बिहार में उभरते क्रिकेटरों में वैभव सूर्यवंशी के अलावे अनेक प्लेयर हैं

 बिहार में उभरते क्रिकेटरों में वैभव सूर्यवंशी के अलावे अनेक प्लेयर हैं

           बिहार क्रिकेट: लगातार गिरावट की कहानी


पटना .बिहार क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए ये खबर बेहद निराशाजनक है कि रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में टीम एलीट ग्रुप से बाहर होकर फिर से प्लेट ग्रुप में लौट गई है. कभी उम्मीदों की नई सुबह के साथ रणजी में वापसी करने वाली यह टीम अब लगातार गिरावट का शिकार बनती जा रही है. 2018 में बिहार को रणजी में दोबारा मान्यता मिली थी. प्लेट ग्रुप में शानदार प्रदर्शन कर एलीट ग्रुप तक का सफर तय करने वाली टीम से क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी उम्मीदें थीं.

      लेकिन इन सात वर्षों में बिहार क्रिकेट की तस्वीर में सुधार के बजाय गिरावट ही दिखी है. रणजी 2025-26 के पूरे सीजन में भी बिहार किसी तरह एलीट ग्रुप में टिकी रही थी, मगर इस बार केरल के खिलाफ शर्मनाक हार ने उस संभावना को भी खत्म कर दिया. चार दिन के मैच में कुछ ही घंटों में दो बार ऑल आउट होना न केवल तकनीकी कमजोरी को उजागर करता है, बल्कि मानसिक तैयारी और टीम संयोजन की कमी को भी दिखाता है. सात में से पाँच मैच पारी से हराया इस बात का प्रमाण है कि बिहार की रणजी टीम में न बल्लेबाजी का भरोसा है और न गेंदबाजी की निरंतरता.रणजी ट्रॉफी के नए सीजन में बिहार फिर से प्लेट ग्रुप में खेलेगी. जहां उसका सामना अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम जैसी टीमों से होगा.दये मुकाबले बिहार के लिए आत्ममंथन का मौका होंगे.सिर्फ हार-जीत नहीं, बल्कि यह समय है यह समझने का कि क्या बिहार क्रिकेट संरचना में सुधार की जरूरत है, क्या प्रतिभाओं को सही अवसर मिल रहे हैं, और क्या राज्य क्रिकेट संघ में पारदर्शिता व योजना की कमी इस पतन की वजह बन रही है. अब जबकि बिहार 15 अक्टूबर से अपने नए सफर की शुरुआत मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ करेगा, उम्मीद यही की जानी चाहिए कि यह गिरावट का नहीं, बल्कि पुनरुत्थान का आरंभ बने. बिहार क्रिकेट को अब आत्मसम्मान बचाने से आगे बढ़कर एक नई पहचान गढ़नी होगी..

     ऑस्ट्रेलिया  दौरा से वैभव सूर्यवंशी बिहार आ गये हैं.इस समय उनके हाथ से एक बड़ा मौका हाथ से निकल रहा है. वैभव को इस रणजी ट्रॉफी में बिहार टीम की तरफ से खेलने का मौका मिल सकता था, लेकिन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (ठब्।) में सीनियर सिलेक्शन पैनल में तीन स्लॉट खाली हैं. इन पदों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने किसी की नियुक्ति नहीं की है. इन पदों पर जब तक ठब्ब्प् नियुक्ति नहीं करती है, तब बिहार की रणजी ट्रॉफी टीम चयन करने के लिए सेलेक्टर्स नहीं मिलेंगे और सेलेक्शन कमेटी में जब तक लोग ही नहीं होंगे, तब तक वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है.

  वैभव सूर्यवंशी पिछले एक साल से बेहकर फॉर्म में नजर आ रहे हैं. बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी का अगला सीजन 15 अक्टूबर के बाद से शुरू हो रहा है. बीसीए की सेलेक्शन कमेटी में तब तक भर्ती नहीं होती है तो वैभव सूर्यवंशी को इस बार रणजी ट्रॉफी में खेलने का मौका नहीं मिलेगा. वैभव ने अंडर-19 डेब्यू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 62 गेंदों में 104 रन बनाए थे. इसी के साथ वे भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. 14 साल की उम्र में ही वैभव ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया और आईपीएल में भी वे 35 गेंदों में सेंचुरी ठोकर सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए.

आलोक कुमार

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया

गुवाहाटी.भारत और श्रीलंका के द्वारा संयुक्त रूप से महिला वनडे विश्व कप का मेजबानी किया जा रहा है.अब तक 12 मैच खेले जा चुके है.अभी तक चार शतक बनाया गया है.विश्व कप 2025 के पहले वनडे मुकाबले में मेजबान भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली है. टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम के लिए यह मैच काफी अहम था, खासकर इसलिए क्योंकि पहली पारी में टीम एक समय बेहद मुश्किल में थी, जब 124 के स्कोर पर छह विकेट गिर चुके थे. लेकिन इस कठिन परिस्थिति से अमनजोत कौर, स्नेह राणा, और दीप्ति शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम को न सिर्फ मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि गेंदबाजी में भी जीत की नींव रखी.

    महिला वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया.महिला विश्व कप का दूसरा मुकाबला दर्शकों के लिए यादगार बन गया. महिला विश्व कप का दूसरा मुकाबला दर्शकों के लिए यादगार बन गया. 1 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस मैच में बल्लेबाजी का अद्भुत नजारा देखने को मिला. दोनों टीमों की कप्तान और प्रमुख खिलाड़ी शतकों की चमक बिखेरती दिखीं.

     ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर ने मात्र 83 गेंदों में 115 रन ठोककर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.यह पारी न सिर्फ मैच का टर्निंग पॉइंट बनी, बल्कि महिला विश्व कप इतिहास में छठे या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने वाली खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी बन गई.गार्डनर की यह विस्फोटक बल्लेबाजी दर्शाती है कि महिला क्रिकेट अब गति और दमखम दोनों में नए मानक स्थापित कर रहा है.

     दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने भी हार नहीं मानी और 112 रन की शानदार पारी खेली.लेकिन उनके अकेले प्रयास से टीम को जीत नहीं मिल सकी.

   मैच का नतीजा भले ही ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में 89 रन की जीत के रूप में दर्ज हुआ हो, लेकिन इस मुकाबले ने यह साबित किया कि महिला क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा अब उच्चतम स्तर पर है.

एक ही दिन में दो शतक — यह इस विश्व कप के स्तर और रोमांच का प्रतीक है.


आलोक कुमार

पूर्व आईएएस दिनेश कुमार राय का नया अध्याय

 जनसेवा से जनसमर्पण तक है पूर्व आईएएस दिनेश कुमार राय का नया अध्याय

पश्चिम चंपारण.आईएएस दिनेश कुमार राय का नाम बिहार प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य और ईमानदार छवि के लिए जाना जाता है.लगभग नौ वर्षों तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निजी सचिव के रूप में कार्य करने के बाद, उन्होंने दो वर्षों तक पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी (डीएम) के रूप में अपनी पहचान बनाई.कुर्मी समुदाय से आने वाले राय ने हर पद पर अपनी जनसेवा और कर्मठता की मिसाल पेश की.

     पश्चिम चंपारण के डीएम रहते हुए उन्होंने ‘हर घर नल का जल’ योजना को युद्धस्तर पर लागू किया, जिससे ग्रामीण इलाक़ों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुँची. प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच भी उन्होंने जनता से सीधा संवाद बनाए रखा और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा.

    15 जुलाई से उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेकर एक नया सफ़र शुरू किया है. अब पूर्व आईएएस दिनेश कुमार राय जनता के दरबार में “आपका बेटा, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत करगहर विधानसभा-209 के गाँव-गाँव में पहुँच रहे हैं.हरि नारायणपुर, खरसान, कल्याणपुर और मोमिनपुर जैसे गांवों में लोगों का अपार स्नेह और समर्थन देखकर वे भावुक हो उठे.

       दिनेश कुमार राय कहते हैं कि “जब मैं नौकरी में था तो बंधनों से घिरा हुआ था, पर अब स्वतंत्र होकर अपनी जनता की सेवा कर रहा हूँ.माता-पिता से मिली जनसेवा की सीख और आप सबका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है.आपने मुझे बेटा कहा, अपना समझा — यही मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है.”

       उन्होंने कहा कि “मैं हृदय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और करगहर की जागरूक जनता का आभार प्रकट करता हूँ. आपको विश्वास मेरी ताकत है, और आपका आशीर्वाद मेरा संबल.मैं वचन देता हूँ — आपके सुख-दुःख और विकास की हर राह पर सदैव आपके साथ खड़ा रहूँगा.”

    पूर्व डीएम दिनेश कुमार राय अब जनसेवा के एक नए अध्याय में हैं — जहाँ वे किसी पद की शक्ति से नहीं, बल्कि जनता के विश्वास से प्रेरित होकर “रंक बनकर राजा की जनता” की सेवा में जुटे हैं.

आलोक कुमार

https://www.youtube.com/channel/UCVFPBvF87FPfMsmd6LBbULA 

भारतीय पुछल्ले बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में गजब का जज्बा दिखाया

भारत की अंडर-19 टीम का ऑस्ट्रेलिया में परचम


पटना. भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे को ऐतिहासिक अंदाज़ में खत्म किया है. दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज में 0-2 की जीत दर्ज कर युवा टीम ने यह साबित कर दिया कि भारत की नई पीढ़ी भी उतनी ही सशक्त है जितनी सीनियर टीम।दूसरे यूथ टेस्ट में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। पहले ही दिन 17 विकेट गिरने से मुकाबले का रुख तय हो गया.ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 135 रनों पर सिमट गई, जिसके जवाब में भारत ने 171 रन बनाकर 36 रनों की अहम बढ़त हासिल की.

    यह बढ़त बाद में निर्णायक साबित हुई.भारतीय पुछल्ले बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में गजब का जज्बा दिखाया.दीपेश ने 28 और खिलेन पटेल ने 26 रन बनाकर टीम को मजबूती दी. गेंदबाजी में भारतीय अटैक ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को फिर से नतमस्तक किया और दूसरी पारी में उन्हें महज 116 रनों पर समेट दिया. 81 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. यह जीत सिर्फ मैच की नहीं, बल्कि पूरी सीरीज के आत्मविश्वास की कहानी है.

     भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज को भी 3-0 से अपने नाम किया था. यानी दौरे का अंत 5-0 की क्लीन स्वीप के साथ हुआ — एक ऐसा प्रदर्शन जो बताता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है.

     दूसरा यूथ टेस्ट एक लो-स्कोरिंग थ्रिलर साबित हुआ. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 145 रन ही बना सकी, जिसके जवाब में भारत ने 160 रन बनाकर 15 रनों की बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिर लड़खड़ा गए और पूरी टीम 116 रन पर ढेर हो गई. भारत को जीत के लिए सिर्फ 102 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 12 ओवर में हासिल कर लिया. इस मैच में दोनों टीमों के बीच कुल मिलाकर सिर्फ 506 रन बने जो भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच अब तक का सबसे कम मैच एग्रीगेट है.

   निष्कर्ष: भारत की अंडर-19 टीम ने न केवल जीत हासिल की, बल्कि क्रिकेट की मूल भावना — संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास — का परिचय भी दिया. यह श्रृंखला भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की झलक देती है.


आलोक कुमार

हेलीपैडों के उपयोग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम में आवेदन प्राप्त किये जायेंगे

 आज सिंगल विंडो सेल/ एकल खिड़की कोषांग 

गया. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर ने आज सिंगल विंडो सेल/ एकल खिड़की कोषांग के अंतर्गत विभिन्न राजनीतिक दलों के चुनावी सभा, रैली, हेलीकॉप्टर लैंडिंग इत्यादि के लिए प्राप्त होने वाले आवेदनों के लिए काउंटर चिन्हित कर आज उसका फीता काटकर उद्घाटन किया गया.

     विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के जन सभाओं , रैलियों ,जुलूसों के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म-सुविधा, लाउडस्पीकर के उपयोग और चुनाव प्रचार के लिए वाहनों के उपयोग के साथ-साथ गैर वाणिज्यिक, दूरस्थ, अनियंत्रित हवाई अड्डों ,


हेलीपैडों के उपयोग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम में आवेदन प्राप्त किये जायेंगे.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि राजनीतिक दलों एवं उनके उम्मीदवारों को उसके प्लेटफार्म सुविधा के माध्यम से अनुमति मांगने वाले सभी आवेदनों को अनुमति देने के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालयों में 24 घण्टे के भीतर निपटान किया जाना होगा.जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग आफिसर को निर्देश दिए हैं कि अपने कार्यालयों में सिंगल विंडो प्रणाली अनुमति प्रकोष्ठ स्थापित करेंगे और उन्हें कार्यशील करेंगे, जो आवश्यक अवसंरचना यथा, फोटो कॉपियर मशीन, स्कैनर, कंप्यूटर, टेलीफोन आदि तथा समर्थित स्टाफ से सुसज्जित होंगे.

    अनुमति प्राप्त करने वाले राजनीतिक दल अभ्यर्थी को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण संबंधी अनुदेशों के संग्रह में दिए गए विहित फॉर्मेट अनुलग्नक DI में व्यय योजना के ब्यौरे सहित कार्यक्रम से कम से कम 48 घंटे पहले संबंधित रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में अनुमति प्रकोष्ठ के प्रभारी को आवेदन करना होगा.कोई राजनीतिक दल अभ्यर्थी आवेदन करने के 7 दिनों के भीतर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों रैलियों ,जुलूसों के संबंध में अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं.किसी एक विशेष दिन के लिए एक से अधिक कार्यक्रम के लिए पृथक आवेदन दाखिल किया जाना होगा.

   जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी निर्वाचित पदाधिकारी के कार्यालय में भी संबंधित विधानसभा का सिंगल विंडो का संचालन काउंटर चालू कर दी गई है जहां किसी भी राजनीतिक दल द्वारा किसी भी प्रकार की रैली आम सभा जुलूस की अनुमति के लिए आवेदन दे सकते हैं उन्होंने कहा कि आवेदन कम से कम 48 घंटे पहले सिंगल विंडो सेंटर में समर्पित करना होगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के स्तर से हेलीपैड, हेलीकॉप्टर संबंधित अनुमति के लिए समाहरणालय परिसर में बनाए गए सिंगल विंडो काउंटर पर आवेदन जमा करना होगा.

      इस अवसर पर वरीय नोडल पदाधिकारी सिंगल विंडो सह नगर आयुक्त गया कुमार अनुराग, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर, वरीय उप समाहर्ता अंशु कुमारी उपस्थित थे.

आलोक कुमार 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

 नई दिल्ली.नई दिल्ली, (आलोक कुमार).
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया. भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी. तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है. राज्य में दो चरणों में वोटिंग कराने का निर्णय लिया गया है.

      भारत निर्वाचन आयोग की सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक ऐलान किया गया. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई.


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का कार्यक्रम

पहला चरण (121 विधानसभा क्षेत्र)

गजट अधिसूचना जारी करने की तिथि: 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)

नामांकन भरने की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)

नामांकन की जांच की तिथि: 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार)

उम्मीदवारों की नाम वापसी की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)

मतदान की तिथि: 06 नवंबर 2025 (गुरुवार)

मतगणना की तिथि (दोनों चरण): 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार)

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में राज्य के 18 जिलों में मतदान होगा. इन महत्वपूर्ण जिलों की सूची इस प्रकार है:

उत्तर बिहार और मध्य बिहार के प्रमुख जिले:

गोपालगंज,सिवान,सारण,मुजफ्फरपुर,वैशाली, समस्तीपुर,दरभंगा,बेगुसराय,सहरसा,मधेपुरा और खगड़िया

दक्षिण-पश्चिमी और मगध क्षेत्र के जिले:

बक्सर,भोजपुर,पटना,नालंदा,शेखपुरा,मुंगेर और लखीसराय.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले फेज में 6 नवंबर को किन 121 सीटों पर होगी वोटिंग

पहले चरण में इन 121 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग

1. आलमनगर

2.  बिहारीगंज

3. सिंहेश्वर (SC)

4.  मधेपुरा

5.  सोनबरसा (SC)

6. सहरसा

7.  सिमरी बख्तियारपुर

8.  महिषी

9.  कुशेश्वर स्थान (SC)

10.  गौरा बौराम

11.  बेनीपुर

12.  अलीनगर

13.  दरभंगा ग्रामीण 

14.  दरभंगा

15.  हायाघाट

16.  बहादुरपुर

17.  केवटी

18.  जाले

19. गायघाट

20.  औराई

21.  मीनापुर

22. बोचहां (SC)

23.  सकरा (SC)

24.  कुढ़नी 

25. मुजफ्फरपुर

26. कांटी

27.  बरुराज

28.  पारू

29.  साहेबगंज

30.  बैकुंठपुर

31. बरौली

32.  गोपालगंज

33.  कुचायकोट

34. भोरे (SC)

35.  हथुआ

36.  सीवान

37.  जीरादेई

38.  दरौली (SC)

39.  रघुनाथपुर

40.  दरौंदा

41.  बड़हरिया

42.  गोरियाकोठी

43.  महाराजगंज 

44.  एकमा

45.  मांझी

46.  बनियापुर

47.  तरैया

48.  मढ़ौरा

49.  छपरा

50.  गरखा (SC)

51.  अमनौर

52.  परसा

53.  सोनपुर

54. हाजीपुर

55. लालगंज

56.  वैशाली

57.  महुआ

58. राजा पाकर (SC)

59. राघोपुर

60. महनार

61.  पातेपुर (SC)

62.  कल्याणपुर (SC)

63.  वारिसनगर

64.  समस्तीपुर

65.  उजियारपुर

66.  मोरवा

67.  सरायरंजन

68.  मोहिउद्दीननगर

69.  विभूतिपुर

70.  रोसड़ा (SC)

71. हसनपुर

72. चेरिया-बरियारपुर

73. बछवाड़ा

74. तेघरा

75. मटिहानी

76.  साहेबपुर कमाल

77. बेगूसराय

78. बखरी (SC)

79. अलौली (SC)

80.  खगड़िया

81.  बेलदौर

82. परबत्ता

83. तारापुर

84. मुंगेर

85. जमालपुर

86.  सूर्यगढ़ा

87. लखीसराय

88.  शेखपुरा

89.  बरबीघा

90.  अस्थावां

91. बिहारशरीफ

92. राजगीर (SC)

93.  इस्लामपुर

94.  हिलसा

95.  नालंदा

96.  हरनौत

97.  मोकामा

98.  बाढ़

99.  बख्तियारपुर

100. दीघा

101.  बांकीपुर

102.  कुम्हरार

103.  पटना साहिब

104.  फतुहा

105.  दानापुर

106.  मनेर

107.  फुलवारी (SC)

108. मसौढ़ी (SC)

109.  पालीगंज

110.  विक्रम

111.  संदेश 

112.  बड़हरा

113. आरा

114. अगिआंव (SC)

115. तरारी

116. जगदीशपुर

117. शाहपुर

118.  ब्रह्मपुर

119. बक्सर

120. डुमरांव

121.  राजपुर (SC)


आलोक कुमार

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...