प्रभु का मार्ग तैयार करो को आदर्श वाक्य चुना था कार्डिनल तेलेस्फोर टोप्पो

एशिया के प्रथम आदिवासी कार्डिनल तेलेस्फोर प्लासीडस टोप्पो का निधन


कार्डिनल तेलेस्फोर प्लासीडसटोप्पो (84) रांची, झारखंड के एमेरिटस आर्चबिशप का बुधवार 4 अक्टूबर 2023 को अपराह्न 3.45 बजे कॉन्स्टेंट लिवेन्स अस्पताल, मांडर, रांची में निधन हो गया. उम्र बढ़ने से संबंधित बीमारियों के कारण वह पिछले कुछ महीनों से इसी अस्पताल में बिस्तर पर थे. अंत्येष्टि विवरण की प्रतीक्षा है.वह दुमका के बिशप (1978-1984) और रांची के आर्च बिशप (1985-2018) थे. वह दो कार्यकाल (2001-2004 और 2011-2013) सीसीबीआई के अध्यक्ष रहे. वह सीबीसीआई (2004-2008) के अध्यक्ष भी थे.

रांची. गुमला के चैनपुर के सुदूरवर्ती झाड़गांव गुमला में हुआ था एशिया के प्रथम आदिवासी कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का जन्म.उनका जन्म 15 अक्टूबर 1939 को हुआ था.वे पहले आदिवासी थे जो पुरोहित बने, बिशप बने,आर्च बिशप बने और कार्डिनल बने.आज यह इतिहास बन गया.उनका बुधवार को मांडर स्थित लिवंस हॉस्पिटल में निधन हो गया.वे 84 वर्ष के थे.

रांची महाधर्मप्रांत के बिशप तेलेस्फोर पी टोप्पो का बुधवार को मांडर स्थित लिवंस हॉस्पिटल में निधन हो गया. कार्डिनल का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि कार्डिनल की हृदय गति कम होने लगी थी. और लगभग शून्य तक पहुंच गई थी. आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनके निधन से मसीही समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है.

वह काफी समय से बीमार थे, 4 अक्टूबर, 2023 को दोपहर 3: 45 बजे मांडर स्थित लिवंस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. वह 84 वर्ष के थे.रांची महाधर्मप्रांत के सहायक बिशप थेओदोर मैस्करेनहास ने कहा कि छोटानागपुर चर्च के विकास में उनके अपार योगदान के लिए रांची आर्चडायसिस, धार्मिक और मंडली हमेशा उनका आभारी रहेगा. उन्होंने बिशप की देखभाल करने वाले अस्पताल के कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया है.

21 अक्टूबर 2003 को संत पिता के धर्माध्यक्ष तेलेस्फोर पी. टोप्पो को कॉलेज ऑफ कार्डिनल में शामिल किया गया. कैथोलिक कलिसिया के ऐसे सम्मानीय पद से नवाजे जाने वाले वे प्रथम एवं पूरी एशिया के पहले आदिवासी बिशप थे. जनवरी 2004 में दो साल के लिए कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीसीबीआई) के अध्यक्ष चुने गए.

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का जन्म 15 अक्टूबर 1939 में गुमला के चैनपुर के सुदूरवर्ती झाड़गांव गुमला में हुआ था. उनके पिता एंब्रोस टोप्पो व माता सोफिया खलखो थी. वह 10 भाई-बहन थे. कार्डिनल पी टोप्पो भाई-बहनों में आठवें नंबर पर थे.

बेल्जियम के पुरोहित के जीवन से प्रेरित होकर उन्होंने संत अल्बर्ट सेमिनरी में दाखिला लिया. संत जेवियर कॉलेज रांची से अंग्रेजी में स्नातक की डिग्री हासिल की. रांची यूनिवर्सिटी से इतिहास में एमए की पढ़ाई पूरी की. दर्शनशास्त्र की पढ़ाई संत अल्बर्ट कॉलेज रांची में जारी रखा. दर्शनशास्त्र की पढ़ाई करने के लिए उन्हें पोनटिफिकल अर्बन यूनिवर्सिटी रोम भेजा गया.

8 मई 1969 को बिशप फ्रांसिसकुस के द्वारा स्विट्जरलैंड  के बसेल में एक पुरोहित अभिषेक किये गए. वे एक युवा पुऱोहित के रूप में भारत वापस लौटे और संत जोसेफ स्कूल तोरपा में पढ़ाने के लिए नियुक्त हुये. इसके साथ ही विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य बने.

सन 1976 में लीवनंस बुलाहट केंद्र तोरपा की स्थापना की और वे पहले अन्वेषक एवं निर्देशक बने. इसके बाद महाधर्माध्यक्ष पीयुष केरकेट्टा एसजे आर्चबिशप हाउस रांची के सेक्रेटरी बनाये गये.


8 जून 1978 को कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को दुमका के बिशप के रूप में नियुक्त किया गया और उन्होंने प्रभु का मार्ग तैयार करो को आदर्श वाक्य चुना.

आलोक कुमार

विधानमंडल के 9 दलों की बैठक हुई

 मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पर चर्चा के लिये विधानमंडल के 9 दलों की हुई बैठक

पटना.मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद‘ में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पर चर्चा के लिये विधानमंडल के 9 दलों की बैठक हुई.

में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेन्दर ने बिहार जाति आधारित गणना 2022 की रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण दिया. इस दौरान उन्होंने सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने जाति आधारित गणना के लिए कर्मी का पदसोपान, जाति आधारित गणना के चरण, हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध, जैन आदि अन्य धर्म के लोगों की विवरणी, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनूसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अनारक्षित की कोटिवार संक्षिप्त विवरणी जाति आधारित गणना प्रपत्र उल्लेखित शैक्षणिक योग्यता, आवसीय स्थिति, धर्म, अस्थायी प्रवासीय स्थिति, वैवाहिक स्थिति, आयु, लिंग, जाति का नाम एवं कोड, परिवार के सदस्यों के नाम, परिवार के प्रधान के साथ संबंध, कृषि भूमि, मोटर यान, आवासीय भूमि, कार्यकलाप, पति / पिता का नाम, सभी स्त्रोतों से मासिक आय सहित कुल 17 प्रश्नों की विवरणी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

    बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता हम विधायक दल श्री जीतन राम मांझी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री हरी साहनी, कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री शकील अहमद खान, ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, वित, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ए०आई०एम०आई०एम० के विधायक दल के नेता श्री अख्तरुल ईमान, भाकपा माले के विधायक दल के नेता महबूब आलम, सी०पी०आई० विधायक श्री सूर्यकांत पासवान, सी0पी0आई0 (एम०) विधायक श्री अजय कुमार समेत 9 दलों के नेता मौजूद रहे.

   बैठक में सभी दलों के नेताओं ने कराये गये जाति आधारित गणना कराये की रिपोर्ट पर अपनी-अपनी राय एवं सुझाव दिये. सभी दलों के नेताओं ने जाति आधारित गणना कराये जाने को लेकर मुख्यमंत्री की सराहना की. बैठक के पश्चात् सभी दलों के नेताओं ने मीडिया के सामने तस्वीर खिंचवाई और जाति आधारित गणना को लेकर खुशी व्यक्त की.

    बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 से हम जाति आधारित गणना करने के लिये प्रयासरत थे. हम चाहते थे कि 2021 की जनगणना जो हर दस वर्ष में होती जातीय आधार पर हो. 18 फरवरी 2019 को बिहार विधानसभा एवं बिहार विधान परिषद द्वारा जनगणना जातीय आधार पर कराने के लिए केन्द्र से सिफारिश करने की संकल्प को सर्वसम्मति से पारित किया गया. 27 फरवरी 2020 को बिहार विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से केन्द्र सरकार से जनगणना 2021 जातीय आधार पर कराने के अनुरोध का प्रस्ताव पारित किया गया. 23 अगस्त 2021 को सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ हमने प्रधानमंत्री से मिलकर जाति आधारित गणना कराने का अनुरोध किया था. केन्द्र सरकार द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गयी. फिर हमने निर्णय लिया कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना करावेगी.

  गत 1 जून 2022 को विधानमंडल के सभी 9 दलों की बैठक बुलायी गयी जिसमें सभी दलों के नेताओं ने जाति आधारित गणना पर अपनी सहमति दी. 2 जून 2021 को मंत्रिपरिषद द्वारा इसे पारित किया गया.जाति आधारित गणना दो चरणों में कराया गया. प्रथम चरण 7 जनवरी से 21 जनवरी 2023 के दौरान सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया. इसके पश्चात द्वितीय चरण का पूरा सर्वे 15 अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 तक पूर्ण करना था लेकिन कई प्रकार की समस्याएं आईं. अंततः सर्वेक्षण का कार्य 5 अगस्त 2023 को पूर्ण कर लिया गया. उसके बाद संपूर्ण आंकड़े संग्रहित किये गये. जाति आधारित गणना का काम पूर्ण होने के बाद बापू के जन्मदिन के शुभ अवसर 2 अक्टूबर को आंकड़ों को जारी किया गया.

     मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति आधारित गणना के पीछे मेरी धारणा बहुत पहले से रही है। वर्ष 1990 में पूर्व राष्ट्रपति महामहिम ज्ञानी जैल सिंह जी ने मुझे जातीय आधारित जनगणना की आवश्यकता को समझाया था. मैं श्रद्धेय मधु लिमये जी और तत्कालीन वित्त मंत्री मधु दंडवते जी से मिला था. उसके उपरांत मैं तत्कालीन प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जी से मिला था और इस पर चर्चा की थी परंतु उस समय जनगणना पहले ही शुरू हो चुकी थी. इस कारण उसमें कोई बदलाव नहीं हो सका.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति आधारित गणना की रिपोर्ट में सभी वर्गों की डिटेल जानकारी दी गयी है. पूरे तौर पर ठीक ढ़ंग से सर्वे किया गया है. हर जाति की जानकारी दी गयी है. हर परिवार की आर्थिक, शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली गयी है. अब जाति आधारित गणना की रिपोर्ट आने के बाद सभी दलों की राय से हम लोग राज्य के हित में इस पर काम करेंगे. राज्य के सभी लोगों के उत्थान के लिये इस पर आगे विचार विमर्श कार्य किया जायेगा. हमलोगों का मकसद है लोगों को आगे बढ़ाने का, जो पीछे है, उपेक्षित है, उसकी उपेक्षा न हो.सब आगे बढ़ें. इन सब चीजों को ही ध्यान में रखकर काम किया जायेगा. हमलोगों का मकसद है सभी का विकास करना, उन्हें आगे बढ़ाना है. राज्य के हित में सबकी सहमति से कार्य करेंगे.

    बैठक में कृषि मंत्री श्री कुमार सर्वजीत, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सुहैल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे.


आलोक कुमार

जंक्शन चेम्बर तथा नाली आउटलेट का निर्माण पूरा करने का निर्देश


नालंदा।आज उप विकास आयुक्त श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के अन्तर्गत लक्षित ग्राम पंचायतों‌ में लक्ष्य के अनुसार सामुदायिक सोख्ता गड्ढा, जंक्शन चेम्बर तथा नाली आउटलेट का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया गया।

   उपरोक्त परिसम्पतियों का मानक अनुसार निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत व्यय की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण स्थल का अंचल कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।

      स्वच्छता शुल्क संग्रहण के लिए ग्राम पंचायतों  में   जागरूकता कार्यक्रम संचालन का निर्देश दिया गया। संग्रहित राशि को ग्राम पंचायत के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन वाले बैंक में जमा कराने का निर्देश दिया गया। बैंक में जमा किया गया स्वच्छता शुल्क के पावती को  ग्राम पंचायत के लेखा पंजी में संधारित करने का निर्देश दिया गया। संग्रहित राशि का अंकेक्षण पंचायत के लेखपाल से कराने का निर्देश दिया गया।

   इस बैठक में सहायक परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार  प्रखण्ड समन्वयक उपस्थित रहे।


आलोक कुमार
 

सिस्टर लॉरिन सी का निधन

पटना.पटना सिटी में चर्च ऑफ़ दी विसिटेशन ऑफ़ ब्लेस्सेड विर्जिन मेरी है.इसे कैथोलिक चर्च,पादरी-की-हवेली भी कहा जाता है.पटना सिटी पल्ली में होली क्रॉस कॉन्वेंट,त्रिपोलिया है.इसके द्वारा त्रिपोलिया सोशल सर्विस हॉस्पिटल संचालित है.इसका होली क्रॉस कॉन्वेंट, आशा सदन, बालूपर पर भी है.इसी का होली क्रॉस (एससीएससी) (प्रोविंशिलेट),फेयरफील्ड कॉलोनी,दीघा में भी है.

 गत पांच दिनों में होली क्रॉस कॉन्वेंट की तीन सिस्टरों का निधन हो गया है.28 सितंबर को फेयरफील्ड कॉलोनी में होली क्रॉस कॉन्वेंट के प्रोविंशियल हाउस में रहने वाली सिस्टर शोभा अट्टुपुरम का रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल में निधन हो गया.वे 69 साल की थी.केरल की रहने वाली थी.29 सितंबर को सिस्टर अलोसिया एडयाडिल का निधन हो गया. आशा सदन, बालूपर, पटना अंतिम सांस ली.वह 90 साल की थीं.ये भी केरल की रहने वाली थी.आज 2 अक्टूबर को होली क्रॉस कॉन्वेंट, आशा सदन, बालूपर में रहने वाली सिस्टर लॉरिन सी का निधन हो गया.रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली.वे 65 साल की थी.

 नॉर्थ-ईस्ट प्रांत की प्रांतीय सुपीरियर सिस्टर पुष्पिता चथमलिल ने कहा कि अंतिम संस्कार का मिस्सा बुधवार, 04 अक्टूबर 2023 को अपराह्न 03ः00 बजे होली क्रॉस कॉन्वेंट, आशा सदन, बालूपर में आयोजित किया जाएगा. उनके पार्थिव शरीर को होली क्रॉस सिस्टर्स कब्रिस्तान, क्वीन ऑफ द एपोस्टल्स चर्च, कुर्जी, पटना में किया जाएगा. तमिलनाडु की रहने वाली थी. उनका 19 नवंबर 1958 को अज़चिकल, तमिलनाडु में जन्म हुआ था. धार्मिक संस्था में 38 साल सेवा की है.


आलोक कुमार 

गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना के आंकड़े प्रकाशित

 






पटना.आज गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना के आंकड़े प्रकाशित  कर दिए गए हैं.जाति आधारित गणना के कार्य में लगी हुई पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई !

 जाति आधारित गणना के लिए सर्वसम्मति से विधानमंडल में प्रस्ताव  पारित किया गया था. बिहार विधानसभा के  सभी 9 दलों की सहमति से निर्णय लिया गया था कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना कराई गई एवं दिनांक 02-06-2022 को मंत्रिपरिषद से इसकी स्वीकृति दी गई थी. इसके आधार पर राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना कराई है. जाति आधारित गणना से न सिर्फ जातियों के बारे में पता चला है बल्कि सभी की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी मिली है. इसी के आधार पर सभी वर्गों के विकास एवं उत्थान के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.                                                                                                              

   बिहार में  कराई गई जाति आधारित गणना को लेकर शीघ्र ही बिहार विधानसभा के उन्हीं 9 दलों की बैठक बुलाई जाएगी तथा जाति आधारित गणना के परिणामों से उन्हें अवगत कराया जाएगा.


आलोक कुमार

नौबतपुर में नारी शक्ति समागम आयोजित किया गया


पटना.आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है. कृतज्ञ राष्ट्र दोनों महानुभावों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.इस अवसर पर एकता परिषद बिहार ने पटना जिले के नौबतपुर में नारी शक्ति समागम आयोजित किया गया.

       मौके पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती के अवसर पर नमन करते हुए महिला अधिकार एवं महिला सशक्तिकरण के लिए दो अभियानों पर  बल दिया गया.पहले  अभियान में हर परिवार की महिला मुखिया को मासिक ₹3000 की आर्थिक सहायता की मांग की गई और दूसरे अभियान में हर आवासीय भूमिहीन परिवार को आवास भूमि अधिकार कानून के तहत आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई. 

यह भी चर्चा की गई कि आजादी के 77 साल बीत जाने के बाद भी महिलाओं को आर्थिक अधिकारों से वंचित रखा गया है कई क्षेत्रों में बिहार की महिलाएं आज भी आर्थिक तौर पर सशक्त नहीं हो पा रही हैं. खासकर वह महिला जो चूल्हा चौका से जुड़ी हुई है. ऐसे में यदि उन्हें हर महीने ₹3000 कर्नाटक सरकार की तरह दिया जाए तो कुछ हद तक जो मानसिक तनाव और पीड़ा है उसे महिलाओं को मुक्ति मिलेगी साथ ही साथ महिलाओं को भूमि अधिकार देने से उनके आत्म सम्मान और सशक्तिकरण को बल मिलेगा.

        इस अवसर पर महिलाओं ने सरकार से हाथ उठाकर इन मांगों का समर्थन किया और इसके लिए आगे संघर्ष का ऐलान किया.गांधी जी ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर जीने वाले समुदायों के हक अधिकार की बात किया है.      

एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रदीप प्रियदर्शी ने कहा कि गांधी जी के जयंती के अवसर पर पूरी दुनिया में आज अहिंसा दिवस मनाया जा रहा है हम यह भी मानते हैं कि ग्रामीण कामगार महिलाएं ज्यादातर हिंसा का शिकार आज भी हो रही है चाहे वह घर हो या खेत. ऐसे में उन्हें यदि हम भूमि अधिकार एवं आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं तो वह पूरे सम्मान के साथ जीने के हकदार होंगे और देश के विकास में अपनी पूरी भागीदारी को निभा सकेंगे.

        इस अवसर पर एकता महिला मंच की मंजुला  बहन सिंधु सिन्हा पुष्पा जी शिव ठाकुर नरेश मांझी राम विनोद प्रसाद इत्यादि ने अपने विचार रखें और इन मांगों को लोग लेकर संघर्ष का आह्वान किया.

आलोक कुमार


सभी क्षेत्रों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण को अविलंब लागू हो

* बिहार ओबीसी कांग्रेस ने सदाकत आश्रम में एक दिवसीय मौन धारण सत्याग्रह किया

पटना.पूज्य बापू महात्मा गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर सदाकत आश्रम पटना में बिहार कांग्रेस की पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग द्वारा एक दिवसीय मौन सत्याग्रह किया गया.यह मौन व्रत सभी क्षेत्रों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण को अविलंब लागू करने को लेकर था.

   इस मौन व्रत सत्याग्रह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, सीएलपी लीडर शकील अहमद खान,किशनगंज विधायक इजहारूल हक ,कांग्रेस ओबीसी के बिहार प्रभारी अरुण कुमार यादव जी अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए. मौन सत्याग्रह के बाद बिहार प्रभारी ने कहा कि मोदी सरकार आरक्षण के नाम पर महिलाओं को धोखा दे रही है.

   मौन सत्याग्रह बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा एवं अति पिछड़ा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चंदन जी के नेतृत्व में हुआ. मौन व्रत में बिहार ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी डॉ गौतम कुमार, पटना नगर अध्यक्ष शशि यादव, कांग्रेस ओबीसी यूपी प्रभारी मुद्रिका यादव,  ओबीसी महासचिव किशोर कुमार, मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार, मीडिया कोऑर्डिनेटर बी के रंजन प्रदेश महासचिव  राकेश यादव, प्रदेश महासचिव उमेश प्रसाद, मिथिलेश शर्मा मधुकर,राकेश कुमार निकम्मा,आत्म चरण राय, समेत प्रदेश के पदाधिकारियों ने भाग लिया.


आलोक कुमार

 

India : अब नाराज फूफा का शगूफा छोड़ा गया

  अब नाराज फूफा का शगूफा छोड़ा गया है, बेरोजगारी, लाचारी और महंगाई ताक पर रख दी गई पटना। चुनावी मौसम आते ही राजनीति का माहौल बदलने लगता है।...