साक्षात्कार शिविर 20 जून से 30 जून तक कार्यरत रहेगा


मोतिहारी.आज दिनांक 20 जून को जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ,पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना वित्तीय वर्ष 20-21 एवं 21-22 साक्षात्कार शिविर का उद्घाटन फीता काटकर किया गया.यह साक्षात्कार शिविर 20 जून 2022  से 30 जून 2022 तक कार्यरत रहेगा.

जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि जिले भर के विभिन्न प्रखंडों से 1818 आवेदन प्राप्त हुए हैं.मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण रोजगार योजना अंतर्गत




लगभग 11 करोड़ 23 लाख 30 हजार रुपए का ऋण वितरण किया जाएगा.लाभुकों का चयन 60 अंक मूल्यांकन पर हो रहा है.5 प्रतिशत साधारण ब्याज की दर से 5 वर्ष में मूलधन सहित  राशि वापस की जाएगी.इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारी सहित संबंधित लाभुक महिला और पुरुष उपस्थित थे.

आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...