रविवार, 30 अप्रैल 2023

नफरत और झूठ का कोई वजूद नहीं होता, कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर नफरत के खिलाफ लड़ेंःतुषार गांधी

  वर्तमान दौर में युवाओं तक महात्मा गांधी के विचारों को  पहुँचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि : तुषार गांधी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के आवाज को बुलंद करना होगा:तुषार गांधी

नफरत और झूठ का कोई वजूद नहीं होता, कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर नफरत के खिलाफ लड़ेंःतुषार गांधी


पटना. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को वर्तमान दौर में युवा पीढ़ी तक पहुंचाना ही उस महान विभूति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संगोष्ठी “वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में गाँधी की प्रासंगिकता” पर बोलते हुए  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कही.

 उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में देश बेहद नाजुक राजनीतिक दौर से गुजर रहा है जहां कुछ अति उत्साही राजनीतिक विचारधारा के लोग परस्पर विपरीत विचारों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ना चाहते हैं. ऐसे में गांधीवादी विचारधारा को पुष्ट करने की जरूरत है और नफरत व डर के माहौल को खत्म कर सामाजिक सामंजस्यता स्थापित करने की आवश्यकता है.

   युवाओं पर विशेष जोर देकर उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को पहुंचाने की कवायद बुद्धिजीवियों को करने की आवश्यकता है वरना देश के अंदर ही गांधी की हत्या के बाद गांधीवाद की हत्या को सत्तापक्ष आमादा है. भारत को भारत बनाने में कई महान विभूतियों ने अपने प्राणों की आहूति दी और असहनीय पीड़ा को सहा था लेकिन वर्तमान दौर में उनके बलिदान को तोड़-मरोड़ के पेश करने का फैशन चल पड़ा है इसको लेकर गांधीवादी लोगों को आगे आने की जरूरत है.

 उन्होंने बिहार में महात्मा गांधी के कार्यों के बाबत बोला कि सीमांत गांधी के नाम से मशहूर खान अब्दुल गफ्फार खान ने भी गांधी जी के साथ कदमताल किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया.उन्होंने वर्तमान दौर के राजनीति पर बोलते हुए कहा कि गांधी की हत्या में गोडसे केवल हत्यारा था असली कातिल आरएसएस और हिन्दू महासभा के लोग और विचार थे. वर्तमान दौर में जरूरत है हमें कांग्रेस और राहुल गांधी के संघर्ष के साथ खड़ा होने की जरूरत है. 

  उन्होंने कहा कि संघ के पास एक भी नेता नहीं जिसका कद बड़ा हो. कांग्रेस के पास ऐसे नेताओं की फेहरिस्त हैं जिसकी ऊँचाई गगन चुम्बी है, जो सरदार पटेल की ऊँचाई मूर्ति की लम्बाई से मापते हैं उनको क्या पता कि पटेल क्या चीज थे, वे पटेल को समझ ही नहीं पाये। मोदी जी से ज्यादा झूठ कोई नहीं बोलता. विदेशियों से लड़ना आसान था आज देश की गद्दी पर गद्दार विराजमान है. 

  इससे पूर्व संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र व लेखक तुषार गांधी को प्रदेश कांग्रेस सदाकत आश्रम के सभागार में पुष्पगुच्छ, मिथिला का पाग और अंगवस्त्र से स्वागत व अभिनंदन किया.

   अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार कांग्रेस के लिए गर्व का विषय है कि जिनके विचारों से प्रभावित होकर हम उनके बताए रास्तों  पर चलकर कांग्रेस पार्टी के अभिन्न अंग हैं उनके वंशज हमारे बीच आएं और अपने विचारों से बिहार के कांग्रेसजनों को अभिभूत किया.

   उन्होंने कहा कि देश के वर्तमान राजनीतिक हालात चिंतनीय है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा और उसके समर्थक देश से लोकतांत्रिक मूल्यों की भी हत्या करने पर उतारू हैं ऐसे में हम सभी कांग्रेसजन की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम वर्तमान राजनीतिक दौर में गांधी के अहिंसा व भाईचारे के विचारों से लैश होकर राजनीतिक व लोकतांत्रिक लड़ाई लड़कर देश को वापस प्यार, मोहब्बत और भाईचारे के रास्ते पर लाने की कवायद करें.

   संगोष्ठी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने अपने संबोधन में कहा कि देश में नफरत के बीज बोए जा रहे हैं और ऐसे में गाँधी के विचार वर्तमान दौर में न केवल प्रासंगिक हो जाते हैं बल्कि जरूरी भी हो जाते हैं.

  कांग्रेस रिसर्च विभाग के चेयरमैन और प्रवक्ता आनंद माधव ने अपने सम्बोधन में कहा कि नफरत के दौर में गांधी के बताए रास्तों पर चलकर ही देश को अखंड और एकजुट किया जा सकता है. साथ ही उन्होंने देश में गांधीवादी विचारों को युवाओं तक पहुंचाने की बात कही.

    स्वागत भाषण पूर्व मंत्री वीणा शाही ने किया और उन्होंने गांधी के विचारों पर आधारित  कांग्रेस  पार्टी की थाती बताते हुए उनके बिहार आगमन और ऐतिहासिक सदाकत आश्रम में आगमन को गर्व का पल बताया.

   संगोष्ठी का संचालन डॉ मधुबाला ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने किया.

   इससे पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने  प्रातः काल में गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की और कांग्रेसजन के साथ पदयात्रा में शामिल हुए.

   संगोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधायक इजहारुल हुसैन, विजेंद्र चौधरी, संजीव प्रसाद टोनी, वीणा शाही, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, निर्मल वर्मा, आनन्द माधव, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, लाल बाबू लाल, मनोज कुमार सिंह, डा0 अजय कुमार सिंह, कपिलदेव प्रसाद यादव,  राज कुमार राजन, प्रभात कुमार सिंह,नागेन्द्र कुमार विकल, आलोक हर्ष, चंद्रप्रकाश सिंह, अम्बुज किशोर झा, असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, सौरभ सिन्हा, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय,  अजय कुमार चौधरी, अमरेन्द्र सिंह, सुनील कुमार सिंह, ललन यादव, इरशाद हुसैन, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, शशि कांत तिवारी, संजय कुमार पाण्डेय, डा0 हसनैन कैसर, विकास कुमार झा, उदय शंकर पटेल, शशि रंजन, आई0पी0गुप्ता, सत्येन्द्र कुमार सिंह, मृणाल अनामय, दौलत इमाम, मंजीत आनन्द साहू, निधि पाण्डेय, रूमा सिंह सहित सैंकड़ो कांग्रेसजन शामिल हुए.


आलोक कुमार

शनिवार, 29 अप्रैल 2023

विभिन्न विभागों की अहम बैठक

 *प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने लिया विभिन्न विभागों की अहम बैठक

 *अनुसूचित जाति विभाग,रिसर्च विभाग व पंचायती राज विभाग की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने ली अहम बैठक 

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में अनुसूचित जाति विभाग, रिसर्च विभाग और पंचायती राज विभाग की अहम बैठक आज सम्पन्न हुई।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज अनुसूचित जाति विभाग,  रिसर्च विभाग और पंचायती राज विभाग के चेयरमैन व उनकी टीम के साथ अहम बैठक लेकर इन तीनो  विभागों को धार देने को लेकर कई जरूरी सुझाव दिया और निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने बूथ लेवल तक इन विभागों के टीम को गठित करने का निर्देश दिया जिसमें आगामी चुनाव तक सभी प्रभागों को मजबूती से जमीनी स्तर पर कार्य करने को लेकर कहा।               
            उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए इसके प्रकोष्ठों का प्रभावी और सक्रिय होना जरूरी है। इस दिशा में पूरी सक्रियता से काम करने की जरूरत है। हर प्रकोष्ठ को अपनी भूमिका के अनुरूप कामकरना होगा संगठनात्मक स्तर पर इसे दुरूस्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा किभविष्य की रूपरेखा तैयार करें, कार्यक्रम रखें औरअपने प्रकोष्ठ की पूरी भागीदारी सुनिश्चित करें एव अधिक से अधिक लोगों कोसम्बन्धित प्रकोष्ठ से जोड़कर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती प्रदान करने का  निर्देश दिया बैठक के बाबतप्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में भी विभिन्नविभागों की समीक्षा बैठक सम्पन्न की जाएगी। सभी विभागों को धारदार बनाने को लेकरआगे भी समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के विभिन्न विभागों की कल भीअहम बैठक होने वाली है। कांग्रेस की मजबूती के लिए इसके प्रकोष्ठों का प्रभावी औरसक्रिय होना जरूरी है।        
      बैठक कोसम्बोधित करते हुए कांग्रेज़ के मुख्य सचेतक व अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैनविधायक राजेश कुमार नेकहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस के सभी आनुषंगिक विभागों की बैठक सम्पन्न कर उनको सांगठनिकतौर पर मजबूती देने की कवायद का स्वागत है और सभी विभाग के चेयरमैन अपनी टीम कोमजबूती देने को कमर कसना होगा।                                   
           इस बैठक में रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनन्द माधव ने रिसर्च विभाग के क्रियाकलापों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि रिसर्च विभाग मुख्य रूप से इनपुट टीम है जो अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस का डाटा एवं कंटेंट के रूप में प्रदान करता है।                                                                                      
      प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह जी ने बिहार रिसर्च विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए इसके फैलाव एवं विस्तार पर बल दिया।उन्होंने कहा कि बिहार के हर ज़िले मेंहमारा रिसर्च टीम होना चाहिये क्योंकि पार्टी का यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। प्रदेश कांग्रेसके मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने  बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी केप्रपौत्र और सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी कल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मेंकांग्रेसजनों को सम्बोधित करेंगे। बैठक मेंअनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन विधायक राजेश कुमार, रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनंद माधव, पंचायती राजविभाग के चेयरमैन अफसर अहमद,पूर्व विधान पार्षद लाल बाबु लाल, सोशल मीडिया केअध्यक्ष सौरभ सिन्हा, रिसर्च विभाग की सचिव डा मधुबाला एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रत्युष गौरव,शंकर स्वरूप,उमेश कुमार राम,धीरेन्द्र कुमार सिंह सहित तीनों  विभागों के सभी प्रमुख नेतागण मौजूद रहें।  

आलोक कुमार

कांग्रेस सेवा दल की स्थापना 28 दिसंबर 1923 को

  

पटना.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का फ्रंटल संगठन है कांग्रेस सेवादल. इसे कांग्रेस के रीढ़ की हड्डी कहा जाता है.कांग्रेस सेवा दल के यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मुझे आदित्य कुमार पासवान अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्री लालजी देसाई के द्वारा दायित्व सौंपा गया है.

   कांग्रेस सेवा दल की स्थापना 28 दिसंबर 1923 को डॉक्टर एन एस हार्डिकर के द्वारा की गई थी और तब से यह संगठन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित है. कांग्रेस सेवा दल ने आजादी की लड़ाई भी लड़ी है, शहीद राजगुरु जिन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगा लिया था. वह हमारे कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षक थे उस समय के अंग्रेज अगर किसी संगठन से खौफ खाते थे. वह कांग्रेस सेवा दल का खौफ था उनके दिल में.सेवा दल का मूल उद्देश्य था.भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय में कांग्रेस पार्टी के विचारों और आदर्शों को लोगों तक पहुंचाना और लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के लिए तैयार करना था. सेवा दल ने देश के अलग-अलग हिस्सों में जागरूकता फैलाई और लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया.

      सेवा दल के सदस्यों को नियमित रूप से शिक्षा और ताकत का विकास करने के लिए तैयार किया जाता है और इस संगठन के सदस्य दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और देश में अनेक जनसेवा कार्यों में शामिल होते हैं.

     कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड आज के मौजूदा दौर में जो स्थिति बनी हुई है, जहां एक तरफ धर्म के आधार पर जाति के आधार पर भाजपा द्वारा देश को सत्ता के लिए विभाजित किया जा रहा है, अमीर और गरीब की बीच की खाई बढ़ाई जा रही है, महंगाई चरम सीमा पर है, महिलाओं की सुरक्षा तार-तार हो रही है, तो इन्हीं सब चीजों से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड लोगों के बीच जाएगा और उनके हक की लड़ाई लड़ेगा. और आज ये ज़िम्मेदारी मेरे कंधों पर दी गई है और पार्टी की यही विश्वास जो मुझपे की गई है.वही मेरी ताक़त है और इस विश्वाश को एक आंदोलन बना के राज्य, समाज, समुदाय और अल्पसंख्यकों के विकास का पर्याय बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा.

डॉ. कुमार ने बताया कि जल्द ही 9 प्रमंडल का 9 कैम्प की शुरुआत की जा रही है. इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक भी उपस्थित थे.


आलोक कुमार


शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

नया अस्पताल भवन का निरीक्षण किया गया एवं मरीजों का हाल-चाल पूछा गया

 

सहरसा. आज जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी द्वारा सदर अस्पताल सहरसा का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने विभिन्न वार्डों यथा-आपाकालीन कक्ष,ऑपरेशन कक्ष,प्रसव कक्ष,मातृत्व कक्ष,एस.एन.सी.पू.,रक्त केन्द्र,पुरुष वार्ड,महिला वार्ड, गैर संचारी रोग वार्ड, डायलिसिस सेंटर, डिजिटल एक्स-रे सेंटर,फिजियोथेरेपी केंद्र, दीदी की रसोई,आरटी पीसीआर लैब, रक्त जाँच लैब, ओपीडी सहित नया अस्पताल भवन का निरीक्षण किया गया एवं मरीजों का हाल-चाल पूछा गया.

   सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली गई. वार्ड का निरीक्षण के क्रम में बर्न वार्ड का एसी खराब पाया गया जिसे अविलम्ब बदलने के लिए निर्देशित किया गया. आईसीयू में निरंतर बिजली आपूर्ति होते रहे इसके लिए बेकअप के लिए यूपीएस सिस्टम अधिष्ठापित करने के लिए निर्देशित किया गया. मरीजों का प्रतिदिन चिकित्सक द्वारा वार्ड राउंड कराकर समुचित इलाज एवं दवा उपलब्ध हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

   आउटडोर में चिकित्सक सरकार के निर्देश के आलोक में समय बैठकर मरीजों का उपचार करें इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.निरीक्षण के समय सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी, चिकित्सक,जिला कार्यक्रम प्रबंधक,अस्पताल प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.


आलोक कुमार

गंगा की सहायक नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए बैठक

 सुपौल.आज अपराह्न में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति, सुपौल की बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक में श्री मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त सुपौल, सिविल सर्जन के प्रतिनिधि, निदेशक, डी0आर0डी0ए0 सुपौल, वन प्रमंडल पदाधिकारी सुपौल, कार्यपालक अभियंता पी0एच0ई0डी0 सुपौल, सहायक अभियंता पूर्वी तटबंध प्रमंडल सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित हुए.

उक्त बैठक में गंगा की सहायक नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए सभी विभागों के पदाधिकारी के साथ विचार विमर्श किया गया. वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सभी विभागों द्वारा कार्य योजना बनाकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है.


आलोक कुमार

प्लास्टिक के उपयोग एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए नियमित छापेमारी

  

सुपौल.आज एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक लगाए जाने संबंधी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक में श्री मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त सुपौल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुपौल, वन प्रमंडल पदाधिकारी सुपौल, सिविल सर्जन सुपौल के प्रतिनिधि, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत /वीरपुर /निर्मली/सिमराही एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित हुए.

उक्त बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी के साथ विचार विमर्श किया गया. वन प्रमंडल पदाधिकारी सुपौल द्वारा बताया गया कि विभागीय निर्देशानुसार नगर क्षेत्र में प्लास्टिक के उपयोग एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नियमित छापेमारी किए जाने की आवश्यकता है, ताकि प्रभावी नियंत्रण हो सके.


आलोक कुमार

गुरुवार, 27 अप्रैल 2023

गर्मी के मौसम में संभावित होने वाले पेयजल समस्या को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से बैठक

  

वजीरगंज. गया जिले के जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने आगामी गर्मी के मौसम में संभावित होने वाले पेयजल समस्या को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से माननीय विधायक वजीरगंज, स्थानीय जनप्रतिनिधियों / मुखिया जी, प्रखंड के अधिकारी, पीएचइडी के सभी अभियंता गण, जिला पंचायत राज पदाधिकारी के साथ वजीरगंज प्रखंड के सभागार में समीक्षा बैठक की गई.

         जिला पदाधिकारी ने माननीय विधायक वजीरगंज सहित सभी जनप्रतिनिधियों का बैठक में स्वागत करते हुए उनके क्षेत्र में पेयजल समस्या के वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त किए. उन्होंने सभी पंचायतों में संचालित नल जल योजना एवं सार्वजनिक चापाकल मरम्मती एवं अन्य योजनाओं की जानकारी पंचायतो के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से बारी बारी से वर्तमान स्थिति से अवगत हुए.  

         जिला पदाधिकारी ने बताया कि वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र रहने के कारण जल संकट में पड़ता है गर्मी भी यहां औसतन 1 से 2 डिग्री अधिक टेंपरेचर रहती है. इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है जिसे लेकर आम लोगों को पेयजल की समस्या ना हो इस उद्देश्य से सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों की अध्यक्षता में क्षेत्रवार बैठक करवाई जा रही है तथा जिस स्थान से पेयजल समस्या की शिकायतें मिल रही है उन स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुचारू करवाने के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है.

    उन्होंने कहा कि नल जल योजना में जो कार्य छूटा हुआ है या काम बंद है वैसी योजनाओं का सर्वेक्षण पंचायत राज विभाग के टेक्निकल असिस्टेंट द्वारा निरंतर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वैसा वार्ड जहां पानी का डिस्चार्ज कम है मोटर खराब है तथा कोई अन्य छोटी-छोटी खराबी के कारण पेयजल बंद है वैसे योजनाओं को प्राथमिकता पर 24 घंटे के अंदर चालू करवाने का निर्देश दिया गया है.

         उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया कि गया जिले में कुल 1400 के आसपास टूटा हुआ टोला सर्वेक्षण किया गया है. उन सभी टोला में नल जल योजना कार्य हो इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजा गया है. इसके साथ ही साथ कुछ वक्त पहले पीएचडी द्वारा मिनी जलापूर्ति योजना के तहत कुछ हस्ताक्षर निर्माण करवाया गया था परंतु मेंटेनेंस अवधि समाप्त होने के कारण पुरानी मिनी जलापूर्ति योजना बंद है उसे चालू कराने के लिए पीएचडी द्वारा समन्वय करवाया जा रहा है.

         बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत कुल 17 पंचायत है जिसमें 244 वार्ड हैं. 154 वार्ड में पंचायती राज विभाग द्वारा नल जल योजना का कार्य किया गया है तथा 69 वार्ड में पीएचडी द्वारा नल जल योजना का कार्य किया गया है.जिलाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से बारी-बारी क्षेत्र की पेयजल संबंधी समस्याओं को सुना.

        खराब चापाकल के मरम्मत के संबंध में उन्होंने पीएचईडी के अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि अविलंब सभी खराब चापाकल की मरम्मती कराई जाय. इसके लिए जितने भी सामग्रियों की जरूरत पड़ती है उसका उपयोग करें, पीएचईडी के जिला भंडार कक्ष में सभी प्रकार की सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.

         नल जल में खराबी की सूचना पर उन्होंने बताया कि पंचायत राज के अधीन संचालित योजनाओं को दुरुस्त रखने के लिए सभी वार्ड क्रियान्वयन समिति के कोष में चौबीस हजार रुपये हस्तांतरित किया जा चुका है. उसका उपयोग करें और ध्यान रहे कि एक भी व्यक्ति को पानी के लिए कहीं भटकना नहीं पड़े.      

             उन्होंने कहा कि पीएचइडी के देखरेख में संचालित सभी योजनाओं को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित संवेदको पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है. नल जल योजना चाहे पीएचईडी  का हो या पंचायत राज का किसी को भी खराब होने पर दो दिनों के अंदर उसे ठीक करवा लिया जाय. किसी भी स्तर की खराबी होने पर किसी भी हाल में दो दिनों से अधिक आपूर्ति बंद नहीं होनी चाहिए. जहां भी जरूरत पड़े तत्काल वैकल्पिक रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करावे.

              तरवां, कारी, महुवेत, पतेड़ सहित कई पंचायत के प्रतिनिधियों ने नल जल योजना के कार्यों को लंबे समय से अधूरा छोड़ने की शिकायत पर उन्होंने संबंधित प्रभारी को संवेदक के ऊपर प्राथमिकी करते हुए अविलंब राशि वसूली की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया.

               अमेठी, सहिया, बिशुनपुर एवं नगर पंचायत के भरेती सहित अन्य कई पंचायतों में फिलहाल नल जल योजना से पानी नहीं पहुंचने की स्थिति में वैसे सभी जगहों को चिन्हित कर नए चापाकल लगाने का भी निर्देश पंचायत सचिवों एवं पीएचडी के अभियंताओं को दी. उन्होंने कहा कि पूरे गया का तापमान  औसत से दो डिग्री अधिक रह रहा है ,जबकि जून का महीना और भी भयावह होने की संभावना है. इसके लिए हमें पेयजल के प्रति अधिक सजग रहना है तथा सभी प्रकार के आवश्यक तैयारियां पूरी कर लेनी है .उनके सामने चापाकल मरम्मत में लगे संवेदको एवं उनके कर्मियों पर लापरवाही का मामला भी उठाया गया, जिस पर लापरवाह संवेदक को  तुरंत हटाए जाने की कार्रवाई करने का निर्देश कनीय अभियंता को दिया.

               बैठक में शामिल वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र के एक भी आदमी को पानी के लिए भटकना नहीं पड़े इसके लिए हर जरूरी कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए. जिलाधिकारी ने नगर पंचायत के वार्ड संख्या दस (भरेती) एवं वार्ड संख्या एक एवं दो (पुनावां) में तत्काल टैंकर से पानी आपूर्ति का भी निर्देश दिया.



आलोक कुमार


The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

चिंगारी प्राइम न्यूज़

 About Us | चिंगारी प्राइम न्यूज़ Chingari Prime News एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ और विचार मंच है, जिसका उद्देश्य सच्ची, तथ्यपरक और ज़मी...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post