मेयर प्रत्याशी के समर्थन में हजारों हाथ उठे
पटना नगर निगम की प्रत्याशी रजनी देवी के समर्थन में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि बदली राजनीतिक परिदृश्य में मौका का फायदा उठाना है.हमलोगों की जनसंख्या 85 प्रतिशत हैं.जनसंख्या के गुमान में नहीं रहना है.गुमान में रहने के कारण ही जनसंख्या 15 प्रतिशत राजभोग रह हैं.इस बार बूथ लेवल तक सजग रहना है.पहले मतदान तब जलपान के पथ पर चलना है.फस्ट अटैम में ही मतदाताओं के पास मतदाता पर्ची पहुंचा देना है.दबंगई को किनारा करके मतदाताओं को प्रणाम करके परिणाम भावी मेयर प्रत्याशी रजनी देवी के पक्ष में लाना है.
पटना नगर निगम के निवर्तमान पार्षद सह डिप्टी मेयर रजनी देवी के पक्ष में अभियान चलाने वाले पप्पू राय ने कहा कि पटना नगर निमम के द्वारा कॉरपोरेट के सहारे आउटसोर्सिंग से बहाली कर्मियों को की जाती है.एक सफाईकर्मी को निगम के द्वारा मासिक वेतन 18000 रुपये.दिया जाता है.आउटसोर्सिंग कर्मियों को हाथ में 9000 रू.दिया जाता है.वह भी 26 दिनों की उपस्थिति पर आधारित होता है.इस तरह का शोषण बंद करना होगा.उन्होंने खुलासा किया कि संपूर्ण देश में कूड़ा उठाने के एवज में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगता है.यहां पर प्रत्येक साल 360 रू.लगता है.मेयर बनने के बाद परिवर्तन होगा.अभियान चलाने वाले पप्पू राय ने कहा कि पटना नगर निगम के द्वारा सड़क किनारे दुकान सजाने वालों को खदेरा जाता है.ऐसे लोगों को स्थायी दुकान लगाने की व्यवस्था की जाएगी.
सुधीर कुमार,भाई धर्मेंद्र,प्रो.अशोक,कमलेश,बखेरा राय, अनिल,चंद्रशेखर राय,धनंजय कुमार यादव आदि विचार व्यक्त किये.नकटा दियारा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया ने अध्यक्षता की.
आलोक कुमार

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/