नामांकन दाखिल किया

 

पटना.आज पटना नगर निगम की निवर्तमान डिप्टी मेयर सह वार्ड नंबर-22 सी की वार्ड पार्षद रजनी देवी ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया.पटना नगर निगम में 75 वार्ड है. इन 75 वार्ड के समर्थन मेयर पद की भावी प्रत्याशी रजनी देवी के नामांकन समारोह में भाग लेने आए.तब यह दर्शा गया कि रजनी देवी केवल दीघा तक ही सीमित नहीं है.इस तरह का जुटान होने से मेयर पद के अन्य भावी प्रत्याशियों का होश फाख्ता हो गया.

पूर्व निर्धारित तिथि 23 सितंबर को सभी जगहों के समर्थक ब्रजकिशोर स्मारक में आए.यहां से आकर्षक जुलूस नामांकन स्थल की ओर बढ़ा.इसके पहले सभी जगहों में जाकर जनसम्पर्क कर आशीर्वाद मांगा गया.

आज नामांकन समारोह में शामिल हजारों समर्थकों ने एक स्वर से रजनी देवी का गुणगान करते रहे. महामारी कोरोना के पूर्व से ही रजनी देवी और उनके प्रतिनिधि पप्पू राय काम करते रहे है.किसी ने कहा कि अल्पसंख्यक कब्रिस्तान में मिट्टी भरने में सहायता दिए. आज पूरी तरह से राजधानी पटना रजनी देवी के समर्थकों से पट गया था.वहीं आज वार्ड नम्बर-22 बी

से रीता देवी ने भी नामांकन दाखिल किया.

नामांकन की समीक्षा की तिथि 25 से 26 सितंबर तक है. वहीं नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 से 29 सितंबर है. चुनाव चिह्न 30 सितंबर को मिलेगा. इसके बाद दूसरे चरण के मतदान 20 अक्टूबर काे है. सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक मतदान होगा.पहले मतदान करम,तब जलपान करम..की नीति पर चलना है.मतदान से कोई मां-बाप छूटे नहीं,कोई भइया-भौजी रूठे नहीं..एक-एक को मतदान करना ही है.
इस बार एक वोटर मेयर ,डिप्टी मेयर और वार्ड कॉसिलर (पार्षद) तीन लोगों का भाग्योदय करेंगे.

आलोक कुमार


.पटना नगर निगम चुनाव-2022 में पूरे जोश से शामिल


पटना.फिल्म शोले में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन सिने कलाकार थे.इसी तरह पटना नगर निगम के चुनाव में सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू और थप्पू लगे हैं.दोनों अनुज हैं.दोनों दीघा थानान्तर्गत कुर्जी मोहल्ला में रहते हैं.पटना नगर निगम चुनाव-2022 में पूरे जोश से शामिल होकर अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए रात दिन लगे हुए हैं.

पटना नगर निगम में 75 वार्ड का चुनाव होने जा रहा है.यह चुनाव चरण में हो रहा है.16 सितंबर से नामांकन हो रहा है.24 सितंबर को नामांकन की आखिरी तिथि है.इसके एक दिन पहले 23 सितंबर को मेयर पद के लिए नामांकन करने निवर्तमान वार्ड पार्षद सह डिप्टी मेयर रजनी देवी जा रही है.इस नामांकन समारोह का ऐतिहासिक दिवस बनाने में रजनी देवी के समर्थन लग गये हैं.हर तबके के लोग शामिल हो रहे हैं.गाजे-बाजे के साथ जाने की तैयारी है.

आपको बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राय और राजकुमार उर्फ थप्पू राय आपस में कार्य बांट लिये हैं.सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राय के जिम्मे मेयर पद है.सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार उर्फ थप्पू राय के जिम्मे वार्ड संख्या-22 बी है.सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राय के द्वारा निवर्तमान वार्ड पार्षद सह डिप्टी मेयर रजनी देवी का नामांकन पत्र दाखिल करने का शानदार तैयारी करने में लगे हैं.वहीं सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार उर्फ थप्पू राय वार्ड संख्या-22 बी की भावी वार्ड पार्षद रीता देवी की तैयारी में लगे हैं.इतना तो जरूर है कि दोनों भाइयों का प्रयास राजधानी में छाप छोड़ने में सफल हो जाएगा.

पटना नगर निगम के सभी मतदाताओं से निवेदन है कि श्रीमती रजनी देवी जी के नामांकन जो कि 23 सितंबर, 2022 को सुबह 10 बजे से सदाकत आश्रम, ब्रजकिशोर स्मारक से शुरू होगी, उसमे भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर नामांकन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाये.

इरादे पक्की जीत पक्की, रजनी देवी ,निवर्तमान उपमेयर एवं मेयर प्रत्याशी के प्रतिनिधि पप्पू राय को जनसम्पर्क अभियान मे मिल रहा है भारी जनसमर्थन .

आलोक कुमार

निवर्तमान पार्षद को पराजित करना मिशन

 


पटना. आज पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर-1 से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे राम जी चौधरी.दीघा चौहट्टा से चलकर नामांकन दाखिल करेंगे.यहां के भावी पार्षद प्रत्याशी का मिशन निवर्तमान पार्षद को पराजित करना हैं.इसको लेकर कई माह से बड़े-बड़े पोस्टर लगाया और जनसंपर्क अभियान राम जी चौधरी चलाते रहे हैं. राम जी चौधरी का कहना है कि उनका सीधा मुकाबला निवर्तमान पार्षद छठ्ठिा देवी के साथ है. 

इस बीच काफी संख्या में समर्थक भावी वार्ड पार्षद राम जी चौधरी का हो गये हैं.दीघा चौहट्टा से चलकर पोलसन रोड जाएंगे.इसके बाद अपने वार्ड नम्बर-1 के सीमांकन में लोगों से मिलते और समर्थन मांगते नामांकन स्थल पर पहुंगे.

आलोक कुमार

शहर के 46 में 22 वार्डों को महिलाओं के लिए सुरक्षित

बेतिया.वार्डों के गठन के साथ ही बेतिया नगर निगम का स्वरूप बदल गया है. नगर निगम 46 वार्डों का हो गया.जबकि इसके पहले बेतिया नगर परिषद 39 वार्ड का था.बेतिया नगर निगम के 46 वार्डों में आरक्षण रोस्टर के सामने आते ही उम्मीदवार बनने की आस में कई माह से क्षेत्र में कसरत कई उम्मीदवारों के उम्मीद पर पानी फिर गया है.शहर के 46 में 22 वार्डों को महिलाओं के लिए सुरक्षित कर दिया गया है. जबकि 33 वार्डों को सामान्य यानी अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है. इसी तरह शहर के चार वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. इनमें 18, 20, 34 व वार्ड नंबर 38 शामिल हैं. वहीं नौ वार्डों को पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किया गया है. अनुसूचित जनजाति की संख्या नगर निगम क्षेत्र में निर्धारित शर्त से कम होने के कारण उनके लिए कोई सीट आरक्षित नहीं किया गया है.अभी यहां पर द्वितीय चरण का नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है.

नामांकन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन 16 सितंबर को मेयर पद के लिए भावी प्रत्याशी सुरभि घई ने नामांकन पत्र दाखिल किया.इसके बाद निरंतर सुरभि घई जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं.बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के बड़े भाई मुन्ना की पुत्रवधु सुरभि घई हैं.जिसके कारण लोगों का अपार जन समर्थन सुरभि को मिल रहा है.मेयर पद के लिए भावी प्रत्याशी सुरभि घई ने कहा कि जनता की अदालत में खड़ी हूं.जहां सम्मानित जनता जनार्दन के लिए शत-प्रतिशत उपलब्धता ही मेरे सामाजिक जीवन की प्राथमिकता है. आप सभी के बीच रहते हुए मैं बेतिया को और करीब से देख और जान पाईं हूं. 

इसी क्रम में सुरभि घई ने अपने पति जनसेवक श्री राहुल कुमार जी के साथ बेतिया नगर निगम के बानुछापर पूर्वी, पादरी दुसईया क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की सम्मानित जनता जनार्दन से विकसित बेतिया बनाने के अपने अभियान से जुड़ने का  आह्वान किया और आगामी 20 अक्टूबर को नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए मुझे ही वोट देने की अपील की.

बेहतर बेतिया बनाने के अपने अभियान के तहत मेयर पद की भावी प्रत्याशी सुरभि घई कहती हैं कि हम आपकी बहु और बेटी हैं.इसी को समझ कर मतदान करें.बेतिया नगर निगम की हर्दिया और सिंवरवा टोला में जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया. मुझे पूर्ण विश्वास है आप आगामी नगर निगम चुनाव में बेतिया नगर निगम में मेयर पद के लिए मुझे अपना वोट देकर क्षेत्र की सेवा करने का मौका देंगे.                          

वहीं मंगलवार को सबसे चर्चित छात्र नेता किशन श्रीवास्तव जी की माताजी श्रीमती ममता श्रीवास्तव ने नगर निगम बेतिया के चुनाव में वार्ड संख्या 31 ( आई टी आई जयप्रकाश नगर कॉलोनी , पूर्वी करगहिया ) के पार्षद प्रत्याशी के तौर पर जीत के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया,उक्त शुभ अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मोनू मिश्र,छात्र नेता अभिषेक गुप्ता,संजय सूर्या, प्रशांत मिश्र, उमंग कुमार,सेठ जी,शिक्षक विनायक रंजन,संघ परिवार के अंकित बर्नवाल आदि के साथ सम्मिलित हुआ.

बता दें कि दूसरे चरण के मतदान केंद्रों की संख्या 7,084 है जबकि मतदान भवनों की संख्या 2,230 है. दूसरे चरण की बात करें तो इसमें 17 नगर निगम, दो नगर परिषद और 49 नगर पंचायत में मतदान होगा. दूसरे चरण में नामांकन करने की तारीख 16 से 24 सितंबर तक है. समीक्षा की तिथि 25 से 26 सितंबर तक है. वहीं नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 से 29 सितंबर है. चुनाव चिह्न 30 सितंबर को मिलेगा. दूसरे चरण के मतदान का समय भी सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक रहेगा.

आलोक कुमार

शत-शत नमन

  पटना. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री की 108 वीं जयंती बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने की.सर्वप्रथम स्व0 भोला पासवान शास्त्री के तैल चित्र पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया.


इस अवसर पर स्व0 भोला पासवान शास्त्री के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री, बिहार ही नहीं बल्कि देश के बड़े कद्दावर नेता थे. वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे एवं इंदिरा गांधी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री भी थे.डा0 झा ने कहा कि स्व0 भोला पासवान शास्त्री की ईमानदारी.कृतज्ञ परायणता एवं देशभक्ति की मिसाल देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा.आज कृतज्ञ देश स्व0 शास्त्री के देश निर्माण में योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है.

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के अलावे कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर कुमार पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, पूर्व विधायक लाल बाबु लाल, ज्ञान रंजन, नागेन्द्र कुमार विकल,अनुराग चन्दन,मृणाल अनामय,सुधा मिश्रा,आशिफ गफूर,  संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रदुमन यादव, उमेश कुमार राम, निधि पाण्डेय, बिमलेश तिवारी, मिथलेश शर्मा मधुकर, नदीम अंसारी, सतेन्द्र पासवान, उमेश प्रसाद सिंह, बिपिन झा,सूरज कुमार, अखिलेश कुमार पासवान, निरंजन कुमार, यसबंत कुमार चमन ने भी स्व0 भोला पासवान शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण किया.

आलोक कुमार

3.39 लाख लक्षित बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

  19 सितंबर से 23 सितम्बर तक चलेगा पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान

 3.39 लाख लक्षित बच्चों  को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

अभियान के दौरान कोविड टीकाकरण का सर्वे भी किया जायेगा

विशेष निगरानी टीम अभियान पर रहेगी नजर


किशनगंज .जिले में पांच दिन तक चलने वाले अंतरराज्य पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा जिले के किशनगंज ग्रामीण प्रखंड के गाछपाड़ा स्थित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर स्थित भवन  में  शिशुओं को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया गया. दूसरे चक्र का यह पल्स पोलियो अभियान 19 सितंबर से 23 सितंबर तक चलेगा.

सिविल सर्जन, डॉ कौशल किशोर ने कहा पोलियो की दो बूंद बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर रोग से बचाएगी।नवजात शिशुओं में विकलांगता होने के प्रमुख लक्षणों में से एक हैं पोलियो, जिससे ग्रसित होने पर शिशु उम्र भर के लिए लाचार हो जाता है.अभियान के तहत शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सफलतापूर्वक संपन्न करना पहली प्राथमिकता है. यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने और समुदाय के पांच वर्ष से कम आयु के नौनिहालों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये अभियान को सार्थक कर पोलियो को जड़ से खत्म करें.विश्व में कहीं भी खास कर अगर पड़ोसी देशों में पोलियो का संक्रमण अगर चिन्हित होता है कि पोलियो वायरस के पुनः आने का खतरा बना हुआ रहता है. इसी खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है  और पल्स पोलियो अभियान चलाने का निर्णय लिया है.

वर्तमान में हमारे 2 पड़ोसी देशों अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में पोलियो मरीजों को चिन्हित किया गया है . इसे ध्यान में रखते हुए पल्स पोलियो अभियान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. वहां से आने वाले लोगों द्वारा यह भारत में भी फैल सकता है. इसलिए हमें सावधान रहना जरूरी है जिसके लिए अभियान चलाया जा रहा है.उन्होंने जिले के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्हें पोलियो की दवा पिलाकर अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये. उद्घाटन कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मुनाजीम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के के कश्यप, यूनिसेफ के एसएमसी एजाज अफजल ,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार साह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.


जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार ने बताया की अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर जिला टास्क फोर्स और प्रखंड स्तर पर प्रखंड टास्क फोर्स बनाया गया है, जो पूरे अभियान की देखरेख करेंगे.वहीं,सभी दल कर्मियों के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. पल्स पोलियो अभियान के दौरान मुख्य ट्रांजिट स्थलों बस-स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों आदि जगहों पर प्रशिक्षित टीका कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जिससे वहां से गुजरने वाले सभी लक्षित बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए पोलियो की खुराक पिलाकर आच्छादित किया जाना है .अभियान के दौरान किसी भी परिस्थिति में किसी भी दूर दराज क्षेत्रों (ईंट  भट्ठा , प्रवासी एवं भ्रमणशील आबादी ) के बच्चे पोलियो खुराक से वंचित ना रह जाए इसके लिए विशेष निगरानी दल गठित किया गया है. ताकि शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो खुराक से आच्छादित किया जा सके. इस दौरान कोविड-19 के तहत बनाए गए सभी प्रोटोकॉल का पालन भी आवश्यक है.

सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर  ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान जिले के करीब 3 लाख 39 हजार बच्चों को दवा पिलाने के  लक्ष्य है.इसके लिए घर-घर जाकर दवा पिलाने के लिए जिले में 1052 टीम बनाई गई हैं.जिसमे कुल  2092 टीकाकर्मी के द्वारा कुल 3.64 लाख घरों में भ्रमण किया जाएगा. जिसके लिए कुल 927 हाउस टू हाउस टीम लगाई गई है.चौक-चौराहों पर भी दवा पिलाने के लिए जिले में 90 ट्रांजिट टीम बनाई गई है इसके अलावा बासा, ईंट भट्ठों व घुमंतू आबादी वाले क्षेत्रों में भी दवा की पहुंच बनाने के लिए 25 मोबाइल टीम तैयार की गई है. सभी टीम की निगरानी के लिए 315 सुपरवाइजर भी तैयार किए गए हैं. एक सुपरवाइजर द्वारा 3 टीम का निरीक्षण किया जाएगा.

आलोक कुमार

मेयर प्रत्याशी के समर्थन में हजारों हाथ उठे

पटना.पटना शहर बीजेपी का अभेद किला है. यहां के सभी विधानसभा और लोकसभा पर बीजेपी कब्जा है. मेयर भी बीजेपी समर्थित हैं.इस बार बदले राजनीतिक परिदृश्य में मेयर पद के साथ बीजेपी के गढ़ में सेंधमारी करने का प्रयास जारी है.पटना नगर निगम के निवर्तमान पार्षद सह डिप्टी मेयर रजनी देवी के पक्ष में बड़ी सभा वीणा सिनेमा  हॉल ,पटना जँक्शन  व दीघा-आशियाना रोड में अवस्थित शीश महल उत्सव हॉल में की गयी.जहां पर पटना नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी रजनी देवी हैं. मेयर प्रत्याशी के समर्थन में हजारों हाथ उठे.

बता दें कि इस समय राजधानी पटना में चार विधानसभा क्षेत्र पड़ता है.जिस पर पटना शहरी क्षेत्र में आने वाले चारों विधानसभा कुम्हरार, दीघा, बांकीपुर और पटना साहिब में बीजेपी के विधायक है. यहां बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन. कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा, दीघा विधानसभा से संजीव चौरसिया ने जीत दर्ज की है. जबकि पटना साहिब से नदंकिशोर यादव विधायक हैं.वहीं लोकसभा के भी दोनों सीटों पर भी बीजेपी का कब्जा है यहां पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद ने दो बार सांसद रहे फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को 284657 वोटों से हरा दिया. पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के रामकृपाल यादव ने 39321 वोटों से चुनाव जीता है. रामकृपाल यादव ने लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती को शिकस्त दी थी. इसके बाद बदले राजनीतिक परिदृश्य में अब जब पहली बार कोई चुनाव हो रहा है तब बीजेपी को अपना गढ़ बचाने की चुनौती है.पिछले नगर निगम चुनाव की बात करें तो यहां के 75 वार्ड पार्षदों में 43 में बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने जबकि जेडीयू के चार, कांग्रेस के दो और आरजेडी समर्थक 26 पार्षद चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे.

पटना नगर निगम की प्रत्याशी रजनी देवी  के समर्थन में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि बदली राजनीतिक परिदृश्य में मौका का फायदा उठाना है.हमलोगों की जनसंख्या 85 प्रतिशत हैं.जनसंख्या के गुमान में नहीं रहना है.गुमान में रहने के कारण ही जनसंख्या 15 प्रतिशत राजभोग रह हैं.इस बार बूथ लेवल तक सजग रहना है.पहले मतदान तब जलपान के पथ पर चलना है.फस्ट अटैम में ही मतदाताओं के पास मतदाता पर्ची पहुंचा देना है.दबंगई को किनारा करके मतदाताओं को प्रणाम करके परिणाम भावी मेयर प्रत्याशी रजनी देवी के पक्ष में लाना है.

पटना नगर निगम के निवर्तमान पार्षद सह डिप्टी मेयर रजनी देवी के पक्ष में अभियान चलाने वाले पप्पू राय ने कहा कि पटना नगर निमम के द्वारा कॉरपोरेट के सहारे आउटसोर्सिंग से बहाली कर्मियों को की जाती है.एक सफाईकर्मी को निगम के द्वारा मासिक वेतन 18000 रुपये.दिया जाता है.आउटसोर्सिंग कर्मियों को हाथ में 9000 रू.दिया जाता है.वह भी 26 दिनों की उपस्थिति पर आधारित होता है.इस तरह का शोषण बंद करना होगा.उन्होंने खुलासा किया कि संपूर्ण देश में कूड़ा उठाने के एवज में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगता है.यहां पर प्रत्येक साल 360 रू.लगता है.मेयर बनने के बाद परिवर्तन होगा.अभियान चलाने वाले पप्पू राय ने कहा कि पटना नगर निगम के द्वारा सड़क किनारे दुकान सजाने वालों को खदेरा जाता है.ऐसे लोगों को स्थायी दुकान लगाने की व्यवस्था की जाएगी.

सुधीर कुमार,भाई धर्मेंद्र,प्रो.अशोक,कमलेश,बखेरा राय, अनिल,चंद्रशेखर राय,धनंजय कुमार यादव आदि विचार व्यक्त किये.नकटा दियारा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया ने अध्यक्षता की.

आलोक कुमार 

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...