रविवार, 8 अक्टूबर 2023

लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के बैनर से ‘जागते रहो‘ नुक्कड़ नाटक सोमवार 02 अक्टूबर

 बोधगया. अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर दो अक्टूबर से लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान चलाया गया.


लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के बैनर से ‘जागते रहो‘ नुक्कड़ नाटक सोमवार 02 अक्टूबर को गांधी चौक, बकरौर, छपरा और बसाढी में. मंगलवार 03 अक्टूबर को मटिहानी, सर्वाेदयपुरी, खजवती और मोचारिम. बुधवार 04 अक्टूबर को पत्थलगढ़,शेखवारा, परसावां और महुडर. गुरुवार 05 अक्टूबर को जानपुर, भागलपुर, पडरिया और   दोमुहान. शुक्रवार 06 अक्टूबर को मस्तीपुर, प्रज्ञा बिहार, रामपुर और कटोरबा में  प्रस्तुत किए गए.

   इस अभियान की शुरुआत गांधी चौक, बोधगया से  कला जत्था का कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शुरू होकर 10 बजे तक चला. बोधगया प्रखंड के लगभग 20 गांव में कलाजत्था के माध्यम से मंहगाई, बेरोजगारी,सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाने तथा नफरत के खिलाफ प्रेम बढ़ाने और लोकतंत्र की बहाली के लिए नाटक, गीत के माध्यम से प्रदर्शन किया गया.लोगों के बीच में जन जागरण पैदा करने के बाद 6 अक्टूबर को शाम 6 बजे कटोरवा गांव में समाप्त हो गया.

  संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है. बताया गया कि शायद महात्मा गौतम बुद्ध से ही महात्मा गांधी जी ने प्रेरणा लिया होगा.बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत कहो. और अब चौथा हो गया है बुरा मत सोचो. मन से ही आदमी का सबसे चंचल है जो मन पर काबु कर लिया. वह बुद्धत्व को पा लिया.बुद्ध के अनुसार मन ही सब कुछ है. आत्मा होता ही नहीं है. आत्मा अंधविश्वास को जन्म देता है.

  इसके बाद कला जत्था ऐतिहासिक गांव शेखवारा पहुंचा. 2 अक्टूबर को एस टी एम जी स्कूल के बच्चे जुलूस के शक्ल में गांधी चौक आए और गांधी के प्रिय भजन गाए.और गांधी जी चरणों पुष्प अर्पित किए.

   अक्टूबर इसके बाद बकरौर,बसाढी, कोमल पूजन आवासीय विद्यालय में भी कार्यक्रम किया गया. 4 अक्टूबर को छात्र-युवा संघर्ष वाहिनी के ऐतिहासिक गांव शेखवारा के ग्राम कचहरी में सरपंच मनमोहन और नवल जी ने कलाकारों का स्वागत किया.बताते चले कि यह गांव कभी आंदोलन का केंद्र रहा है.बोधगया आंदोलन का यह गांव केंद्र रहा है.

आलोक कुमार


 

मिलर हाई स्कूल के मैदान में यह समारोह 26 अक्टूबर को


26 अक्टूबर को होगा डा0 श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह

पटना। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री स्व0 डा0 श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह 26 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पटना स्थित मिलर हाई स्कूल के मैदान में यह समारोह आयोजित किया जायेगा।

   इस संदर्भ में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज अधिकारिक तौर पर तिथि की घोषणा की। इसके लिए प्रदेश भर से आये आयोजन समिति के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने भारत सेवक समाज के सभागार में एक विस्तृत बैठक की, जिसमें डा0 श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह के आयोजन से संबंधित पदाधिकारियों ने तैयारी के संदर्भ में अपने-अपने विचार रखें।

     आयोजन की तिथि को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आज तैयारी समिति की पहली बैठक थी, जिसकी अध्यक्षता डा0 सिंह ने की। दशहरा पूजा की वजह खुले जगह की किल्लत के कारण इस जयंती को 21 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर को रखनी पड़ी है।

      गौरतलब है कि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह सन् 2000 से ही डा0 श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह का आयोजन करते रहे है। यहाँ यह बताना जरूरी है कि तब डा0 सिंह विधान सभा में राजद के सदस्य थे और राज्य सरकार के मंत्री भी।

इस अवसर पर डा0 सिंह ने कहा कि बिहार के किसी महापुरूष की जयंती उतने भव्य तरीके से नहीं मनायी जाती है जितने भव्य तरीके से श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात रही है कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री की जयंती समारोह में बड़ी संख्या में लोग दलगत भावना से ऊपर उठकर भाग लेते हैं और इसे भव्य और शानदार बनाते हैं। यह इस जयंती की खूबसुरती है।

आज की बैठक में पूर्व मंत्री वीणा शाही, कपिलदेव प्रसाद यादव, बंटी चौधरी, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, डा0 विनोद शर्मा, सुमन कुमार मल्लिक, रीता सिंह, मंटन सिंह, इरशाद हुसैन, गोपाल शर्मा, अनिस कुमार सिंह, आशुतोष शर्मा, गप्पू राय,पप्पू सिंह, शशि कुमार राय, रतन सिंह, विजय कुमार मिट्ठू, सुधा मिश्रा, सुमन्त कुमार सिंह, धनंजय शर्मा, आलोक हर्ष,मोहन कुमार, चंदन सिंह, एवं दर्जनों अन्य नेता उपस्थित थे।  


आलोक कुमार 

शनिवार, 7 अक्टूबर 2023

लोगों की समस्याओं, शिकायतों से अवगत हुए जिलाधिकारी

 लोगों की समस्याओं, शिकायतों से अवगत हुए जिलाधिकारी

जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान


बेतिया। पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना।

    जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल-90 मामले आये, जिसमें राजस्व शाखा के 40, आवास के 05, सामाजिक सुरक्षा के 05, आपूर्ति के 05, गृह रक्षा वाहिनी के 10 सहित अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल हैं। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया। 

आज के जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें भागवत प्रसाद गुप्ता, प्रियात्मा कुमारी, ललिता देवी, कैफुल वारा, सलाउद्दीन अंसारी, नजरूल खातुन, संध्या जायसवाल, संजय कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, छठु कुमार साह, मुस्तफा साह, संजीव अशोक, ललिता देवी, शिवशंकर सिंह, रामविलास साह, सुधांशु कुमार, सुरेन्द्र कुमार, मीना सिन्हा, मोनिका कुमारी आदि के नाम शामिल है।

       इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्री कुमार रविन्द्र, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, श्री मनीष कुमार, निदेशक, डीआरडीए, श्री सुजीत बरनवाल, वरीय उप समाहर्ता, डॉ0 राजकुमार सिन्हा, श्रीमती बेबी कुमारी सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।


आलोक कुमार 


शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023

पंचायत स्तरीय कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश

 


जिलाधिकारी ने रहुई में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक । जन संवाद में प्रखंड से संबंधित बताई गई समस्याओं/आवश्यकताओं के आलोक में योजना को लेकर की गई चर्चा, संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश...

नालंदा।आज रहुई प्रखंड के देकपुरा एवं हुसैनपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों द्वारा प्रखंड से संबंधित मुख्य समस्याओं/आवश्यकताओं के बारे में बताया गया।

     इन समस्याओं के समाधान तथा अन्य आवश्यकताओं से संबंधित योजनाओं की फिजिबिलिटी को लेकर जिलाधिकारी ने प्रखंड सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।

    सभी पात्र एवं वंचित लोगों का राशन कार्ड बने, इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। विद्युत संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए विशेष शिविर लगाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति ग्रामीण को दिया गया। विद्युत दोष के कारण बंद राजकीय नलकूपों के संदर्भ में तुरंत निकटतम ट्रांसफॉर्मर से कनेक्शन लेकर क्रियाशील करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन विभाग को दिया गया। विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी के संदर्भ में कार्यपालक अभियंता विद्युत ग्रामीण द्वारा बताया गया कि ढिबरापर में नए पावर सब स्टेशन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।जिलाधिकारी के स्तर  से विभाग को पुनः प्रस्ताव भेजा जाएगा।

    सभी पंचायत सरकार भवन में पंचायत स्तरीय कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश जिला पंचायत राज पदाधिकारी को दिया गया। इन कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था की जाएगी। पंचायत स्तर से देय सेवाएं पंचायत सरकार भवन से ही सुनिश्चित किया जाएगा।विभिन्न पथों के निर्माण/मरम्मती से संबंधित संज्ञान में लाये गए मामलों में पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को स्थल भ्रमण कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।

       विभिन्न अन्य मांगों को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

   उच्च विद्यालयों की चारदीवारी के निर्माण के लिए मनरेगा के माध्यम से कार्रवाई की जायेगी। मध्य विद्यालय उतरनामा के जर्जर भवन के जीर्णोद्धार के लिए कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

   इतासंग भदवा में पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए जमीन का प्रस्ताव भेजने  का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया गया।

      बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, जिला पंचायत राज पदाधिकारी,विभिन्न संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय जन प्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।



आलोक कुमार

महादलित टोला स्थित नवनिर्मित सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया

 

नालंदा। इस जिले के जिलाधिकारी ने रहुई में अमृत सरोवर, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई , अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अम्बा एवं अम्बा महादलित टोला में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का  निरीक्षण किया। अम्बा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियमित उपस्थिति एवं आयुष्मान भारत कार्ड के लिए कैंप लगाने का निर्देश दिया।

    रहुई प्रखंड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के उपरांत आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने प्रखंड के अम्बा पंचायत स्थित अमृत सरोवर, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं महादलित टोला स्थित नवनिर्मित सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया।

अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई को सुचारू रूप से चलाने का निर्देश दिया गया। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अम्बा में चिकित्सक एवं कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस केंद्र पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप लगाने को कहा गया।

     अम्बा पंचायत के महादलित टोला में नवनिर्मित सामुदायिक भवन सह वर्क शेड के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने भवन निर्माण की गुणवत्ता पर अप्रसन्नता व्यक्त किया तथा इसकी जाँच भवन प्रमंडल के अभियंता से कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

आलोक कुमार

इंडिया गठबन्धन बनने के बाद से ही भाजपा के बोल बिगड़े


 राम और रावण की उल्टी पहचान कर रही है भाजपा : डॉ. अखिलेश  

पटना।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने भाजपा के द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। डा0 सिंह ने कहा कि जिसके पैर के नीचे से जमीन खिसकने लगती है उसका मानसिक संतुलन बिगड़ने लगता है। फिर आदमी प्रलाप करने लगता है भाजपा वही कर रही है। 

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इंडिया गठबन्धन बनने के बाद से ही भाजपा के बोल बिगड़े हुए हैं। दरअसल भाजपा और पूरा संघ कुनवा बौद्धिक दिवालियेपन का शिकार हो गयी है। ये राम और रावण में फर्क करना भी भूल गये हैं। इसलिए नाथूराम गोडसे की पूजा करते हैं और महात्मा गांधी की भत्सना करते हैं। जिस महात्मा ने जीवन भर रघुपति राघव राजा राम प्रार्थना गाया हो और अंतिम साँस हे राम बोलकर ली हो, ऐसे राम भक्त के हत्यारे को पूज कर भाजपा यह साबित कर रही है कि वे गोडसे को राम मानते हैं । सत्ता के अहंकार में भाजपा नेताओं की मति भ्रष्ट हो गयी है और उनकी दृष्टि क्षीण हो गयी है इसलिए वे रावण और राम की उल्टी पहचान कर रहे हैं। 2024 के चुनाव में जनता उनका दिमाग ठीक कर देगी और दृष्टि भी दुरूस्त हो जाएगी। 

      उधर प्रदेश कांग्रेस ने अपने प्रिय नेता के बारे में भाजपा के द्वारा की गई  अनर्गल टिप्पणी के खिलाफ पटना के जे0पी0 गोलम्बर से गाँधी मैदान स्थित गाँधी प्रतिमा तक विरोध प्रदर्शन मार्च निकाला जिसमें बड़ी तादाद में पार्टी नेताओं और कार्यकत्र्ताओं ने हिस्सा लिया। पार्टी का झंडा लहरा कर कांग्रेसियों ने भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

        भाजपा के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन में जिन नेताओं ने भाग लिया उनमें पूर्व मंत्री कृपा नाथ पाठक, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मल वर्मा, बंटी चौधरी, लाल बाबू लाल, कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, डा0 विनोद शर्मा, मिन्नत रहमानी, आनन्द माधव, डा0 संजय यादव, धनन्जय शर्मा, चन्द्र प्रकाश सिंह, सुमन कुमार मल्लिक, अनुराग चन्दन,आदित्य कुमार पासवान, सिद्धार्थ क्षत्रिय, शशिकांत तिवारी, राजेश मिश्रा, रवि गोल्डेन, उदय शंकर पटेल, मृणाल अनामय, सुनील कुमार सिंह, मिथिलेश शर्मा मधुकर, दौलत इमाम, दुर्गा प्रसाद, कुन्दन गुप्ता, मनजीत आनंद साहू, विमलेश तिवारी, निधि पाण्डेय, शारीफ रंगरेज, संतोष श्रीवास्तव, वसी अख्तर, सुनील कुमार, वेंकटेश शर्मा, अबू तमीम, विशाल झा, कमलेश सिंह आदि शामिल थे।

आलोक कुमार

अनिश्चितकालीन 29 सितंबर से हड़ताल जारी

 


पटना। बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चितकालीन 29 सितंबर से हड़ताल जारी है। आज गुरूवार को सातवां दिन है। इस ओर सरकार के द्वारा वादाखिलाफी की जा रही है।

    विदित हो कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन द्वारा अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने पर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय को दुगना करने का वादा किया गया था, साथ ही साथ माननीय तेजस्वी यादव जी द्वारा लगभग अधिकांश चुनावी सभा में भी इस आशय का आश्वासन दिया गया था।

     मानदेय दुगना करने की बात तो छोड़ दिया जाए अभी तक प्रतिनिधि मंडल से मिलने तक का कष्ट नहीं किया गया। ज्ञातव्य है की वर्तमान वर्ष में जनवरी माह से मार्च माह के बीच लगातार तीन महीने तक संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में आहूत चरणबद्ध आंदोलन के दरम्यान निदेशक आईसीडीएस एवं प्रधान सचिव समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिए गए आश्वासन पर भरोसा करते हुए संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा चरणबद्ध आंदोलन के अंतिम चरण का राज्यव्यापी विशाल प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया था।

     तीन महीने बाद 26 जुलाई 2023 को जब संयुक्त संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल निदेशक से मिलकर सरकार द्वारा किए गए वायदे को पूरा करने की मांग की गई तो मानदेय राशि बढ़ाया जाना तो दूर अन्य जिन 8 मांगों पर सहमति बनी थी उसे भी घिसी पिटी बात कह कर टाल दिया गया, ऐसी स्थिति में संयुक्त संघर्ष समिति को विवश होकर हड़ताल में जाने का निर्णय लेना पड़ा।


मांगों:- 1. बिहार सरकार द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 10,000 सुनिश्चित किया जाए। 2.सुप्रीम कोर्ट का आदेश के आलोक में बिहार में भी ग्रेच्युटी भुगतान करना सुनिश्चित किया जाए। 3. केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए क्रमशः ग्रेड सी और ग्रेड डी में समायोजित किया जाए। जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता है, तब तक सेविकाओं को 25000 एवं सहायिकाओं को 18,000 प्रतिमाह मानदेय राशि दी जाए। 4. योग्य सहायिका से सेविका में बहाली के लिए अतिरिक्त 10 बोनस अंक देने के प्रावधान को लागू किया जाए एवं सेविका से पर्यवेक्षिका तथा सेविका / सहायिका के रिक्त सभी पदों पर अभिलंब बहाली सुनिश्चित की जाए। 5. 16/05/2017 एवं 20 जुलाई 2022 के समझौते के आलोक में लंबित मांगों को लागू किया जाए।

 इस मांग को कुमारी रंजना संयुक्त संघर्ष समिति और प्रतिमा कुमारी का समर्थन प्राप्त है, तथा संगठन प्रमुखों का हस्ताक्षर कुमारी रंजना ,कुमारी गीता,  प्रतिमा कुमारी भी है।  

   बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति, पटना, बिहार।  कुमार विदेश्वर सिंह पत्रांक 17/23 1. माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार, पटना 2. श्रीमान मुख्य सचिव, बिहार सरकार, पटना 3. श्रीमान प्रधान सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार, पटना निदेशक, आई. सी. डी. एस. पटना। 4. मीना कुमारी राज्य सचिव ,कुमारी गीता (प्रदेश प्रि सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित अनीता भा मीना कुमारी दिनांक 20/09/2023 कुमारी रंजना संयुक्त संघर्ष समिति को प्राप्त समर्थन, तथा संगठन प्रमुखों का हस्ताक्षर  कुमारी रंजना कुमारी गीता कुमारी गीता प्र प्रतिमा कुमारी।


आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“कब्रिस्तान में जगह नहीं है…”

“सराय में जगह नहीं थी…” से “कब्रिस्तान में जगह नहीं है…” तक — एक करुण सामाजिक यथार्थ ईसाई धर्मग्रंथों के अनुसार, येसु मसीह का जन्म बेथलहम मे...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post