कलस्टर में करायें शहद उत्पादन, किसानों को होगी आमदनी

 * प्रखंड स्तर पर मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन सहित हनी प्रोसेसिंग यूनिट, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश

बेतिया. पश्चिमी चंपारण के जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले को मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन का हब बनाने की दिशा में ठोस एवं कारगर प्रयास करने की आवश्यकता है. इच्छुक किसानों को आवश्यक संसाधन सहित ऋण मुहैया कराने की समुचित व्यवस्था की जाय. साथ ही हनी प्रोडक्शन के लिए किसानों को जागरूक एवं प्रेरित किया जाए. जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में कृषि, उद्यान एवं जीविका से जुड़े अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि कलस्टर में शहद उत्पादन कराया जाय. इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी. इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाय. कार्य योजना में प्रखंड स्तर पर मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन सहित हनी प्रोसेसिंग यूनिट, ब्रांडिंग और मार्केटिंग आदि को शामिल किया जाय. सहायक निदेशक, उद्यान द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री बागवानी मिशन वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतर्गत मधुमक्खी पालन योजना में जीविका सामान्य को 1500 बक्से एवं जीविका अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 1500 बक्सों का औपबंधिक लक्ष्य की प्राप्ति विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी है.

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के अंतर्गत डीपीएम, जीविका के साथ समन्वय स्थापित कर इस योजना का क्रियान्वयन समूचे जिले विशेषकर दोन क्षेत्र की महिलाओं के बीच किया जाए ताकि जनजातीय क्षेत्र की महिलाओं के मध्य स्वरोजगार एवं आय का सृजन किया जा सके.इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

आलोक कुमार

कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

मोतिहारी:  पूर्वी चंपारण जिले के अपर समाहर्ता आपदा, श्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, अनुमंडल एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ राजस्व कार्य प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

इस बैठक में मुख्य रूप से दाखिल खारिज, परिमार्जन, अभियान बसेरा, जमाबंदी अपडेशन ,जल जीवन हरियाली, सी डब्ल्यू जे सी ,एम जे सी, अतिक्रमण वाद, लगान वसूली आदि से संबंधित पदाधिकारी के साथ विस्तृत समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने कार्य को गंभीरता पूर्वक संपादन करना सुनिश्चित करेंगे.उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.इस अवसर पर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि उप समाहर्ता ,जिला राजस्व पदाधिकारी, सभी राजस्व कर्मचारी ,अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें.

आलोक कुमार

जमीन बंदोबस्ती पर्चा वितरण किया

विघानंद राम ने जिलाधिकारी से कहा कि बंदोबस्ती पर्चा तो वितरण कर दिये.जरूरी है दखल कब्जा भी दिलाने का कार्य संपादित करें.दायित्व निर्वहन के लिए धन्यवाद....

मोतिहारी.जिलाधिकारी महोदय ,पूर्वी चंपारण के निर्देशानुसार अभियान बसेरा के तहत बास भूमि विहीन परिवार को सरकारी जमीन बंदोबस्ती पर्चा वितरण समारोह का आयोजन अपर समाहर्ता कार्यालय, मोतिहारी में किया गया.अपर समाहर्ता, श्री अनिल कुमार की उपस्थिति में तिरकौलिया अंचल में 17 एवं मोतिहारी सदर अंचल में 13 यानी कुल 30 सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन/ आवास विहीन लाभुकों के बीच जमीन बंदोबस्ती पर्चा वितरण किया गया.

इस अवसर पर भूमि उप समाहर्ता, सदर मोतिहारी, अंचलाधिकारी तिरकौलिया एवं मोतिहारी सदर, राजस्व पदाधिकारी, मोतिहारी एवं तिरकौलिया अंचल के साथ-साथ संबंधित  महिला/ पुरुष लाभार्थी उपस्थित थे.

आलोक कुमार

पुराने वृक्षों का जिओ टैगिंग एवं 59 हजार लोगों के द्वारा ओनरशिप लिया जा चुका

 


मोतिहारी.पूर्वी चंपारण के प्रभारी जिलाधिकारी, श्री कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन भवन, मोतिहारी में मनरेगा से संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.जिले भर में मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर कार्य प्रगति को गूगल शीट एवं पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें.

मैन्डेज को आधार सीडिंग से जोड़ने, अंकेक्षण कार्य करने, जॉब कार्ड का वेरिफिकेशन, ससमय भुगतान के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.जिले भर में लक्ष्य के अनुसार लगभग 7 लाख 92 हजार वृक्षारोपण की तैयारी को लेकर  भी उन्होंने विस्तृत समीक्षा की.गार्जियंस आफ चंपारण अंतर्गत जिले भर में 12234 पुराने वृक्षों का जिओ टैगिंग एवं 59 हजार लोगों के द्वारा ओनरशिप लिया जा चुका है.                       

चंपारण के प्रहरी पुराने वृक्षों की सुरक्षा कार्य में प्रगति लाने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.

आलोक कुमार

बगहा-02 अंचल के खरहट में 15 एकड़ भूमि चिन्हित

 

 जनजातीय मामले मंत्रालय ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (Eklavya Model Residential School) अनुसूचित जनजाति (एसटी) योजना शुरू की है जो दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को मध्यम और उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करती है. योजना अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए लाभकारी है....


बेतिया.अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के निर्देश के आलोक में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित योजना के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए 480 आसन वाले एकलव्य मॉडल आवासीय उच्च विद्यालय का निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. इससे इस क्षेत्र के जनजातीय छात्र-छात्राओं को अत्यधिक फायदा होगा और वे उच्च विद्यालय तक की पढ़ाई उक्त विद्यालय के माध्यम से कर सकेंगे.इससे जनजातीय वर्ग के बच्चों का शैक्षणिक विकास होगा और भविष्य उज्जवल होगा.

उक्त परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय उच्च विद्यालय के लिए भूमि उपलब्धता की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान अपर समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण द्वारा बताया गया कि बगहा-02 अंचल के खरहट में 15 एकड़ भूमि को चिन्हित करा लिया गया है तथा भूमि हस्तानांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.उन्होंने बताया कि प्रस्तावित भूमि जल स्रोतों से आच्छादित नहीं है. यह भूमि सैरात, भूदान, भू-हदबंदी, मंदिर, मस्जिद एवं अन्य विवादों से मुक्त है.

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एकलव्य मॉडल आवासीय उच्च विद्यालय के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का हस्तांतरण अविलंब पूर्ण करा लिया जाय. साथ ही भूमि हस्तांतरित होने के उपरांत तीव्र गति से एकलव्य मॉडल आवासीय उच्च विद्यालय का निर्माण कराने की कार्रवाई की जाए.इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, श्री नंदकिशोर साह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

मालूम हो कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) को वर्ष 1997-98 में शुरू किया गया था। भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत अनुदान से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में स्थापित किए जाते हैं. राज्य/केंद्र शासित प्रदेश, अनुच्छेद 275 (1) के तहत निर्माण के लिए मिली राशि को अपने अनुसार इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र हैं. राज्य, मंत्रालय द्वारा स्वीकृत संख्या से अतिरिक्त ईएमआरएस का भी संचालन कर सकते हैं.अगर राज्य के सभी विद्यालय सुचारू रूप से काम कर रहे हैं तो राज्य केंद्र से और विद्यालयों की मांग कर सकता है.

आलोक कुमार

शीघ्र ही पैसासेलिंग आदि का भी लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक

 * फिलहाल जेट स्की स्कूटर, मोटर बोट/पैसेंजर बोट, टू सीटर क्यॉक, जॉर्बिंग बॉल का आनंद उठा सकेंगे पर्यटक

* माननीय मंत्री, पर्यटन विभाग, श्री नारायण प्रसाद द्वारा फीता काटकर किया गया विधिवत उद्घाटन

बेतिया.पश्चिम चंपारण के वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स के प्रेमियों सहित जिलेवासियों का इंतजार अब खत्म हुआ. अमवा मन वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स को ओपन कर दिया गया है, जहां अब कोई भी आकर विभिन्न वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं.इसका मतलब हे कि अगर आप बेतिया गये हैं तो जरूर ही वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा लीजिए.

माननीय पर्यटन मंत्री, बिहार, श्री नारायण प्रसाद द्वारा आज दिनांक-22.06.2022 को अमवा मन वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया.इस अवसर पर माननीय सांसद, श्री संजय जायसवाल, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण सहित जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी, श्री अनिल राय, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्री राजकुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

 उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण द्वारा टिकट काउंटर से टिकट कटाकर विभिन्न वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का आनंद लिया गया तथा पश्चिम चम्पारण जिले में वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स के अधिष्ठापन पर प्रसन्नता जाहिर की गयी.माननीय पर्यटन मंत्री, बिहार, श्री नारायण प्रसाद ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा अमवा मन को वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स के रूप में विकसित किया गया है. इसे करने में जिला प्रशासन की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही है. यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं के लिए कई आधारभूत संरचनाओं को तेजी के साथ डेवलप कराया जा रहा है. आने वाले निकट भविष्य में अमवा मन वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का ख्याति राज्य ही नहीं देश और विदेशों तक पहुंचेगी और वहां के पर्यटक भी यहां आकर लुत्फ़ उठायेंगे.

जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार अमवा मन को शीघ्र ही पर्यटन स्थल, वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. जिला प्रशासन की टीम द्वारा बेहतर प्रयास किया गया है.गत माह पैरासेलिंग, मोटर बोट, क्याक, टॉय राइड, जेट्स की स्कूटर आदि वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का सफल ट्रायल किया जा चुका है.उन्होंने कहा कि वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स के संचालन की व्यवस्था वर्तमान में सभी प्रकार के सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है.रेस्क्यू बोट, लाइफ जैकेट, लाइफ रिंग आदि की समुचित व्यवस्था है.संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को हर हाल में सुरक्षा मानकों का पूर्णतः अनुपालन करने के लिए निर्देशित किया गया है.

उन्होंने कहा कि अमवा मन आने वाले पर्यटक पैरासेलिंग के साथ ही पैडल बोट, बनाना राइड, जेट स्की, जॉर्बिंग रोलर, कनू, ट्री हाउस, फ्लोटिंग प्रोमेनेड आदि का भी लुत्फ उठा सकेंगे. यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा के मद्देनजर विभिन्न आधारभूत संरचनाओं को डेवलप कराने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है, जो अब अंतिम चरण में पहुँच चुका है.उन्होंने कहा कि अमवा मन अवस्थित वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स में पैरासेलिंग आदि की सुविधा पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करेगा.यहां पर्यटकों की सुविधाओं के मद्देनजर सारी व्यवस्था की जा रही है. महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम, शौचालय, पार्किंग स्थल आदि की व्यवस्था की गई है.

वरीय उप समाहर्ता द्वारा बताया गया कि बिहार स्टेट टूरिज्म डेंवलपमेंट कारपोरेशन लि0 के दिशा-निर्देश के आलोक में वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स में फिलहाल जेटस्की स्कूटर, मोटर बोट पैसेंजर बोट, टू सीटर क्यॉक, जॉर्बिंग बॉल का आनंद पर्यटक उठा सकेंगे. शीघ्र ही अन्य वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का आनंद ले पाएंगे.उन्होंने बताया कि वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स में टिकट काउंटर की व्यवस्था कर दी गयी है. जेटस्की स्कूटर का आनंद उठाने के लिए व्यस्क पर्यटकों को एक राउंड, एक पर्सन 400 रुपये दर निर्धारित किया गया है.साथ ही स्टूडेंट के लिए एक राउंड, एक पर्सन के लिए 300 रुपये दर निर्धारित है. मोटर बोट का लुत्फ एक पर्सन 100 रुपये में उठा सकेंगे.वहीं टू सीटर क्यॉक का आनंद उठाने के लिए 100 रूपये दर निर्धारित है, जिसमें 15 मिनट तक आनंद लिया जा सकता है.इसी तरह 100 रुपये में 10 मिनट तक जॉर्बिंग बॉल का आनंद एक पर्सन ले सकते हैं.

आलोक कुमार

यह प्रथम आयोजन शनिवार 25 जून को

बेतिया.इस साल बेतिया पल्ली में परिवार दिवस मनाने का निश्चय किया गया है. इस आशय का निर्णय पल्ली परिषद के पदेन अध्यक्ष फादर हेनरी फर्नांडो की अध्यक्षता वाली बैठक में ली गयी. बेतिया पल्ली के गौरवमयी इतिहास में पहली बार परिवार दिवस मनाया जाएगा.यह पूर्णत: जन आधारित है.

जी हां,यह प्रथम आयोजन शनिवार 25 जून को होगा.ईसाई धर्मावलंबियों का कार्यक्रम होने के कारण परिवार दिवस के अवसर पर संध्या 5:00 बजे से नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड वर्जिन मेरी बेतिया चर्च  में मिस्सा होगा.मिस्सा उपरांत रंगारंग मनोरंजन कार्यक्रम किया जाएगा.इसके बाद प्रीतिभोज का आयोजन है.प्रभु येसु ख्रीस्त के नाम प्रीतिभोज का लुफ्त उठाया जाएगा.इसके बाद परिवार दिवस संपन्न हो जाएगा.

 पल्ली परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि परिवार दिवस-2022 की सफलता के लिए आयोजन समिति बनायी जाए.सर्वप्रथम बेतिया के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो को आयोजन समिति के अध्यक्ष बनाया गया.उसके बाद  तेज तर्रार पल्ली परिषद के सदस्य जेम्स माइकल को संयोजक बनाया गया.इस आयोजन समिति के  रेमंड रिचर्ड, आलवर्ट माइकल, मेल्विन, श्रीमती स्टेला श्रीमती वायलेट जैकब,सुश्री तारा और अन्य सभी सदस्य गण को सदस्य बनाया.इस समिति में फादर अमित को भी रखा गया है.जो सदस्यों का मार्गदर्शन करेंगे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार दिवस पूर्णत: जन आधारित है.चावल 100 किलोग्राम कीमत ₹1450 प्रति गोल्डेन चार बैग.सब्जी की कुल कीमत ₹4000. अंडा 4  कार्टून की कीमत ₹4000. रिफाइंड तेल 10 लीटर ₹2000 .चिकन 80 किलो  ₹18000.बर्तन,टेंट, कुर्सी टेबल इत्यादि में ₹6000. कुक ₹4000. एलपीजी गैस और चूल्हा  ₹1500.प्लेट और गिलास (1000) ₹5000. मसाला ₹7000. पानी और गिलास ₹3000. मिठाई ₹4000.कुल ₹69300.

आयोजन समिति परिवार दिवस के संयोजक जेम्स माइकल ने कहा कि  इसमें से एक या अधिक मद का प्रयोजन आप अपने परिवार सहित कर सकते हैं.सार्थक सुझाव का स्वागत है.उन्होंने कहा कि पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो का फोन नंबर है 9304297344. संयोजक जेम्स माइकल का  फोन नंबर है 9430488928. फादर अमित का फोन नंबर है 866919 3162.उपर्युक्त सामग्रियों को प्रायोजित कर सकते हैं.

आलोक कुमार

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...