जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि जिले भर के विभिन्न प्रखंडों से 1818 आवेदन प्राप्त हुए हैं.मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण रोजगार योजना अंतर्गत
आलोक कुमार
आलोक कुमार हूं। ग्रामीण प्रबंधन एवं कल्याण प्रशासन में डिप्लोमाधारी हूं। कई दशकों से पत्रकारिता में जुड़ा हूं। मैं समाज के किनारे रह गये लोगों के बारे में लिखता और पढ़ता हूं। इसमें आप लोग मेरी मदद कर सकते हैं। https://adsense.google.com/adsense/u/0/pub-4394035046473735/myads/sites/preview?url=chingariprimenews.blogspot.com chingariprimenews.com
जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि जिले भर के विभिन्न प्रखंडों से 1818 आवेदन प्राप्त हुए हैं.मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण रोजगार योजना अंतर्गत
आलोक कुमार
अवैध रूप से आदतन शराब का कारोबार करने वाले एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 14 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जिला दंडाधिकारी द्वारा सीसीए के तहत कार्रवाई.एक को किया गया जिला बदर एवं अन्य को देनी होगी थाने में नियमित हाजरी
लहेरी थाना क्षेत्र के आलमगंज निवासी रोहित कुमार के विरुद्ध भा०द०वि० की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत लहेरी थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज हैं. विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त हैं. इनके कृत्य से सामजिक सौहार्द के भंग होने की संभावना है.पारित आदेश के आलोक में रोहित कुमार को तीन महीने के लिए जिला बदर करते हुए अपनी उपस्थिति प्रतिदिन चौक थाना,पटना सिटी में दर्ज करानी होगी.इस अवधि में थाना क्षेत्र से किसी कारणवश बाहर जाने की आवश्यकता होने पर संबंधित थानाध्यक्ष से अनुमति प्राप्त कर ही थाना क्षेत्र से बाहर जाएंगे.
बिंद थाना क्षेत्र के बिंद निवासी मनोहर चैधरी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत बिंद थाना में दो अलग अलग कांड दर्ज है.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में मनोहर चौधरी को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सारे थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी. थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर निवासी चुन्नू सपेरा के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत बिहार थाना में पांच अलग-अलग कांड दर्ज हैं.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में चुन्नू सपेरा को अगले तीन माह तक प्रतिदिन सोहसराय थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
बिंद थाना क्षेत्र के बिंद निवासी योगेंद्र चौधरी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत बिंद थाना में तीन अलग अलग कांड दर्ज है. अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में योगेंद्र चैधरी को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को सारे थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
हरनौत(गोकुलपुर)थाना क्षेत्र के मीराचक निवासी गुलजारी चैधरी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत हरनौत(गोकुलपुर) थाना में दो अलग अलग कांड दर्ज है.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में गुलजारी चैधरी को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को हरनौत थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी. थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी निवासी अमित कुमार गुप्ता के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सोहसराय थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज हैं.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में अमित कुमार गुप्ता को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को बिहार थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
एकंगरसराय थाना क्षेत्र के एकंगरसराय-इसलामपुर रोड निवासी कारा उर्फ अर्जुन कुमार के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा भा०द०वि० की विभिन्न धाराओं के तहत एकंगरसराय थाना में तीन अलग-अलग कांड दर्ज हैं.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में कारा उर्फ अर्जुन कुमार को अगले तीन माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को इसलामपुर थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
तेलमर थाना क्षेत्र के सोराडीह निवासी विश्वजीत महतो के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा भा०द०वि० की विभिन्न धाराओं के तहत तेलमर थाना में चार अलग-अलग कांड दर्ज हैं.विभिन्न आपराधिक घटनाओं के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी आपराधिक कार्य में संलिप्त हैं.पारित आदेश के आलोक में विश्वजीत महतो को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को एकंगरसराय थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी. थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
बिंद थाना क्षेत्र के बिंद निवासी मुन्ना चैधरी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत बिंद थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज हैं. अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में मुन्ना चौधरी को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सारे थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
हरनौत(गोकुलपुर) थाना क्षेत्र के चैरिया निवासी कौशल्या देवी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत (हरनौत)गोकुलपुर थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज हैं.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुकी है तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रही है.पारित आदेश के आलोक में कौशल्या देवी को अगले एक माह तक प्रत्येक दो सप्ताह में एक दिन गोकुलपुर थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
हरनौत(गोकुलपुर) थाना क्षेत्र के मीराचक निवासी संजय चौधरी उर्फ रुखिया के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत गोकुलपुर थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज हैं.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में संजय चैधरी को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चेरो थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर निवासी बब्लू सपेरा के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत बिहार थाना में तीन अलग-अलग कांड दर्ज हैं.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में बब्लू सपेरा को अगले तीन माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को लहेरी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर निवासी संतोष नट के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत बिहार थाना में पाँच अलग-अलग कांड दर्ज हैं. अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में संतोष नट को अगले तीन माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को लहेरी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
इस्लामपुर थाना क्षेत्र के नौरंगा निवासी गोलू कुमार के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत इस्लामपुर थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज हैं. अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में गोलू कुमार को अगले तीन माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को एकंगरसराय थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
सभी व्यक्तियों के विरुद्ध अगले निर्धारित अवधि तक के लिए यह आदेश लागू रहेगा. जिसके पश्चात उनके क्रियाकलाप एवं गतिविधि की पुनः समीक्षा की जाएगी. समीक्षा उपरांत अगर शराब के बिक्री करने या अन्य संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाए जाते हैं तो जिला बदर करने की कार्रवाई की जाएगी.
कमल कांत पटेल ने नालंदा के जिलाधिकारी को आवेदन पत्र लिखकर शराब माफियाओं का नाम उल्लेख किया है.उसने कहा है कि सर मेरा भी दिये हुए आवेदन पर कार्रवाई कर दीजिए तो गाँव के सभी लोगों का भलाई होगा.
आलोक कुमार
■ ’जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित करने के उपरांत अपने हाथों से बच्चों को दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुरआत’
■ ’लगभग 590645 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक ’
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के प्रत्येक दल के द्वारा प्रतिदिन पल्स पोलियो की दवा उपलब्ध करायी जाएगी. पल्स पोलियो चक्र की अवधि 19 जून से 23 जून 2022 है.उन्होंने कहा कि प्रतिदिन संध्या में सभी प्रखंडो में संध्या ब्रीफिंग जरूर करेंगे एवं प्रतिदिन जिला मुख्यालय में अपनी रिपोर्ट अनिवार्य रूप से भेजें. जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि एक भी बच्चा छूटे नहीं.कोई मां रूठे नहीं और कोई बच्चा छूटे नहीं.सीतामढ़ी के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक देना सुनिश्चित करेंगे.साथ ही जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस बार पोलियो टीम द्वारा कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान कर प्रचार-प्रसार करेंगे एवं जो लोग कोरोना टीकाकरण से वंचित हैं उनका सर्वे कर हर घर दस्तक अभियान के तहत कोरोना का टीका लगाना सुनिश्चित करें.
उक्त कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार लाल, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ ए के झा, डीएमओ डॉ आर के यादव, डीपीएम हेल्थ आशित रंजन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर धनंजय कुमार, एस एम ओ डब्ल्यूएचओ डॉक्टर नरेंद्र, एसएमसी श्री नवीन श्रीवास्तव यूनिसेफ, एनएम आदि आदि मौजूद थे.
आलोक कुमार
सहरसा: इस जिले के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने विकास भवन के सभागार में बाढ़ पूर्व तैयारियों के संदर्भ में समीक्षात्मक बैठक की.बैठक में अपर समाहर्ता, विनय कुमार मंडल, सिविल सर्जन किशोर कुमार, सदर एवं सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, तकनीकी विभागों यथा बाढ़ प्रमंडल/ग्रामीण कार्य विभाग/पथ निर्माण/पीएचईडी/सिचाई/नलकूप/बुडको/पुल निर्माण आदि के कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी तथा जिले के बाढ़ प्रभावित प्रखंडों सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, नौहट्टा, सलखुआ के बाढ़ प्रभावित पंचायतों के मुखिया भी बैठक में उपस्थित थे.
आलोक कुमार
इधर अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन और कुछ संगठनों द्वारा 20 जून को भारत बंद (Bharat Bandh) के आह्वान किया गया है. केंद्र सरकार ने जिस दिन से इस योजना की घोषणा की, उसके दूसरे दिन से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया. सबसे पहले विरोध का स्वर बिहार से शुरू हुआ, फिर देखते-देखते देश कई राज्यों में प्रदर्शनकारी सकड़ पर उतर गये.
सोमवार को भारत बंद के मद्दे नजर कई राज्यों में सुरक्षा के कारण स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि कुछ संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के मद्देनजर, झारखंड में सभी स्कूल 20 जून को बंद रहेंगे. उन्होंने आगे बताया एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है. इसी तरह बिहार में भी स्कूल बंद कर दिया गये हैं. मालूम हो कि 20 जून से गर्मी छुट्टी के बाद स्कूल खुलने थे, लेकिन जिस तरह से हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें आ रही हैं, उसके मद्दे नजर स्कूल को बंद करने का निर्णय लिया गया.
बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इनमें 15 जिले वे हैं जहां पहले से ही इंटरनेट बंद है. इनमें कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मोतिहारी, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली और सारण शामिल है. यहां इंटरनेट पर प्रतिबंध को 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा गया, मधुबनी, जहानाबाद, खगड़िया और शेखपुरा जिलों में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया है.
बिहार पुलिस के मुताबिक, बिहार में आज कोई घटना नहीं हुई. 16 से 18 जून तक सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 145 प्राथमिकी दर्ज की गई है और 804 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौजूदा हालात को देखते हुए 17 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं.
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने केंद्र की नई 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी दलों जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने के लिए आलोचना की.उन्होंने कहा कि अग्निपथ पर आंदोलन होना चाहिए, हिंसा और तोड़फोड़ नहीं। बिहार की जदयू और भाजपा के आपसी तनातनी का खामियाजा भुगत रही है. बिहार जल रहा है और दोनों दल के नेता मामले को सुलझाने के बजाय एकदूसरे पर छींटाकशी और आरोप-प्रत्यारोप में व्यस्त हैं.
आलोक कुमार
“ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...