सोमवार, 18 मार्च 2024

पेयजल शौचालय रैंप भवन विद्युत आदि का निरीक्षण किया

 जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह - जिलाधिकारी  द्वारा  निरीक्षण 

नालंदा। आज 18 मार्च 2024 को श्री शशांक शुभंकर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह - जिलाधिकारी एवं श्री अशोक मिश्र, पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा संयुक्त रूप से 29- नालंदा, लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन के लिए  173- राजगीर ( अनुसूचित जाति ) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अवस्थित मतदान केंद्र यथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नई पोखर प्राथमिक विद्यालय, डुमरी उर्दू प्राथमिक विद्यालय, करियन्ना मध्य विद्यालय मनियावां उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बकरा (गिरियक) का निरीक्षण किया गया ।

          निरीक्षण के क्रम में विद्यालयों में अवस्थित मतदान केंद्र तक पहुंच पथ सहित मूलभूत सुविधा यथा पेयजल शौचालय रैंप भवन विद्युत आदि का निरीक्षण किया गया ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में अवस्थित मतदान केंद्रों पर पूर्व के बूथ पेंटिंग को मिटाकर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 से संबंधित बुथ पेंटिंग कराना सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर  सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे ।

आलोक कुमार


इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद और इसे अधिक से अधिक प्रसार करने में योगदान करें

रविवार, 17 मार्च 2024

24 मार्च को खजूर रविवार

 बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया पल्ली के द्वारा पुण्य सप्ताह का कार्यक्रम घोषित 


बेतिया। बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया पल्ली के द्वारा पुण्य सप्ताह का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 24 मार्च को खजूर रविवार है। इस दिन सुबह 5ः45 बजे संत तरेसा स्कूल कैंपस में खजूर की डालियों पर आशीष के बाद गिरजाघर की ओर यात्रा और मिस्सा। दूसरा मिस्सा सुबह 7ः30 बजे और शाम का मिस्सा 4ः30 बजे से होगा।

        पुण्य सप्ताह के सोमवार तथा मंगलवार को शाम के मिस्सा के बाद 5ः30 बजे से 6ः30 बजे तक प्रार्थना तथा आराधना एवं पाप स्वीकार होगी ।

     पुण्य सप्ताह के सोमवार तथा मंगलवार को शाम के मिस्सा के बाद 5ः30 बजे से 6ः30 बजे तक प्रार्थना तथा आराधना एवं पाप स्वीकार होगी ।


28 मार्च 2014 पुण्य बृहस्पतिवार को शाम 5ः30 से अंतिम व्यालू का समारोही मिस्सा। मिस्सा के बाद से 12 बजे तक आराधना।

 आराधना के लिए विभिन्न दल और उनका समय निर्धारित

मिस्सा के बाद से 08ः00 बजे तक का समय एक से दसवीं क्लास के छात्रा-छात्राएं।

8ः00 से 8ः45 बजे तक संत तरेसा,संत जोसेफ के सिस्टरगण एवं टीचर्स ट्रेनिंग की छात्राएं।

8ः45 बजे से 9ः30 बजे तक वानहुक सदन तथा आसपास के परिवार।

9ः30 बजे से 10ः15 तक महिला संघ तथा अन्य महिलाओं।

10ः15 से 11ः00 तक नवयुवक दल और एमजे सिस्टर।

11ः00 से 12ः00 बजे तक गिरजा के आसपास के परिवार।

प्रत्येक दल के एक या दो व्यक्ति प्रार्थना करवाने का नेतृत्व करें। कुछ समय तक मौन प्रार्थना करना आवश्यक है। आराधना के समय माला विनती न करें। लोग अपनी इच्छा अनुसार भी किसी दल में आराधना के लिए भाग ले सकते हैं।

    29 मार्च 2024 को पुण्य शुक्रवार है। सुबह 6ः00 से क्रूस रास्ता एवं कैंपस में उसके बाद में उपदेश और रेलिक्स की चुमाई। दोपहर में 3 बजे से प्रभु की मृत्यु का स्मरण,क्रूस की चुमाई। रात 12 बजे तक क्रूस की उपासना।


आलोक कुमार


इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद और इसे अधिक से अधिक प्रसार करने में योगदान करें

शनिवार, 16 मार्च 2024

लेखक की रचनाएं रहती हैं स्मृतियों मे

पद्मश्री उषा किरण खान स्मृति कार्यक्रम संपन्न


भोपाल। हिन्दी एवं मैथिली की वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री श्रीमती उषा किरण खान को स्मरण करने के लिए गांधी भवन में आयोजित सभा में आज वरिष्ठ साहित्यकार विजय बहादुर सिंह ने कहा कि लेखक की रचनाओं को स्मृतियों में रखकर उसे याद करना चाहिए। लेखक की पहचान उसके रचनाकर्म से होती हैं। बहुत कम लेखक होते हैं, जिनका व्यक्तित्व भी अनुकरणीय होता है उषा किरण जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व दोनों अनुकरणीय है। उषा किरण जी लेखनी एवं व्यक्तित्व दोनों पर भारतीयता की छाप है। उन्होंने अपनी जिंदगी में स्त्रियों की स्थिति को अनुभव किया है, जिसे उनकी रचनाओं में देखा जा सकता है।

स्मृति सभा की शुरुआत कबीर गायन से किया गया। सीमा बजाज ने कबीर की रचनाओं को प्रस्तुत किया। अपने वीडियो संदेश में नम्रता कार्तिक ने उषा किरण के साथ के अपनी यादों को साझा किया। पत्रकार निवेदिता ने बताया कि साहित्य से अलग अन्य विषयों में भी उनकी गहरी रुचि थी। वरिष्ठ रंगकर्मी संजय उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने कई नाटक भी लिखे थे, जिसका मंचन उन्होंने कई बार किया। एकता परिषद के संस्थापक राजगोपाल पी.व्ही. ने बताया कि कई आंदोलनों में वे साथ रही हैं। हाशिये के लोगों के प्रति उनकी गहरी संवेदना थी।

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने बताया कि वे देश के सभी गांधावादी आंदोलनों को समर्थन देती थी। वरिष्ठ पत्रकार फैजल ने बताया कि अगनहिंडोला उनकी बेहतरीन रचनाओं में से एक है, जिसे जरूर पढ़ना चाहिए। साहित्यकार मलय जैन ने बताया कि वे नए रचनाकारों को हौंसला देती थीं। साहित्यकार जिया फारूकी ने बताया कि उनकी रचनाओं में मार्मिकता की झलक मिलती है। साहित्यकार श्रद्धा जोशी ने बताया कि उषा किरण जी नए रचनाकारों के साथ बहुत सहज व्यवहार करती थी। उषा किरण खान ने आयाम संगठन का गठन किया था। उससे जुड़ी रानी ने बताया कि वे लिखने के साथ-साथ पढ़ने के लिए प्रेरित करती थीं।


इस सभा में उषा किरण की पुत्री अनुराधा शंकर, पूर्व मुख्य सचिव शरद चंद्र बेहार, एकता परिषद के रन सिंह परमार, रघुराज सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार ध्रुव शुक्ल, शैलेन्द्र शैली, अनीष, आशा मिश्रा, सविता वाजपेयी, माधुरी सहित कई वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी उपस्थित हुए। सभा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राकेश दीवान ने किया।

आलोक कुमार


इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद और इसे अधिक से अधिक प्रसार करने में योगदान करें

बिहार से जुमलेबाज और पलटीमार की जोड़ी का सर्वनाश

 बिहार को जुमलेबाज और पलटीमार की जोड़ी से निजात दिलाना हमारा मिशन: डा0 अखिलेश

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर अपनी तैयारी की हुई है और महागठबंधन के अंतिम फैसले के बाद हम अपने मजबूत और जिताऊ उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे। हमारा मिशन है बिहार से जुमलेबाज और पलटीमार की जोड़ी का सर्वनाश, उससे निजात दिलाना। 

        वे शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। नवगठित 54 सदस्यीय चुनाव समिति की यह पहली बैठक थी जो डा0 सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन राणा केपी सिंह एवं सदस्य जयवर्द्धन सिंह और इवन डिसूजा मौजूद रहे। यह चुनाव समिति की पहली बैठक थी जिसमें सदस्यों ने विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों एवं उनके दावेदारों की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी साझा की। चूंकि महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है, लिहाजा सर्वसम्मति से सीट और दावेदारी के बारे में निर्णय लेने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौप दी गई। 

    बैठक में कमिटी के करीब सभी सदस्य शामिल हुए जिनमें प्रमुख हैं - लोकसभा सांसद मो0 जावेद, सांसद रंजीत रंजन, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कन्हैया कुमार, बिहार विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, डा0 मदन मोहन झा, अनिल कुमार शर्मा, चंदन यादव, अशोक कुमार, विजय शंकर दूबे, कृपानाथ पाठक, प्रेमचन्द्र मिश्रा, राजेश कुमार, मुन्ना तिवारी, संतोष मिश्रा, कौकब कादरी, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, विश्वनाथ राम, बिजेन्द्र चैधरी, अजय कुमार सिंह, लाल बाबू लाल, ब्रजेश पाण्डेय, पूनम पासवान, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़ आदि थे।


आलोक कुमार

इस पढ़ने के लिए धन्यवाद और इसके प्रसार करने में योगदान करें।

शुक्रवार, 15 मार्च 2024

जनता दरबार में जिलाधिकारी

 



नालंदा द्वारा 17 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया


साथ ही समस्या निदान के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों  को आवश्यक  दिशा-निर्देश दिए


 नालंदा। दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 17 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए  संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आवेदक अरविन्द कुमार के द्वारा बताया गया कि द्वारा बताया गया कि मैं बिहार लघु उधमी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद मेरा नाम अंकित नहीं हो रहा है।

          जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन  के लिए  महाप्रबंधक जिला उद्योग, नालंदा को आवश्यक निर्देश दिए। देकपुरा ग्राम के आवेदक रानी देवी द्वारा बताया गया कि मुझे आवास करने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना की आवश्यकता है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन के लिए उप विकास आयुक्त, नालंदा को आवश्यक निर्देश दिए।

     महानंदपुर ग्राम के आवेदक डब्लू राम द्वारा बताया गया कि मेरे पुत्र एवम भतीजे सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन  के लिए   जिला परिवहन पदाधिकरी, नालंदा को निर्देश दिया गया।मोहनपुर ग्राम के आवेदक रिंकु कुमारी द्वारा बताया गया कि वहां के स्थानीय लोग जमीन पर मकान बनाकर कब्जा किए जा रहे हैं।

      जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन के लिए अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी, सिलाव  को निर्देश दिया गया।ग्राम पवई के निवासी सर्मिला देवी द्वारा बताया गया कि हमारे गांव के दबंग लोगों के द्वारा घर में घुसकर मारपीट एवम गलत तरीके से प्रताड़ित किया जाता है।जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन  के लिए पुलिस अधीक्षक, नालंदा को निर्देश दिया गया।गगन दीवान मोहल्ला के निवासी संतोष कुमार द्वारा बताया गया कि स्मार्ट सिटी का फ्लाईओवर का कार्य होने से मेरे घर का नाली को भर दिया गया है जिसे नाले का पानी घर में वापस जाता है, आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

        जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन के लिए नगर आयुक्त बिहारशरीफ, नालंदा को निर्देश दिया गया।अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान  के लिए  आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।


आलोक कुमार





गुरुवार, 14 मार्च 2024

बक्सर धर्मप्रांत के बिशप डॉ जेम्स शेखर पवित्र सप्ताह का कार्यक्रम में शिरकत करने आएंगे

 चालीसा काल का अन्तिम सप्ताह 24 मार्च से शुरू


शाहपुर.बक्सर धर्मप्रांत में शाहपुर पल्ली है.इस पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर विजय भास्कर बोज्जा काफी सक्रिय है.ईसाई समुदाय का चालीसा काल का अन्तिम सप्ताह 24 मार्च से शुरू होगा,उसके दस दिन पहले 14 मार्च को पवित्र सप्ताह का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है.यही नहीं शाहपुर पल्ली में एमेरिटस आर्चबिशप विलियम डिसूजा और बक्सर धर्मप्रांत के बिशप डॉ जेम्स शेखर पवित्र सप्ताह का कार्यक्रम में शिरकत करने आएंगे.     

    मालूम हो कि प्रभु येसु ख्रीस्त का दुखभोग 14 फरवरी को राख बुधवार से आरम्भ हुआ था.यह चालीस दिन चलता है.इसके अंत में पास्का पर्व होता है.30 मार्च को मध्य रात्रि पास्का जागरण मिस्सा के साथ समाप्त होता है. पल्ली पुरोहित फादर विजय भास्कर बोज्जा ने कहा कि इस साल का चालीसा काल का अन्तिम सप्ताह 24 मार्च से लेकर 31 मार्च तक है.इसे ईसाई समुदाय पुण्य सप्ताह के रूप में मनाते हैं. इस सप्ताह का प्रतिदिन पवित्र होता है.खीस्तीय विश्वासी भक्ति भावना से उपवास, परहेज करते हुए ईसा मसीह के दुखभोग में शामिल होते हैं.

रविवार 24 मार्च को है खजूर रविवार

खजूर रविवार का उद्देश्य है इस दिन प्रभु येसु के दुखभोग का स्मरण करते हुए होसन्ना होसन्ना का नारा लगाते हुए यरूशलेम नगर में प्रवेश करते हैं.इस दिन का कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से सीजे कॉन्वेंट से जुलूस निकलेगा. इस कार्यक्रम का मुख्य अनुष्ठान दाता बक्सर धर्मप्रांत के बिशप महामहिम जेम्स शेखर हैं. 

28 मार्च को पवित्र गुरुवार 

इस दिन का उद्देश्य यह है कि इस दिन प्रभु येसु के दुखभोग के पहले शिष्यों के साथ अंतिम व्यालू करते हुए अपने शिष्यों के पैर धोकर पवित्र यूखरिस्त एवं पुरोहिताई की स्थापना से हैं. इस कार्यक्रम का शाम 5 बजे है. इस मिस्सा बलिदान के दौरान शाहपुर पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर विजय भास्कर बोज्जा के द्वारा बारह शिष्यों के पैर धोने से हैं.इस मिस्सा के तुरंत बाद सामूहिक रूप से यूखरिस्त की आराधना की जाएगी. पाद प्रक्षालन वालों में सर्वश्री 1. दयानन्द मास्टर, गंज 2. जोसेफ,.कनैली 3. विजय जोसेफ, बंशीपुर 4. जौन जोसेफ, बंशीपुर 5. मोतीलाल प्रसाद, रुद्रनगर 6. अनिल मास्टर, बरिसवन 7. हीरामन प्रसाद, नावाडीह 8. अजय स्तेफन, गंज 9. वीरेन्द्र कुमार, शाहपुर 10. बरमेश्वर, चकनी 11. राजेन्द्र प्रसाद, सुहियाँ और 12. कल्याण मास्टर, बिलौटी हैं. 

29 मार्च को पुण्य शुक्रवार 

इस दिन का उद्देश्य है कि दुखभोग का दिन उसी दिन प्रभु येसु क्रूस पर मार दिये जाते हैं. इस दिन ईसाई भाई बहन येसु के दुखभोग को याद करते हुए क्रूस रास्ता में भाग लेते हैं तथा अन्य धर्म विधि में शामिल होते हैं. यह कार्यक्रम शाम 3 बजे से क्रूस रास्ता (चर्च कैम्पस) में होगा.दोपहर 4 बजे गिरजाघर में शब्द समारोह क्रूस की उपासना एवं परमप्रसाद वितरण होगा. इसका मुख्य अनुष्ठान दाता श्रद्धेय फादर रिचर्ड डिसूजा ये० स० हैं.

30 मार्च को पवित्र शनिवार 

इस दिन का उद्देश्य है कि प्रभु येसु का शव कब्र में रखने के बाद भोर होते हुए उनका शरीर तीन दिनों के बाद पुनर्जीवित होते हैं. यही ख्रीस्त के पुनरुत्थान का महोत्सव है. इस घटना को शनिवार अर्धरात्रि को याद करते हैं.इस कार्यक्रम के अवसर पर रात्रि 10ः30 चर्च प्रांगण में पास्का जागरण, नये आग की आशीष एवं जुलूस तथा ज्योति का गुणगान एवं मिस्सा बलिदान होगा. इसका अनुष्ठानकर्ता एमेरिटस आर्चबिशप विलियम डिसूजा येसु समाजी है. 

31 मार्च को पवित्र रविवार 

इस दिन का समारोही मिस्सा एमेरिटस आर्चबिशप विलियम डिसूजा येसु समाजी करेंगे. इसका उद्देश्य है कि तीसरे दिन मृत्युंजय प्रभु येसु को हम सभी खुशी एवं आनन्द के साथ आराधना करते हैं. कार्यक्रम प्रातः 8 बजे पवित्र यूखरिस्त समारोह होगा.मुख्य याजक एमेरिटस आर्चबिशप विलियम डिसूजा आप सबों को हैप्पी ईस्टर कहकर अल्लेलूईया - अल्लेलूईया सप्रेम व्यक्त करेंगे.


आलोक कुमार

बुधवार, 13 मार्च 2024

15 मार्च को जिला मुख्यालय के चयनित 14 केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न करायी जायेगी अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा



बेतिया। बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा विज्ञापन संख्या-22/2024 के तहत अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक-15.03.2024 को दो पाली (प्रथम पाली 09.30 बजे पूर्वाह्न से 12.00 बजे मध्याह्न तक एवं द्वितीय पाली 02.30 बजे अपराह्न से 05.00 बजे अपराह्न तक) में जिला मुख्यालय अवस्थित परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या-12456 है।
      जिला मुख्यालय अवस्थित (1) रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय, बेतिया (2) रा0 राज्य संपोषित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेतिया (3) नोट्रेडम पब्लिक स्कूल, बेलबाग, बेतिया (4) रा0 आदर्श विपिन मध्य विद्यालय, बेतिया (5) मिशन मिडिल स्कूल, चर्च कैम्पस, चर्च रोड, बेतिया (6) रा0 विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेतिया (7) रा0 आमना उर्दू उच्च माध्यमिक विद्यालय, मिर्जा टोला, छावनी, बेतिया (के0आर0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेतिया (9) राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, कुमारबाग (10) रा0 राज उच्चतर मा0 वि0, बेतिया (11) आलोक भारती शिक्षण संस्थान, बेतिया (12) नेशनल पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इन्द्रपुरी, बेतिया (13) पारामाउन्ट एकेडमी खैरटिया, बेतिया एवं (14) संत कोलम्बस उच्च विद्यालय, बेलदारी चौक, एनएच 727 बरवत प्रसराईन, बेतिया में परीक्षा आयोजित है। उक्त परीक्षा को पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न कराने को लेकर आज जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी।
        इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व के परीक्षाओं को आप सभी के द्वारा अच्छे तरीके से सम्पन्न कराया गया है। इस बार भी बेहतर तरीके से अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा को सम्पन्न करायेंगे। परीक्षा अवधि में अव्यवस्था नहीं होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखना है। आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
           जिलाधिकारी ने कहा कि अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न कराना है। किसी भी तरह की चूक किसी भी स्तर पर नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए परीक्षा केंद्रों पर समुचित साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पब्लिक एड्रेस सिस्टम आदि की व्यवस्था समय सुनिश्चित कर ली जाय।
                 उन्होंने निर्देश दिया कि केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक तथा पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में परीक्षा प्रारंभ होने के 02 घंटा पूर्व से यथा दिनांक-15.03.2024 को प्रथम पाली के लिए 07.30 बजे पूर्वाह्न एवं द्वितीय पाली के लिए 12.30 बजे अपराह्न से उम्मीदवारों की सघन तलाशी के साथ प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के ई-एडमिट कार्ड पर छपे क्यूआर/ बार कोड की स्कैनिंग करते हुए फोटो एवं पहचान-पत्र के साथ मिलान करते हुए परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। परीक्षा प्रारंभ होने के 01 घंटा पहले अर्थात दिनांक-15.03.2024 को प्रथम पाली के लिए 08.30 बजे पूर्वाह्न एवं द्वितीय पाली के लिए 01.30 बजे अपराह्न के बाद किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। एक बेंच पर दो से अधिक उम्मीदवार नहीं बैठेंगे तथा एक बेंच से दूसरे बेंच की समानांतर दूरी कम से कम तीन फीट अवश्य होगी। वीक्षक पुनः परीक्षार्थियों का अच्छे तरीके से तलाशी कर आवश्स्त हो लेंगे कि उनके पास कोई भी वर्जित सामग्री नहीं है।
              उन्होंने निर्देश दिया कि बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पर भी लागू है। यदि कोई उम्मीदवार इस अधिनियम के किसी उपबंध का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो नियमानुसार उसके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वाच (सामान्य, स्मार्ट) आदि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है। उम्मीदवार को सचेत किया जाए कि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पाये जाने पर उसे कदाचार मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी। कदाचार करते हुए पाये जाने की स्थिति में इस परीक्षा सहित आगामी पांच वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित किया जायेगा। परीक्षा से संबंधित भ्रामक एवं सनसनीखेज अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जायेगा।
             जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बिहार लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन कराना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर ससमय प्रश्न पुस्तिका-सह-उत्तर पत्रक पहुंच जाय, इसे हर हाल में सुनिश्चित करना है। रेलवे गुमटी के पार अथवा दूरी वाले परीक्षा केन्द्रों पर विशेष ध्यान देना है।
         उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा के मद्देनजर सिविल सर्जन समाहरणालय अवस्थित जिला नियंत्रण कक्ष में सुबह से शाम तक के लिए अच्छी हालत में एक एंबुलेंस की प्रतिनियुक्ति चिकित्सक दल, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवा / उपकरण एवं जीवन रक्षक दवा के साथ सुनिश्चित करेंगे। जिला अग्निशमन पदाधिकारी एक अग्निशमन वाहन की प्रतिनियुक्ति सभी साजो सामान सहित सुनिश्चित करेंगे। जिला परिवहन पदाधिकारी, एसडीएम, बेतिया सदर, मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवसर निरीक्षक परीक्षा दिवस दिनांक-15.03.2024 को प्रातः 05.00 बजे से जिला मुख्यालय के बस अड्डे रेलवे स्टेशन एवं यथासंभव सभी परीक्षा केंद्रों के निकटतम स्थान तक यातायात की सुविधा को सुगम बनाए रखने हेतु बसोंध्मिनी बस-ऑटो रिक्शा का परिचालन सामान्य बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे ताकि किसी भी स्थान पर जाम नहीं लगने पाए एवं परीक्षार्थी सुगमतापूर्वक परीक्षा केन्द्रों तक पहुंच सकें।
                 अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर को निर्देश दिया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 गज के व्यासार्ध में दं0प्र0सं0 की धारा-144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा जारी कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही परीक्षा संचालन के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय का आदेश एवं बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के प्रावधानों का पोस्टर एवं बिहार लोक सेवा आयोग से प्राप्त सूचना की प्रति सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करेंगे।
        पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी ने कहा कि पुलिस दंडाधिकारी सहित पुलिस फोर्स अच्छे तरीके से फिक्सिंग करेंगे। उनके शूज की जांच ठीक से कर लेंगे। अभ्यर्थियों के बैग आदि सामग्री बाहर ही रखी जाय। यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखें। वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से पार्किंग करना सुनिश्चित किया जाय।समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिला स्तर पर दिनांक-15.03.2024 को पूर्वाह्न 06.00 बजे से समाहरणालय परिसर में कंट्रोल रूम फंक्शनल रहेगा। नियंत्रण कक्ष के सफल संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। अपर समाहर्त्ता, श्री राजीव कुमार सिंह तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री रजनीकांत प्रवीण द्वारा उपस्थित केंद्राधीक्षक, मजिस्ट्रेट आदि अधिकारी को आयोग के मार्गदर्शन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी।
           इस बैठक में पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री रजनीकांत प्रवीण, एसडीएम, बेतिया सदर, श्री विनोद कुमार, निदेशक, डीआरडीए, श्री अरुण प्रकाश, वरीय उप समाहर्त्ता, श्री एस प्रतीक, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित संबंधित अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट, मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी, महिला दंडाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक उपस्थित रहे।

आलोक कुमार



 

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

चिंगारी प्राइम न्यूज़

 About Us | चिंगारी प्राइम न्यूज़ Chingari Prime News एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ और विचार मंच है, जिसका उद्देश्य सच्ची, तथ्यपरक और ज़मी...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post