बीमा क्लेम विवाद पर अदालत सख्त

 बीमा क्लेम विवाद पर अदालत सख्त, नेशनल इंश्योरेंस की संपत्तियों की कुर्की का आदेश


नई दिल्ली. सात वर्षों से लंबित बीमा दावे के मामले में अदालत ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए संपत्ति कुर्की का वारंट जारी करने का निर्देश दिया है. यह मामला 018 से पटियाला हाउस कोर्ट, नई दिल्ली में लंबित था.

     वादी सुचिता डेविड, निवासी ए-ब्लॉक हट्स, धोबी घाट, किरबी प्लेस, नई दिल्ली, ने वाहन संख्या DL-ILS-5501 के लिए बीमा पॉलिसी संख्या 35101031176340031147 के तहत नेशनल इंश्योरेंस से बीमा कराया था। पॉलिसी 03 अप्रैल 2017 से 02 अप्रैल 2018 तक वैध थी. 23 जून 2017 की सुबह अकबर रोड, जिमखाना क्लब गोलचक्कर के पास उक्त वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,वादी के अनुसार, वाहन का बीमा घोषित मूल्य ₹2,05,000/- था और दुर्घटना के बाद इसे मरम्मत से परे माना गया.

बीमा कंपनी से क्लेम न मिलने पर वादी ने 26 अप्रैल 2018 को कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद सुचिता डेविड ने 06 जुलाई 2018 को सिविल वाद (CS SCJ No. 875/2018) दायर किया. 08 दिसंबर 2023 को सीनियर सिविल जज, पटियाला हाउस कोर्ट ने कंपनी को ₹2,05,447/- राशि 9% वार्षिक ब्याज सहित अदा करने का आदेश दिया. लेकिन आदेश के बावजूद नेशनल इंश्योरेंस ने भुगतान नहीं किया.वर्तमान में वादी ₹2,20,477/- राशि के साथ 24% वार्षिक ब्याज की मांग कर रही है.

अदालत ने पाया कि आदेश पालन में जिला मजिस्ट्रेट भी विफल रहे हैं। अब निर्देश दिए गए हैं कि चल संपत्तियों की कुर्की का नया वारंट जारी किया जाए.1 जुलाई 2025 को बेलीफ नियुक्ति के लिए उपस्थित होने का निर्देश.19 अगस्त 2025 को अगली कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश.यह मामला भारतीय बीमा क्षेत्र में दावों के निपटान में देरी और आदेश अनुपालन की गंभीर समस्या को उजागर करता है.धारा 151 CPC (न्यायालय की अंतर्निहित शक्तियों) के तहत अदालत ने कुर्की की कार्रवाई का निर्देश दिया है.

कंपनी का आदेश पालन न करना अवमानना के दायरे में आ सकता है.यह केस उपभोक्ता संरक्षण कानूनों और बीमा अधिनियम, 1938 के तहत दावों के समय पर निपटान के महत्व को रेखांकित करता है.अगर नेशनल इंश्योरेंस आदेश का पालन नहीं करता, तो संपत्तियों की नीलामी और वादी का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अगली कार्यवाही और कठोर दंडात्मक कदम उठाए जा सकते हैं.


बिहार राज्य आवास बोर्ड ने राजीवनगर और दीघा थाना क्षेत्र

 


पटना.बिहार राज्य आवास बोर्ड ने राजीवनगर और दीघा थाना क्षेत्र में 1024.52 एकड़ जमीन का अघिग्रहण कर लिया था,यह जमीन किसानों की है.इस जमीन पर किसान खेती करते थे,यहां का भुट्टा (मकई) नामी था.जिसके कारण युवकों ने "भुट्टा फुटबॉल टीम" बनाकर मैच खेलते थे.


राजीवनगर और दीघा थाना क्षेत्र में 1024.52 एकड़ जमीन का मसला बिहार राज्य आवास बोर्ड ने लटकाकर रख दिया है.जिसका फायदा राजनैतिक दल उठाने लगते है,1974 में छात्र नेता के रूप में लालू प्रसाद यादव मखदुमपुर मोहल्ला में आकर कहे कि आपलोग जेपी आंदोलन में सहयोग करें.सत्ता में आने के बाद दीघा की जमीन का मसला खत्म कर देंगे.मखदुमपुर मोहल्ला के नौजवान जेपी आंदोलन में जेल गए.उसके बाद 1990 से 2005 तक लालू-राबड़ी की सरकार सत्तासीन रहे.परंतु दीघा की जमीन की समस्या का समाधान न कर सके.  1990 से 2005 तक लालू-राबड़ी की सरकार की तरह नीतीश कुमार 2005 से 2025 तक 20 वर्षों से सत्तासीन है.परंतु सीएम नीतीश भी दीघा की जमीन की समस्या का समाधान न सके. 
 
     इस बीच बिहार राज्य आवास बोर्ड ने मनमौजी

1024.52 एकड़ में से जमीन बेचने लगी.वहीं वह किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने का मआवजा नहीं दिया,
राजीवनगर और दीघा में 1024.52 एकड़ जमीन से जुड़े मामले का जल्द ही स्थायी समाधान होगा, बने मकानों को न्यूनतम शुल्क पर नियमित किया जाएगा। किसानों को खाली जमीन का उचित मुआवजा दिया जाएगा,
मंगलवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यालय में नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव अभय सिंह और आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक राजीव श्रीवास्तव के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद विधायक ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के वादे का सकारात्मक रूप जल्द ही देखने को मिलेगा। यह मामला अब समाधान के अंतिम चरण में है। जो निर्णय आएगा, वह निश्चित रूप से मध्यम वर्ग के हित में होगा.

आलोक कुमार

दलित,वंचितों,अकलियतों और महिलाओं के छूटे


मतदाता सूची से नाम कटने से मचा है हाहाकार,जनता से मांग के अनुरूप है सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप कि विलोपित मतदाताओं के बारे विस्तृत जानकारी दे चुनाव आयोग.माले शिष्टमंडल  दरभंगा जिलाधिकारी से मिला,उन्होंने आश्वस्त किया कि अस्थाई तौर पर माइग्रेंट लोगों का नाम जोड़ा जाएगा.दलित,वंचितों,अकलियतों और महिलाओं के छूटे नाम को जुड़वाने को लेकर भाकपा माले का बूथ चलो अभियान चल रहा है....

दरभंगा.दरभंगा,मधुबनी और समस्तीपुर जिला के कई विधानसभा के कई बूथों का जमीनी रिपोर्ट लेने के बाद आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेंद्र झा  ने कहा कि विशेष सघन मतदाता पुनरीक्षण में उत्तर और पूर्वी बिहार में बड़े पैमाने पर लोगों का नाम बाहर कर दिया गया है। 2003 के जिंदा मतदाताओं के नाम भी बाहर कर दिया गया है. प्रवासी मजदूरों और प्रवासी बिहारियों की छंटनी दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि यही लोग बिहार की अर्थव्यवस्था की धुरी हैं.

   आगे उन्होंने कहा कि विलोपित मतदाताओं के बारे में विस्तृत जानकारी देने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश स्वागतयोग्य है।चुनाव आयोग को आधारकार्ड,राशन कार्ड और वोटर पहचान पत्र को पहचान के कागज के रूप में स्वीकार करना चाहिए। आमजन को मिला मताधिकार हमारे संविधान का अहम हिस्सा है।जनता के इस अधिकार को छीनने का अधिकार चुनाव आयोग को नहीं है. महागठबंधन दलों के बूथ चलो अभियान के बाबत उन्होंने कहा कि बूथ चलो अभियान में तेजी लाने की जरूरत है.इस अभियान में सभी स्तरों के नेताओं को लगना चाहिए। इंडिया गठबंधन के राज्य कोऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि 7अगस्त को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हो रही है। इससे आगे की रणनीति बनेगी.

    भाकपा माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि जाले,हायाघाट,बहादुरपुर और दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में माले का अभियान शुरू हो गया है, शीघ्र ही अन्य प्रखंडों में अभियान तेज होगा.इंसाफ मंच के नेता नेयाज अहमद ने कहा कि दलितों और अकलियतों के नाम बड़े पैमाने पर कटे हैं।इनके नाम जोड़ने को लेकर माले का अभियान चल रहा है.

जिला स्थाई समिति के सदस्य पूर्व मुखिया नंदलाल ठाकुर ने कहा कि वंचितों के मताधिकार की रक्षा के इस मुहिम में सभी जन प्रतिनिधियों को सेवा भाव से लगना चाहिए.वही वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने कहा डीएमसीएच में हुए गोली कांड को बहुत ही दुखद बताया. उन्होंने कहा कि आज भी समाज के अन्दर सामंतवादी सोच हावी है जिसका ताजा उदाहरण डीएमसीएच की घटना को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मिथिलांचल के समाज को इसके खिलाफ आगे आना होगा। उन्होंने डीएमसीएच के छात्र और छात्राओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई होना चाहिए.


आलोक कुमार


 >https://chingariprimenews.blogspot.com/AdSense <

विधानसभा वार कांग्रेस ने नियुक्त किये एस.सी,एस.टी, ईबीसी ,ओबीसी आबर्जवर


 विधानसभा वार कांग्रेस ने नियुक्त किये एस.सी,एस.टी,  ईबीसी ,ओबीसी आबर्जवर


नवनियुक्त आबर्जवर को सदाकत आश्रम में दिया गया प्रशिक्षण


पटना . अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने बिहार में SIR के नाम पर हो रही वोट चोरी के खिलाफ सामाजिक न्याय का नया मोर्चा तैयार किया है. पार्टी ने इसके लिए विधानसभावार एस.सी,एस.टी, इबीसी,ओबीसी आबर्जवर नियुक्त किया है. इतना ही नहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में नवनियुक्त सभी आबर्जवर को इस काम के लिए बाजाप्ता ट्रेनिंग भी दी गयी.

प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि चुनाव आयोग अलग-अलग तरीके से बिहार में वोट की चोरी कर रहा है। राज्य के मुजफ्फरपुर, जमुई और छपरा समेत लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में ये देखा गया कि एक-एक घर में तीन-तीन सौ लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं. हद तो ये कि एक ही घर में अलग-अलग जाति और धर्म के लोगों के नाम जोड़ दिये गये हैं.इसी के साथ बड़े पैमाने पर लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिये गये है. इससे सबसे ज्यादा प्रभावित एस.सी,एस.टी, ईबीसी,ओबीसी मतदाता हुए है. इनसे ऐसे-ऐसे कागजात मांगे जा रहे हैं जो सामान्य लोगों के पास होते ही नहीं. प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि ये आपकी जिम्मेदारी है कि सामाजिक न्याय की अवधारणा सुरक्षित रहे और एस.सी,एस.टी, इबीसी,ओबीसी वर्ग को मताधिकार कोई छीन न सके। इसके लिए हर संभव संघर्ष को तैयार रहना होगा.

            बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रभारी सचिव सुशील पासी, एआइसीसी आबर्जवर कॉर्डिनेटर जितेन्द्र बघेल , नेशनल मीडिया पैनलिस्ट चित्रा बाथम ,प्रेमचन्द्र मिश्रा, प्रदेश ओबीसी विभाग के चेयरमैन अनुराग चंदन, एससी विभाग के चेयरमैन रविंद्र पासवान, ईबीसी विभाग के चेयरमैन शशि भूषण पंडित, राजीव मेहता और शशि रंजन सहित सभी आबर्जवर   मौजूद थे.



आलोक कुमार


भारत ए टीम का कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन

1995 में देहरादून में जन्मे अभिमन्यु ईश्वरन हैं

डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं अभिमन्यु ईश्वरन 


देहरादून.अभिमन्यु घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं. वे लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं. लेकिन अब तक सीनियर टीम में मौका नहीं मिला है.
      भारत ए टीम का कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन हैं.उनको अभी चयनकर्ती, कोच और कप्तान रूपी ईश्वर का आर्शीवाद नहीं मिल रहा है.अभिमन्यू का हाल यह है कि उनके सामने एक नहीं पूरे 15 खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किया है.ऐसा प्रतीत होता है कि वह केवल भारत ए टीम के लिए ही तैयार है.
        अभिमन्यू ईश्वरन को 2021-22 में पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया था.2022 में बांग्लादेश दौरे पर अभिमन्यु को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला.अभिमन्यु ईश्वरन ने 103 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 48.70 की औसत से 7841 रन बनाए हैं.
         इंडिया ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ईश्वरन ने 5 पारियों में 4, 7, 12, 0 और 17 रन बनाए थे.इसके कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया पर रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में पहले टेस्ट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला.
           अभिमन्यु को भारत ए टीम में चुना गया.वह दक्षिण अफ्रीका गए. उस समय भारतीय कोचों की सलाह पर, अभिमन्यु को वन-डाउन खेलने के लिए कहा गया, क्योंकि चेतेश्वर पुजारा क्रिकेट छोड़ रहे थे. इसलिए उन्होंने तीसरे नंबर पर खेला और मार्को जेनसन और पाँच अन्य बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ 103 रन बनाए," उन्होंने कहा.अभिमन्यु ईश्वरन को इंग्लैंड दौरे पर भारत ए टीम का कप्तान बनाया गया था.
      अभी हाल में भारत ए के कप्तान के रूप में ईश्वरन इंग्लैंड गए.
ऐसे में इंग्लैंड लायंस के पहली पारी में उनका बल्ला न चलना चिंता का विषय था, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की.
वहां इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच में, उन्होंने दूसरी पारी में 68 रन बनाए थे.इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एक अनौपचारिक टेस्ट में 68 और 80 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेलीं.ईश्वरन को इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम में चुना गया.केवल प्लेअर को पानी पिलाते रहे.उनके पिता रंगनाथन ईश्वरन अपने बेटे के बार-बार चूकने से नाराज़ हैं.
         अभिमन्यु के सामने 15 खिलाड़ियों का डेब्यू हो चुका है.
अभिमन्यु को 2022 में बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट टीम में चुना गया था. इसके बाद से वह कई दौरों पर टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अब तक डेब्यू के लायक नहीं समझा है. उनके सामने 15 खिलाड़ियों का टेस्ट में डेब्यू हो चुका है.इनमें केएस भरत, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृ्ष्णा, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, साई सुदर्शन और अंशुल कंबोज शामिल हैं.
         भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने 29 वर्षीय बल्लेबाज को आश्वासन दिया था कि उन्हें जल्द ही मौका मिलेगा.रंगनाथन ने विक्की लालवानी के साथ इंटरव्यू में कहा, 'गौतम गंभीर ने जब मेरे बेटे से बात की तो उन्होंने उसे भरोसा दिलाया कि देखो, तुम सही काम कर रहे हो, तुम्हें अपनी बारी जरूर मिलेगी, तुम्हें लंबे समय तक खेलने का मौका मिलेगा.मैं वो नहीं हूं जो तुम्हें एक-दो मैच के बाद बाहर कर दूं. मैं तुम्हें लंबा मौका दूंगा. मेरे बेटे ने मुझे यही बताया.पूरी कोचिंग टीम ने उसे भरोसा दिलाया कि उसे उसका हक मिलेगा, उसे लंबे समय तक खेलने का मौका मिलेगा. मैं बस इतना ही कह सकता हूं.मेरा बेटा 4 साल से इंतजार कर रहा है, उसने 23 साल कड़ी मेहनत की है.लेकिन उसके बाद 15 खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किया और यह सब ईश्वरन देखते रह गए.


कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा, अमर शहीदों को किया नमन


 *9 अगस्त क्रांति दिवस पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि


*कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा, अमर शहीदों को किया नमन


*अगस्त क्रांति दिवस पर अमर शहीदों को कांग्रेसजन ने किया याद, सेवादल ने किया तिरंगा मार्च का  आयोजन


पटना.  'भारत छोड़ो आन्दोलन' के 83 वीं वर्षगांठ पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आज शहीद स्मारक में अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाएं रखने की प्रतिज्ञान ली गई तथा कांग्रेस सेवादल के द्वारा सदाकत आश्रम से शहीद स्मारक तक तिरंगा मार्च निकाला गया.

    प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से निकले तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम . सेवादल बिहार के प्रभारी अफरोज खान, सेवादल के मुख्य संघटक डॉ संजय यादव कर रहे थे.सेवादल के द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा सदाकत आश्रम से होकर एलसीटी घाट ,राजापुर ,बोरिंग रोड चौराहा ,हाईकोर्ट मोड़ ,वीरचंद पटेल पथ होते हुए विधान सभा गेट के सामने स्थित शहीद स्मारक पर आकर श्रद्धांजलि सभा सह प्रतिज्ञान कार्यक्रम में तब्दील हो गई.

      शहीद स्मारक पर माल्यार्पण के बाद बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सभी कांग्रेसजन को प्रतिज्ञा दिलाई. इसके बाद उन्होंने कहा कि यह देश त्याग, समर्पण और बलिदानियों का देश रहा है. इस देश को अखंड बनाने में कई कुर्बानियां हुई हैं और कालांतर में हमने गांधीवादी नीतियों से इसे और बुलंद किया.हम कांग्रेसजन इस बात का संकल्प लेते हैं कि आखिरी सांस तक इस देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने की हम लड़ाई लड़ते रहेंगे.हमारा इतिहास बलिदान का रहा है और हमने इस देश को सींचा है.अमर शहीद हमें प्रेरणा देते हैं कि देश के तिरंगा को हमेशा कांग्रेसजन बुलंदी देंगे।.देश में तानाशाही सरकार को समझना होगा कि आम जनता के विकास के लिए उन्हें काम करना होगा तभी सच्चे मायनों में हम आजादी की जीती हुई लड़ाई को स्थापित रख सकेंगे.

          उन्होंने कहा कि 1942 का यह दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है, जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में ‘अंग्रेज़ों भारत छोड़ो’ आंदोलन की गूंज देशभर में फैल गई थी.श्री राम ने कहा कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर आज़ादी का अमूल्य उपहार हमें दिया.उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलें और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें.

            इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामजतन सिन्हा, विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधायक अजय कुमार सिंह, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, विनय वर्मा, राजेश कुमार सिन्हा, आजमी बारी, चन्द्रप्रकाश सिंह, नागेन्द्र कुमार विकल, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, संजीव कर्मवीर, संतोष श्रीवास्तव, वसी अख्तर, सुनील कुमार सिंह, ललन यादव, राहुल पासवान, अश्विनी कुमार सिंह, प्रो0 विजय कुमार, अरविन्द लाल रजक, संजय पाण्डेय, सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रदुम्न यादव, रवि गोल्डन, रौशन कुमार सिंह, आशुतोष शर्मा, मो0 कामरान, अरविन्द चौधरी  , विमलेश तिवारी, रूचि सिंह, उदय चन्द्रवंशी, संजय भारती, साधना रजक, मो0 शाहनवाज, राजेन्द्र चौधरी  , मनोज शर्मा, एस ऍम सरफ,सुदय शर्मा, डॉ विवेक राज, विकास झा,विनय देव, रमाशंकर पाण्डेय,सुबोध मंडल, बिपिन झा  सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहें.


आलोक कुमार


Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...