🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना



सुपौलः इस जिले के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार पटना के अधीन बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय  निगम, बिहार पटना के द्वारा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 का काउंसलिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के बहुमुखी विकास के प्रति कृत संकल्पित है. इसी आलोक में राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के बहुमुखी विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं.बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड और बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अंतर्गत निबंधित औकाफ की संपत्ति के विकास के लिए बिहार राज्य वक्फ विकास योजना शुरू की गई है.इस योजना के तहत इन बोर्डों से निबंधित औकाफ के विकास के लिए विभिन्न जन उपयोगी संरचनाएं यथा बहुउद्देशीय भवन, मुसाफिर खाना, विवाह भवन, वक्फ कार्यालय, मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण एवं रख-रखाव से संबंधित कार्य किये जायेंगे.इस योजना के तहत वर्तमान में पटना में अंजुमन इस्लामिया हॉल के भवन के निर्माण के लिए 41 करोड़ 40 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है. इसमें जी प्लस 6 बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जा रहा है.पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, किशनगंज एवं दरभंगा जिले के अतिरिक्त 6 अन्य वक्फ स्टेट में 63 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से बहुउद्देशीय भवनों का निर्माण किया जा रहा है.

आलोक कुमार














कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Jharkhand : निष्पक्ष जांच, पीड़ित के उपचार और संस्थानों की सुरक्षा पर जोर

  फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमला: पुलिस की कार्रवाई से उम्मीद, अब न्याय और सुरक्षा की बारी  खूंटी में आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रधा...