आलोक कुमार हूं। ग्रामीण प्रबंधन एवं कल्याण प्रशासन में डिप्लोमाधारी हूं। कई दशकों से पत्रकारिता में जुड़ा हूं। मैं समाज के किनारे रह गये लोगों के बारे में लिखता और पढ़ता हूं। इसमें आप लोग मेरी मदद कर सकते हैं। https://adsense.google.com/adsense/u/0/pub-4394035046473735/myads/sites/preview?url=chingariprimenews.blogspot.com chingariprimenews.com
शनिवार, 30 अप्रैल 2022
बलात धर्मांतरण के रूप में व्याख्यायित नहीं किया जा सकता है:महाधर्माध्यक्ष
शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022
रामनगर नगर परिषद अंतर्गत कुल-27 वार्ड को शामिल किया गया
बेतिया.राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के आलोक में पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत नवगठित नगर निकायों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्ड) का गठन करते हुए दिनांक-28.04.2022 को प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है. नगर निगम, बेतिया अंतर्गत कुल-46 वार्ड एवं रामनगर नगर परिषद अंतर्गत कुल-27 वार्ड को शामिल किया गया है.
प्रारूप प्रकाशन के उपरांत दिनांक-28.04.2022 से 11.05.2022 तक आपत्तियां प्राप्त की जाएगी. दिनांक-30.04.2022 से 20.05.2022 तक प्रारूप प्रकाशन के दौरान प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन किया जायेगा. दिनांक-21.05.2022 से 27.05.2022 तक वार्डो की सूची तैयार कर उस पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय से अनुमोदन प्राप्त किया जायेगा. अंतिम रूप से गठित वार्डों का जिला गजट में प्रकाशन दिनांक-30.05.2022 को होगा.साथ ही राज्य सरकार (नगर विकास एवं आवास विभाग) एवं राज्य निर्वाचन आयोग को जिला गजट में प्रकाशित वार्डों की सूची एवं मानचित्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि दिनांक-02.06.2022 निर्धारित है.
आलोक कुमार
गुरुवार, 28 अप्रैल 2022
मुजफ्फरपुर जिले के जिलाधिकारी महोदय को 14 सूत्री मांग पेश किये:प्रदीप प्रियदर्शी
मुजफ्फरपुर जिले में आयोजित ध्यानाकर्षण धरना देकर राजधानी पटना में आने के बाद एकता परिषद के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप प्रियदर्शी ने कहा कि हम लोगों ने मुजफ्फरपुर जिले के जिलाधिकारी महोदय को 14 सूत्री मांग पेश किये हैं. राज्य सरकार इस दिशा में पहल शुरू करें.18 वर्ष से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को चतुर्दिक भरण-पोषण पाने का मूल अधिकार दिया जाए.कुढ़नी सहित पूरे जिला में जन-गणना व बीपीएल सर्वेक्षण जैसा अभियान चलाकर आवासीय भूमिहीनों की संख्या सुनिश्चित की जाएं.सर्वेक्षणकर्ता समूह गांव-टोला के हर दरवाजे तक पहुंचे. कुढ़नी अंचल कार्यालय में एकता परिषद के माध्यम से जमा की गई आवासीय भूमिहीनों की सूची का अधिकारिक सत्यापन कर उस पर यथाशीघ्र उचित पहल प्रारंभ की जाएं. आवासीय भूमिहीनता संबंधी कार्य निष्पादन के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर विशेष टास्क-फोर्स का गठन हो. संलग्न किये गए एक पुराने मांग पत्र के चिन्हित बिंदुओं को भी आपके विशेष पहल का इंतजार है. नल-जल योजना अभी तक कुछ गांव में शुरू नहीं हुई है.जहां पहुच गई है वहां पाइप बिछाने एवं नल लगाने में गड़बड़ी हुई है, पानी सप्लाई की भी समस्या है.फोरलेन के किनारे खड़े हो रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हर स्तर पर 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों की बहाली हो. गांव और शहर में कुटीर उद्योग आधारित उत्पादन के लिए सरकारी अभियान चले. हर गांव में आवासीय भूमिहीनों का सर्वे तुरंत प्रारंभ हो,जिससे हर जाति के परिवारों को शामिल किया जाए. इसके लिए तिथि रोटेशन तथा कर्मचारी की घोषणा सत्याग्रहियों के सम्मुख किया जाए. फोरलेन के बगल में जमीन खरीदने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठान,किसानों के खेत में जाने के लिए कम से कम 10 फीट जमीन रास्ते के लिए छोड़े. पुराने नक्शा में आज फोर लेन से किसानों के खेते जाने के लिए सड़क का उल्लेख है.उदाहरण स्वरूप सकरी गांव स्थित स्वर्ण इंडिया प्रतिष्ठान के बगल में सड़क थी,पुराने नक्से की संड़कों को पुनः जीवित किया जाएं.गंडक नहर को अगर उपयोगी नहीं बनाया जाताहै तो जमीन किसान को वापस किया जाएं या फिर भूमिहीनों के बीच वितरित किया जाए. बरसात में गांव की सड़के जल जमाव का शिकार हो जाती हे.सड़क किनारे पूर्व में बनाये गए नाले अव्यवहारिक योजना के कारण बेकार पड़े है.गांव की सड़को को जल जमाव से मुक्त करने के लिए शीघ्र व्यवहारिक प्रयास की जाएं.
बुलडोजर का कहर बगहा के 145 लोगों पर
अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, श्री दीपक मिश्रा द्वारा बताया गया कि गंडक कॉलोनी अवस्थित प्रस्तावित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई विगत तीन माह पहले प्रारंभ की गयी थी.तीन माह पूर्व अतिक्रमणकारियों से मौखिक रूप से जगह खाली करने के लिए अनुरोध किया गया. इसके बाद एक माह पहले भी सभी अतिक्रमणकारियों से 07 दिनों के अंदर जगह खाली करने का अनुरोध किया गया.
उन्होंने बताया कि पुलिस लाईन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए प्रशासन को आंशिक रूप से बल प्रयोग करना पड़ा. कुछ लोगों ने स्वयं अतिक्रमण को हटा लिया है. अतिक्रमण एवं मलबा वगैरह को हटाने के लिए तीन जेसीबी मशीन को कार्य पर लगाया गया था.
बुधवार, 27 अप्रैल 2022
साम्प्रदायिक एकता लाने का प्रयास
आलोक कुमार
बेतिया. पश्चिम चम्पारण जिले में 280 साल पुराना रोमन कैथोलिकों का चर्च बेतिया में है.चर्च की छत्रछाया में बेतिया क्रिश्चियन क्वाटर्स है.उत्तर बिहार में ईसाइयों का गढ़ बेतिया ही रहा है.धार्मिक प्रवृति क्षेत्र रहने के कारण एक बिशप व एक आर्च बिशप बन पाये.यहां के कई दर्शन युवा फादर और सिस्टर्स बने हैं.उसी तरह समान्य लोगों में शिक्षा, चिकित्सा ,सामाजिक आदि क्षेत्र में विशिष्ट स्थान स्थापित कर चुके है.
उसी सुनहला इतिहास को आगे बढ़ाने में शिक्षावृद् प्रतीक एडविन शर्मा लग गये हैं.शिक्षा क्षेत्र में शोहरत हासिल करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के नेतृत्व में विश्वास कर बीजेपी में शामिल हो गये हैं.चूंकि भारतीय ईसाई होने के नाते शिक्षावृद्ध प्रतीक एडविन शर्मा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य बना दिये गए.इसके बाद पीछे मुड़कर देखे नहीं.उन्होंने हमेशा कॉमी एकता पर बल दिया है.
भाजपा बेतिया अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री एलेक्स लाजरस ने कहा कि बेतिया में सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें हिन्दू, मुस्लिम और ईसाई समाज के लोग शामिल हुए. रमजान के पाक महीने में इफ्तार का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पश्चिम चंपारण के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् प्रतीक एडविन शर्मा के कमलनाथ नगर स्थित आवास में किया.27 अप्रैल 2022 को
यहां सभी धर्म के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते नजर आए. अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता सह आयोजक प्रतीक एडविन ने कहा कि हमारा देश एकता और भाईचारा का देश है, जहां सभी धर्म एवं सम्प्रदाय के लोग एक – दूसरे के सुख- दुख में शामिल होते हैं और इस सामूहिक इफ्तार के माध्यम से इसी संदेश को जन – जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है.
उन्होंने कहा कि यह बेतिया चर्च के 280 स्वर्णिम काल का हिस्सा है.बेतिया शहर में पहली बार ईसाई समुदाय के द्वारा दावत-ए-इफ्तार आयोजित किया गया.सांप्रदायिक सद्भाव की एक मिसाल कायम करते हुए मुस्लिम समाज,हिंदू समाज और ईसाई समुदाय उपस्थित हैं.
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से रमजान के महीने में इफ्तार आयोजित किया गया.जिसमें सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री डॉक्टर संजय जायसवाल जी एवं चनपटिया के विधायक उमाकांत सिंह जी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कोतैबा कैसर जी एवं जिला के सभी गणमान्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थिति रहे.
मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री एलेक्स लाजरस, मैनुद्दीन, सलमा खातून, शाहरुख, डॉक्टर सद्दाम, आलमगीर, रियाज अंसारी, हसनैन,वकार, सैयद सितारे, अली मोहम्मद, दिलनवाज, शाहनवाज, मोहम्मद जावेद, अर्शी, विजय विक्टर, अक्षय सिंह, विवेक, ओम प्रकाश आदि उपस्थित थे.
इसके अलावे इफ्तार में बेतिया के कई जाने-माने लोग एवं अल्पसंख्यक एवं बहुसंख्यक समुदाय के सैकड़ों भाई-बहन शामिल हुए.वहीं डॉ संजय जायसवाल ने अल्पसंख्यक समुदाय के भाइयों और बहनों को ईद की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं.
नागरिकों के महत्व से संबंधित विषय पर निरीक्षण किए गए
मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी के द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अंतर्गत राज्य के सभी अंचल कार्यालयों का दिनांक 27 अप्रैल 2022 को एक साथ एक दिवसीय निरीक्षण किया जाना है.इसी परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार वरीय पदाधिकारियों द्वारा जिले भर के सभी अंचलों में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अंतर्गत भूमि संबंधी विषयों एवं मामलों के निरीक्षण तथा जांच के लिए नागरिकों के महत्व से संबंधित विषय पर निरीक्षण किए गए.
इसी क्रम में आज जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल
अशोक द्वारा अंचल कार्यालय, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी का निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ऑनलाइन भूमि दाखिल -खारिज, ऑनलाइन भूमि जमाबंदी का परिमार्जन, सरकारी भूमि/ सार्वजनिक तथा जल निकायो से अतिक्रमण हटाना, भूमि दखल -कब्जा प्रमाण पत्र/जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र /क्रीमीलेयर /आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का प्रमाण पत्र निर्गत किया जाना, लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत पारित आदेशों का अनुपालन की स्थिति, ऑपरेशन भूमि दखल देहानी, गृह स्थल/वास भूमि बंदोबस्ती, भू मापी के अंतर्गत आवेदनों का निष्पादन.आदि का अंचल कार्यालय में जांच किए.
आरटीपीएस काउंटर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, कार्यालय में साफ-सफाई तथा कार्यालय के कागजातों को ठीक ढंग से संधारित करने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.जिलाधिकारी महोदय ने अंचल के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्य एवं दायित्व के प्रति सचेत रहकर कार्य के ससमय निष्पादित करना सुनिश्चित करें.उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अंचल स्तर पर लंबित सभी मामले का निष्पादन शीघ्र सुनिश्चित करें, कार्य को तत्परता से करें ,लाभुकों से संपर्क स्थापित कर कार्य में पारदर्शिता लाएं , लाभुकों को अनावश्यक रूप से परेशान ना करें.
इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित राजस्व कर्मचारी, सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.
आलोक कुमार
पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी के द्वारा कार्यों की सूक्ष्मता से जांच की गई
बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी के द्वारा बेतिया सदर अंचल का निरीक्षण किया गया.ऑनलाइन भूमि दाखिल-खारिज, ऑनलाइन जमाबंदी का परिमार्जन/शुद्धिकरण, सरकारी भूमि/सार्वजनिक जल निकायों को अतिक्रमण मुक्त कराना, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, जाति/आवास एवं आय प्रमाण पत्र, लोक शिकायत निवारण अधिनियम, ऑपरेशन भूमि दखल दहानी, गृह स्थल/वास भूमि बंदोबस्ती, भू-मापी के अन्तर्गत अभिलेखों का निष्पादन सहित अन्य कार्यों की सूक्ष्मता से जांच की गई.
आमजन को किसी तरह के कार्यों के निष्पादन में नहीं परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने पर बल दिया गया.विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए समयबद्ध तरीके से विभिन्न मामलों का निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया. कार्य में लापरवाही, कोताही को लेकर हल्का कर्मचारी एवं कार्यालय लिपिक को शोकॉज, प्रपत्र-क गठित करने का निर्देश दिया गया.साथ ही लंबित मामलों के लिए अंचल अधिकारी, बेतिया सदर से भी स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया.राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी निर्देश के आलोक में आज दिनांक 27.04.2022 को समूचे जिले के 18 अंचलों में एक साथ जांच दल से गहन निरीक्षण कराया गया है. जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, बेतिया, श्री कुंदन कुमार द्वारा बेतिया सदर अंचल का निरीक्षण किया गया तथा सूक्ष्मता के साथ विभिन्न कार्यों के कार्यान्वयन की जांच की गई.
जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारी को निदेशित करते हुए कहा कि अंचल कार्यालयों में विभिन्न कार्यों से आने वाले व्यक्तियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ख्याल रखा जाय. विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए समयबद्ध तरीके से विभिन्न मामलों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन कराना सुनिश्चित किया जाय.उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने की स्थिति में त्वरित जाँच करायी जाएगी. जांचोपरांत दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई निश्चित है.
निरीक्षण के क्रम में विभिन्न लाभुकों के आवेदन पत्रों की जांच के क्रम में यह पाया गया कि हलका कर्मचारी नगर परिषद क्षेत्र द्वारा कार्य में लापरवाही एवं कोताही बरती गई है.अनावश्यक तरीके से दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन के मामलों को लंबित रखा गया है। त्रुटिपूर्ण प्रतिवेदन समर्पित किया गया है.जिलाधिकारी द्वारा हलका कर्मचारी को शोकॉज करने तथा प्रपत्र-क गठित करने के लिए निदेशित किया गया. इसी क्रम में सीमांकन के काफी पुराने मामले भी लंबित पाए गए.लंबित सभी मामलों में अंचल अमीन को एक सप्ताह में नापी करने का निर्देश दिया गया.साथ ही लंबित मामलों को अंचल अमीन के संज्ञान में नहीं लाने के लिए कार्यालय लिपिक श्री सत्येन्द्र श्रीवास्तव से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया.
निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन भूमि दाखिल-खारिज, ऑनलाइन जमाबंदी का परिमार्जन/शुद्धिकरण, सरकारी भूमि/सार्वजनिक जल निकायों को अतिक्रमण मुक्त कराना, भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र, जाति/आवास एवं आय प्रमाण पत्र, लोक शिकायत निवारण अधिनियम, ऑपरेशन भूमि दखल दहानी, गृह स्थल/वास भूमि बंदोबस्ती, भू मापी के अन्तर्गत अभिलेखों का निष्पादन सहित अन्य कार्यों की सूक्ष्मता से की जांच की गई.
दाखिल-खारिज के तहत ऑनलाइन आवेदन करने से लेकर, शुद्धि पत्र निर्गमन एवं जमाबंदी सृजन तक की बारीक जानकारी उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों से ली गई, ताकि ज्ञात हो सके कि कार्यान्वयन की जानकारी इन्हें है अथवा नहीं. कई मामले निर्धारित तिथि के उपरांत भी लंबित पाए गए. लंबित अभिलेखों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान छोटे-छोटे त्रुटियों के निराकरण के लिए मामले को लंबित रखना पाया गया. राजस्व कर्मचारी को सभी मामलों में स्पष्ट मंतव्ययुक्त प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया.लंबित सभी मामलों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण एवं विधि अनुकूल तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. इसी दौरान आवेदकों के द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क करते हुए उनका फीडबैक भी लिया गया.निरीक्षण के क्रम में यह भी पाया गया कि कई आवेदन परिमार्जन के कारण लंबित हैं, जबकि उसी राजस्व कर्मचारी एवं अंचल अधिकारी को सुओ-मोटो परिमार्जन करने की शक्ति प्राप्त है. मात्र इस कार्य के लिए एक लंबी अवधि से आवेदन का लंबित रखने को जिलाधिकारी के द्वारा गंभीरता से लिया गया एवं सुओ-मोटो तरीके से ऐसे मामलों में त्वरित परिमार्जन करने का निर्देश दिया गया.
जमाबंदी के डिजिटाइजेशन एवं परिमार्जन से संबंधित लंबित मामलों का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान कई मामले लंबित पाए गए. सभी मामलों का एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश अंचल अधिकारी, बेतिया सदर को दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा विभागीय सभी बिंदुओं का ध्यान रखते हुए निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.
निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की तकनीकी समस्या यथा बंटवारा संबंधी दाखिल-खारिज के मामलों में बंटवारा करने वाले लाभुकों का नाम इन्द्राज ना कर क्रेता एवं विक्रेता के नामों को ओवदकों को इन्द्राज करना पड़ता है। इसी प्रकार से दाखिल-खारिज स्वीकृति संबंधी आदेश फलक में भूमि प्राप्ति का श्रोत इन्द्राज करने का ऑप्शन नहीं दिखाई देता है. इत्यादि समस्याएं बताई गई. जिला पदाधिकारी द्वारा इन सुझावों से विभाग को अवगत कराने का आश्वासन दिया गया. इसी प्रकार से विभागीय पोर्टल के प्रतिवेदन संबंधी टैब में भी सुधार करने के कई सुझावों से अवगत कराया गया.
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि दाखिल-खारिज के उपरांत ऑनलाईन जमाबंदी सृजित तो हो रहा है, लेकिन राजस्व कर्मचारी के द्वारा भौतिक रूप से पंजी-02 में उसका संधारण नहीं किया जा रहा है. जिलाधिकारी के द्वारा इसे काफी गंभीरता से लिया गया तथा अंचल अधिकारी को इसे कैंप मोड में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया.
जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण के क्रम में बेदखली के मामलों की भी समीक्षा की गई. अंचल अधिकारी के द्वारा मात्र एक मामला प्रतिवेदित किया गया, जिस पर विश्वास नहीं किया जा सकता है. जिला पदाधिकारी ने बताया गया कि प्रतिदिन काफी संख्या में लोग बेदखली का मामला लेकर उनसे मुलाकात करते हैं, जिन्हें अंचल अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाता है. जिला पदाधिकारी द्वारा सभी आवेदनों की पुनः समीक्षा करते हुए, मामलों का विधि-सम्मत तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. इसी प्रकार से लोक भूमि अतिक्रमण एवं जल निकायों के अतिक्रमण से संबंधित मामलों का भी सर्वेक्षण कराते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया.
इसी दौरान जिलाधिकारी द्वारा अंचल कार्यालय अवस्थित आर.टी.पी.एस. काउण्टर का भी निरीक्षण किया गया एवं उपस्थित कम्प्यूटर ऑपरेटर, आई.टी. सहायकों को बिल्कुल पारदर्शी तरीके से एवं समयबद्ध तरीके से मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.अंचल अधिकारी, बेतिया सदर के द्वारा नक्शा का प्रिंट देने वाले प्लाटर के खराब होने की जानकारी दी गई तथा बताया गया कि प्लॉटर कैनन कंपनी का है और हार्डवेयर में समस्या है.जिलाधिकारी के द्वारा आपूर्ति करने वाली एजेंसी से सम्पर्क करते हुए शीघ्र प्लॉटर की मरम्मति कराने का निदेश दिया गया, ताकि आम जन को समस्या का सामना नहीं करना पड़े.जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनों को सुविधापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके, इसे सुनिश्चित कराया जाना है.
आलोक कुमार
The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on
“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें
“ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...
How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post
-
भारत में डिजिटल पेमेंट तेजी से क्यों बढ़ रहा है? जानिए बड़ी वजह भारत में पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल भुगतान का उपयोग तेजी से बढ़ा है. आज ...
-
पटना.इस साल 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे है.इन दिनों ईसाई समाज 40 दिनों का उपवास रखते हैं.ईसाई धर्म में आस्था रखने वालों के लिए भी गुड फ्राइडे क...
-
पटना.बिहार में 70 हजार प्राथमिक और मध्य विद्यालय हैं.इनमें 1773 विद्यालयों के पास अपना भवन नहीं है.पटना जिले में ही 190 विद्यालय भवनहीन है...