भाजपा ने दलितों और आदिवासियों को छलने का काम किया हैः के राजू

  

* दलितों के हित में विचारों और हक की लड़ाई लड़ती रही है कांग्रेसः के राजू

* भाजपा ने दलितों और आदिवासियों को छलने का काम किया हैः के राजू

* दलितों के उत्थान के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध, दलित संवाद में बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

* दलित समाज के युवाओं को आगे बढ़कर लेनी होगी जिम्मेदारी: बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास

पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं रिसर्च विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान सभागार में वृहद स्तर पर दलित संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की.

    दलित संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, एस सी एस टी विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग एवं अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक के राजू ने कहा कि दलितों के हित में विचारों और हक की लड़ाई कांग्रेस लगातार लड़ती रही है. आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने इस देश में दलितों के उत्थान के लिए लगातार काम किया है और अब भी उस वैचारिक लड़ाई को लड़ने में अपनी पूरी ताकत लगा रही है.

    उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें दलितों की हमेशा चिंता रहती है. हमारे नेता को इससे मतलब नहीं है कि दलित समाज किस दल का मतदाता है उन्हें केवल उनके हक की चिंता होती है जिस पर उन्होंने कर्नाटक की एक घटना का जिक्र किया. देश के उत्थान में उन्होंने दलितों के योगदान का भी जिक्र किया. उन्होंने युवाओं और महिलाओं से आगे बढ़कर देशहित में काम करने का आह्वान किया और कहा कि कांग्रेस संगठन में इस वर्ग को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व दी गयी है और आगे भी दी जाएगी. साथ ही उन्होंने जिक्र किया कि कांग्रेस ने दलित उत्थान के कितने लोक कल्याणकारी योजनाओं को उन्होंने संचालित किया और कैसे अपने दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी दलित समुदाय के सबसे बड़े नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को जिम्मेदारी सौंपी.

       बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि कांग्रेस को जब जब मौका मिला है तब तब उसने देश में दलितों की स्थिति को सुधारा है और साथ ही अपने संगठन में भी उचित प्रतिनिधित्व देने का काम किया है.

    अपने अध्यक्षीय संबोधन   में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियों के खिलाफ लड़ने को हमें एकजुट होना पड़ेगा. दलितों के साथ कांग्रेस ने हमेशा साथ निभाया है और संगठन ने जब-जब दलितों पर अत्याचार किया है तब-तब हमने प्रदेश से नेताओं की टीम बनाकर भेजने का काम किया है.उन्होंने दलित संवाद के आयोजकों को धन्यवाद करते हुए कहा कि बिहार में सरकार के सहयोगी होने के नाते हम लोग प्रतिबद्ध हैं कि दलितों के स्थिति को मजबूत बनाना है.

    विधानसभा में कांग्रेस दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि दलितों को अवसर प्रदान करने की जरूरत बै इसके बाद समानता स्वतः आने लगेगी.बिहार सरकार के मंत्री मुरारी गौतम ने कहा कि भाजपा ने दलित राष्ट्रपति और आदिवासी राष्ट्रपति के आड़ में देश के मूल संविधान को बदलने का काम किया है इसके लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अनुयायी उन्हें माफ नहीं करेंगे.

   रिसर्च विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी सचिव हर्षवर्धन श्याम ने कहा कि इस देश के निर्माण में गरीबों, दलितों और पिछड़ों का बहुत बड़ा योगदान है इसलिए उनके हक की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है और कांग्रेस उसके लिए प्रतिबद्ध है. दलितों के दर्द और उत्पीड़न को समझने की जरूरत है और इसके लिए दलित वर्ग के युवाओं को आगे आने की जरूरत है. शैक्षणिक संस्थानों में दलित युवाओं की हकमारी पर भी उन्होंने विचार रखें.

   बिहार कांग्रेस रिसर्च विभाग के चेयरमैन व प्रवक्ता और कार्यक्रम के संयोजक आनन्द माधव ने अपने संबोधन में कहा  कि इस बैठक में दलितों के साथ एवं उनके लिये काम कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी संस्थायें, शिक्षक, छात्र नेता, राजनीतिक नेतागण एवं दलित लाभार्थी के द्वारा उचित सुझाव दिए गए जिसको निश्चित तौर पर हमारे नेता नीति निर्माण में इस्तेमाल करेंगे.  

  उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मूल उद्देश्य दलितों के मूल समस्याओं से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को द्विपक्षीय संवाद के माध्यम से अवगत कराना था जिसमें इस कार्यक्रम को शीर्ष नेतृत्व ने इसे गांवों तक ले जाने की बात कही है.

    सिविल सोसायटी के सदस्यों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रबुद्धजनों ने भी संवाद में हिस्सा लेकर अपने सुझाव दिए जिनका अभिनंदन नेताओं द्वारा मंच पर किया गया.कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ मधुबाला ने किया.

    कार्यक्रम में बिहार के प्रभारी भक्तचरण दास, एआईसीसी एस सी एस टी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेश लिलोटिया, बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, रिसर्च विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी सचिव हर्षवर्धन श्याम, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र, डॉ समीर कुमार सिंह, मुख्य सचेतक व एससी एसटी विभाग के प्रदेश चेयरमैन राजेश राम, विधायक मुन्ना तिवारी, विजेंदर चौधरी, आनंद शंकर सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व मंत्री वीणा शाही, पूर्व विधायक डॉ अशोक राम, बंटी चौधरी, लालबाबू लाल, विजेंद्र यादव, पूनम पासवान, ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश मुनन, निर्मल वर्मा, अशोक गगन, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, सौरभ सिन्हा, चुन्नू सिंह, सुमित सन्नी सहित सिविल सोसायटी के लोग एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहें.



आलोक कुमार

डब्ल्यूपीओ का मुख्यालय बिहार से हटाना मोदी सरकार का बिहार विरोधी फैसला

 

पटना.बिहार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने महागठबंधन द्वारा 15 जून को आयोजित की जाने वाली धरना में पूरी ताकत से प्रदेश के सभी जगहों पर भाग लेने का निर्णय लिया है. इसके लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय, सदाकत आश्रम में एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें धरना में सम्मिलित होने का निर्णय लिया गया.इसकी जानकारी स्वयं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने दी.गौरतलब है कि अगले 15 जून को महागठबंधन की ओर से दिल्ली में संघर्षरत महिला पहलवानों के समर्थन में प्रदेश भर में धरना आयोजित करने का प्रस्ताव था जिस पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने आज एक बैठक बुलाई थी जिसमें सम्मिलित होने का निर्णय लिया गया. बैठक में भाग लेने वाले नेताओं में मुख्य रूप से राजेश राठौड़, पूर्व विधायक बंटी चौधरी, निर्मल वर्मा, राज कुमार राजन, लाल बाबू लाल, कपिलदेव प्रसाद यादव, मिन्नत रहमानी, असित नाथ तिवारी, चन्द्र प्रकाश सिंह, संजीव कुमार कर्मवीर सहित अन्य नेता शामिल रहे.

डब्ल्यूपीओ का मुख्यालय बिहार से हटाना मोदी सरकार का बिहार विरोधी फैसला

केंद्र की भाजपा सरकार लगातार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कही. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी में बिहार की हिस्सेदारी हो चाहे केंद्रीय कोटे से मिलने वाली बिजली बिहार की लगातार उपेक्षा हो रही है. केंद्रीय योजनाओं में भी बिहार को पूरी हिस्सेदारी नहीं मिल रही है. बिहार का इतना बड़ा नुकसान करने वाली मोदी सरकार एक बार फिर बिहारियों का रोजगार छीन रही है. भारतीय रेल के अलग-अलग कारखानों के निर्माण और आधुनिकीकरण में बड़ी भूमिका निभाने वाले कारखाना परियोजना संगठन (डब्ल्यूपीओ) का मुख्यालय बिहार से हटा कर बिहारियों का रोजगार छीनने वाली मोदी सरकार को बिहार के लोग कभी माफ नहीं करेंगे. मोदी सरकार के इस फैसले से राज्य को सालाना 50 करोड़ रुपए से अधिक का जीएसटी नुकसान होगा. इससे जीएसटी में राज्य की हिस्सेदारी घटेगी और राजस्व का बड़ा नुकसान होगा. भाजपा ने बिहार को अपना दुश्मन राज्य मान लिया है और बदले की भावना से केंद्र सरकार फैसले ले रही है.ये बिहार के हक़ की लड़ाई है.बिहार कांग्रेस इस मसले पर चुप नहीं बैठने वाली.

आलोक कुमार

केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन और कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण

 बेतिया.केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन और कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के बेतिया में स्थित आवास पर महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया.बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ जनों को भोजन करा के उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

   देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक केंद्र सरकार संचालित है.इस दौरान केंद्र सरकार के द्वारा सेवा व सुशासन के साथ गरीबों का कल्याण करने के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण हो गया.इस अवसर पर शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के बेतिया में स्थित आवास पर महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया.

     इस महाजनसंपर्क अभियान में केंद्रीय जल व जहाज रानी मंत्री शांतनु ठाकुर,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह माननीय सांसद डॉ संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री राणा रणधीर, पूर्व मंत्री जनक चमार , राजेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, दीपेंद्र सर्राफ, आनंद सिह, विजय रंजन ठाकुर, ओबोसी मोर्चा के प्रदेश सचिव श्री संतोष कुमार, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह, राहुल कुमार, प्रमोद शंकर सिंह,  संदीप श्रीवास्तव, रवि  सिंह, मनोज सिंह पार्टी के पदाधिकारी गण एवं सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही.पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ जनों को भोजन करा के उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया.

   मौके पर पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय जल व जहाज रानी मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि देश में इस समय अमृत काल चल रहा है.वर्ष 2047 में जब आजादी का 100 साल पूरा होगा तब यह अमृत काल समाप्त होगा. बेतिया में  केन्द्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने ये बातें कही. भाजपा ने केंद्र सरकार के 9 साल सेवा ,सुशासन, गरीब कल्याण योजनाओ के बताने व जन संवाद करने के लिये यह आयोजन किया. 

    मौके पर उन्होंने आगे पत्रकारो बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा पिछले नौ सालो मे जो कार्य हुआ है उसे बताने हम आये है. महाजनसंपर्क अभियान चलाकर इसे देशवासियों तक पहुंचाया जा रहा है. पिछले वर्षों में एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के लिये जो सेवा दान हुआ है उसके बारे में जन संवाद किया जा रहा है.

      उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा कुल 177 जनउपयोगी योजनाए चलाई जा रही हैं. इसे हम बताने आये है. इसी दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर शुरू हुआ अमृत काल अब वर्ष 2047 में समाप्त होगा जब देश आजादी का 100 वां वर्ष मना रहा होगा. उस समय हम देश को एक बहुत बडा उपहार देने का काम करेंगे


आलोक कुमार

बिहार के 21 लोगों की खोज करने में राज्य सरकार कोई मदद नहीं कर रही है

  ●  राज्य के 21 यात्री अब तक लापता, परिजन नाराज , सरकार से कोई मदद नहीं


● रेल मंत्री का इस्तीफा मांगने वालों ने पीड़ितों के लिए कुछ नहीं किया


पटना . पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बालासोर रेल दुर्घटना के बाद से लापता बिहार के 21 लोगों की खोज करने में राज्य सरकार कोई मदद नहीं कर रही है.

   श्री मोदी ने कहा कि उड़ीसा की रेल दुर्घटना पर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तो खूब हुई, लेकिन बालासोर में बिहार सरकार ने न कोई हेल्प डेस्क बनाया, न अपनों की तलाश में वहाँ पहुँचने वाले बिहार के लोगों के लिए कहीं ठहरने और भोजन करने की व्यवस्था की.

   उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मरे या अब तक लापता लोगों के परिजनों की सहायता तभी अच्छी तरह से होती, जब इसकी मॉनिटरिंग के लिए  सरकार ने किसी वरिष्ठ मंत्री को वहाँ कैंप कराया होता.

 श्री मोदी ने कहा कि लापता लोगों के गरीब परिजन अपने सीमित साधन से बालासोर गए, दर-दर भटके और पैसा खत्म होने पर मायूस होकर लौट आए.
   
   उन्होंने कहा कि किसी शव की पहचान के लिए डीएनए और ब्लड टेस्ट की जरूरत पड़ती है। इसके लिए भी वहां बिहार सरकार ने वहाँ कोई व्यवस्था नहीं की .

 श्री मोदी ने कहा कि राजनीतिक विरोध को परे रख कर जब ममता बनर्जी बालासोर पहुंचीं और बंगाल सरकार की तरफ से राहत कार्यों में 40 बसें लगाई गई, तब नीतीश कुमार बालासोर क्यों नहीं गए?

  उन्होंने कहा कि जो लोग रेल मंत्री का इस्तीफा मांग रहे थे, उन्होंने पीड़ित परिवारों की क्या मदद की?

आलोक कुमार

  पटना.अभी तक ईसाई समुदाय समझते हैं कि एक धार्मिक  परिवार से केवल भाई और बहन ही धर्म समाज में जा सकते है.जहां भाई फादर और बहन सिस्टर बन सकते हैं.जैसे कुर्जी क्रिश्चियन कॉलोनी के रहवासी व कुर्जी पल्ली के सदस्य जोसेफ फ्रांसिस के पुत्र ब्रदर क्लारेंस जोसेफ और पुत्री  सिस्टर रेश्मी जोसेफ धर्म समाज में सेवारत हैं.

     वहीं मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के मरफा पल्ली में रहने वाले फादर रेमंड केरोबिन और उनकी बहन सेक्रेड हार्ट की सिस्टर हैं.बक्सर धर्मप्रांत के फादर प्रेम प्रकाश और उनके अनुज फादर ज्ञान प्रकाश धर्म समाज हैं.हालांकि जेसुइट में देखा जा सकता है कि एक ही परिवार के दो भाई स्व.फादर केरोबिन साह और फादर रेमी साह, स्व.फादर जैकब साम्पिकल और फादर जोसेफ साम्पिकल,  स्व.फादर एडमंड रिवेरो और स्व.फादर सिरिल रिवेरो आदि भाई धर्म समाज में थे.        
   गोवा दमन महाधर्मप्रांत के कैमूरलिम सालसेटे पल्ली में जोवाकिम मस्कारेन्हास और मारिया जोवाकिना बैरेटो रहते हैं.दोनों के तीन पुत्र और एक पुत्री है.इस आदर्श धार्मिक परिवार में सेबस्टियाओ मस्कारेन्हास और थिओडोर मैस्करेनहास धर्म समाज में चले गए है.बहन मारिया डायस और भाई आल्बर्ट मस्कारेन्हास घर पर हैं.
       फादर सेबस्टियाओ मस्कारेन्हास का जन्म 29 जुलाई, 1959 को  गोवा महाधर्मप्रांत के कैमूरलिम में हुआ था.सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर (पिलर फादर्स) के मिशनरियों के पूर्व सुपीरियर जनरल थे.उनका पुरोहिताभिषेक 6 मई 1984 को हुआ है.बिशप अभिषेक 18 फरवरी 2023 में हुआ. संत पिता फ्रांसिस ने 31 दिसंबर, 2022 बिशप मनोनीत करने की घोषणा की कि 63 वर्षीय फादर सेबास्टियाओ मैस्करेनहास, बड़ौदा के नए बिशप होंगे.
      दूसरे भाई धर्माध्यक्ष थिओडोर मैस्करेनहास का जन्म 9 नवंबर, 1960 को गोवा महाधर्मप्रांत के कैमूरलिम में हुआ था. उन्हें 24 अप्रैल, 1988 को पुरोहित नियुक्त किया गया था. उनके समन्वय के बाद, उन्होंने 1993 तक उत्तर भारत में पंजाब में सेवा की.1994 से 2001 तक, वह पोंटिफिकल बाइबल इंस्टीट्यूट में लाइसेंस और डॉक्टरेट हासिल करने के लिए रोम में थे. वह 1998 से 2004 तक रोम में पिलर सोसाइटी के कार्यों के समन्वयक थे. 2005 में, उन्हें यूरोप में सेंट फ्रांसिस जेवियर के मिशनरियों की सोसायटी के लिए श्रेष्ठ प्रतिनिधि बनाया गया था और 2006 में पोंटिफिकल के एक अधिकारी संस्कृति परिषद.उन्हें 53 साल की उम्र में 9 जुलाई 2014 को रांची का सहायक बिशप नियुक्त किया गया था और 3 अगस्त 2014 को बिशप नियुक्त किया गया था। वह मार्च 2016 से जून 2019 तक सीबीसीआई के महासचिव थे। वह 35 साल से पुजारी हैं और 9 साल के लिए बिशप.थिओडोर मैकरेनहास, रांची के सहायक बिशप और डाल्टनगंज के अपोस्टोलिक प्रशासक हैं.

आलोक कुमार



बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा की गई

 गया. बाल विकास परियोजना, गुरारू में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मिलेट कार्यशाला का उद्घाटन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, गया एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, गुरारू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. जिसमें सभी कर्मी उपस्थित थे.

    इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं पोषण ट्रैक्टर में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिका ,डाटा ऑपरेटर एवं प्रखंड समन्वयक को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा की गई.

   जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा पीएमएमवीवाई योजना में सरकार द्वारा किए गए परिवर्तन के बारे में बताया गया. साथ ही पोषण ट्रैकर ऐप पर सभी एंट्री शतप्रतिशत करने के लिए निर्देशित किया गया. राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना जिसका मुख्य उद्देश्य कन्या जन्म को प्रोत्साहित करना एवं उनके बेहतर विकास को प्रेरित करना है उसके लाभुकों को शत-प्रतिशत लाभ देने के लिए निर्देश दिया गया.

   वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है,  अतः मोटे अनाज के प्रयोग को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किए जाने के लिए भी उपस्थित समुदाय को प्रेरित किया गया.इस अवसर पर जिला समन्वयक सबा सुल्ताना भी मौजूद रही.


आलोक कुमार

ओम साई अल्ट्रासाउंड का बोर्ड लगा हुआ था



गया.अनुमंडल पदाधिकारी, सदर गया श्री राजेश कुमार द्वारा दिनांक 07.06.2023 को वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत नारायण अल्ट्रासाउंड की जांच की गयी एवं फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत गौतम अल्ट्रासाउंड, भारत अल्ट्रासाउंड, सौरभ अल्ट्रासाउंड, पल्लवी अल्ट्रासाउंड एवं ओम साई अल्ट्रासाउंड तथा बालाजी अल्ट्रासाउंड की जांच की गयी.

     जांच के क्रम में सौरभ एवं पल्लवी अल्ट्रासाउंड बंद पाया गया. जांच के समय ओम साई अल्ट्रासाउंड का बोर्ड लगा हुआ था, परन्तु उसके स्थान पर बालाजी अल्ट्रासाउंड का संचालन किया जा रहा था.

        बालाजी अल्ट्रासाउंड के जॉच के क्रम में पाए गए अनियमितता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गयी.


आलोक कुमार

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...