🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

लोक आस्था के महान महाछठ पर्व की तैयारी जोरों पर




पटना। पूर्वी भारत में लोक आस्था के महान पर्व महाछठ के अवसर पर तैयारी जोरों पर है। इस महान पर्व की विशेष विशेषता यह है कि किसी के साथ किसी तरह से कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। इसी से प्रभावित होकर मगध कॉलोनी में रहने वाले क्लारेंस हेनरी नामक ईसाई वंदा ने माइक पकड़कर जीवंत कमेंट्ररी करते कुर्जी मोड़ के पास देखे जा सकते हैं। लगातार कई वर्षों से पूर्ण सहयोग देते आ रहे हैं। उसी तरह मुस्लिम महिलाओं के द्वारा चूल्हा निर्माण किया जाता है। वहीं समाज के किनारे रहने वाली डोम जाति की महिलाएं भी सूप बनाकर पर्वव्रतियों को देती हैं। दैनिक अखबार ‘आज’ के पत्रकार एहतेष्याम अहमद भी पीछे नहीं रहते हैं। अपनी लेखनी से घाटों का जायजा लेकर लगातार दैनिक में प्रकाशित किया करते हैं। इनके प्रयास से जिला प्रशासन का ध्यान घाटों की ओर जाता है।

मंगलवार को कलम-दवात की पूजा हैः
मंगलवार के दिन कायस्त समुदाय के लोगों के लिए विशेष दिन है। इस दिन कलम-दवात से दूर रहते हैं। अपने दैनिक जीवन में व्यवहार लाने वाले कलम-दवात की पूजा करते हैं। पूजा करने के बाद प्रसाद वितरण करते हैं। इस अवसर पर अपने परिजनों के साथ सामूहिक भोजन करते हैं। गैर सरकारी संस्था प्रगति ग्रामीण विकास समिति के मुख्य लेखापाल संजय कुमार सिन्हा ने सभी दोस्तों को पूजा में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया है। इनका घर खगौल में है।

नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महाछठ पर्व 7 नवम्बर से शुरूः
इस साल के चार दिवसीय महाछठ पर्व 6 नवम्बर को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। इसके अगले दिन 7 नवम्बर को पर्ववति दिनभर उपवास करेंगी। शाम के समय खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके साथ उपवास शुरू हो जाएगा। इसी अवस्था में 8 नवम्बर को भगवान दिवाकर को शाम में प्रथम अर्ध्यदान देगीं और उसके दूसरे दिन 9 नवम्बर को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्ध्यदान देते ही महाछठ का पर्व उत्साह से मनाना शुरू हो जाएगा। दिनभर प्रसाद का आदान-प्रदान होते रहेगा। इस अवसर पर बच्चे काफी उमंग में रहेंगे। इस उमंग में किसी तरह का विध्न न पड़े।
 सरकार ने ठोस कदम उठाने का वादा किया है। सभी तरह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में पटना प्रमंडल के आयुक्त और जिलाधिकारी भी लग गये हैं। एकदम निकट से अनुश्रवण कर रहे हैं। पिछले साल की तरह किसी तरह की घटना न हो। इसको लेकर सचेत हैं।
आलोक कुमार

आज दूसरे दिन भी चला बस पड़ाव से अतिक्रमण हटाने का विशेष अतिक्रमण हटाओं अभियान




यकीनन रविवार से बस जब्त करने की कारण अब वाहन चालक आजादी से इधर-उधर वाहन खड़ा नहीं कर पाएंगे। अब देखना है कि खादीधारी नेताओं की तरह बोली और करनी में फर्क तो मुख्य अधिशासी अधिकारी नहीं करेंगे।
दानापुर। दानापुर बस पड़ाव का हाल खस्ता है। यहां पर कई दिशाओं से वाहन आकर ठहरती है और जिन मुसाफिर को जिस रूट में जाना है। अपनी सुविधा के अनुसार टेम्पो और बस पकड़कर चले जाते हैं। यहां पर आने वाली रूट यथा नौबतपुर,खगौल,मनेर,गांधी मैदान,पटना जंक्शन आदि क्षेत्र में बस और टेम्पों की आवाजाही की जाती है। जो टेम्पो और बस का पड़ाव होता है। इसके लिहाज से बस पड़ा की जगह काफी कम है। वहीं पर फल बेंचने वाले ठेला लगा देते हैं। वहीं पर बस चालकों के द्वारा मनमानी ढंग से बस को टेड़ा-मेड़ा करके लगा देतेे हैं। इसके कारण भी अनावश्यक भीड़ और जाम उत्पन्न हो जाती है।
दानापुर अनुमंडल के पूर्व एसडीओ अवनीन्द्र कुमार और वर्तमान राहुल कुमार भी परेशानः
इस बस पड़ाव से संबंधित वाहन चालक और ठेला पर समान बेंचने वाले एसडीओ साहब से तंग आ गये थे। पूर्व एसडीओ अवनीन्द्र कुमार के काफिला निकलते ही वाहन चालक और ठेला पर समान बेंचने वाले खौफ में पड़ जाते थे। केवल काफिला आने की सूचना मिलते ही रोड खाली हो जाती थी। इनका कहना था कि महानगरों की तरह चालू वाहन में ही सवारी को बैठाकर चलता बनो। वाहन को खड़ा करके विश्राम नहीं करो। श्री कुमार के बाद एसडीओ राहुल कुमार बने हैं। इनका अभी रौब नहीं चला है। केवल बैठक में निर्णय लेकर शांत हो जाते हैं। बस को व्यवस्थित लगाने के लिए जगह भी निर्धारित कर दिये हैं। परन्तु उसपर अमल नहीं हो रहा है।
अब छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी का प्रयासः
पिछले दो दिनों से छावनी प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस दौरान सड़क पर फल बेंचने वाले कुछ ठेला को जब्त किया गया। इसके अलावा अवैध ढंग से बने दुकानों को भी हटाया गया। इस संबंध में छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी विजय कुमार वी नायर ने बताया कि बस पड़ाव के पास सड़क पर फल वालों द्वारा ठेला लगाने और ऑटो चालकों द्वारा भी निर्धारित स्थान के बजाए सड़क पर वाहन लगाकर यात्री बैठाने की सूचना मिली थी। इसके बाद कार्रवाई की गयी जिसमें कुछ ठेला को जब्त किया गया है। इसके अलावा कुछ झोपड़ीनुमा दुकान को भी हटाया गया है। उन्होंने बताया कि बस पड़ाव को पूरी तरह अतिक्रमण से मुक्त रखा जायेगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान भेदभाव की शिकायत पर कहा किसी भी अतिक्रमणकारी को छोड़ा नहीं जायेगा। इसके लिए विशेष अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाने की बात कही। हालांकि अतिक्रमण हटाकर जाने के थोड़ी देर बाद पुनः ठेला पर फल बेंचने वाले सड़क पर काबिज हो गए।
छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी विजय कुमार वी नायर ने कहाः
छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी विजय कुमार वी नायर ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को विशेष अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। अगर वाहन चालकों द्वारा बस पड़ाव को सड़क पर लगाएं तो आप जान लें यकीनन रविवार से बस जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इसके कारण अब वाहन चालक आजादी से इधर-उधर वाहन खड़ा नहीं कर पाएंगे। अब देखना है कि खादीधारी नेताओं की तरह बोली और करनी में फर्क तो मुख्य अधिशासी अधिकारी नहीं करेंगे।
आलोक कुमार

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...