संविधान दिवस पर देश की एकता बनाएं रखने की शपथ लिए कांग्रेसजन

 संविधान दिवस पर देश की एकता बनाये रखने की शपथ लिए कांग्रेसजन

विविधता में एकता का प्रतीक है हमारा संविधान: प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा


पटना. संविधान दिवस के मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेताओं ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ करके राष्ट्रीय एकता और अखंडता एवं अक्षुण्णता की शपथ ली.

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने शपथ के उपरांत कहा कि भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विविधता के बावजूद संविधान ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है. संविधान गरिमा के साथ मर्यादित व्यवहार करना सिखाता है. देश के संविधान के निर्माण में कांग्रेस के नेताओं ने राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान करने का काम किया था. आज संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर फासीवादी ताकतें लगातार हमले कर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी लगातार देश को संविधान के अनुसार चलाने के लिए सभी को प्रेरित करते आ रही है.


 पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन यादव के द्वारा जिला कांग्रेस मुख्यालय ,नेशनल हॉल,कांग्रेस मैदान,कदमकुआं  में  आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं के  द्वारा संविधान दिवस पर संविधान की रक्षा का शपथ लिया  गया.


प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि आज सूबे के सभी जिलों में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा संविधान दिवस के मौके पर शपथ सह जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें संविधान निर्माण में आई कठिनाइयों और कांग्रेस के योगदान को आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का काम किया गया है-


इस मौके पर  प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ अशोक कुमार,  विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, आनंद माधव, सौरभ सिन्हा , शशि रंजन आशुतोष शर्मा ,गुंजन पटेल ,अशोक गगन ,अरविंद लाल रजक , मृणाल अनामय ,सुधा मिश्रा ,सुनील कुमार सिंह ,प्रदुमन यादव, राजेश मिश्रा ,उदय शंकर पटेल , गुरुदयाल सिंह, अनिता कुमारी , कुमार रोहित, पटना महानगर कोषाध्यक्ष राजीव मेहता, कमलेश पाण्डेय, श्री नंद सागर जी, अधिवक्ता पटना उच्च न्यायालय, मुख्य वक्ता पटना महानगर जिला कांग्रेस प्रवक्ता निशांत करपटनेय,  शरीफ अहमद रंगरेज, सुदय शर्मा, शमीम अख्तर, गोपाल कृष्ण, प्रकाश गुप्ता, सिद्धेश्वर यादव, दशरथ केसरी उपस्थित रहें.










संयुक्त बिहार के गोड्डा के पूर्व विधायक

पटना .संयुक्त बिहार के गोड्डा के पूर्व विधायक रजनीश आनन्द का आज निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ नेकदिल इंसान थे.रजनीश आनन्द अपने विधान सभा क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में हमेशा उठाते रहते थे तथा उनके समाधान के लिए तत्पर रहते थे.

 इनके निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दें तथा उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़ ने रजनीश आनन्द के निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है. 


आलोक कुमार

इस समय हजमा टोला में स्थित ग्रोटो की पुताई और रंग रोगन किया जा रहा है

 


बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले में है बेतिया.यहां पर है क्रिश्चियन क्वाटर्स.इस क्वाटर्स में ईसाइयों की संख्या अधिक है.इसी क्वाटर्स में रहते हैं प्रतीक एडविन शर्मा प्रतीक एडविन शर्मा के द्वारा चाणक्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन और सेंट माइकल एकेडमी, संचालित होता है.राजनीतिक क्षेत्र में बीजेपी से जुड़े हैं. इस समय भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह प्रदेश प्रभारी (मणिपुर, मिज़ोरम एवं नागालैंड) हैं. इसके अलावे बेतिया में रोटरी क्लब बेतिया टाउन से जुड़े हैं. हाजमा टोला, बानूछापर, बेतिया में स्थित माता मेरी के ग्रोटो को पेंट और पुनर्निर्मित कराकर सुर्खियों में आए.

      बताया गया कि यहां पर 30 साल पहले माता मेरी के ग्रोटो निर्माण कराया गया है. जब ग्रोटो की चारदीवारी जर्जर होकर गिरने लगा तो आठ साल पहले चारदीवारी बना था.इसके बाद किसी तरह की मरम्मत कार्य नहीं हुआ.कुछ दिन पहले सेंट माइकल एकेडमी के संचालक प्रतीक एडविन शर्मा प्रतीक ने ग्रोटो की सफाई कार्य किया था. इस समय दीवारों की पुताई और रंग रोगन किया जा रहा है.


 यह बताया गया कि हजमा टोला में पांच परिवार ईसाई परिवार रहते हैं. मदर मेरी की प्रतिमा में केवल त्योहार के समय आकर कैंडल जलाते हैं. वह त्योहार बड़ा दिन (क्रिसमस) और पास्का पर्व ( ईस्टर )के ही दिन आकर खुशी व्यक्त करते हुए कैंडल जलाते हैं.


आलोक कुमार

कार्यक्रम में देश - विदेश के अनेक पर्यटकों के आने की संभावना

  

नालंदा. पर्यटन विभाग के सौजन्य से जिला प्रशासन नालंदा के तत्वावधान में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आयोजन 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक किया जा रहा है. आयोजन की अवधि के संदर्भ में पर्यटन विभाग द्वारा सहमति प्रदान की जा चुकी है.महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर पूर्व से तैयारी की जा रही है.जिलाधिकारी द्वारा महोत्सव से संबंधित अलग-अलग 32 प्रकार के कार्यों के लिए समितियों का गठन किया गया है. इन समितियों से संबंधित कार्यों के लिए एक वरीय पदाधिकारी, एक नोडल पदाधिकारी एवं अन्य सहयोगी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है.

     महोत्सव का आयोजन आरआईसीसी एवं हॉकी ग्राउंड के बीच स्थित स्टेट गेस्ट हाउस के भूखंड परिसर में कराया जाएगा. महोत्सव के साथ-साथ सात दिवसीय ग्राम श्री मेला का भी आयोजन उसी परिसर में किया जाएगा.इसके साथ कृषि मेला,व्यंजन मेला का भी आयोजन होगा. इसके लिए कार्यक्रम स्थल के समतलीकरण के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को दिया गया.इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों के आमंत्रण के लिए पर्यटन विभाग के स्तर से कार्रवाई की जा रही है.

    इस अवसर पर सात प्रकार के खेलों की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी. खेलों का आयोजन नवोदय विद्यालय के मैदान में कराया जाएगा.इसके साथ ही तांगा सज्जा, पालकी सज्जा, महिला महोत्सव, दंगल आदि का भी आयोजन किया जाएगा. सभी संबंधित पदाधिकारियों को उनसे संबंधित कार्यों/तैयारियों को निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया.

   इस बीच ग्राम श्री मेला के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में अलग-अलग विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई जिसमें ग्राम श्री मेला में अलग-अलग प्रशासनिक स्टॉल, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का स्टॉल, उद्योग विभाग का स्टॉल और राज्य एवं राज्य के बाहर के अनेक स्वयं सहायता समूह और हथकरघा के स्टॉल के साथ-साथ फूड पार्क भी लगेगा जिसमें राज्य के अंदर के और बिहारशरीफ के अनेक अच्छे मिठाई पकवान बनाने वाले संस्थान शामिल रहेंगे. स्वादिष्ट पकवान बनाने वाले संस्थानों को भी आमंत्रित करने का आह्वान किया गया है .ऐसा कोई प्रतिष्ठान कोई भी रुचि रखता हो तो जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में अपना आवेदन दे सकता है.

इस कार्यक्रम में देश - विदेश के अनेक पर्यटकों के आने की संभावना है.इस मेले की खास बात राज्य के बाहर के अनेक हस्तशिल्प के स्टाल लगेंगे ऊनी कपड़े, कंबल , लकड़ी के सामान का ,पुस्तक मेला रहेगा.


आलोक कुमार


सघन कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश

                   जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मद्य निषेध

 अवैध खनन की रोकथाम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक


नालंदा.जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा ने आज मद्य निषेध एवं अवैध खनन की रोकथाम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की.

       अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं सेवन को लेकर पूर्व से चिन्हित हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में लगातार सघन छापामारी अभियान चलाने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया. अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध विशेष रुप से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

        अवैध शराब के कारोबार में जब्त वाहन एवं भवन/भूखंड  अधिहरण के लंबित मामलों का निष्पादन समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित प्राधिकार के पदाधिकारियों को दिया गया.वर्तमान में वाहन अधिहरण के 80 तथा भवन/भूखंड अधिकरण से संबंधित 298 मामले लंबित पाए गए, जिनका निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया.

         जब्त शराब के  विनष्टीकरण करने के लिए समय से प्रस्ताव भेजकर विनष्टीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.भूमि विवादों के निराकरण के लिए प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर लगाए जाने वाले विशेष शिविर का प्रत्येक निर्धारित दिवस पर आयोजन करने तथा इससे संबंधित बैठक की कार्यवाही निर्धारित पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने का निर्देश सभी थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारियों को दिया गया.

अवैध खनन, भंडारण तथा ओवरलोडिंग के मामलों में सघन कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश खनिज विकास पदाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारियों को दिया गया.

         बैठक में अपर समाहर्ता, उत्पाद अधीक्षक, खनिज विकास पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी आदि जुड़े थे.


आलोक कुमार

नियमित वर्ग संचालन की लगातार समीक्षा किया

 जिलाधिकारी ने किया इंटर हाई स्कूल,किशनगंज का औचक निरीक्षण.विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य का दिया निर्देश.डीएम ने बालिका उच्च विद्यालय में प्रारंभ विशेष कक्षा का लिया जायजा, विद्यालय में हो रहे नवनिर्माण कार्य का किया निरीक्षण.....


किशनगंज.जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने किशनगंज स्थित इंटर हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने विद्यालय संचालन के समय विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति को देखा. वर्ग संचालन की जानकारी लिया तथा प्रधानाचार्य श्री परमेश्वर झा से शिक्षकों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए.

इसी क्रम में डीएम ने + 2 बालिका उच्च विद्यालय,डुमरिया का भी निरीक्षण किया.विद्यालय में अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जा रहा है.निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया. साथ ही, मौके पर डीएम ने विभिन्न कक्षा में भ्रमण कर शिक्षको के द्वारा पढ़ाए जा रहे अध्याय के बारे में छात्राओं से पूछताछ किया. मुख्य रूप से संचालित विशेष कक्षा का निरीक्षण किया गया.कक्षा में छात्राओं की उपस्थिति और पाठ्य सामग्री को देखा गया.

        निरीक्षण के दौरान डीएम दोनों विद्यालय में शिक्षण कार्य,आधारभूत संरचना और अन्य मूलभूत सुविधा की उपलब्धता को लेकर गंभीर दिखे.ज्ञातव्य हो कि जिलाधिकारी श्री शास्त्री जिला में शिक्षा विभाग के कार्यों में प्रगति लाने के लिए लगातार विद्यालय भ्रमण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने के लिए दृढ़ संकल्पित है. सभी प्रखंड में मॉडल विद्यालय की स्थापना,नियमित वर्ग संचालन की लगातार समीक्षा किया जाता है.

गर्ल्स हाई स्कूल में निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता कुमारी को शिक्षण कार्य समेत नियमित रूप से विद्यालय परिसर की साफ सफाई,बेंच डेस्क उपलब्धता,नियमित वर्ग संचालन जारी रखने तथा निर्माण कार्य के पर्यवेक्षण के लिए निर्देश दिया.


आलोक कुमार

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के लिए 75 सप्ताह की उलटी गिनती शुरू

 पटना.आजकल आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है.यह महोत्सव भारत सरकार की आजादी के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने और मनाने की एक पहल है.

       

यह महोत्सव भारत के लोगों को समर्पित है, जो न केवल भारत को उसकी विकासवादी यात्रा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि उनके भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत 2.0 को सक्रिय करने की दृष्टि को सक्षम करने की शक्ति और क्षमता भी है.यह आत्मनिर्भर भारत के रूप में प्रदर्शित किया जा रहा है.

       आजादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च 2021 को शुरू हुई, जिसने हमारी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के लिए 75 सप्ताह की उलटी गिनती शुरू की और 15 अगस्त 2023 को एक साल बाद समाप्त होगी.  

         एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) ‘2022 तक नया भारत‘ बनाने की दृष्टि के एक भाग के रूप में देश के सांस्कृतिक एकीकरण में लाने के लिए सरकार के प्रमुख प्रमुख कार्यक्रमों में से एक रहा है.भारत सरकार ईबीएसबी के तहत इन गतिविधियों के लिए समन्वय मंत्रालय है.                        

          इस कड़ी में पटना वीमेंस कॉलेज भी शामिल है. 23 नवंबर 2022 को नोडल संस्थान - पटना वीमेंस कॉलेज द्वारा आयोजित एकेएएम-ईबीएसबी योजना के तहत 26 से 30 नवंबर, 2022 तक त्रिपुरा का दौरा करने वाली बिहार की टीम को झंडी दिखाकर रवाना किया गया.इसमें 47 छात्र और 7 शिक्षक शामिल हैं. टीम का नेतृत्व प्रोफेसर आलोक जॉन, डीन - राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और परामर्श सेवा (एनआईसीसीएस), पटना वीमेंस कॉलेज कर रहे हैं.

     टीम का नेतृत्व करने वाले प्रोफेसर आलोक जॉन ने कहा कि वहां पर जाकर टीम त्रिपुरा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य जी से भी मुलाकात भी करेंगे.


आलोक कुमार

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...