिश्चित कराएं.

 जिला समन्वय समिति की बैठक में डीडीसी मनन राम,सिविल सर्जन,डीएलएओ संदीप कुमार,अनुमंडलाधिकारी अमिताभ कुमार गुप्ता,निदेशक डीआरडीए विकास कुमार , विधि उप समाहर्त्ता रंजीत कुमार, डीईओ सुभाष गुप्ता,सहायक निदेशक/अल्पसंख्यक कल्याण सुबोध कुमार समेत अन्य सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी,सभी बीडीओ,सभी सीओ उपस्थित थे.

आलोक कुमार

इस्लामपुर बाईपास की जानकारी पुल निर्माण विभाग से लिया

  * बिहार का नालंदा  जिला क्षेत्र भ्रमण के क्रम में दिए गए मुख्य निर्देशों के अनुपालन की  समीक्षा  


नालंदा.आज सोमवार को जिलाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर द्वारा हरदेव भवन सभागार में माननीय मुख्यमंत्री के नालंदा भ्रमण के क्रम में दिए गए मुख्य निर्देशों के अद्यतन अनुपालन की समीक्षा की गई. बैठक में पूल निर्माण विभाग, नगर निगम, पथ प्रमंडल, जल संसाधन से अद्यतन जानकारी ली गई.

   जिलाधिकारी ने हरनौत प्रखंड के द्वारिका बिगहा,मोरा पिचासा से सोह सराय तक रिंग रोटरी, करौटा तेलमर सालेपुर पथ,हिलसा पूर्वी बाईपास,इस्लामपुर बाईपास की जानकारी पुल निर्माण विभाग से लिया तथा आवश्यक निर्देश दिया. पुराने एन एच 82 के चौड़ीकरण,चंडी से लेकर वेन प्रखंड होते हुए छबिलापुर पथ, नूरसराय- थरथरी-हिलसा पथ  की जानकारी पथ प्रमंडल के अभियंताओं से ली गई.

लोक शिकायत निवारण अधिनियम

आज को बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम, 2015 के तहत जिलाधिकारी-सह-द्वितीय अपीलीय प्राधिकार द्वारा कुल 14 वादों का निस्तारण किया गया. पक्की गली-नाली एवं नल जल योजना में अनियमितता की शिकायत  पर तत्कालीन कनीय अभियंता तथा अन्य संबंधित कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए.

      चंदन कुमार गुप्ता नूरसराय निवासी द्वारा जमाबंदी में सुधार करने की शिकायत पर संबंधित अंचलाधिकारी ने बताया कि पूर्व हुए जमाबंदी को रद्द करने के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता को आवेदन दिया गया है. रद्द होते ही पुनः जमाबंदी कर देने की बात अंचलाधिकारी ने बताया. कुंती देवी,हरनौत के आवेदन पर मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभ दिलवाने के आदेश दिए गए.आज ज्यादा मामले अतिक्रमण से संबंधित थे.


आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें?

 पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें? भारत में लाखों लोग अपनी आजीविका के लिए सरकारी पेंशन योजनाओं पर निर्भर हैं। वृद्धावस्था, विधव...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post